273311
महराजगंज-नेपाल से लाई जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली कबाड़ बरामद
Pali Urf Hanuman Ganj, Uttar Pradesh:भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों ने मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के पिलर संख्या 504/9 के समीप नेपाल से अवैध रूप से लाई जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा प्लास्टिक कबाड़ बरामद किया है। जबकि ड्राइवर कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। बरामद सामान को कस्टम निचलौल को सौंप दिया है।बीओपी इंचार्ज अलोक नाथ ने बताया कि बरामद कबाड़ को कार्रवाई के लिए निचलौल कस्टम भेज दिया गया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के मिथिलांचल दुर्गा पूजा महोत्सव में धूमधाम, श्रद्धाभक्ति और सामाजिक एकता की झलक
Noida, Uttar Pradesh:आयोजक : विद्यापति मैथिल युवा मंच आज पश्चिमी विनोद नगर, दिल्ली में विद्यापति मैथिल युवा मंच की इकाई द्वारा मिथिलांचल दुर्गा पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं आराधना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और माँ दुर्गा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के चरणों में शीश झुकाकर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस महोत्सव ने मिथिलांचल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, आस्था और सामाजिक एकता की सुंदर झलक प्रस्तुत की। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन न सिर्फ हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि समाज के लोगों को आपस में जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यापति मैथिल युवा मंच के सभी सदस्यों, आयोजकों, सहयोगियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग, समर्पण और उत्साह ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।0
0
Report
मेरा घर मेरा नाम योजना के तहत 77 और 120 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित
Noida, Uttar Pradesh:‘मेਰਾ ਘਰ ਮੇਰੇ ਨਾਮ’ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ ਵੱਲੋਂ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕੋਟ ਹਯਾਤ ਦੇ 77 ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਸੂਰੋ ਪੱਡਾ ਦੇ 120 ਲਾਭਪਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮਾਲਕੀ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਵੰਡੇ ਗਏ।0
0
Report
सिरसा सालासर धाम में नवरात्र का अंतिम दिन: 351 अखंड ज्योत, शतचंडी महायज्ञ समाप्त
Sirsa, Haryana:एंकर रीड-नवरात्रों का पावन पर्व आज समाप्त हो गया है। सिरसा जिला के मंदिरों में भक्तों का आज नवरात्रों के अंतिम दिन जमावड़ा देखने को मिल रहा है। सिरसा के श्री सालासर धाम मंदिर में भक्त सुबह से ही उमड़ रहे है और माता रानी की पूजा भी कर रहे है। नवरात्र के उपलक्ष्य में माता के सभी 9 रूपों की उपासना के लिए विशेष पूजा की गई है। मंदिर परिसर में ही 351 अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई हैं। यह सभी ज्योतियां श्रद्धालुओं के द्वारा प्रज्वलित की गई हैं और लगातार 9 दिन तक अखंड ज्योत से माता की उपासना की जा रही है। विशेष रूप से सर्व जन हिताय-सर्व जन सुखाय और विश्व कल्याण की भावना को लेकर 36वां श्री शतचंडी महायज्ञ किया जा रहा है। इस महायज्ञ का समापन आज हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ 19 अक्टूबर को अष्टमी के दिन होगा। वोल 1-महायज्ञ के मुख्य पुजारी परषोत्तम शर्मा ने बताया कि श्री सालासर धाम मंदिर में प्रत्येक छह महीने में आने वाले नवरात्र पर इस प्रकार का आयोजन मां दुर्गा की उपासना स्वरूप किया जाता है। सुबह-शाम मां भगवती की मंगला आरती होती है, जिसमें श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। माता भक्तों की इच्छाओं को पूर्ण करती है। आज 19 अक्टूबर को अष्ट्मी पर कढ़ाई की जाएगी और हवन यज्ञ होगा। बाईट-परषोतम शर्मा , पुजारी, श्री सालासर धाम मंदिर सिरसा। वोल 2 वही भक्तों ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में माता के दर्शन के लिए भक्त लगातार आ रहे है। नवरात्रों में माता अपने भक्तों के हर दुख को हरती है और उन्हें सुख प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि माता अपने भक्तों पर प्रसन्न होती है और भक्तों की हर मनोकामना पूरी भी होती है। बाइट भक्त। वोल 3 नवरात्र के पावन अवसर पर सिरसा के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। माता के सभी 9 रूपों के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में सिरसा के श्री सालासर धाम मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया है। मंदिर परिसर में 351 अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालु मां की आराधना कर रहे हैं। मंदिर में 36वें श्री शतचंडी महोत्सव के तहत विश्व कल्याण और सर्वजन सुखाय की भावना से श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ मां की अखंड ज्योत प्रज्वलित की है। आठ दिनों तक चलने वाली मां भगवती की विशेष उपासना का समापन 19 अक्टूबर को अष्टमी के दिन हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ होगा। वोल 4 श्री सालासर धाम मंदिर में नवरात्र के दौरान सुबह और शाम मां भगवती की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर परिसर में प्रज्वलित 351 अखंड ज्योत श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई हैं। भक्त पूरी श्रद्धा के साथ माता की आराधना कर रहे हैं और मां से परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल की कामना कर रहे हैं। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ का उद्देश्य विश्व कल्याण और जन-जन की सुख-समृद्धि की कामना करना है। मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम मां भगवती की मंगला आरती होती है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। श्री सालासर धाम मंदिर में प्रत्येक छह महीने में आने वाले नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की उपासना के लिए इस तरह के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। मंदिर में 36वां श्री शतचंडी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। सुबह और शाम मां भगवती की मंगला आरती की जाती है। आज मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जा रही है। आज 19 अक्टूबर को अष्टमी के अवसर पर कढ़ाई की जाएगी और हवन-यज्ञ के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस दौरान विश्व कल्याण और सभी के सुखी जीवन की कामना की जाएगी。 वहीं, मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि नवरात्र के दौरान मां के दर्शन करने और पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इन दिनों मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां अपने भक्तों के दुख दूर करती हैं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। भक्तों ने मां के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की खुशहाली के लिए माता की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। बाइट- श्रद्धालु। फिलहाल, श्री सालासर धाम मंदिर में नवरात्र के अवसर पर भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। 351 अखंड ज्योतों की रोशनी और श्री शतचंडी महायज्ञ के बीच श्रद्धालु मां भगवती की आराधना में लीन हैं। 19 अक्टूबर को अष्टमी के दिन हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ 36वें श्री शतचंडी महोत्सव का समापन होगा।0
0
Report
Advertisement
नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज पर बीजेपी-कांग्रेस मंच, आंदोलन उग्र
New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना 80 वे दिन भी जारी है, बौराडी में चल रहे आंदोलन में बीजेपी कांग्रेस के साथ ही नागरिक मंच सहित अन्य संगठन भी इसको समर्थन दे रहे है और अब एक सुर में मेडिकल कॉलेज नई टिहरी के ईनिया में बनाने की मांग का समर्थन करने के साथ ही इस आंदोलन को अब उग्र रूप देने में लगे है, आंदोलनोंकारियों का कहना है कि जब मुख्यमंत्री द्वारा इसकी घोषणा टिहरी में की गई है तो इसे अन्य जगह क्यों बनाने की बात कही जा रही है जिसके लिए अब सरकार को भी बैकफुट में नहीं आना चाहिए आपको बता दे कि टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को नरेंद्र नगर ले जाने की बात उठने के बाद से मामला गरमा गया है और टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और नरेंद्र नगर विधायक, स्वास्थ्य मंत्री के बीच तनातनी चल रही है।0
0
Report
अमेठी: घर में घुसकर चोरी, विरोध पर युवक पर चाकू हमला; चोर लूटकर फरार
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - घर में घुसे अज्ञात चोर, विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला ! बीती रात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम। चोरी का विरोध करने पर पीड़ित अरविंद कुमार पर चाकू से किया वार। चोर घर से सोने की चेन और ₹20 हजार नकदी लेकर फरार। पीड़ित ने 112 पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरवल गांव का मामला।0
0
Report
बागपत में किसान हत्या: ट्यूबवेल पर लहूलुहान शव मिलने से इलाके में दहशत
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 55 वर्षीय किसान की हत्या से इलाके में हड़कम्प मच गया। किसान प्रमोद का शव गांव के ट्यूबवेल पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। धारदार हथियार से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पूरा मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव का है। जानकारी के मुताबिक, किसान प्रमोद देर रात रामलीला देखने के लिए गए थे, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे। सुबह तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ट्यूबवेल पर उनका लहूलुहान शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसान की हत्या किन कारणों से की गई और वारदात को किसने अंजाम दिया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है.0
