273303
छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने साझा की पारंपरिक छठ पूजा की कहानी
Maharajganj, Uttar Pradesh:चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व आज नहाय-खाय से शुरू हो गया है। वर्ती महिलाएं आज के दिन एक बार भोजन करती हैं और इस दिन से ही छठ पूजा की शुरुआत होती है। बाजारों में भी छठ पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। BJP के सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने बताया कि उनके घर में बचपन से छठ पर्व मनाया जाता रहा है। पहले उनकी मां इसे मनाती थीं, अब उनकी पत्नी इस पर्व को मनाती हैं और डलिया लेकर घर से घाट तक जाती हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोदी के 12 वर्ष: आतंकवाद पर कड़ा जवाब, नक्सलवाद समाप्ति और आत्मनिर्भर भारत
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी की प्रेस कांफ्रेंस कहा़ पूर्व में देश में आए दिन होती थी आतंकवादी घटनाएं लेकिन नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद लगा अंकुश जो घटनाएं हुई उनका मुंहतोड़ दिया जवाब एयर स्ट्राइक ओर ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से की कार्रवाई नक्सवाद हो समाप्त इस पर किया गया काम गरीब,युवा,महिला ओर किसान के लिए किया काम आज भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा तेल गैस के सकंट से पूरी दुनिया जूझ रही है इस दौर में भी पीएम की नीतियों ने भारत में नियंत्रण किया चतुर्वेदी ने राहुल गांधी को लेकर कहा गाल बजाने से कुछ नहीं होता कांग्रेस सरकारों की कार्यशैली पर ध्यान दीजिए राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी दौसा के दौरे पर रहे जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर सूचना केंद्र में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया साथ ही विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भी शामिल हुए वही अरुण चतुर्वेदी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा पूर्व में देश में आए दिन आतंकवादी घटनाएं होती थी लेकिन जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं इन घटनाओं पर अंकुश लगा है और अगर किसी ने आतंकवादी घटना करने की कोशिश की है तो उसे एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से मुंह तोड़ जवाब दिया गया है नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया है गरीब, युवा , महिला और किसान के लिए योजनाओं के माध्यम से काम हुआ है पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है भारत की जीडीपी लगातार ग्रोथ कर रही है पूरी दुनिया इस समय तेल और गैस से जूझ रही है लेकिन पीएम मोदी की नीतियों के चलते भारत में व्यवस्था नियंत्रित है वही चतुर्वेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा गाल बजाने से कुछ नहीं होता पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकारों की कार्यशैली पर ध्यान दीजिए उन्होंने क्या किया राजस्थान में कांग्रेस सरकार के समय बड़ी तादाद में पेपर लीक हुए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ लेकिन भाजपा सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ नीट का पेपर लीक हुआ तो केंद्र सरकार ने तत्काल उसे निरस्त करते हुए कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार किया बाइट अरुण चतुर्वेदी अध्यक्ष राजस्थान वित्त आयोग0
0
Report
करंट से महिला की मौत: कूलर भरने दौरान हादसा, जशपुर की तारागढ़ ग्राम निवासी
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - करंट लगने से महिला की मौत, कूलर में पानी भरने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों ने सिविल hospitalपत्थलगांव में महिला को कराया था भर्ती, डॉक्टरों ने महिला को किया मृत घोषित, मृतिका रायगढ़ जिले के लैलूंगा थानाक्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ गांव की थी निवासी।0
0
Report
दुर्ग के वृंदा नगर में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी
Durg, Chhattisgarh:वी/ओ-मृतकों की पहचान जी वेंकट रमन (55 वर्ष) और उनकी पत्नी जी विद्यावती (52 वर्ष) के रूप में हुई है प्रारंभिक जांच में वेंकट रमन की मौत फांसी लगाने से होना प्रतीत हो रहा है जबकि विद्यावती के गले पर रस्सी से कसाव के निशान मिलने के कारण उनकी मौत को लेकर संदेह बना हुआ है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोस में रहने वाली मृतक की मां घर पहुंची वहां उसने अपनी बहू विद्यावती को मृत अवस्था में पड़ा देखा अंदर वाले कमरे में जाने पर उसका बेटा वेंकट रमन फांसी के फंदे पर लटका मिला इसके बाद उसने अपने छोटे बेटे मदन राव को सूचना दी जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है हालांकि एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है जिसका स्क्रीन लॉक है पुलिस मोबाइल की जांच के बाद कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना जता रही है पूछताछ में पता चला है कि वेंकट रमन ऑटो चालक था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था दंपत्ति का एक बेटे ओडिशा में काम करता है जो घटना की सूचना मिलने के बाद भिलाई के लिए रवाना हो गया है पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़ के बस स्टैंड में 300 लीटर डीजल चोरी, CCTV के बावजूद चोर फरार
