icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273303
Arjun Kumar MauryaArjun Kumar MauryaFollow26 Nov 2024, 01:08 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यूपी में मिशन रोजगार से 1 लाख नौकरियाँ छह महीनों में

Noida, Uttar Pradesh:इससे वाक थ्रू गया है सीएम आवस से इससे बाईट गयी है यूपी में मिशन रोज़गार के सहारे चुनावी नैया पार लगाने की तैयारी एंकर---सीएम योगी ने अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र देने का ऐलान किया है. इनमें यूपी पुलिस कांस्टेबल, UPSSSC एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट और Lower PCS जैसी भर्तियां शामिल हैं.कल से इस रोज़गार महाभियान की शुरुआत हो रही है। वीओ---कल से यूपी में शुरू होगा नौकरी देने का महाअभियान, सीएम योगी लखनऊ में बांटेंगे नियुक्ति पत्र चुनावी साल 2027 को लेकर होगी सरकार का मास्टर स्ट्रोक रोज़गार के बहाने 2027 में हैट्रिक लगाने की तैयारी यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं ऐसे में यूपी की योगी सरकार अब पूरी तरह से फोकस रोजगार पर कर रही है। इसकी वजह है कि लाखों की तादाद में युवा इस रोजगार के बाद संतुष्ट नजर आएंगे और इसीलिए यूपी की योगी सरकार इस वक्त मिशन रोजगार पर फोकस कर चुकी है और कल से इस महा अभियान की शुरुआत हो रही है बाइट योगी आदित्यनाथ सीएम यूपी (फाइल बाईट) ग्राफ़िक्स इन-- * 19 सितंबर को 4 विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र * अगले 6 महीने में 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य * गोरखपुर में 16 सितंबर को सीएम योगी ने किया था ऐलान, 19 सितंबर से शुरू होगी 1 लाख नौकरियों की प्रक्रिया * यूपी में 9 साल में साढ़े 9 लाख सरकारी नौकरियां देने का सरकार का आंकड़ा * युवाओं को रोजगार देने की दिशा में यूपी सरकार का बड़ा अभियान 16 सितंबर को शुरू हुए है 15012 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन पुलिस और राजस्व विभाग में भी जल्द शुरू होगी भर्तियां ग्राफ़िक्स आउट--- वीओ--इतना ही नही उत्तर प्रदेश में UPSSSC एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है. इसकी आंसर-की 11 अगस्त को जारी हुई थी. इसके तहत कुल 2759 पदों पर भर्ती होगी. इसकी लिखित परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है.इनमें यूपी पुलिस कांस्टेबल, असिस्टेंट और Lower PCS जैसी भर्तियां भी शामिल हैं.ऐसे में 2027 के लिहाज से योगी सरकार का ये मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है
0
0
Report
Advertisement

भील समुदाय के लिए 9% एसटी आरक्षण की मांग पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Jaipur, Rajasthan:इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव, प्रमुख कार्मिक सचिव, एसटी आयोग और केन्द्र सरकार को नोटिस जारी कर पूछा है कि एसटी वर्ग को दिए जा रहे 12 फीसदी आरक्षण में से क्यों ना 9 फीसदी आरक्षण भील समुदाय को दिया जाए। जस्टिस इन्द्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप तनेजा की खंडपीठ ने यह आदेश शंकर लाल दहिया व अन्य की ओर से दायर याचिका पर प्रारम्भिक सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- याचिका में अधिवक्ता मनोज चौधरी ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता आदिवासी भील आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य हैं। उनका उद्देश्य ऐसे आरक्षण को हटाना है, जो आरक्षण वाले व्यक्तियों के बीच भेदभाव करता हो। याचिका में कहा गया कि राज्य सरकार ने आरक्षित वर्गो में जातियों को शामिल करते समय उनके वास्तविक सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक पिछडेपन के आंकडे एकत्र नहीं किए। एसटी वर्ग में शामिल मीणा समुदाय सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से काफी आगे बढ चुका है और एसटी आरक्षण का करीब 99 फीसदी लाभ यह जाति उठा रही है। दूसरी ओर आजादी के इतने सालों बाद भी भील समुदाय को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि राज्य सरकार एसटी कोटा के बाहर भील बाहुल इलाकों में जिलेवार विशेष आरक्षण दे रही है, लेकिन राज्य वार आरक्षण नहीं मिलने से भील व सहरिया के साथ स्पष्ट रूप से सामाजिक भेदभाव हो रहा है। लोकुर समिति ने भी मीणा के बजाए चौकीदार मीणा को ही एसटी में शामिल किया था। याचिका में गुहार की गई है कि भील समुदाय को एसटी के लिए आरक्षित 12 फीसदी आरक्षण में से 9 फीसदी आरक्षण दिया जाए और तब तक किसी को नियुक्ति नहीं दी जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।
0
0
Report

