273303
महराजगंज में बिना गर्भधारण के दूध दे रही गाय बनी क्षेत्र में चर्चा का विषय
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज के नौतनवा तहसील के परसौनी कला गांव में एक गाय बिना गर्भधारण के दूध दे रही है, जो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बन गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाय को पालने वाले रामकृपाल शुक्ला ने बताया कि गाय बिना बछड़े के दूध दे रही है। वायरल वीडियो के बाद आसपास के गांवों के लोग इसे कामधेनु का अंश मानकर बड़ी संख्या में पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम में 36 घंटे से बिजली नहीं: उद्योगों को भारी नुकसान, एक्सपोर्टर्स पर असर
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में बिजली संकट से उद्योगिक नगरी को हुआ भारी नुकसान गुरुग्राम के सेक्टर 37 उद्योग विहार कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में लाइट न होने से करोड़ो का नुकसान उद्योगिक इकाइयों में कामकाज पूरी तरह से हुआ ठप बिजली कर्मचारी प्राइवेट कर्मचारियों के साथ कर रहे मारपीट 36 घंटे से ज्यादा से औद्योगिक क्षेत्र में नहीं है बिजली फेस्टिवल सीजन में औद्योगिक इकाइयों को हुआ भारी नुकसान एक्सपोर्टर्स के लिए समस्याएं और ज्यादा बड़ी एक्सपोर्टर्स नहीं कर सके समय पर ऑर्डर की डिलीवरी उद्योगपतियों की दो टूक,बार-बार हो रही समस्या के कारण पलायन करने को मजबूर एंकर-गुरुग्राम की औद्योगिक रफ्तार पर बिजली संकट ने ऐसा ब्रेक लगाया है कि फैक्ट्रियों में मशीनें थम गई हैं और उद्योगपतियों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सेक्टर-37, उद्योग विहार और कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 36 घंटे से ज्यादा समय से बिजली नहीं होने के चलते कामकाज पूरी तरह ठप होने का दावा किया जा रहा है।मुश्किलें इसलिए भी ज्यादा बढ़ गई हैं, क्योंकि यह फेस्टिवल सीजन है और कंपनियों के पास ऑर्डर पूरे करने की डेडलाइन है। खासकर एक्सपोर्टर्स के लिए हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हो गए हैं, क्योंकि बिजली संकट के चलते समय पर माल की डिलीवरी करना मुश्किल हो रहा है।वहीं, उद्योगपतियों का कहना है कि बिजली संकट के बीच बिजली कर्मचारी निजी कर्मचारियों के साथ मारपीट भी कर रहे हैं। लगातार बिगड़ते हालात से परेशान उद्योगपतियों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो उन्हें अपनी औद्योगिक इकाइयां दूसरी जगह शिफ्ट करने यानी गुरुग्राम से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।0
0
Report
जालौन: बूथ 230 पर पर्ची बांटने का आरोप, सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में माधौगढ़ ब्लॉक के बूथ संख्या 230 पर मतदाताओं को पर्चियां बांटने की सपा ने शिकायत, भाजपा प्रत्याशी की फोटो, कमल के चुनाव चिह्न और अन्य विवरण वाली पर्चियां बांटने का आरोप, समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक फेसबुक और X अकाउंट पर पोस्ट कर चुनाव आयोग से की शिकायत, मामले का संज्ञान लेकर तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की सपा ने उठाई मांग, डीएम जालौन समीर ने एसडीएम को शिकायत की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश, एसडीएम से स्पष्ट और तथ्यात्मक आख्या उपलब्ध कराने को कहा, माधोगढ़ विधानसभा के माधौगढ़ ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 230 का मामला।0
0
Report
हरदोई में मतदान बीच दावा: भाजपा जीत का अंतर पिछली बार से बड़ा होगा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में नितिन अग्रवाल ने किया मतदान,बोले- भाजपा प्रत्याशी पिछले चुनाव से ज्यादा अंतर से जीतेंगे हरदोई में लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। नितिन अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और शिक्षक खंड से पार्टी प्रत्याशी द्विवेदी जी चुनाव मैदान में हैं। पूरे चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठन ने मतदाताओं से संपर्क किया है। उन्हें विश्वास है कि दोनों प्रत्याशी पिछले चुनाव की तुलना में इस बार ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे। नितिन अग्रवाल ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो काम किए हैं, उनसे मतदाता प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे चुनाव में मतदाता भाजपा के समर्थन में मतदान कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं में उत्साह है और मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत सामने आएगी। समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों और अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास का माहौल विपक्ष ने बनाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चुनाव बैलेट पेपर से हो रहा है, तब विपक्ष को परेशानी क्यों है? विपक्ष को न ईवीएम पर भरोसा है और न बैलेट पेपर पर। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाना विपक्ष की आदत बन गई है। नितिन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष को अभी से प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा की जीत का एहसास हो गया है, इसलिए वह पहले से ही आरोपों का माहौल तैयार कर रहा है。0
