Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maharajganj273303

महराजगंज में DM अनुनय झा ने मां के साथ निभाई छठ की परंपरा

Nov 07, 2024 16:01:39
Maharajganj, Uttar Pradesh

बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सूर्य उपासना का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जा रहा है। महराजगंज जनपद में इस बार यह पर्व विशेष रहा क्योंकि जिलाधिकारी अनुनय झा खुद अपनी मां के साथ व्रती बने। उन्होंने जिला मुख्यालय के राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर में पानी में खड़े होकर अपनी मां के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। मूल रूप से बिहार के रहने वाले डीएम अनुनय झा ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह आस्था का एक बहुत बड़ा पर्व है जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SJSantosh Jaiswal
Mar 19, 2026 18:16:21
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली… - Zee Media कि खबर का असर.. - रेलवे ओवर ब्रिज स्लैब गिरने का मामला - डीएम चंद्र मोहन गर्ग व एसपी आदित्य लांग्हे ने किया मौके का निरीक्षण - डीएम ने कहा, हादसे में कोई जनहानि नहीं, बड़ा हादसा टला - जांच के लिए टीम गठित, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई - सेतु निगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जेई गौतम कुमार निलंबित - सेतु निगम के एई अविनाश कुमार आर्या व प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश - पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर को विस्तृत जांच के डीएम ने दिया निर्देश - घटना को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोषियों को बख्शने के मूड में नहीं. - बुधवार कि देर रात हावड़ा दिल्ली रेल रूट पर बन रहे ओवर ब्रिज का एक स्लैब हुआ था धरासाई - घटना में एक मजदूर हुआ था घायल - सदर तहसील क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव का मामला.
240
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 19, 2026 18:16:04
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां दाल बाजार स्थित श्रीराम मिष्ठान भंडार पर खाद्य विभाग ने छापा मार कार्रवाई की है. घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग को लेकर यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. दरअसल, खाद्य विभाग की टीम ने दाल बाजार स्थित श्रीराम मिष्ठान भंडार पर छापेमार कार्रवाई करते हुए मौके से 7 खाली और 3 भरे घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं. बताया जा रहा है कि मिष्ठान भंडार और हलवाई की दुकानों पर धड़ल्ले से घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है. इस कार्रवाई के पीछे जनसेवक अनंत शर्मा की शिकायत अहम बताई जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया था कि जहाँ एक तरफ आम घरेलू उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए परेशान है, वहीं दूसरी ओर दुकानों में खुलेआम घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग हो रहा है.
289
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Mar 19, 2026 18:15:36
Raisen, Madhya Pradesh:मामूली कहासुनी पर देवर ने अपनी भाभी की डंडे से पीट पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी.... आरोपी देवर को सलामतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है....पुलिस ने शव को साची सिविल अस्पताल भेजा है । दरअसल घर पर खाना बना रही भाभी से चाय मांगने पर शुरू हुआ विवाद जानलेवा बन गया.....मामूली कहा सुनी में देवर रामु मालवीय ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया....सलामतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोहा की घटना है परिवार में मातम पसरा है... घटना कर समय महिला का पति और परिजन खेत पर गए थे घर पर सिर्फ मृतिका का 8 साल के बेटा ओर देवर था भाभी खाना बना रही थी तभी देवर ने भाभी से चाय बनाने का बोला भाभी के मना करने पर आरोपी देवर रामु ने डंडों से भतीजे के सामने तब तक मारा जब तक भाभी की मौत नही हो गयी महज छोटी से बात ने खूनी रूप ले लिया और एक महिला को मौत का सामना करना पड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
339
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 19, 2026 18:00:18
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में तिरुवनंतपुरम से आ रही 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस के ऊपर अचानक एक युवक चढ़ गया। ट्रेन की छत पर बैठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और रेलवे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि ट्रेन की ओवरहेड बिजली सप्लाई काट दी गई और यात्रियों को कोच से बाहर निकालना पड़ा। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। गुरुवार शाम करीब साढ़े तीन बजे डोमिनगढ़ स्टेशन पर खड़ी राप्तीसागर एक्सप्रेस में भीड़ इकठ्ठी हो गई और पास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जिससे अफरातफरी और बढ़ गई। रेलवे सुरक्षा बल ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बिजली के पोल के सहारे नीचे उतार दिया। युवक की पहचान गोविंद राम के रूप में हुई है, जो अपने भाई के साथ गोरखपुर जा रहा था। प्रारंभिक बातचीत में उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। वाल्व के बाद ट्रेन को गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। रेलवे की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह सवाल उठाता है कि लोग जान जोखिम में डालकर ऐसे खतरनाक कदम क्यों उठाते हैं। सतर्कता से टला हादसा, लेकिन लापरवाही भारी
920
comment0
Report
Mar 19, 2026 17:56:45
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव :सदर कोतवाली क्षेत्र में एस एसपी जेपी सिंह ने ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करते हुए संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भी दौरा किया। इस दौरान एडिशनल एसपी अखिलेश कुमार और सीओ सिटी दीपक भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एस एसपी ने स्पष्ट रूप से अपील की कि नमाज केवल ईदगाह और मस्जिदों में ही अदा की जाए, सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए, ताकि यातायात व्यवस्था और आम जनजीवन प्रभावित न हो। एस एसपी जेपी सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्वों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
1073
comment0
Report
Advertisement
Back to top