174 करोड़ का अस्पताल तैयार है, पर मरीजों को इलाज क्यों नहीं मिल रहा? झाँसी मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड र

Adil AhmadAdil AhmadFollow3m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी के रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 174 करोड़ की लागत से बना 500 बेड का आधुनिक अस्पताल आज भी अधूरा क्यों है?कल प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने जब औचक निरीक्षण किया तो सच्चाई सामने आई - बिल्डिंग पूरी तैयार है, लेकिन स्टाफ और फंड की कमी के कारण सिर्फ ग्राउंड फ्लोर ही चल रहा है। ICU में भी कमियां मिली हैं, जिसकी जांच ADM और CMO को सौंपी गई है।सबसे बड़ा सवाल - बुंदेलखंड के लाखों मरीजों को इस अत्याधुनिक सुविधा का लाभ कब मिलेगा? शासन स्तर पर प्रयास की बात कही गई है, पर जवाबदेही तय होना जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा महापौर चुनाव: BJP का ओबीसी महिला पार्षदों पर दांव, नाम पैनल में

Kota, Rajasthan:कोटा महापौर चुनाव: बीजेपी में ओबीसी महिला पार्षदों पर दांव, सोशल इंजीनियरिंग से तय होगा नाम 2-3 प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजेगी पार्टी; 25 सितम्बर को होगा मतदान ​एंकर ,,, कोटा में नए महापौर के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी में उच्च स्तरीय मंथन शुरू हो गया है। पार्टी इस बार केवल क्षेत्र ही नहीं, बल्कि संगठन से जुड़ाव, स्वच्छ छवि और जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर ओबीसी वर्ग की महिला पार्षदों पर दांव लगाने की तैयारी में है। विधायक, जिलाध्यक्ष और कोर कमेटी की चर्चा के बाद 2-3 नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा, जहां अंतिम नाम पर मुहर लगेगी। ​दौड़ में ये प्रमुख नाम आगे: ​सीमा चौधरी (वार्ड 83): जमीनी कार्यकर्ता और पहली बार की पार्षद。 ​अनुसुईया गोस्वामी (वार्ड 98): पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष。 ​प्रतिभा सुमन (वार्ड 64): पूर्व में भी पार्षद रह चुकी हैं, लाडपुरा क्षेत्र से सक्रिय。 ​पुष्पा चौधरी (वार्ड 87): ओबीसी वर्ग से निर्वाचित, पूर्व पार्षद की पत्नी。 ​इसके अलावा संजना झमटानी, दीपिका शर्मा और प्रमिला वर्मा के नाम भी चर्चा में हैं。 ​निर्वाचन कार्यक्रम: 19 सितम्बर तक नामांकन दाखिल होंगे। 22 सितम्बर को नाम वापसी के बाद 25 सितम्बर को सुबह 10 से 2 बजे तक मतदान और फिर मतगणना होगी। उप महापौर का चुनाव 26 सितम्बर को होगा。 ​कांग्रेस भी उतारेगी प्रत्याशी: बहुमत न मिलने के बावजूद कांग्रेस मैदान में प्रत्याशी उतारेगी। शहर अध्यक्ष राखी गौतम के अनुसार 19 सितम्बर को वरिष्ठ नेताओं की बैठक में प्रत्याशी के नाम पर निर्णय लिया जाएगा。
0
0
Report

