Maharajganj - शीतलापुर बॉर्डर पर फर्जी दस्तावेज के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते एक बांग्लादेशी नागरिक को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया। शीतलापुर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी और पुलिस के जवानों ने उसे नेपाल से भारत में प्रवेश करते समय रोका। पूछताछ के दौरान उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर फर्जी दस्तावेज बरामद हुए है पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि आरोपी से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी भारत में प्रवेश की मंशा क्या थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