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ के नया बस स्टैंड परिसर में खड़ी पांच यात्री बसों से करीब 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया और पूरी घटना कैमरों में कैद होने के बावजूद चोर आराम से फरार हो गए। आरोपियों ने एक-एक बस के टैंक के ताले तोड़े, गैलनों में डीजल भरा और करीब आधे घंटे तक पूरे इत्मीनान से काम करते रहे। सवाल यह है कि यदि इतनी लंबी वारदात के दौरान किसी सुरक्षा कर्मी, गश्ती दल या जिम्मेदार अधिकारी को भनक तक नहीं लगी, तो फिर कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था आखिर किस काम की है? सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात करीब 2 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो बस स्टैंड पहुंची। वाहन से उतरे युवक सीधे बसों के पास पहुंचे और डीजल निकालना शुरू कर दिया। फुटेज से साफ है कि आरोपियों को न तो किसी रोक-टोक का डर था और न ही पकड़े जाने की चिंता। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें परिसर की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। बस संचालकों का कहना है कि बस स्टैंड परिसर में रात के समय असामाजिक तत्वों की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है। अक्सर बसों में शराब की बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास और अन्य सामान मिलते हैं। शिकायतें पहले भी होती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का नतीजा अब संगठित चोरी के रूप में सामने आया है। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ डीजल की मांग बढ़ी हुई है। ऐसे समय में 300 लीटर डीजल की चोरी सामान्य घटना नहीं मानी जा सकती। यह आशंका भी जताई जा रही है कि चोरी किया गया डीजल किसी संगठित नेटवर्क के माध्यम से खपाने की कोशिश की जा सकती है। जांच में जुटी पुलिस पानी में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और स्कॉर्पियो सवार युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल आरोपियों की गिरफ्तारी से भी आगे का है। जब बस स्टैंड में कैमरे मौजूद थे, तब निगरानी कौन कर रहा था? रात की सुरक्षा व्यवस्था किसके भरोसे थी? और आखिर चोरों को इतना आत्मविश्वास कहां से मिला कि वे आधे घंटे तक डीजल भरते रहे और किसी ने रोकने की कोशिश तक नहीं की?0
0
Report
धनबाद स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, दो चोरी के फोन बरामद
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद रेल पुलिस ने स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। रेल पुलिस द्वारा स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। धनबाद रेल थाना के निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में सीआईबी एवं आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों और जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्ति को धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 के हावड़ा छोर से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से यात्रियों के चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ट्रेनों और स्टेशन परिसर में यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी आदतन एवं शातिर अपराधी है और मोबाइल चोरी के मामलों में पूर्व में तीन बार जेल जा चुका है।0
0
Report
किराना की दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल, बच्चे शराब लेते हुए दिखने पर उठे सवा
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कुर्मी टोला में एक किराना दुकान की आड़ में कथित रूप से अवैध देशी मदिरा की बिक्री का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दुकान से एक नाबालिग बच्चा शराब लेता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे क्षेत्र में चिंता और नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त स्थान पर लंबे समय से अवैध रूप से देशी मदिरा की बिक्री की जा रही है, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बच्चों की पहुंच शराब तक आसानी से हो रही है, तो इससे उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। समाज के लोगों का मानना है कि कम उम्र में ऐसे माहौल का सामना करने से बच्चों में गलत प्रवृत्तियों के बढ़ने की आशंका रहती है, जिससे सामाजिक वातावरण भी प्रभावित हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। हालांकि,0
