273157
महाराजगंज-एसएनसीयू वार्ड में 32 बेड पर 51 बच्चे भर्ती
Pharenda Range, Uttar Pradesh:महाराजगंज।गुरुवार को जिला अस्पताल में स्थित एसएनसीयू वॉर्ड में 32 बेड पर 51 बच्चे भर्ती मिले।साथ ही ओपीडी में मरीजों की लंबी भीड़ देखने को मिल।इन दिनों समय से पहले जन्मे नवजात बच्चों की संख्या में इजाफा देखा गया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जगदलपुर: मानसून से पहले नालियों की सफाईं पर सवाल, 16 वार्डों में जलभराव संभावित
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर में मानसून से पहले नालियों की सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, मानसून के चलते हर साल भारी बारिश के कारण नालियों का पानी सड़कें और घरों तक पहुंच जाता है, शहर के कई ऐसे वार्ड हैं जोकि बारिश के पानी के चलते डूबान प्रभावित होते है, ऐसे में नगर निगम अप्रैल मई महीने में ही ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करता है, लेकिन कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नगर निगम ने नालियों की सफाई अब तक नहीं की है। वो 1 - जल भराव से परेशान होते है लोग - जगदलपुर शहर की निचली बस्तियों में हर साल मानसून के दौरान जल भराव की स्थिति बनती है जिसकी वजह से लोग काफी ज्यादा परेशान होते है, सबसे ज्यादा परेशानी दलपत सागर वार्ड के लोगों होती है ड्रेनेज सिस्टम बेहतर होने से कुछ राहत जरूर वार्ड के रहवासियों को मिल सकती है, अंबेडकर वार्ड, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड, महारानी वार्ड एवं चंद्रशेखर वार्ड में मानसून के दौरान जलभराव आम है दूसरी तरफ कांग्रेस का आरोप है कि नालियों की सफाई इस साल नहीं हुई है इसके चलते शहर के 16 वार्डों में जल भराव का सामना करना पड़ेगा इसके लिए कांग्रेस ने नगर निगम सरकार की जिम्मेदार बताया । वो फाइनल - निगम की तैयारी - कांग्रेसियों के आरोपों के ईत्तर नगर निगम मानसून से पूर्व ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर कर लेने का दावा कर रहा, सभापति लक्ष्मण झा ने बताया शहर की 226 नालियों को चिन्हांकित कर सफाई की गई इन नालियों में कचरे के चलते जलभराव होता रहा है इसके अलावा शहर के ड्रेनेज सिस्टम को संभालने वाली 83 बड़ी नालियों की भी सफाई एक चरण में कर ली गई है पुनः इन नालियों को दूसरे चरण में साफ करने का सिलसिला जारी है। बाइट राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष बाइट लक्ष्मण झा सभापति0
0
Report
भजनलाल शर्मा का सिरोही दौरा: आबूरोड में शिलान्यास, योग दिवस कार्यक्रम और समीक्षा बैठक
Sirohi, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दो दिवसीय सिरोही दौरा, आज आबूरोड में विकास कार्यों का शिलान्यास, कल योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल सिरोही। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दो दिवसीय सिरोही दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे विकास कार्यों के शिलान्यास, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम तथा प्रशासनिक समीक्षा बैठक सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज शाम 6:05 बजे आबूरोड के पोलो ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। कल सुबह 6:00 बजे वे नक्की झील पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:00 बजे सीआरपीएफ गेस्ट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री मानपुर हवाईपट्टी से अंबाजी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना होंगे।0
0
Report
सिवनी में जहरीले पदार्थ सेवन से 50 वर्षीय की मौत, परिजनों के बीच शोक
Seoni, Madhya Pradesh:लोकेशन-सिवनी(मध्य प्रदेश) जहरीले पदार्थ के सेवन से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटेखारी में 50 वर्षीय वीर सिंह पटले ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाड़ा ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर किया गया。 दुर्भाग्यवश, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल जहरीले पदार्थ के सेवन के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कान्हीवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस जिलाध्यक्षों की 10 दिनी ट्रेनिंग कल से शुरू, राहुल दौरे पर उत्साह चरम
Raipur, Chhattisgarh:संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की 10 दिन की ट्रेनिंग कल से शुरू हो रही है। इस ट्रेनिंग में 40 जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। ट्रेनिंग की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जायजा लिया। ट्रेनिंग की तैयारियों में तमाम कांग्रेस के नेता पहुँच रहे हैं। राहुल के दौरे को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह है। अभनपुर के मंगल भवन में चल रही तैयारियों का जायजा लिया हमारे एसोसिएट एडिटर रुपेश गुप्ता ने। बाइट - शिव सिंह ठाकुर, कांग्रेस सचिव • बाइट - शशि सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सूरजपुर0