0
Report
Advertisement
सीतापुर एमएलसी चुनाव हंगामा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान हुआ हंगामा। पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच हुई नोकझोक। गेट पर खड़े समर्थकों को हटाने के दौरान पुलिस से हुआ विवाद। भाजपा समर्थकों ने पुलिस पर लगाया सपा के एजेंट होने का आरोप। काफी देर तक चलता रहा हंगामा। आदर्श नगर पंचायत सिधौली में बने मतदान केंद्र का मामला।0
0
Report
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Partawal, Uttar Pradesh:परिजनों ने पति के चाचा पर लगाए आरोप, पुलिस जांच में जुटी परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बुद्धिरामपुर गांव में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बुद्धिरामपुर निवासी शमशेर की पत्नी मरियम (27) के रूप में हुई है। मरियम के पिता आलमगीर सियरहिभार गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि मरियम ने वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था। उसके दो मासूम बेटे हसनैन (5 वर्ष) और अब्दुर्रहमान (3 वर्ष) हैं। मां की मौत से दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। वहीं, घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने उसके पति के चाचा पर आरोप लगाए हैं। हालांकि, आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस संबंध में श्यामदेउरवां थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
सीतापुर एमएलसी चुनाव
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक एमएलसी चुनाव के दौरान हुआ हंगामा। सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता और भाजपा के एजेंट के बीच हुआ विवाद। दोनों के बीच दिखी तीखी नोकझोक। पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने लगाया फर्जी वोट डालने का आरोप। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को कराया शांत। महोली खंड विकास कार्यालय में बने मतदान केंद्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव: हाथरस में मतदान शुरू, पहली बार के मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जनपद में आगरा खंड शिक्षक-स्नातक विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से शुरू हो गई है। लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में शिक्षक और स्नातक मतदाता केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। पहली बार वोट डालने आए युवा मतदाताओं में विशेष उत्साह और गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है।हाथरस जिले में कुल 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनके अंतर्गत 23 मतदेय स्थल (बूथ) स्थापित किए गए हैं। इस चुनाव में जिले के कुल 16,577 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान की यह प्रक्रिया शाम 4:00 बजे तक निरंतर चलेगी। चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के शीर्ष प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह तथा सीओ हिमांशु माथुर ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता कतारों और संवेदनशील गतिविधियों का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, मतदान केंद्र के मुख्य द्वार पर ही मतदाताओं की गहन चेकिंग की जा रही है। मतदान कक्ष के भीतर मोबाइल फोन, कैमरा या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक/प्रतिबंधित सामान ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि जिले के सभी 8 केंद्रों और 23 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चल रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मोबाइल आदि प्रतिबंधित वस्तुओं को अंदर ले जाना पूरी तरह वर्जित है। मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।0
0
Report
हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहे अतिक्रमणों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बरेली रोड पर मंडी के समीप प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कुछ व्यापारियों से अधिकारीयों के साथ नोकझोंक भी हुई। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। संबंधित लोगों को कई महीने पहले ही अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी कर दिए गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बरेली रोड स्थित मंडी के समीप पहुंची और अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने अधिकारियों के सामने विरोध जताया। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार अतिक्रमण के नोटिस करीब आठ से नौ महीने पहले जारी किए गए थे, उसके बाद लोग समय मांगते रहे। बरसात के कारण सड़क चौड़ीकरण का काम प्रभावित हुआ। दशहरा पर्व को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई थी, फिर भी अतिक्रमण नहीं हटा, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सड़क की जद में आ रहे अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि बरेली रोड हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
