273303
महाराजगंज में कलक्ट्रेट परिसर का सुंदरीकरण शुरू
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज में कलक्ट्रेट परिसर के सुंदरीकरण के लिए पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही, पथ प्रकाश के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट भी लगाए गए हैं। गुरुवार को ADM डॉक्टर पंकज वर्मा ने कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के जवाहर नगर लिफ्ट लूट: बैंक मैनेजर से सोना-डायमंड लूट, रेकी की आशंका
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के पॉश इलाके जवाहर नगर स्थित सिंधी कॉलोनी में सोमवार सुबह बदमಾಶों ने फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक को उनके ही अपार्टमेंट की लिफ्ट में पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर सोने की चेन, कड़ा, अंगूठी और डायमंड रिंग लूट ली गई। वारदात के समय लिफ्ट में एक पड़ोसी युवती भी मौजूद थी। पीड़ित साईं कृपा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहते हैं। वे रोज की तरह सुबह करीब साढ़े आठ बजे जिम से लौट रहे थे। जैसे ही वे एक पड़ोसी युवती के साथ लिफ्ट में सवार हुए, चेहरे पर कपड़ा बांधे दो युवक भी लिफ्ट में घुस गए। पूछने पर उन्होंने चौथी मंजिल पर रहने वाले एक व्यक्ति से मिलने की बात कही, लेकिन जब बैंक मैनेजर ने बताया कि उस नाम का कोई व्यक्ति अपार्टमेंट में नहीं रहता, तो एक बदमाश ने तुरंत पिस्टल निकालकर उनके सिर पर तान दी। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मैनेजर से उनकी सोने की चेन, कड़ा, सोने की अंगूठी और डायमंड रिंग उतरवा ली। इसके बाद उन्हें धमकाते हुए लिफ्ट को वापस ग्राउंड फ्लोर पर ले गए और वहां से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद बैंक मैनेजर और युवती सीढ़ियों के रास्ते अपने फ्लैट पहुंचे और परिवार को घटना की जानकारी दी。 पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों बदमाश बिना नंबर प्लेट की सफेद एक्टिवा पर आए थे। एक आरोपी ने लाल रंग की शर्ट-पायजामा और चेहरे पर सफेद गमछा बांध रखा था, जबकि दूसरा पैंट-शर्ट में था। सामने की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों वारदात के बाद एक्टिवा से फरार होते दिखाई दिए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अपार्टमेंट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे काफी समय से खराब थे, जिससे लिफ्ट के बाहर की कोई फुटेज नहीं मिल सकी। वहीं पार्किंग में लगे डीवीआर सिस्टम के साथ भी छेड़छाड़ के संकेत मिले हैं। अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि बदमाश पूरी रेकी करके आए थे और उन्होंने वारदात को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया।पीड़ित के पिता पुलिस से रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर हैं। पीड़ित की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा के रूट को ट्रेस कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पहले से रेकी कर बैंक मैनेजर को निशाना बनाया。0
0
Report
दरबार की कोठी के जेसीबी कार्रवाई पर कोटा में हंगामा, तनाव बढ़ा
Kota, Rajasthan:दरबार की कोठी में जेसीबी कार्रवाई को लेकर हंगामा, परिवारों ने लगाए तोड़फोड़ के आरोप कोटा के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र स्थित खेड़ली फाटक इलाके में सोमवार को दरबार की कोठी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यहां कई पीढ़ियों से रह रहे 30 से अधिक परिवारों ने राजघराने के सदस्य, मैनेजर और कर्मचारियों पर जेसीबी से तोड़फोड़ करने तथा मकान खाली कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि कर्मचारियों ने मकानों के बाहर बने हिस्सों को क्षतिग्रस्त किया, पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया और परिसर में स्थित भगवान शिव के पुराने चबूतरे को भी तोड़ दिया। मामले में भीमगंजमंडी थाना अधिकारी रामविलास मीणा ने बताया कि दरबार की कोठी में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे लोगों ने लिखित में शिकायत दी है दूसरे पक्ष से भी जानकारी ली जाएगी फिलहाल मौके पर विवाद शांत करा दिया है। स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से लोगों को घरों से बाहर निकलने, बच्चों को कोचिंग भेजने और दैनिक कार्य करने से रोका जा रहा था। एक परिवार ने घर का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंकने का भी आरोप लगाया है। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई सूचना पर भीमगंजमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। थाना अधिकारी रामविलास मीणा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, दोनों पक्षों से जानकारी लेकर निष्पक्ष जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
