MAHARAJGANJ-वन भूमि पर अवैध रूप से बनी मजार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम करमहिया नौका टोला के समीप जंगल क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बने मजार पर प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। करीब एक डिसमिल क्षेत्र में बनी यह मजार बांस और तिरपाल की सहायता से ढकी गई थी और इसकी देखरेख ग्राम करमहिया निवासी मोहर्रम अली द्वारा की जा रही थी।मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा हटाया गया मजार वन क्षेत्र चौकी सदर बीट, थाना निचलौल क्षेत्र की आरक्षित वन भूमि पर बनाई गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और पहले मजार से जुड़े लोगों को चेतावनी देकर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद कब्जे को नहीं हटाया गया। जिसके बाद उप जिलाधिकारी निचलौल शैलेंद्र गौतम के नेतृत्व में अवैध मजार को हटाया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|