सीतापुर: MLC चुनाव के दौरान अनूप गुप्ता बनाम भाजपा एजेंट, हंगामा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक एमएलसी चुनाव के दौरान हुआ हंगामा। सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता और भाजपा के एजेंट के बीच हुआ विवाद। दोनों के बीच दिखी तीखी नोकझोक। पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने लगाया फर्जी वोट डालने का आरोप। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को कराया शांत। महोली खंड विकास कार्यालय में बने मतदान केंद्र का मामला.0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-1 में बिजली समस्या से लोग परेशान, दुकानदारों को नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम के अशोक विहार फेज 1 से लोगो की परेशानियों पर बात की हैं। कुछ दुकाने भी दिखायी हैं बिना लाइट के और दुकानदार से बात की हैं - घर में परेशानी और दुकान में नुकसान हो रहा हैं0
0
Report
सातारा: शिवेंद्रराजे भोसले का दावा, महायुती के उमेदवार बड़ी जीत करेंगे
Satara, Maharashtra:सातारा येथे मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले यांनी महायुतीच्या उमेदवारांच्या विजयाचा विश्वास व्यक्त केला आहे. पदवीधर मतदारसंघाच्या स्मिता जाधव आणि शिक्षक मतदारसंघाचे कौस्तुभ गावडे यांना मतदारांचा उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिळत असून ते मोठ्या मताधिक्याने विजयी होतील, असे ते म्हणाले. तरुणांच्या राजकारणाचे समर्थन करत त्यांनी विरोधकांवर टीका केली की, शिक्षक व पदवीधरांचे प्रश्न केवळ सत्तेवरील लोकच सोडवू शकतात, विरोधक फक्त स्वप्न पाहत राहतात. निकालापूर्वी त्यांनी अद्याप मतदान न केलेल्या मतदारांना लवकरात लवकर येऊन आपला हक्क बजावण्याचे आवाहन केले आहे.0
0
Report
मंडल आयुक्त व डीएम-एसएसपी ने किया बूथों का निरीक्षण।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में दोपहर तक 16.49% और 25.80% मतदान, मंडल आयुक्त व डीएम-एसएसपी ने किया बूथों का निरीक्षण विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज 23 अक्टूबर को मतदान जारी है। दोपहर तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 16.49 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 25.80 प्रतिशत मतदान हुआ है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन अलर्ट है। मंडल आयुक्त, डॉ रूपेश कुमार, जिलाधिकारी अरविंद चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बनाए गए मतदान बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सुविधाओं और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान, लांबा के तंज से उजागर राजनीति
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-पंचायत चुनाव में टिकटों पर कांग्रेस में घमासान! कांग्रेस नेता और राजस्थान यूथ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सीताराम लांबा का अपनी ही पार्टी पर तंज...बोले-विधायक और हारे हुए प्रत्याशी ही टिकटों के मालिक! पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस नेता सीताराम लांबा ने टिकट वितरण को लेकर उठाए सवाल...लांबा ने लिखा 'संगठनों और कार्यकर्ताओं के ताले लगा दो!' टिकट वितरण में संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर उठाया सवाल...लांबा के बयान से कांग्रेस की टिकट चयन प्रक्रिया को लेकर सियासी चर्चा तेज0
0
Report
इटावा-कोटा के किसानों के लिए पानी संकट ने बुवाई की चिंता बढ़ा दी
Noida, Uttar Pradesh:सुखी नहरे प्यासे खेत, फसलों की बुवाई को लेकर परेशान किसान इटावा क्षेत्र में नहरी पानी का किसानों को इंतजार, खेतों में नहीं हुआ पलेवा चम्बल की दाई मुख्य नहर से निकली इटावा ब्रांच केनाल की नहरों में पानी नहीं पहुंचने के कारण किसान हताश व परेशान नजर आ रहे हैं। खेत खाली हो चुके अगली फसल की बुवाई के लिए किसान तैयारी करके बैठे है। लेकिन क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं आने के कारण खेतों में पलेवा नहीं हो पा रहा है। जैसे किसानों को फसलों की बुवाई की चिंता सता रही है। साथ ही इस बार खरीफ की फसलों ने मौसमी मार के चलते उपज नहीं निकल सकी । अब रबी की फसल से आस है। लेकिन खाद नहीं मिलने ओर नहरों में पानी नहीं पहुंचने के चलते अब किसानों का सब्र टूटता दिख रहा है।0
0
Report
अलवर के MIA में तेज ट्रक ने बाइक सवार आदित्य की मौत, परिजनों में शोक
Alwar, Rajasthan:अलवर के एमआईए थाना क्षेत्र में जैन फैक्टरी के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक रात की ड्यूटी करने के लिए अपनी बाइक से निजी फैक्ट्री जा रहा था। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार, जालूकी थाना क्षेत्र के सेमली गांव निवासी 21 वर्षीय आदित्य पुत्र मोहन भलाई शुक्रवार रात रोजाना की तरह अलवर के एमआईए क्षेत्र स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करने के लिए निकला था। रात करीब 8:30 बजे जैन फैक्टरी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आदित्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मृतक आदित्य मजदूरी कर अपने परिवार की आर्थिक मदद करता था। उसके पिता भी मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।0
0
Report
Advertisement