दिल्ली में ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 के पदक विजेताओं का शानदार स्वागत
Palwal, Haryana:ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों का भारत लौटने पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल-3) पर भव्य स्वागत किया गया。 इस अवसर पर हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और खिलाड़ियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है और करोड़ों युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है。 खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है。 गौरतलब है कि भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक (13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य) जीतकर विश्व पटल पर अपनी मजबूत खेल क्षमता का परिचय दिया।0
0
Report
Advertisement
Asmita Dey एयरपोर्ट पर पहुँचीं; भारत ने जुूडो में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर जीते
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Judo gold medal winner Asmita Dey arrives at airport; celebrations visuals दिल्ली: जुडो स्वर्ण पदक विजेता अस्मिता डे ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है कि जुडो में भारत ने पहली बार 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है। मैं चाहती हूं कि बच्चे इसमें और खेलें और हिस्सा लें।"0
0
Report
डिंडोरी में कलेक्टर ने नर्मदा डेम घाट पर जनसंवाद से समाधान शुरू किया
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मां नर्मदा डेम घाट पर जनसंवाद और जन चौपाल लगाकर एक नई पहल की शुरुआत की है। खास तौर पर जनता ही बताएगी समस्या का समाधान नामक शुरू किए गए इस नवाचार में वार्ड क्रमांक 8, 9 और 10 के नगर परिषद क्षेत्र के बार्ड वासियों ने सड़क, बिजली, पानी, नाली और साफ-सफाई के अलावा अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं रखीं। खास बात ये रही कि लोगों से समस्याओं के साथ उनके समाधान के सुझाव भी मांगे गए। स्थानीय लोगों ने जिला मुख्यालय में पहली बार आयोजित प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए सराहना भी की है। कलेक्टर ने कहा कि जनभागीदारी से स्थानीय समस्याओं का बेहतर और जल्द समाधान किया जा सकता है। इस पहल को जिले के अन्य वार्डों में भी लागू किया जाएगा0
0
Report
शाजापुर अस्पताल में विवाहिता के शव के साथ परिजनों-पति में मारपीट, पोस्टमार्टम तय
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल में सोमवार को एक विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया । महिला के ससुराल और मायके दोनों पक्षों के लोग वहां इकट्ठा हो गए। महिला के मायके वालों ने उसके पति की जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें उसके पति की जमकर पिटाई हो रही है। शाजापुर जिले के उकावता चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में 21 वर्षीय विवाहिता सुहाना खान पति डॉ.सावेज खान का शव सोमवार शाम गांव में स्थित किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। दंपति दो दिन पहले ही उक्त मकान में रहने आए थे। मृतका की करीब डेढ़ वर्ष की एक बेटी है,जबकि उसका पति गांव में डॉक्टरी का कार्य करता है। जिला अस्पताल में विवाहिता के शव के पहुंचने के बाद उसके परिजन बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। इसी दौरान मृतका के पति डॉ. सावेज खान के साथ अस्पताल में उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अस्पताल परिसर में मारपीट होती दिखाई दे रही है। हंगामा बढ़ने पर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर डॉक्टर को परिजनों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल पुलिस चौकी ले जाया गया। उकावता चौकी प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। प्रारम्भिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया गया है, जहां मंगलवार सुबह डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। महिला का शव जिस घर में मिला है, उसे सील किया गया है।0
0
Report
Advertisement
सहरसा के पोखर-तालाबों का कायाकल्प: आकर्षक सजावट और नौका बिहार से पर्यटन उन्नति