0
Report
उज्जैन: मलानी बाबा की मौत, पोस्टमार्टम के बाद ही कारण खुलेंगे
Ujjain, Madhya Pradesh:प्रशासन ने खुदवाई समाधि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार उज्जैन। मंगलनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित मलानी बाबा की कुटिया में रहने वाले साधु गंगेश्वरी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। साधु के निधन के बाद उन्हें कुटिया के पीछे समाधि दे दी गई थी। हालांकि करीब 10 दिन तक उनसे संपर्क नहीं होने पर उनके भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने कुटिया के पीछे बनी समाधि खुदवाकर शव बाहर निकलवाया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस के अनुसार जावरा के पीपली बाजार निवासी अनिल जोशी ने 17 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके भाई सुनील जोशी ने संन्यास लेने के बाद गंगेश्वरी महाराज नाम धारण कर लिया था और वे मंगलनाथ क्षेत्र की मलानी बाबा कुटिया में रहते थे। अनिल जोशी के मुताबिक करीब 10 दिन पहले उनकी अपने भाई से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद आने लगा और उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया। भाई की तलाश में उज्जैन पहुंचे अनिल जोशी ने कुटिया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। इस दौरान उन्हें बताया गया कि गंगेश्वरी महाराज का करीब 10 दिन पहले निधन हो गया था और उन्हें कुटिया के पीछे ही समाधि दे दी गई थी। यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
नीट के लिए जयपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा निगरानी मजबूत की
Jaipur, Rajasthan:नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, जिला कलेक्टर संदेश नायक ने कहा, नीट परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी की गई हैं, इस बार चुनाव की तर्ज पर अधिकारी नियुक्त किए गए, परीक्षा केंद्रों पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट की विशेष नियुक्ति की गई, चुनाव की तर्ज पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और निगरानी अधिकारी तैनात, पेपर रखे गए स्थानों पर 24 घंटे सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी, विशेष योग्यजन विद्यार्थियों के लिए 6 अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए, सभी केंद्रों पर CCTV, सुरक्षा कर्मी और कड़ी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई, गर्मी को देखते हुए पेयजल, पंखे और कूलर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, नीट परीक्षा को लेकर जयपुर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है, राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किए गए हैं, साथ ही चुनाव प्रक्रिया की तर्ज पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, चार से पांच परीक्षा केंद्रों के समूह पर वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रहे हैं, संदेश नायक ने बताया कि प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखने के लिए निर्धारित स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी लगातार जारी है, अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए समय पर पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशन की पालना करने के निर्देश दिए गए हैं, परीक्षा के दिन सुबह 11 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री और सत्यापन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, विशेष योग्यजन (दिव्यांग) अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छह अलग-अलग परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा कर्मियों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैनाती की गई है, कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, पंखे, कूलर समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के योग प्रशिक्षकों ने अग्नि चक्र में विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराया
Udaipur, Rajasthan:एंकर- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उदयपुर के युवा योग प्रशिक्षक और उनके शिष्यों ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच अग्नि चक्र के अंदर योगाभ्यास कर इन योग साधकों ने योगा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस अनूठी उपलब्धि ने न सिर्फ उदयपुर बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। झीलों की नगरी उदयपुर के थुर गांव निवासी युवा योग प्रशिक्षक शुभम पूर्बिया ने अपने प्रशिक्षणार्थियों मोविस सुथार, विहान पटेल, खुशी डांगी, हिमाक्ष डांगी, भावेश वैष्णव और यश डांगी के साथ मिलकर यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया। जून माह की तपती गर्मी और नौतपा के प्रचंड तापमान के बीच इन योग साधकों ने अग्नि के घेरे में रहकर योग का प्रदर्शन किया। रिकॉर्ड बनाने के लिए मैदान में उपलों और कंडों से अग्नि चक्र तैयार किया गया। इसके बीच योग साधकों ने आधे घंटे से अधिक समय तक सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित कई कठिन योगासन किए। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद सभी प्रतिभागियों ने अद्भुत मानसिक और शारीरिक संतुलन का परिचय दिया। शुभम पूर्बिया इससे पहले भी योग के क्षेत्र में दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं और लगातार नए प्रयोगों के जरिए युवाओं को योग से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि नियमित योग और प्राणायाम के अभ्यास से ही शरीर और मन पर नियंत्रण संभव है। अग्नि चक्र के बीच योग कर बनाया गया यह विश्व रिकॉर्ड युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और योग के प्रति प्रेरित करने वाला संदेश दे रहा है। उदयपुर के इन युवा योग साधकों की यह उपलब्धि आज पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।0
0
Report
धौलपुर इनामियों की गिरफ्तारी: जयपुर से 3 कुख्यात बदमाश पकड़े गए
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 हजार-5 हजार के 3 कुख्यात इनामी बदमाश जयपुर से गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में धौलपुर की स्पेशल टीम और थाना निहालगंज पुलिस ने धोखाधड़ी के प्रकरण में वांछित चल रहे तीन इनामी बदमाशों को जयपुर जगतपुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इन पर वर्ष 2022 में किसानों से लाखों रुपये की सरसों खरीदकर भुगतान न करने का आरोप है。 दिनांक 27.05.2022 को कस्बा नगर गोटिया पुरा, थाना बसईडांग निवासी राजाराम पुत्र करनसिंह ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपी हरिओम शर्मा, राहुल शर्मा व सूरज शर्मा ने हुण्डावाल रोड, धौलपुर में 171 कट्टा सरसों खरीदी। इसके बाद तीनों घर में ताला लगाकर फरार हो गए। न तो सरसों के रुपये दिए और न ही माल वापस किया। इस पर थाना निहालगंज में मु.नं. 209/2022 धारा 420, 406 आईपीसी में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू हुई。 इनाम घोषित, टॉप-10 की सूची में थे शामिल दौरान अनुसंधान आरोपियों की लगातार तलाश की गई, पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसपी धौलपुर द्वारा आरोपी हरिओम शर्मा की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये और राहुल शर्मा व सूरज शर्मा की गिरफ्तारी पर 5,000-5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हरिओम शर्मा जिला स्तर के टॉप-10 व राहुल शर्मा तथा सूरज शर्मा थाना स्तर के टॉप-10 वांछितों में शामिल थे। जयपुर से हुई गिरफ्तारी, स्पेशल टीम की रही अहम भूमिका दिनांक 18.06.2026 को मुखबिर सूचना पर स्पेशल टीम इंचार्ज श्री घनश्याम सिंह उनि के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल दीनदयाल, कॉन्स्टेबल रामचंद्र, नरेन्द्र, कोमल व चालक दिलीप की टीम जयपुर पहुंची। जगतपुरा रेलवे स्टेशन के पास से 1. हरिओम शर्मा पुत्र लज्जाराम, 2. राहुल शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा, 3. सूरज शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा, निवासी नौनी, थाना जगनेर, जिला आगरा, हाल हुण्डावाल नगर, थाना निहालगंज धौलपुर को डिटेन किया गया। इस सराहनीय कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा थानाधिकारी निहालगंज अमित कुमार शर्मा के सुपरवीजन में हेड कॉन्स्टेबल दीनदयाल व कॉन्स्टेबल रामचंद्र की अहम भूमिका रही। तीनों से अनुसंधान जारी है0
0
Report
मुरैना के डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज की
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में दुष्कर्म के आरोपी डिप्टी कलेक्टर को बड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज, दुष्कर्म के मामले में न्यायिक राहत में भेजे गए थे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर ,जेल में बंद के बाद डिप्टी कलेक्टर ने कोर्ट में लगाई थी जमानत याचिका,जिला न्यायालय ने जमानत की नामंजूर डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर पर मुरैना की रहने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया था आरोप, दुष्कर्म के आरोप में डिप्टी कलेक्टर अरविंद मेहर करीब 15 दिन से मुरैना जेल में बंद है,0
0
Report
Advertisement
कोरापुट में बच्चों को चुराने की आशंका पर हमला, दो युवा और एक युवती घायल
Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ପିଲା ଚୋର ସନ୍ଦେହ ରେ କନ୍ଧମାଳରୁ କKalାହାଣ୍ଡି ଜିଲ୍ଲା ଥୁଆମୂଳ ରାମପୁର କୁ ଯାଉଥିବାବେଳେ ରାୟଗଡ଼ା ଜିଲ୍ଲା କାନ୍ଦୁଲଗୁଡ଼ା ଗାଁ ନିକଟରେ କିଛି ପିଲାଙ୍କୁ ବିସ୍କୁଟ ବାଣ୍ଟିଥିଲେ। ତେବେ ଏହାକୁ ନେଇ ପିଲା ଚୋର ଭାବି ଅଞ୍ଚଳବାସୀ ମରଣାନ୍ତକ ଆକ୍ରମଣ କରିଥିଲେ। ଆକ୍ରମଣରେ ଦୁଇ ଯୁବକ ଓ ଯୁବତୀ ଗୁରୁତର ଆହତ ହୋଇଥିଲେ। ଆହତମାନେ ହେଲେ ଦିଲ୍ଲୀ ଆଯାଦପୁର ର ସୁମନ ଝା ଓ ସୁରତ ର ଅର୍ପିତା ସୂତାରୀୟା। ବାଇଟ - ଆହତ ଯୁବତୀ。0
0
Report
गडई पंचायत में विकास कार्यों में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने जांच की मांग
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के गड़ई पंचायत में करोड़ों के विकास कार्यों पर उठे सवाल। ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग। ग्रामीणों ने गड़ई पंचायत में अधूरे निर्माण और वित्तीय गड़बड़ी के लगाए आरोप। 200 सीमेंट बोरियां खराब होने का दावा, शासकीय धन की बर्बादी का आरोप। 7 दिन में जांच का भरोसा, दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई: CEO जिला पंचायत। ग्रामीणों का आवेदन... सरई तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गडई में कराए गए विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर गौरव बेनल को शिकायत पत्र सौंपकर पंचायत में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत में नाली निर्माण, पुल निर्माण, मुक्ति धाम, नदी में बनाए गए चेक डैम, तालाब निर्माण, सार्वजनिक शौचालय सहित कई विकास कार्यों में गुणवत्ता और वित्तीय अनियमितताएं बरती गई हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अधिकांश कार्य या तो अधूरे पड़े हैं या फिर निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं कराए गए। ग्रामीणों ने वर्ष 2023 में निर्मित बाउंड्री वॉल का भी मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि निर्माण कार्य आज तक अधूरा है और उसकी देखरेख के अभाव में करीब 200 सीमेंट की बोरियां खुले में रखे-रखे खराब हो गईं, जिससे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। मामले पर जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे ने कहा कि यदि ग्राम पंचायत गडई में विकास कार्य अधूरे हैं, शासकीय धन का दुरुपयोग हुआ है अथवा निर्माण कार्यों में अनियमितता पाई जाती है तो इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और सात दिनों के भीतर जांच कराई जाएगी। जांच में यदि वित्तीय गड़बड़ी, शासकीय राशि की बर्बादी या कार्यों में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा शासकीय धन की वसूली भी सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीण अब जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
हमीरपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे पर 75 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, कल 21 जून को हमीरपुर पहुचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिले की दोनों विधानसभाओं की 636.82 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री द्वारा 34 परियोजनाओं का लोकार्पण और 41 परियोजनाओं का किया जाएगा शिलान्यास, राठ कस्बे के स्वामी ब्रम्हानंद डिग्री कॉलेज मैदान में प्रस्तावित है कार्यक्रम。0
0
Report
Advertisement
करनैलगंज के बुड़वलिया महीपतगंज में मोहर्रम विवाद के दौरान दो समुदायों में मारपीट
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के भंभुआ पुलिस चौकी अंतर्गत बुढ़वलिया महीपतगंज गांव में देर रात शोकग्रस्त परिवार के घर के सामने मोहर्रम का हुद्दा और ढोल बजाने को लेकर विरोध करने के चलते दो समुदायों के बीच विवाद हो गया है। जब हिंदू परिवार के लोगों ने विरोध किया तो इन लोगों ने लाठी डंडों से घर के सामने पहुंच करके घर में घुसकर गाली गलौज करके मारपीट किया है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा "हिंदुओं का जो हाल बांग्लादेश व पाकिस्तान में है, वही हाल करूंगा। या तो जो हो रहा है उसे चुपचाप देखते व सुनते रहो इसी में तुम लोगों की भलाई है इंशाअल्लाह आने वाले समय में पूरा गांव हमारा होगा।" इस पूरी घटना में हिंदू समुदाय के कई लोगों को चोटें भी आई हैं जिन्होंने अपना प्राथमिक उपचार करवाया है। इसके बाद अब हिंदू समुदाय के लोगों में दहशत का माहौल है पूरी घटना की गंभीरता को देखते हुए करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है। वहीं पीड़ित शिवा पुरवार पुत्र रामशंकर पुरवार ने करनैलगंज पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 19 जून 2026 की शाम उनकी बड़ी मां सरिता देवी पत्नी बद्रीप्रसाद का निधन हो गया था, जिससे पूरा परिवार गहरे सदमे और शोक में डूबा हुआ था। इसी बीच देर रात्रि करीब 9 बजे गांव के ही हाकिम राइनी,हजरतदीन,हासिम,रज्जू, अरमान,गुफरान,रियाज,डी.जे.,सहनवाज,सलमान,कुरबान, जुनैद,नौसाद,फूले,नाजिम,अबूतालिब,अयान,इसरार,इबरार, असफाक,अहमद अली और रजिया उर्फ गुरु सहित एक बड़ी भीड़ लामबंद होकर पीड़ित के दरवाजे पर पहुँची। यह भीड़ लाठी, डंडा, फरसा आदि से लैस थी और पीड़ित के घर के सामने आकर जोर-जोर से ढोल बजाने लगी। जब हम लोगों ने मना किया तो इन लोगों ने मारपीट किया जिसमें हमारे कई परिवार के लोग घायल है इस पूरी घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोग गाली गलौज कर विवाद कर रहे हैं।0
