Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maharajganj273302

Maharajganj - सक्सेना नगर चौराहे पर रात में हुआ भीषण हादसा , बाल-बाल बचे लोग

Jan 17, 2025 11:20:32
Tola Kishunpur, Uttar Pradesh

कल रात 10:00 बजे के आसपास गोरखपुर से आ रही कार ने फरेंदा रोड से आ रही दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दिया. एक्सीडेंट इतना भीषण था की दोनों कार के परखच्चे उड़ गए, जब इस एक्सीडेंट को आसपास के लोगों ने देखा तो दौड़कर भागे. गनीमत यह रही की दोनों कार का एयरबैग खुल गया और कार में बैठे सवार सुरक्षित रहे. मौके पर यातायात प्रभारी ने उन लोगों को कार से बाहर निकाला और निजी अस्पताल पर इलाज हेतु भेज दिया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 15, 2026 05:08:02
1
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Mar 15, 2026 05:04:26
Motihari, Bihar:मधुबन:पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के मानूचक गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक नाबालिग युवती प्रेमी से शादी कराने की जिद में 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई. युवती बिजली के तार के अंतिम छोर तक करीब 100 मीटर ऊपर तक पहुंच गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ मौके पर पहुंचे और सबसे पहले बिजली लाइन कटवाई. काफी समझाने के बाद भी युवती अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने और शादी कराने की जिद पर अड़ी रही. बाद में मुजफ्फरपुर से बिजली विभाग की रेस्क्यू टीम बुलायी गई. लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद समझा बुझाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और परिजनों के हवाले कर दिया गया. पुलिस के अनुसार युवती नाबालिग है. यह घटना बताती है कि किशोरावस्था में भावनात्मक फैसले किस तरह जानलेवा जोखिम बन सकते हैं. ऐसे में अभिभावकों और समाज को बच्चों के साथ संवाद और मार्गदर्शन बढ़ाने की जरूरत है ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो.
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 15, 2026 05:03:15
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर — राजस्थान दिवस समारोह के तहत ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन. आईजी ओमप्रकाश, कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेन्द्र सागर ने हरी झंडी दिखाई. दौड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज से शुरू होकर पंचशती सर्किल, ब्रह्मकुमारी सर्किल और मेडिकल कॉलेज सर्किल से होते हुए पुनः पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई. इसमें युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. Intro - राजस्थान दिवस समारोह के तहत बीकानेर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से हुआ, जहां आईजी ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया. यह रन पॉलिटेक्निक कॉलेज से शुरू होकर पंचशती सर्किल, ब्रह्मकुमारी सर्किल और मेडिकल कॉलेज सर्किल होते हुए पुनः पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौड़ में युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विकसित राजस्थान के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक संदेश देना है. कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, एनसीसी और स्काउट के सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Mar 15, 2026 05:02:59
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में आज कई सीएनजी और एलपीजी पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग घंटों तक लाइन में लगकर गैस भरवाने का इंतजार करते नजर आए। भारत अपनी बड़ी मात्रा में एलपीजी और प्राकृतिक गैस आयात करता है, जिनका उपयोग घरेलू गैस, उद्योगों और वाहनों के लिए सीएनजी के रूप में किया जाता है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ने और गैस आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों के बाद जयपुर सहित कई शहरों में गैस की मांग अचानक बढ़ गई है। हालाँकि विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल देश में आवश्यक आपूर्ति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अगर पश्चिम एशिया में तनाव लंबे समय तक जारी रहा तो इसका असर गैस और ईंधन की कीमतों तथा आपूर्ति पर पड़ सकता है।
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Mar 15, 2026 05:02:03
Gaya, Bihar:मिट्टी का मोह: सऊदी की लाखों की नौकरी छोड़, बंजर भूमि में उगाया 'सोना' सफलता क्या है? एक आलीशान ऑफिस, लाखों का पैकेज और विदेश में ऐशो-आराम की जिंदगी? हम में से ज्यादातर लोग यही कहेंगे। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके लिए 'सफलता' का मतलब अपनी जड़ों की ओर लौटना होता है। मिलिए गया जिले के डोभी प्रखंड के बहेरा गाँव के अब्दुल कादिर से जिन्होंने अपनी जिंदगी की शुरुआत के साथ दसवीं तक की पढ़ाई जिले के चेरकी से की और उसके बाद ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई गया शहर से की. उसके बाद हैदराबाद से उस्मानिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी होने के बाद लगभग 6 साल तक प्राइवेट कंपनी में जॉब की.कुछ साल पहले तक अब्दुक कादिर सऊदी अरब की एक बड़ी कंपनी में लाखों के पैकेज पर काम कर रहे थे। जिंदगी में हर सुख-सुविधा थी, लेकिन मन हमेशा अपने गांव की उस बंजर पड़ी जमीन में अटका रहता था। अब्दुक कादिर ने पारंपरिक खेती के बजाय आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया। उन्होंने मिट्टी की जांच कराई, जैविक खाद का उपयोग किया और पानी की बचत के लिए ड्रिप इरिगेशन को अपनाया। इन्होंने जी-9 वैरायटी का केला एक एकड़ में, 10 कट्ठा में एप्पल बेर, रेड लेडी पपीता 2 एकड़ और 3 एकड़ में अलग-अलग प्रजाति के अमरूद की बागवानी कर रखी है. फल के अलावा खाली पड़े जमीन पर अलग-अलग सब्जियां भी उगा रहे हैं.आज वही बंजर भूमि लाखों की कमाई का जरिया बन चुकी है। रवि आज सिर्फ एक किसान नहीं, बल्कि इलाके के युवाओं के लिए एक 'एग्रो-आइकन' बन गए हैं। जो किसान खेती छोड़ शहर भाग रहे थे, वे अब अब्दुल कादिर से प्रेरणा लेकर आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। अब्दुल कादिर की कहानी हमें सिखाती है कि इरादे मजबूत हों तो बंजर में भी हरियाली लाई जा सकती है।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 15, 2026 05:01:43
