icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
33007
Praveen Kumar MishraPraveen Kumar MishraFollow26 Dec 2024, 02:22 pm

महाकुंभ मेले में दृष्टिगत पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Thuthibari, Uttar Pradesh:

प्रयागराज में होने वाले आगामी महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियों के मद्देनजर भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में मय फोर्स के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। महाकुंभ के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए निरन्तर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियो, बस्तुओ की सघन चेकिंग, वाहन चेकिंग किया गया। बॉर्डर से आने जाने वाले पर्यटकों सहित अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी निगरानी, सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने साथ ही खुले बॉर्डर पर संदिग्धों के साथ सख्ती के भी कड़े निर्देश मिले है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नैनीताल: नया ट्रैफिक प्लान कैंची धाम के लिए; 17-18 अक्टूबर को रूट डायवर्जन लागू

Haldwani, Uttarakhand:3 दिन के वीकेंड पर कैंची धाम या नैनीताल आ रहें हैं तो खबर आपके लिए है। नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 17 और 18 अक्टूबर को कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर जान लें, ताकि आपको रास्ते में किसी तरह की परेशानी न पड़े। 17 से 20 अक्टूबर तक के वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। यह व्यवस्था 17 और 18 अक्टूबर को प्रभावी रहेगी। ट्रैफिक प्लान के तहत सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोका जाएगा। वहीं, सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक केमू बसों, निजी बसों और चौपहिया वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू रहेगा। बाइट: जगदीश चंद्र, SP ट्रैफिक नैनीताल 17 से 20 अक्टूबर के दौरान कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। भीमताल की ओर से निजी वाहनों से आने वाले पर्यटकों को विकास भवन पार्किंग में वाहन खड़े करने होंगे। यहां से स्थानीय शटल सेवा के जरिए भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। नैनीताल की ओर से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम मंदिर पहुंच सकेंगे। वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र और नैनीताल में टैक्सी तथा दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बाइट: ललित मोहन रयाल, DM नैनीताल अगर आप भी वीकेंड पर कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन करने या भवाली और भीमताल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट, पार्किंग और शटल सेवा की जानकारी जरूर कर लें। नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और आमजन से अपील की है कि यातायात और डायवर्जन प्लान का पालन करें और अपनी यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाएं।
0
0
Report
Advertisement

बराकपुर-कल्याणी एक्सप्रेसवे के बराकपुर अमबागान क्षेत्र में सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल

Barrackpore, West Bengal:ব্যারাকপুর কল্যাণী এক্সপ্রেসওয়ের ব্যারাকপুর আমবাগান এলাকায় ভোররাতে খড়দহের দিক থেকে ব্যারাকপুরের দিকে যাওয়া দুটি চারচাকার গাড়ি ও দুটি মোটরবাইকে পথ দুর্ঘটনা ঘটে। এতে বেশ কয়েকজন আহত হন। এক যুবক ও এক যুবতীকে ব্যারাকপুর ডাক্তর বি এন বসু মহকুমা হাসপাতালে নিয়ে গেলে চিকিৎসকেরা মৃত বলে ঘোষণা করেন। এছাড়াও দুজনকে গুরুতর অবস্থায় ব্যারাকপুরের একটি বেসরকারি হাসপাতালে ভর্তি করা হয়েছে। আহত অন্য কয়েকজনও রয়েছেন। ঘটনা কীভাবে ঘটেছে তা খতিয়ে দেখা হচ্ছে মোহনপুর থানার পুলিশ ও ব্যারাকপুর ট্রাফিক গার্ডের পক্ষ থেকে।
0
0
Report

सुपौल में आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी, 10 नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया गया, 16 अभियुक्त गिरफ्तार

Bihar:सुपौल में आर्केस्ट्रा संचालक के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है. दरअसल नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाये गए अभियान में पुलिस ने विभिन्न आर्केस्ट्रा संचालक के ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें 10 नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया गया है; पुलिस ने इस मामले में संलिप्त 16 अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है. सुपौल SP सरथ आर एस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि जिले में ऑर्केस्ट्रा संचालक के ठिकाने पर नाबालिग बालिकाओं से कार्य करवाये जाने की गुप्त सूचना पर सुपौल पुलिस द्वारा छापेमारी की गई है, SP के निर्देश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया, साइबर डीएसपी गौरब गुप्ता के नेतृत्व में AHTU, SJPU एवं महिला थाना की पुलिस टीम के साथ एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई की गई है. बताया गया कि गठित टीम के द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में संचालित ऑर्केस्ट्रा संचालक के ठिकाने पर छापामारी की गई है, जिसमें 10 नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया गया तथा इस मामले में संलिप्त 16 अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है. बताया गया कि इस संदर्भ में महिला थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है तथा मुक्त करायी गयी नाबालिग बालिकाओं के पारिवारिक पृष्ठभूमि का सत्यापन कराया जा रहा है. बताया गया कि हिरासत में लिये गये सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
0
0
Report

पटना के फतुहा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप की बड़ी खेप बरामद

Patna, Bihar:पटना में नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान फतुहा के कार्गो डिलीवरी लिमिटेड के वेयरहाउस में प्रतिबंधित कोडीन सिरप की बड़ी खेप बरामद की गई है। संदिग्ध पार्सल आने की गुप्त सूचना पर 15 अक्टूबर 2026 को औषधि निरीक्षक की टीम के साथ संयुक्त रूप से पार्सल की जांच की गई। जांच के दौरान पार्सल से 100 एमएल की प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद हुई। कुल 156 कार्टून में रखी 24,960 बोतलें जब्त की गईं, जिनकी कुल मात्रा 2,496 लीटर बताई गई है। इस मामले में फतुहा थाना कांड संख्या 653/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने NDPS Act और बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