0
Report
तारागढ़ दुर्ग में चार दिवसीय योग शिविर का समापन, स्वास्थ्य का संदेश गूंजा
खंडार के तारागढ़ दुर्ग में नृसिंह धार बालाजी किला टीम द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग शिविर का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। योग गुरु हरिशंकर जांगिड़ ने प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और व्यायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया। कमेटी सदस्य कमलेश पाठक ने बताया कि पिछले सात वर्षों से हाथी पोल के पास नियमित योग कक्षाएं संचालित हो रही हैं। स्थानीय लोगों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए अब प्रतिदिन योग क्लास चलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे अधिकाधिक लोग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।0
0
Report
राजस्थान में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत; जयपुर और भीलवाड़ा में हरी झंडी
Jaipur, Rajasthan:पीएम ईबस सेवा योजना राजस्थान में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर को 29 और भीलवाड़ा को 18 ई बसों की दी सौगात अमर जवान ज्योति से ई बसों को हरि झण्डी दिखा रवाना प्रदेश में स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति से स्टेट हेंगर तक ई बस में किया सफर राजधानी की सड़कों पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी आज अमर जवान ज्योति से जयपुर के सीटीएसएल की 29 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया साथ ही उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भीलवाड़ा में भी 18 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इन बसों के संचालन से स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी परिवहन में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2023 में पीएम ई-बस सेवा योजना प्रारम्भ की केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के डिपो निर्माण, इलेक्ट्रिक वर्क और संचालन में राज्य सरकार को सहायता दी जा रही है इसके तहत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहरों में प्रदूषण को कम करने का काम किया जा रहा है इस योजना में राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर तथा अजमेर का चयन हुआ है केंद्र सरकार द्वारा इन 8 जिलों के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं इसके अतिरिक्त 475 ई बसें स्वीकृत हुई हैं इस प्रकार राजस्थान को कुल 1150 ई बसें मिलेंगी प्रथम चरण में दीपावली तक 675 ई बसों का संचालन किया जाएगा मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये बसें विशेष रूप से दिव्यांगों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं किफायती यात्रा का माध्यम बनेंगी साथ ही इन बसों में सीसीटीवी कैमरे होंगे जिनसे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रदेश के नागरिकों को आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएउन्होंने कहा कि राज्य सरकार 555 ई-बसें शहरी परिवहन के लिए और 50 डबल डेकर ई-बस पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराएगी इसके क्रियान्वयन के लिए तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है यह कदम विकसित राजस्थान 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम कड़ी साबित होगा उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरियालो राजस्थान के जरिए पर्यावरण संरक्षण को मजबूती प्रदान कर रही है इस अभियान के तहत अब तक लगभग 20 करोड़ पौधारोपण किया जा चुका है उन्होंने प्रदेशवासियों से एक पेड़ मां के नाम और हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण करने का आह्वान किया मुख्यमंत्री ने ई बस अवलोकन किया साथ ही आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली बस में पैनिक बटन एसी और सीसीटीवी कैमरे जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं चालक और परिचालक में आपसी बातचीत की सुविधा भी है मुख्यमंत्री ने टिकट लेकर अमर जवान ज्योति से स्टेट हेंगर तक इलेक्ट्रिक बस में सफर कर जयपुर और भीलवाड़ा को इन बसों की सौगात दी आने वाले दिनों में कई और शहरों को पीएम ई बस सेवा का तोहफा मिलने की उम्मीद है0
0
Report
Advertisement