Bokaro Steel City, Jharkhand:एक तरफ बोकारो में डीसी - एसपी जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक कर कड़े संदेश देने का काम कर रहे है और अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही और सीसीएल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने को कहा गया। वही दूसरी तरफ अवैध उत्खनन करने वाले पर इसका असर पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है और कोयला बालू का अवैध उत्खनन लगातार जारी है। बताते चले कि बोकारो समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, खान निरीक्षक सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश。 बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित मीडिया रिपोर्ट के साथ साथ आम जनता से प्राप्त शिकायतों पर भी तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया। सीसीएल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया। बंद खदानों की बैरिकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें。 सीसीएल प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि लीज क्षेत्र एवं बंद पड़ी खदानों की समुचित बैरिकेडिंग कराई जाए तथा आवश्यकतानुसार सीआइएसएफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध उत्खनन और गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके。 वन क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश。 वन क्षेत्र से किसी भी प्रकार का अवैध खनन एवं परिवहन न हो, इसके लिए वन विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया。 वही इस बैठक के बाद और सख्त निर्देश के बाद भी अवैध उत्खनन जारी है जिसमें सेक्टर 6 भतूआ से अवैध बालू उत्खनन लगातार जारी है साथ ही बेरमो के महुटांड़ क्षेत्र में भी देखा गया। पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में भी बालू और कोयला का अवैध उत्खनन देखा जा रहा है。
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 15, 2026 05:00:36
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Mar 15, 2026 05:00:23
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में आज सुबह वंडर सीमेंट जयपुर सोल्जराथॉन 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गांधी स्टेडियम स्थित विजय द्वार, जयपुर मिलिट्री स्टेशन में हुआ, जहां सुबह 5:30 बजे से दौड़ की शुरुआत हुई। इस रन में सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों, छात्रों, कॉरपोरेट टीमों और फिटनेस प्रेमियों ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान प्रकट करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे और अलग-अलग श्रेणियों में दौड़ पूरी की। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को फिटनेस के लिए प्रेरणा मिलती है और समाज में सेना के प्रति सम्मान का संदेश भी जाता है\n\nबाइट- मेजर सुरेंद्र पूनिया, सोल्जराथोंन फाउंडर, कोफ़ाउंडर Fitistan \nबाइट- शिल्पा भगत, को-फाउंडर, fitistan
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 15, 2026 05:00:14
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 15, 2026 04:50:08
111
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Mar 15, 2026 04:49:54
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विकसित राजस्थान रन 2026’ को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं और आमजन ने भाग लेकर स्वस्थ और विकसित राजस्थान का संदेश दिया। राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जयपुर में ‘विकसित राजस्थान रन 2026’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार और खेल विभाग के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और आमजन ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, डीजीपी राजीव शर्मा, जयपुर कलेक्टर जितेन्द्र सोनी, खेल सचिव नीरज के. पवन और विधायक गोपाल शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं का उत्साह और उमंग विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले वर्ष से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन राजस्थान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की है, जिसके तहत पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 मार्च 1949 को विभिन्न रियायतों के विलय से राजस्थान का गठन हुआ था, जिसमें तत्कालीन गृह मंत्री वल्लभभाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नियमित दौड़ और व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश देते हुए नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया अभियान का भी उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रोजगार, स्वरोजगार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि विकसित और समृद्ध राजस्थान का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
78
comment0
Report
Advertisement
Back to top