0
Report
Advertisement
नान्ता में जानलेवा हमला: पांच आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे गए
Kota, Rajasthan:नान्ता भैरू मंदिर के पास पियूष जैठी पर जानलेवा हमला करने के मामले में नान्ता थाना पुलिस ने रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में थानाधिकारी अजीत बागडोलिया के नेतृत्व वाली टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेन्द्र, भुवनेश, पुष्पेन्द्र, विजय और नीरज को उनके घरों पर दबिश देकर दबोचा। पुलिस के अनुसार, गत 18 अप्रैल को आरोपियों ने पीड़ित पियूष पर सरिए व लाठियों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।0
0
Report
खज्जियार-डलहौजी मार्ग पर भीषण जाम; पर्यटक परेशान, यातायात व्यवस्था सुधार की मांग
Chamba, Himachal Pradesh:एंकर सैलानियों की भरमार से लकड़मंडी मार्ग पर लग गई वाहनों की लंबी कतारें, कारणवश खज्जियार-डलहौजी मार्ग पर पूरी तरह से चरमर्रा गई ट्रैफिक व्यवस्था जाम भी ऐसा लगा कि कई सैलानी नहीं पहुंच सकें पर्यटन स्थल खज्जियार तक वीओ चंबा। पर्यटन स्थल खज्जियार जाने वाले डलहौजी-लकड़मंडी मार्ग पर रविवार को ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। करीब चार घंटे तक लगे भीषण जाम के कारण हजारों पर्यटक घंटों तक सड़क पर फंसे रहे। लंबे जाम के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक खज्जियार तक नहीं पहुंच सके और उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा。 जाम में फंसे पर्यटकों ने प्रशासन और सरकार की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पर्यटन के नाम पर सरकार विभिन्न शुल्क तो वसूल रही है, लेकिन बदले में पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएं और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। उनका कहना था कि पर्यटन सीजन में हर साल भारी भीड़ उमड़ती है, इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को लेकर कोई ठोस योजना नजर नहीं आती。 कई पर्यटकों ने बताया कि घंटों तक जाम में फंसे रहने से उनका पूरा यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हो गया। परिवारों के साथ आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज पर्यटकों ने यहां तक कहा कि यदि भविष्य में भी हालात ऐसे ही रहे तो वे दोबारा इस क्षेत्र का रुख नहीं करेंगे。 स्थानीय लोगों का भी कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता है, लेकिन उसके अनुरूप पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई है। यही कारण है कि हर सीजन में लंबा जाम आम बात बन जाता है。 पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्यटन सीजन में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बेहतर ट्रैफिक प्लान, पार्किंग व्यवस्था और वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार आने वाले पर्यटकों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।0
0
Report
जळगाव विधान परिषद में महायुती की जीत पक्की, पाटील का दावा
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मंत्री गुलाबराव पाटील भाषण पॉइंटर नरदेवाला वरातीत आणण्यासाठी सुक्याला पारावर पाठवावे लागते... महायुतीच्या मतांची बेरीज बघून नंदकिशोर महाजन यांचा आजच विजय झाला यात कुठलीही शंका नाही.. राज्यात जे निकाल लागतील त्यात जळगाव विधान परिषदेतील उमेदवाराला सर्वात जास्त मताधिक्य असेल असा मंत्री गुलबराव पाटलांचा विश्वास.. जळगाव विधान परिषद राज्यात सर्वात जास्त मतांनी निवडून येणारी असेल असा विश्वास व्यक्त करतो... अनिल दादाने सांगितले पालक मंत्रांनी लक्ष द्यावे, मात्र सभागृहात तुम्ही असता, आम्ही देखील असतो... राज्यात सहा लोक समन्वय समिती मध्ये आहे, दोन शिवसेना, 2 भाजप आणि 2 राष्ट्रवादी त्यासाठी नियम ठरवून दिले आहेत.. 70 आमदारांना पैसा द्यायचा आणि 30 टक्के पालकमंत्र्यांना पैसे द्यायचे . जो खारीचा वाटा येईल मी तुमच्याकडे देईल तुम्ही नगरसेवकांना द्यायच्या (आमदार अनिल पाटील यांना उद्देशून) आजपर्यंत काही झालं नाही पण थोडे फार झाले असेल, पण नगरसेवकांनी निधी देण्यात कुठेही कुचराई केली नाही आणि यापुढे होणार नाही आपला फंड देताना मोठ्या मोठ्या नगरपालिकांना टार्गेट न करता छोट्या छोट्या नगरपालिकांकडे देखील लक्ष दिले पाहिजे.. जिल्हा नियोजन समिती आणि आमदारांना दिलेला फंड हा योग्य तिथे वापरला तर एकाच ठिकाणी तो जाणार नाही सर्वांमध्ये सारखा वाटला जाईल आमच्या नगरसेवकांनी आश्वासन दिले असेल तर त्यांच्या आश्वासनाची पूर्ती करण्याचं काम हा आपल्याकडून झाला पाहिजे..0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर में ऑपरेशन मैदान 2.0: चार आरोपीयों के कब्जे से भारी नशीला पदार्थ बरामद