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ जल जीवन हरियाली के तहत इन दिनों सहरसा नगर निगम क्षेत्र में पोखर और तालाबों का कायाकल्प किया जा रहा है. इसको लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा कई पोखर और तालाबों को चिन्हित भी किया गया है. पहले फेज में शहर के वार्ड नम्बर - 13 स्थित पोखर जो की पिछले कई वर्षों से कूड़े कचरे से पटा हुआ था उसका जीर्णोद्धार कर पोखर को आकर्षक ढंग से सजाया और सँवारा जा रहा है. पोखर की उड़ाही करवाकर चारों तरफ से घेराबंदी की गई है, साथ ही पोखर के चारों तरफ पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं. वहीं लोगों के घूमने और मनोरंजन के लिए पोखर में नौका बिहार की भी व्यवस्था करवाई जा रही है. आपको बता दें कि यह पोखर शुरुवाती दौर में कुछ दिनों तक ठीक रहा है लेकिन बाद में धीरे धीरे यह पोखर कचरे और कूड़े की ढेर में तब्दील हो गया था जिसकी सफाई करवाकर इसे रमणीक स्थल बना दिया गया है. मौके पर मौजूद नगर निगम के आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के ऐसे कई पोखर और तालाबो को चिन्हित किया गया है जो काफी दिनों से जीर्ण शीर्ण बनी हुई है, पहले फेज में वार्ड नम्बर - 13 स्थित पोखर जो पिछले कई वर्षों से कचरे की ढेर में तब्दील हो गया था उसे अब नया रूप दिया गया है ताकि यहाँ घूमने आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हो पोखर के चारो तरफ टाइल्स और मार्वल, पेड़ पौधे लगाए गए हैं, बहुत जल्द पोखर में नौका बिहार की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि यहाँ घूमने आने वाले लोगों को मनोरंजन भी हो सके. वहीं नगर आयुक्त ने आम लोगों से यह अपील की है कि पोखर और तालाबों को स्वच्छ रखने में सभी लोग अपना योगदान दें, पोखर और तालाब में किसी प्रकार की गंदगी फेंक कर उसे दूषित नहीं करें.0
0
Report
पिथौरागढ़ में गुलदार पिंजरे में कैद, क्षेत्रवासियों में राहत
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ के कुमार में वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार, इसके रातो को घूमने की काफी लंबे समय से शहरों की गलियों में सीसीटीवी फुटेज में कैद हो रही थी वीडियो पिथौरागढ़ जनपद मुख्यालय के कुमौड़ गांव में देर रात को एक गुलदार पिंजड़े में कैद हो गया जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से मुख्यालय के कुमौड़ के आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार के दस्तक से लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। गुलदार दिन में भी टहलता हुआ लोगों को दिखाई दे रहा था। जिस कारण लोग शाम होते ही घरों में कैद हो रहे थे। वही लोगों के द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। वन विभाग के वन क्षेत्रधिकारी दिनेश जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कुमौड़ कोट में पिंजड़ा लगाया गया तथा निगराणी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। वहीं देर रात को एक मादा गुलदार पिजड़े में कैद हो गयी जिसके बाद वन विभाग और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। वन क्षेत्र अधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि अभी भी क्षेत्र में और गुलदार हो सकते हैं उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है。0
0
Report
मैनपुरी में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, गोली लगी
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी पुरानी रंजिश के चलते दूध लेने गए युवक पर जानलेवा हमला नामजद लोगों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती घायल देवेंद्र ने आरोपी पक्ष के फर्जी कागजो पर सरकारी नौकरी करने को लेकर की थी शिकायत पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं आरोपी पीड़ित की ओर से शहर कोतवाली में पहले भी दर्ज कराई गई है आरोपियों पर FIR गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल से सैफई किया गया रेफर शहर कोतवाली क्षेत्र के कुरावली रोड की घटना0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद हाईकोर्ट: थानों में सीसीटीवी और बिजली सुविधाओं पर नाराजगी, एसपी तलब
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों और बैकअप बिजली सुविधाओं को लेकर हाईकोर्ट ने जताई नाराज़गी, हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस अधीक्षक का यह रवैया ड्यूटी निभाने में लापरवाही के बराबर है, हाईकोर्ट ने कहा एसपी की यह जिम्मेदारी है कि सभी थाने मूलभूत जरूरी सुविधाओं से लैस हों, पुलिस थानों को संवेदनशील जगह मानते हुए हाईकोर्ट ने डीजीपी को भी दिए जरूरी दिशा निर्देश, कहा डीजीपी प्रदेश के सभी एसपी/पुलिस कमिश्नर को जरूरी दिशा निर्देश जारी करें, जिसमें सभी पुलिस स्टेशन अनुशासन और सही कामकाज के लिए दी गई सुविधाओं से लैस हों, देवरिया के भलुअनी थाने में याची को अवैध हिरासत में रखने का आरोप है, हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सीसीटीवी कैमरों के न चलने से पुष्टि नहीं हो सकी, जिस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए एसपी से जवाब तलब किया था, एसपी ने बिजली न होने और जनरेटर खराब होने के चलते यह समस्या आने का जिक्र किया, हाईकोर्ट ने मामले में नाराजगी जताते हुए 11 अगस्त को एसपी को व्यक्तिगत तलब किया है, साथ ही इस दौरान एसपी को जिलेभर के थानों की स्थितियों से अवगत कराना होगा।0
