महाराजगंजः घुघली रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसे में युवती की दर्दनाक मौत
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के घुघली रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सुपर फास्ट सप्तक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उत्तरी आउटर सिग्नल के समीप हुई। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब सप्तक्रांति एक्सप्रेस घुघली रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के बताया कि ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे युवती को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