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने विशेष अभियान चलाकर स्मैक, अफीम और प्रतिबंधित दवाइयों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन और पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने हमीदा हेड और पांजुपुर नहर पुल के बीच एक युवक को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी के पास से अल्प्राजोलम की 435 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं。 आनंद कॉलोनी निवासी कमल पुत्र जनक राज के रूप में पहचान; आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं और वह एक महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है。 इसके अलावा थाना सदर जगाधरी पुलिस ने गांव मैहलावाली निवासी धर्मेंद्र उर्फ बंटी को 128 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। रामपुरा चौकी पुलिस ने आजाद नगर निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ मोनू को 9.71 ग्राम स्मैक और थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने तीर्थ नगर की टपरी निवासी अमन को 10.92 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी रजत गुलिया ने कहा कि नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों की भी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही नशा मुक्ति टीम गांव-गांव जाकर सर्वे कर रही है और नशे के आदी लोगों को उपचार के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेजा जा रहा है0
0
Report
पारादीप में ट्रेलर पलटने से चालक गंभीर घायल, मेडिकल में भर्ती
Paradeep, Odisha:ଭାରସାମ୍ୟ ହରାଇ ରାସ୍ତା ଉପରେ ପଲଟିଲା ଟ୍ରେଲର। ଡ୍ରାଇଭର ଗୁରୁତର ଭାବେ ପାରାଦୀପ ଅଠରବାଙ୍କୀ ମେଡ଼ିକାଲ ରେ ଭର୍ତ୍ତି। ପାରାଦୀପ ପିଆଇସିଟି କମ୍ପାନୀ ରୁ ଲୁହାପ୍ଲେଟ କଏଲ୍ ନେଇ ଯାଉଥିବା ଟ୍ରେଲର ଗାଡିଟି ଭାରସାମ୍ୟ ହରାଇ ପାରାଦୀପ ସବଷ୍ଟେସନ୍ ଛକ ଉପରେ ଓଲଟି ପଡିଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ଟ୍ରେଲର ଗାଡିରେ ଥିବା ଲୁହାପ୍ଲେଟ୍ ର ଚେନ୍ টି କୌଣସି କାରଣରୁ ଖସି ପଡିବାରୁ ଗାଡିଟି ଭାରସାମ୍ୟ ହରାଇ ଓଲଟି ପଡିଥାଯାଇଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ତେବେ ଓଲଟି ପଡିଥିବା ଟ୍ରେଲର ଟି ଭାଙ୍ଗି ରୁଜି ଯାଇଥିବା ବେଳେ ଡ୍ରାଇଭର ଜଣଙ୍କ ଗୁରୁତର ଭାବେ ପାରାଦୀପ ଅଠରବାଙ୍କୀ ମେଡ଼ିକାଲ ରେ ଭର୍ତ୍ତି ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପାରାଦୀପ ଆଦର୍ଶ ଥାନା ପୋଲିସ ପହଞ୍ଚି ଘଟଣାର ତଦନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରିଛି।0
0
Report
जळगाव मेळाव्यात अनिल पाटल की कुर्सी बदली, महायुती में हलचल
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावात महायुतीच्या मेळाव्यात राष्ट्रवादीचे Ajit पवार गटाचे आमदार अनिल पाटलांची खुर्चीवर बसण्याची जागा बदलली.. मेळावा सुरू झाला त्यावेळी आमदार अनिल पाटील व्यासपीठावर डाव्या बाजूला शेवटच्या खुर्चीवर बसले होते.. भाजपचे मंत्री गिरीश महाजन यांच्या लक्षात आल्यानंतर त्यांनी अनिल पाटील यांना त्यांच्या बाजूला बसण्यास सांगितलं... जिल्ह्यात राष्ट्रवादी अजित पवार गटाचे एकमेव आमदार तसेच नेते असल्याने त्यांना मंत्र्यांच्या आमदारांच्या बाजूला बसण्याचा मान दिल्याची चर्चा... खुर्च्यांमुळे माणूस मोठा होत नाही तर कार्यकर्त्यांच्या प्रेमामुळे माणूस मोठा होतो आम्ही आमच्या पक्षाच्या जीवावर मोठे झालो अशी आमदार अनिल पाटलांची प्रतिक्रिया बाईट आमदार अनिल पाटील, राष्ट्रवादी अजित पवार गट..0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ में तेज आंधी-बारिश ने पेड़-पोल उखाड़े, बिजली सप्लाई बाधित
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले में आज देर शाम अचानक तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश ने जमकर कहर बरसाया। अचानक हुई बारिश के चलते लोग शेल्टर में छुपने को मजबूर हो गए। हवाओं की गति इतनी तेज थी कि जिले के कई इलाकों में पेड़ और विद्युत पोल भी उखड़ गए। विद्युत सप्लाई भी प्रभावित होने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। झालावाड़ जिला मुख्यालय सहित झालरापाटन में भी हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी बाहर निकला। बारिश से पहले चले तेज अंधड़ में घरों की छतों पर रखे सामान भी उड़ते हुए नजर आए। इसके बाद करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मानसून पूर्व की बारिश और तेज हवाओं के चलते जनजीवन को प्रभावित हो गया। उधर पनवाड़ क्षेत्र में तो आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरसाया। तेज हवाओं ने कई पेड़ो और विद्युत पोल को धाराशाई कर दिया। कैथूनी गांव में तो 33 केवी लाइन का खंभा टूट गया। हालांकि कोई जनहानि की तो सूचना नहीं है, लेकिन इसके चलते इलाके की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। डिस्कॉम कर्मी मरम्मत कार्यों में जुट गए है। हालांकि तेज हवाओं और बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। ऐसे में आमजन को उमस भरी गर्मी से भी खासी राहत मिलती नजर आई। इधर मौसम विभाग की माने तो आंधी और बारिश का कहर अगले 2 दिनों तक जारी रह सकता है।0