0
Report
Advertisement
अष्टमी के पावन पर्व पर पंडित शिवा दुबे द्वारा नवयुवक दुर्गा पूजा समिति दुर्गा बाजार हलिया में सुबह क
Halia, Uttar Pradesh:जनपद मिर्जापुर अंतर्गत ग्राम सभा हलिया के दुर्गा बाजार स्थित नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पंडित शिवा दुबे द्वारा अष्टमी के पावन पर्व पर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन संपन्न कराया गया इस दौरान नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के समस्त कार्यकर्ताओं एवं माता के भक्तों द्वारा मंत्रोचार के बीच पूजन अर्चन किया गया पूरा पंडाल मां के जयकारों से गूंज उठा सोमवार को हवन पूजन संपन्न कराया जाएगा0
0
Report
रांची के हरिमती मंदिर में दुर्गा पूजा की पारंपरिक बंगाली धूम
Ranchi, Jharkhand:रांची के लालपुर स्थित हरिमती मंदिर में बंगाली संस्कृति और सभ्यता की पारंपरिक छटा के बीच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। यहां 91 वर्षों से चली आ रही दुर्गा पूजा की ऐतिहासिक परंपरा का पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निर्वहन किया जा रहा है। पूजा के दौरान बंगाली रीति-रिवाजों और धार्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है। मंदिर परिसर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, पूजा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य स्वयं श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरित करते नजर आए। आस्था, परम्परा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हरिमती मंदिर का यह दुर्गा पूजा आयोजन रांची में बंगाली समाज की समृद्ध संस्कृति और वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा को जीवंत बनाए हुए है।0
0
Report
पटना के मछुआ टोली में दुर्गा पूजा इस वर्ष भी आकर्षण का केंद्र
Patna, Bihar:पटना के मछुआ टोली में ए.बी.सी. क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा इस वर्ष भी आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ 1960 से लगातार हो रही यह पूजा पटना की सबसे पुरानी और भव्य पूजाओं में से एक है। पंडाल में महाकाली, भद्रकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो यहाँ की पहचान है जिसका ज्यादा लिया और पूजा समिति से बात की0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि नवमी पर माता रानी के दर्शन और मूर्ति विसर्जन की तैयारी
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शक्ति भक्ति और आस्था का नो दिवसीय पर्व शारदीय नवरात्रि का आज नवमी के साथ समापन हो जायेगा।नवरात्री के अंतिम दिन नवमी पर माँ के भक्त मातारानी के सिद्धिदात्रीजी के स्वरूप का दर्शन करने के लिए माता के दरबार में पहुंच रहे है और माँ के समक्ष सिर झुकाकर आर्शीवाद ले रहे है। नो दिवसीय शारदीय नवरात्रि के दौरान रोजाना सुबह से ही माता के मंदिर में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिला, जो की अंतिम दिन भी जारी रहा। *गायत्री मंदिर में हवन और कन्या पूजन का हुआ आयोजन* शहर के स्टेशन रोड़ स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ ( गायत्री मंदिर) पर शारदा नवरात्रि के दौरान मंदिर समिति के द्वारा गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों ने मंदिर पहुंचकर यज्ञ किया। नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी पर पूर्ण आहुति के साथ यज्ञ संपन्न हुआ और कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। *जादमी पुलिया पर होगा प्रतिमाओं का विसर्जन* श Sharadiy नवरात्रि का आज अंतिम दिन है शाजापुर के अनेक चौक-चौराहा पर पंडाल बनाकर मातारानी की प्रतिमा बैठाई गई थी।शाजापुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से लोग आज मूर्ति विसर्जन के लिए शाजापुर पहुंचेंगे,मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन के द्वारा जादमी पुलिया पर व्यवस्था की गई है, प्रशासन की निगरानी में मूर्ति विसर्जन की जाएगी, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन,नगर पालिका आमला और होमगार्ड के जवान मुस्तैद रहेंगे ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि ना हो。 बाईट- प्रदीप कुमार वैद्य प्रमुख ट्रस्टी गायत्री मंदिर शाजापुर0
0
Report
पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी; मंच पर जोड़ी की वापसी की चर्चा