0
Report
सहारनपुर के प्रेमी युगल ने जहरी खाकर आत्महत्या की कोशिश; युवक की मौत, युवती गंभीर
Saharanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के चिलकाना थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। इस घटना में 19 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। बतायाजाता है कि रविवार देर रात करीब दो बजे दोनों दुमझेड़ा गांव के पास श्मशान घाट के निकट एक खेत में पहुंचे, जहां उन्होंने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद अंकुर ने अपने एक परिचित को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान अंकुर की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर होने के कारण उसका इलाज जारी है। घटना स्थल से पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसमें दोनों ने परिवार की असहमति का उल्लेख करते हुए एक-दूसरे के बिना जीवन न जी पाने की बात लिखी है। पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले शादी को लेकर बातचीत भी हुई थी, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। वहीं, परिजनों ने बताया कि युवक और युवती के बीच रिश्तेदारी भी थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
अमेठी में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की धारदार हथियार से हत्या, हड़कंप
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - घर में बंद कर युवक की धारदार हथियार से की गई हत्या से मचा हड़कंप, शोरगुल सुन पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए ले गये जिला अस्पताल, जहां पर युवक की हालत गंभीर देखते हुए रेफर करने के दौरान हुई मौत, बताया जा रहा है की घर से बाहर किसी काम के लिए युवक जा रहा था मार्केट, तभी दबंगों ने युवक को अगवा कर घर में बंद किया गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है की गले पर धारदार हथियार के है निशान वहीं आंखों को भी गया है फोड़ा और गुप्तांग को भी काटा, युवक की पत्नी के परिवार के लोगों ने युवक की हत्या परिजनों के साथ नाराज लोगों ने बीच सड़क पर उतर कर शुरू किया प्रदर्शन, मामले की जानकारी पर पहुंचे सीओ व भारी पुलिस बल, परिजनों को समझने में जुटे, छावनी में तब्दील हुआ कस्बा बताया जा रहा है की प्रेम प्रसंग व पुरानी रंजिश को लेकर की गई युवक की हत्या गौरीगंज कोतवाली कस्बे के अमेठी रोड के पास का है मामला0
0
Report
Advertisement
मोरबी के वीरपरड़ा गांव के कुएँ में पानी हिल-डोल रहा, वैज्ञानिक जांच की मांग
Morbi, Gujarat:ब्रेकिंग મોરબીના વીરપરડા ગામના કૂવામાં રહસ્યમય રીતે પાણી હાલક-ડોલક થયું છેલ્લા બે દિવસથી સતત હલનચલન થતા લોકોમાં ભારે કુતૂહલ અન્ય કૂવાઓમાં પાણી સંપૂર્ણ સ્થિર, માત્ર એક જ કૂવાના પાણીમાં હિલચાલ પર્યાવરણવીદ વી.ડી. બાલાએ ઘટનાની વૈજ્ઞાનિક તપાસ જરૂરી ગણાવી ટંકારા ગ્રામ્ય મામલતદારે સર્કલ અધિકારીઓને સ્થળ તપાસના આદેશ આપ્યો તપાસ બાદ જ કૂવાના પાણીના રહસ્ય પાછળનું સાચું કારણ સ્પષ્ટ થશે.0
0
Report
बहराइच के नवतोड़ गांव में हाथियों का हमला, धान खेत बर्बाद
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच के कतनियाघाट वन्य जीव प्रभाग के आस पास बसें गांवों में जंगली हथियों का बढ़ता आतंक, जंगल से सटे निशांगाड़ा रेंज के नवतोड़ गांव में टस्कर हाथियों के झुंड ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने कई एकड़ फसल रौंदकर की खराब। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर हाका लगाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। फसल नष्ट होने से किसानों में बढ़ी चिंता, धान के खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रहे हाथियों का वीडियो कैमरे में कैद, मौके का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल0
0
Report
असम के सिवासागर में बाढ़ पीड़ित राहत की आस में
Noida, Uttar Pradesh:Sivasagar (Assam): Flood-affected families await relief after villages damaged by flooding. Prem Tamang (Chairman, Assam Gorkha Development Council), Bharti Kumari (flood victim), Sunita Karmakar (flood victim).0
0
Report
Advertisement