0
Report
आगरा से पिकनिक पर आया युवक झरने में डूबा, मौत
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के बयाना इलाके में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए एक युवक का झरने में नहाते समय पैर फिसल गया। वह तालाब में गिर गया और गहराई में जाने से पानी से बाहर नहीं आया। इसके बाद साथियों ने उसकी तलाश शुरू की। मौके पर सिविल डिफेंस की टीम भी पहुंची। करीब 30 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजय का शव बाहर निकाला जा सका। घटना बयाना उपखण्ड गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में बहने वाले दर्र बरहना झरने की है। गढ़ी बाजना थाना पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल सुजान सिंह ने बताया- हादसे में आगरा निवासी अजय की मौत हो गई। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि इंस्टाग्राम पर झरने की रील देखकर युवक दोस्तों के साथ संडे को घूमने आए थे। मृतक अजय के दोस्त संस्कार और नैतिक ने बताया कि हम तीनों दोस्त उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर दर्र बहराना झरने की रील देखी थी, इसके बाद तीनों ने संडे के दिन यहां आने का प्रोग्राम बनाया था। एक ही स्कूटी पर तीनों सुबह 10 बजे झरने पर पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे अजय निवासी राजपुर चुंगी(आगरा) का पैर फिसल गया और वह फिसलते हुए तालाब में गिर गया। गिरते ही वह गहराई में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। अजय के साथियों ने उसे ढूढ़ने की कोशिश की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत गढ़ी बाजना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया और सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 30 मिनट के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकला। शव मिलने के बाद उसके साथियों और पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। साथ ही शव को फिलहाल बयाना के सरकारी हॉस्पिटल में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हेड कॉन्स्टेबल सुजान सिंह ने बताया कि अजय आगरा के एक प्राइवेट कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। पिता विनोद किराना दुकान चलाते हैं। 4 भाई हैं, जिसमें सबसे छोटा अजय था। बाइट: सुजान सिंह हैड कांस्टेबल पुलिस थाना गढ़ी बाजना0
0
Report
विकासनगर बैरागी वाला गांव में भाजपा नेता की मौत के बाद भारी प्रदर्शन
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट ( विकासनगर ) भाजपा नेता विनोद कश्यप की मौत के बाद विकासनगर के बैरागी वाला गांव के हालत बेहद नाजुक बने हुए हैं... मौके पर पुलिस फोर्स भले ही तैनात हो लेकिन बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और ग्रामीण इंसाफ की मांग को लेकर सुबह से प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं... इस बीच प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के घर आग के हवाले कर दिए... उनके वाहन ट्रैक्टर मोटरसाइकिल में गुस्साए लोगों ने आग लगा दी.. प्रदर्शनकारी देर शाम हत्याकांड के बाद से ही आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर कार्यवाही की मांग कर रहे थे...जिसके चलते प्रशासन ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्यवाही भी कर डाली... पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया... लेकिन इन सबके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जवाब में पुलिस ने लाठियां फटकारी... गांव से बाहर निकलकर प्रदर्शनकारियों ने देहरादून से पोंटा साहिब जाने वाले नेशनल हाईवे को बैरागीवाला के सामने जाम कर दिया... पीड़ित परिवार और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक इंसाफ पूरा नहीं मिल जाता... तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा... पुलिस फिलहाल हाईवे पर बैठे पीड़ित परिवार को समझने का प्रयास कर रही है पुलिस की कोशिश है कि नेशनल हाईवे का जाम खुलवा दिया जाए...0
0
Report
Advertisement