चतरा के ढोढ़ी-मंधनिया में दुर्गा पूजा पर डांडिया नृत्य का भव्य आयोजन

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: मयूरहंड के ढोढ़ी-मंधनिया में दुर्गा पूजा पर भव्य डांडिया नृत्य का आयोजन चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड के ढोढ़ी-मंधनिया गांव में दुर्गा पूजा के मौके पर भव्य डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ो युवक युवतियों ने लिया भाग। कार्यक्रम का उदघाटन मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डांडिया के धुन पर पूरी रात कलाकार थिरकते रहे औऱ कार्यक्रम देखने पहुंचे लोग डांडिया ने रंग में रंगे रहे। कार्यक्रम में शामिल ग्रुप को सम्मानित भी किया गया। अपने संबोधन में थाना प्रभारी ने कहा डांडिया नृत्य एक पारंपरिक नृत्य है जिसका आयोजन क्षेत्र के कलाकारों की प्रितिभा को  निखरने का अवसर प्रदान करता है। डांडिया कार्यक्रम सोनम कुमारी के निर्देशन में आयोजित थी, जिसमें ढोढ़ी-मंधनिया, नदिया, बेला और छगरिया समेत कई गांवों की बच्चियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ में नवरात्रि पर डांडिया कार्यक्रम ने दिखाई सांस्कृतिक उत्साह

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में नवरात्रि के अवसर पर शहर के बेंक कॉलोनी स्थित मैरेज हॉल परिसर में डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया...कार्यक्रम की शुरुआत डीसी मेघा भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर और मां दुर्गा की पूजा - अर्चना और आरती के साथ हुई...इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं, युवतियों, युवक ने उत्साह के साथ भाग लिया...इसके बाद सभी ने मिलकर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया...मौके पर महिलाओं ने कहा कि नवरात्रि में डांडिया आयोजन का विशेष धार्मिक महत्व है...धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह नृत्य देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय का प्रतीक है... डांडिया में इस्तेमाल की जाने वाली सजी हुई लकड़ियों को मां दुर्गा की तलवार का प्रतीक माना जाता है...इसी कारण इसे तलवार नृत्य भी कहा जाता है...कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए और जमकर मस्ती की... नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक उत्साह और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली...उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं...साथ ही महिलाओं को एक-दूसरे से मिलने, अपनी प्रतिभा दिखाने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है...
0
0
Report

संभल । Zee News की मुहिम का असर . रामलीला कमेटी ने मंच पर फूहड़ डांस प्रदर्शन न कराने का ऐलान कि

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow8m ago
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । जिले में चल रही रामलीला के मंच पर फूहड़ और आपत्तिजनक डांस प्रदर्शन के खिलाफ ..Zee न्यूज की मुहिम का बड़ा असर हुआ है । जनपद के बहजोई में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने रामलीला में फूहड़ और आपत्तिजनक डांस का प्रदर्शन बंद कराने का ऐलान किया है । कमेटी ने इस मामले में सफाई पेश कर कहा है ..रामलीला में दर्शक जुटाने के लिए नर्तकियों का डांस मजबूरी है । रामलीला के मंच पर फूहड़ और आपत्तिजनक डांस के मामले में पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को ब्रीफ कर रामलीला के मंच पर फूहड़ ,अश्लील डांस के प्रदर्शन पर पाबंदी के साथ ही . रामलीला पंडालों में पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिये है ।
0
0
Report
Advertisement

नागपुर में दिवाली के बाद 10% पानी कटौती की संभावना

Nagpur, Maharashtra:नागपूर दिवाळीनंतर नागपूरकरांना पाणी कपातीचा फटका बसू शकतो...पाणी बचतीचे प्रयत्न अपुरे पडल्यास दिवाळीनंतर पाणीपुरवठ्याच्या वेळेत कपात वा थेट 10 टक्के पाणीकपातीची झळ नागपूरकरांना सोसावी लागण्याची शक्यता आहे.कमी पाऊस आणि एल-निनोच्या प्रभावामुळे जलसाठ्यावरील दबाव वाढल्याने राज्य शासनाने पाणीवाटपाचा प्राधान्य क्रम निश्चित केला आहे. त्यानुसार पिण्याच्या पाण्याला सर्वोच्च प्राधान्य देत 10 टक्के साठा आपत्कालीन परिस्थितीसाठी राखीव ठेवण्यात येणार आहे. जिल्ह्यातील पाणी प्रकल्पातील जलसाठ्याच्या स्थितीचा आढावा घेतल्यानंतर नोव्हेंबरमध्ये निर्बंधाबाबत निर्णयाची शक्यता आहे. थेट पाणीकपात करण्याऐवजी पाणीपुरवठ्याच्या वेळेत कपात करण्याचाही पर्याय मनपाच्या विचाराधीन आहे.जलवाहिनीची गळती दुरुस्ती आणि अवैध नळजोड्या रोखण्यावर मनपाचा भर आहे.
0
0
Report

अमरौहा में तेंदुआ सामने आ गया, भाजपा नेता की गाड़ी के सामने वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:ए amarohā जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मुंडा इम्मा गांव में सिवौरा रोड पर बीती रात भाजपा युवा मोर्चा नेता फरहान अख्तर की गाड़ी के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखकर उन्होंने गाड़ी के दरवाजे लॉक कर अपनी जान बचाई। इस दौरान उन्होंने तेंदुए का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुआ दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। लोगों को हमले का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top