भोपाल के फर्जी पासपोर्ट मामले में STF ने 5वें आरोपी समेत 8 पासपोर्ट बरामद

Noida, Uttar Pradesh:भोपालफर्जी पासपोर्ट मामले में बड़ी खबर STF टारगेट के पर पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारी STF डीआईजी राहुल लोढ़ा का बयान जाँच में पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारियों की मिलीभगत आई सामने गिरफ्तार पांचवा आरोपी नसीम अख्तर बनवाता था फर्जी पासपोर्ट नसीम अख्तर के पास से 8 फर्जी पासपोर्ट मिले फर्जी पासपोर्ट गैंग का मुख्य आरोपी रियाल चौधरी नसीम अख्तर को देता था पासपोर्ट बनाने के लिए STF ने पूछताछ में नसीम अख्तर ने उगला पासपोर्ट ऑफिस में उसके अधिकारियों से सेटिंग पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारियों से मिलीभगत कर दस्तावेजों में किया गया हेरफेर दस्तावेज में हेरफेर कर फर्जी पासपोर्ट बनवाये एक फर्जी पासपोर्ट बनाने के लिए रियाल चौधरी नसीम अख्तार को फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए देता था 25 से 30 हजार
0
0
Report

नालंदा में पति ने हथौड़ी से पत्नी की हत्या, मामला पुलिस के हवाले

Pariaunna, Bihar:नालंदा के बिहारशरीफ में सनकी पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी पटेलनगर में मामूली विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान रेखा कुमारी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति सौरभ कुमार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी हृदयकांत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एसपी ने बताया कि रेखा कुमारी ने करीब एक साल पहले सौरभ कुमार से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों बड़ी पहाड़ी में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि रेखा एक दिन पहले ही पंजाब से बिहारशरीफ आई थी। देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में पति सौरभ ने हथौड़ी से पत्नी रेखा के सिर और शरीर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक रेखा आर्केस्ट्रा में काम करती थी और उसकी मुलाकात सौरभ से राजगीर में हुई थी। पति द्वारा पहले दबाकर अधमरा करने के बाद हथौड़ी से पीट-पीट कर हत्या कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है। वहीं, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

ताज महल सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण: CISF DIG सुनील कुमार पहुँचें आगरा

Agra, Uttar Pradesh:ताज महल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आगरा पहुंचे CISF DIG सुनील कुमार ताज महल पहुंचने पर CISF कमांडेड ऋषि कौशिक ने DIG को रिसीव कर किया स्वागत DIG ने ताजमहल परिसर का किया निरीक्षण ताज महल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में की जानकारी DIG ने इकाई लाइन का भी किया निरीक्षण किया लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में हिस्सा ले सैनिकों को किया संबोधित इस दौरान DIG ने सैनिको की समस्या और समाधान पर भी सैनिकों से की बात CISF के साथ DIG ने ASI अधिकारियों के साथ भी की बैठक ASI अधिकारियों के साथ भी पर्यटकों की सुविधाओं के साथ सुरक्षा पर भी हुई चर्चा
0
0
Report

