Back
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में दलालों से रहे सावधान, उमेश चंद्र जायसवाल
Paniyara, Uttar Pradesh
पनियरा। आदर्श नगर पंचायत पनियरा के अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर स्पष्ट और सख्त संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं पूरी तरह गरीब, पात्र और बेघर परिवारों के लिए हैं तथा इनमें किसी भी प्रकार की धनराशि देने की आवश्यकता नहीं है।
नगर अध्यक्ष ने बताया कि जिन परिवारों के पास पक्का मकान नहीं है और जो कच्चे मकान, छप्पर, टीनशेड या खपड़े के घरों में रह रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन की मंशा पूरी तरह पारदर्शी है और उसी के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवास की सभी किस्तें समय पर दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि कुछ दलाल प्रवृत्ति के लोग आवास योजना के नाम पर भोले-भाले लोगों को गुमराह कर अवैध वसूली करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोग लाभार्थियों को यह कहकर डराते हैं कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो दूसरी या तीसरी किस्त रोक दी जाएगी, जबकि यह पूरी तरह गलत और भ्रामक है।
उमेश चंद जायसवाल ने दो टूक कहा कि आवास योजना में किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की रकम की मांग पूरी तरह अवैध है। जिन लाभार्थियों की पहली किस्त आ चुकी है, उनकी अगली किस्तें भी नियमानुसार अवश्य आएंगी। किसी को डरने या भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।
नगर अध्यक्ष ने सभी चयनित लाभार्थियों से अपील की कि वे किसी भी दलाल या बिचौलिए को एक भी रुपया न दें। यदि कोई व्यक्ति धमकी देता है या पैसे की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल नगर पंचायत कार्यालय या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 07, 2026 10:18:230
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowFeb 07, 2026 10:18:120
Report
AMATUL MISHRA
FollowFeb 07, 2026 10:17:570
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 07, 2026 10:17:420
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 10:17:220
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 07, 2026 10:17:090
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 07, 2026 10:16:470
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 07, 2026 10:16:390
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 07, 2026 10:16:250
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 07, 2026 10:16:110
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 07, 2026 10:15:570
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 07, 2026 10:15:450
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 07, 2026 10:15:300
Report