Munger, Bihar:पवन सिंह ने कल्याणपुर मंच से अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- अक्षरा मेरा बाबू है मुंगेर में दुर्गा महोत्सव के दौरान पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के गीत गाकर बांधा समां, दोनों की जोड़ी फिर साथ देखने की जताई इच्छा मुंगेर: भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह ने दुर्गा पूजा के अवसर पर मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह से सार्वजनिक मंच पर माफी मांगी। उन्होंने अक्षरा सिंह के माता-पिता को लेकर भी सम्मानजनक बातें कहीं। पवन सिंह के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों के बीच उनकी जोड़ी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, मुंगेर जिले के कल्याणपुर स्थित ऐतिहासिक बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें प्रस्तुति देने पहुंचे पवन सिंह ने अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान उन्होंने अक्षरा सिंह के सुपरहिट गीतों को भी अपनी आवाज दी। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के बीच शोरगुल होने पर पवन सिंह ने कुछ देर के लिए प्रस्तुति रोक दी। इसके बाद उन्होंने मंच से कहा, ''अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है। उनके पिताजी हमारे भइया हैं और उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना। अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ।'' उनके इस बयान पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। इसके बाद पवन सिंह ने दर्शकों से पूछा कि कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा सिंह और उनकी जोड़ी फिर से साथ दिखाई दे। इस पर कई दर्शकों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। गौरतलब है कि कभी पर्दे पर हिट रही पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी अपने रिश्तों में आई खटास के बाद भी अक्सर चर्चा में रहती है। बाइट पवन सिंह भोजपुरी सुपरस्टार0
0
Report
फेडरेशन ने शिक्षा विभाग के कामकाज पर उँगली उठाई; होम टाइमटेबल बनते विवाद
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। जिले में शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर विवाद गहराने लगा है। जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सवाल उठाए हैं। संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने और अधिकारी की कार्यशैली में सुधार के निर्देश देने की मांग की है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने संगठन के आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है। फेडरेशन की नाराजगी की वजह वरिष्ठ शिक्षकों, प्राचार्यों और व्याख्याताओं के साथ कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से सवाल-जवाब करना, कार्यालयीन समय के बाद बैठकें लेना और डांट-फटकार लगाने जैसे मामले हैं। संगठन ने बच्चों के होम टाइम टेबल और एक्शन प्लान लागू करने के दबाव के साथ प्राचार्यों से वचन पत्र भरवाने पर भी आपत्ति जताई है। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ, तो जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन किया जाएगा। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि प्राचार्यों से वचन पत्र भरवाने के बजाय समय पर जानकारी देने की सहमति ली गई थी। होम टाइम टेबल को लेकर कलेक्टर के सुझाव के बाद बच्चों से पूछकर टाइम टेबल बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञापन सौंपने के दौरान कोई संकुल समन्वयक या प्राचार्य मौजूद नहीं था।0
0
Report
Advertisement
महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कन्या-पूजन और हवन-पूजन किया
Patna, Bihar:महानवमी के पावन अवसर पर लोकसेवक आवास में माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने शक्ति स्वरूपा कन्याओं के पग पखारकर, उन्हें चुनरी ओढ़ाकर विधिवत कन्या-पूजन किया तथा माँ भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्यता एवं शांति की कामना की。0
0
Report
सूखा राहत पर कांग्रेस का मोर्चा: हेक्टेयर पर एक लाख और पूरी कर्जमाफी की मांग
Yeola, Maharashtra:दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर राज्य शासनाच्या वतीने शेतकऱ्यांना पाच हजारांची अग्रिम मदत जाहीर केली आहे मात्र सदरची मदत ही शेतकऱ्यांची थट्टा करणारी असून शेतकऱ्यांना हेक्टरी एक लाख रुपयांची मदत मिळावी तथा संपूर्ण कर्जमाफी व्हावी याकरता भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेसच्या वतीने प्रशासकीय संकुल येवला येथे मोर्चा काढून धरणे आंदोलन करण्यात आले याप्रसंगी आढावा घेतला आहे0
0
Report
चंद्रकांत पाटील के बयान पर उदय सामंत ने दिया स्पष्ट जवाब
Pandharpur, Maharashtra:सचिन सानप हे पाठिंबा देतील म्हणणे कार्यकर्ते आणि उमेदवाराचा आत्मविश्वास वाढवण्यासाठी ज्या कलतृपत्या कराव्या लागतात. तशी एक उच्च व तंत्र शिक्षण मंत्री चंद्रकांत पाटील यांनी वक्तव्य केले. ते वरिष्ठ मंत्री आहेत. त्यामुळे आपण अधिक काही बोलणार नाही. अस उत्तर उद्योग मंत्री उदय सामंत यांनी दिलं जातं चंद्रकांत पाटील यांनी शिक्षक मतदार संघात मतदान पूर्वी शिवसेना पुरस्कृत उमेदवार सचिन सानप हे भाजप उमेदवाराला पाठिंबा देतील अस वक्तव्य पाटील यांनी सांगोल्यात केले होते. यावर उदय सामंत यांनी प्रतिक्रिया दिली आहे0
0
Report
Advertisement