उत्तराखंड ट्रैकिंग रूट्स के GPS मैपिंग के लिए टेक्निकल सर्वे शुरू

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने उत्तराखंड के सभी ट्रैकिंग रूट के जीपीएस मैपिंग और टेक्निकल सर्वे का काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने टेक्निकल टीम को सभी ट्रैकिंग रूट पर रवाना किया। ट्रैकिंग रूट जीपीएस मैपिंग और टेक्निकल सर्वे में क्या कुछ होगा देखिए इस रिपोर्ट में। उत्तराखंड अपने पहाड़ों और खूबसूरती के लिए पूरे विश्व भर में जाना जाता है। प्रदेश में पिथौरागढ़ बागेश्वर , अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग ऐसे जनपद हैं जहां हिमालय की ऊंची चोटियों पर ट्रैकिंग रूट्स पर ट्रैकिंग के लिए हर साल हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जो ट्रैकिंग रूट्स पर जीपीएस मैपिंग कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर सैलानी हर साल पहाड़ों की सुंदरता देखने और साहसिक पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। अब सभी ट्रैकिंग रूट्स पर जीपीएस मैपिंग से पर्यटकों को उन तमाम ट्रैक के बारे में और ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।
0
0
Report
Advertisement

छोटीसादड़ी में रक्तदान शिविर: 71 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : छोटीसादड़ी में रक्तदान शिविर, 71 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान एंकर/इंट्रो : विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी उपखंड स्थित जयचंद मोहिल उप जिला चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 71 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। खंड कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार बेरवा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ एसडीएम यतिंद्र पोरवाल, पीएमओ एवं बीसीएमओ डॉ. विजय कुमार गर्ग ने भगवान धन्वंतरि की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कई नियमित रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया और अन्य लोगों को भी नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में राजकुमार गायरी ने 39वीं बार, चिकित्साकर्मी मुकेश राठौर ने 38वीं बार और लोकेश कुमार रेगर ने 28वीं बार रक्तदान किया। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। शिविर के समापन पर बीसीएमओ डॉ. विजय कुमार गर्ग ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति ने रक्तदाताओं की सहभागिता की सराहना करते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
0
0
Report

नीमच-छोटीसादड़ी मार्ग पर दंपती पर बदमाशों का हमला, लूट से हड़कंप

Pratapgarh, Rajasthan:नीमच-छोटीसादड़ी मार्ग पर रात के समय धामनिया गांव से नाराणी चौकी के बीच स्कूटर से घर लौट रहे दंपती पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में छोटीसादड़ी निवासी शैलेन्द्र मुरडिया और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में दोनों किसी तरह छोटीसादड़ी पहुंचे, जहां आसपास के लोगों ने उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया गया। घटना में दंपती के साथ लूट की वारदात भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र मुरडिया अपनी पत्नी के साथ नीमच चिकित्सालय से स्कूटर पर छोटीसादड़ी लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच धामनिया गांव से नाराणी चौकी के बीच रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक दंपती पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह छोटीसादड़ी पहुंचने के बाद लहूलुहान हालत में दंपती को देखकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और दोनों को चिकित्सालय पहुंचाया। घटना के बाद नीमच-छोटीसादड़ी मार्ग पर रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि धामनिया से नाराणी चौकी के बीच रात में आने-जाने वाले लोगों को पहले भी असामाजिक तत्वों की परेशानी का सामना करना पड़ा है। लोगों ने मार्ग पर पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर हमले और लूट में शामिल बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report

निगोहां इलाके में नक्शे पर प्लाट बेचकर करोड़ों की ठगी: राहुल श्रीवास्तव गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ निगोहां क्षेत्र में नक्शे पर प्लाट बेचकर करोड़ों की ठगी कर फरार जालसाज गिरफ्तार एसटीएफ टीम ने फरार 50हजार के इनाम के जालसाज राहुल श्रीवास्तव को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार ठगी के करोड़ों रूपये से महाराष्ट्र के ठाणे में कर रहा था प्रापर्टी का काम निगोहां क्षेत्र में प्लाटिंग साइट बनाकर नक्शे पर बेचे थे सैकड़ो प्लाट प्लाटों पर कब्जा ना मिलने पर खरीदारों ने निगोहां,आशियाना व हजरतगंज थानों में दर्ज कराये थे जालसाज पर मुकदमे राजधानी के थानों पर जालसाज राहुल श्रीवास्तव के विरुद्ध दर्ज है 32 मुकदमे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top