273303
पांचवें दिन तांडव मचाने के बाद खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Nichlaul, Uttar Pradesh:तेंदुए ने तीन ग्रामीणों को किया था घायल, कई बकरियों और सियार को बनाया था शिकार बीते पांच दिनों तक तेंदुए के चहल कदमी से आसपास के गांव में था दहशत का माहौल वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस महराजगंज के नौतनवा तहसील क्षेत्र के हरिलालगढ़ के पास लगाया गया था पिंजरा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर उपलब्ध नहीं: स्रोत में कोई समाचार सामग्री नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
सूचना उपलब्ध नहीं: कृपया अधिक स्पष्ट सामग्री दें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
सेवराई बाजार और आबादी वाले क्षेत्रों में नहीं लगेंगी पटाखों की दुकानें, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। आगामी दीपावली एवं छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को स्थानीय पुलिस चौकी सेवराई परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी गजराज सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, दुकानदारों और संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पटाखों की बिक्री और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम गजराज सिंह यादव ने पटाखा दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि बाजार के अंदर और आबादी वाले क्षेत्रों में किसी भी परिस्थिति में पटाखों की दुकान नहीं लगाई जाएगी। पटाखों की बिक्री केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर और नियमानुसार ही की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार बाजार अथवा आबादी वाले क्षेत्र में पटाखों की दुकान लगाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि पटाखों की बिक्री के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें। दुकानों पर अग्निशमन एवं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। बिना अनुमति अथवा निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर पटाखों की बिक्री किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी दुकानदार प्रशासन के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। वहीं, कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने कहा कि दीपावली एवं छठ पूजा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक सूचनाएं प्रसारित करने से बचें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें। अंत में उपजिलाधिकारी गजराज सिंह यादव ने क्षेत्रवासियों, व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से अपील की कि वे आपसी सहयोग एवं सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं: कंटेंट क्लीनिंग के बाद खाली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
असम के मुख्यमंत्री ने बहुविवाह पर सख्त कार्रवाई की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा- आज हमने एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जो सरकारी कर्मचारी एक से अधिक विवाह (बहुविवाह) polygamy करेंगे, उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ ही, वह भविष्य में किसी भी सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य हो जाएगा। इसलिए, हमने अपने 'असम सेवा और अनुशासन नियम' में संशोधन किया है और नियम 7 में एक नया खंड (खंड 6) जोड़ा है, ताकि यह सख्त सजा लागू की जा सके...0
0
Report
Lalitpur: 125 lost Android phones recovered before Diwali, smiles return to owners
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई ने दीपावली त्यौहार से पहले 125 लोगों को उनके खोये हुये एंड्रॉयड मोबाईल फोन उन्हें वापस सौंपकर उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी। पुलिस और सर्विलांस टीम द्वारा 125 लोगों के खोये हुये एंड्रॉयड मोबाईल फोन बरामद करने में सफलता पाई है। इन बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 24 लाख रूपये है, जिन्हें आज पुलिस लाइन सभागार में इनके मालिकों को सौंपा गया। दीपावली से पहले अपने खोए हुये मोबाईल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।0
0
Report
Advertisement
CEIR से बस्ती पुलिस ने 156 गुमशुदा मोबाइल लौटाए, कुल कीमत लगभग 28 लाख
Basti, Uttar Pradesh:लोकेशन, बस्ती किसी का मोबाइल रोजगार का जरिया था, तो किसी की यादों और अपनों से जुड़ी अनमोल तस्वीरों का खजाना मोबाइल गुम होने के बाद किसी ने उम्मीद छोड़ दी थी, तो कोई लगातार पुलिस के चक्कर लगा रहा था। लेकिन बस्ती पुलिस की सर्विलांस सेल ने तकनीक और अपनी मेहनत के दम पर 156 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी ओमवीर सिंह ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे, तो किसी के चेहरे पर खुशी दिखी, तो किसी की आंखों में पुलिस के लिए शुक्रिया था। खास बात यह है कि जनवरी 2026 से अब तक बस्ती पुलिस कुल 743 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर चुकी है。 बस्ती पुलिस की इस कामयाबी के पीछे है सर्विलांस सेल की तकनीकी निगरानी, लगातार प्रयास और टीमवर्क। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी अपराध कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल की टीम ने CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग कंपनियों के 156 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये है। 3 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी ओमवीर सिंह ने इन सभी 156 मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया। किसी को अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिला, तो किसी को लंबे समय से खोई अपनी जरूरी चीज वापस मिलने की खुशी। पुलिस की इस पहल ने साबित किया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए。 खास बात यह है कि यह सिर्फ 156 मोबाइलों की बरामदगी नहीं, बल्कि जनवरी 2026 से अब तक कुल 743 मोबाइल फोन बरामद करने की बड़ी उपलब्धि है। इन मोबाइलों की वापसी से सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है, बहरहाल, मोबाइल गुम होने पर मायूस होकर बैठने के बजाय और उसकी शिकायत दर्ज कराना और CEIR पोर्टल पर जानकारी देना कितना जरूरी है, बस्ती पुलिस की यह कामयाबी इसकी बड़ी मिसाल है। तकनीक का सही इस्तेमाल और पुलिस की सक्रियता जब एक साथ आई, तो 156 लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल गया।0
0
Report
गोमती नदी किनारे प्रेम प्रसंग से धीरेंद्र परिहार हत्या का पर्दाफाश
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में 18 दिन से लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। महिला ने कथित तौर पर घर में लोहे की रॉड से धीरेंद्र के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को दो दिन तक घर में छिपाया गया था और फिर भाई के साथ मिलकर शव को कार में रखा और नदी किनारे फेंक दिया। तीन नवंबर की शाम पुलिस ने गोमती नदी के पास से शव बरामद किया। शव बुरी तरह सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे। पुलिस ने महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
मुरादाबाद: खाद्य विभाग की छापेमारी, 350 किलो संदिग्ध रसगुल्ले बरामद, दो गोदाम सील
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे खाद्य विभाग की मिलावट खोरो पर बड़ी कार्यवाही, 2 गोदामों पर छापेमारी कर 350 किलो संदिग्ध रसगुल्ले किए बरामद, विभागीय टीम ने बरामद किए संदिग्ध रसगुल्लो को किया नष्ट, गोदामों मे रसगुल्ले एवं मिल्क केक बनाकर किए जाने थे आसपास की दुकानों पर सप्लाई, खाद्य विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए दोनों गोदामों को किया सील, विभागीय टीम ने मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे, सैंपलों की जाँच रिपोर्ट आने के बाद की जायेगी आगे की कार्यवाही। मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया गांव का पूरा मामला。0
0
Report
Advertisement
अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चुनावी तैयारी के लिए संगठनात्मक बैठक की
Almora, Uttarakhand:आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बढ़ाने के लिए बुधवार को अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला से लेकर ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर तक संगठन की स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी हेमंत बगड़वाल, अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी भगत डसीला, जागेश्वर विधानसभा प्रभारी गोपाल बिष्ट और सोमेश्वर विधानसभा प्रभारी ललित बिष्ट ने पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर के पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल भी मौजूद रहे。0
0
Report
बस्तर बाढ़ प्रभावितों के लिए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन; मुआवजे और पीएम आवास मांग
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – बस्तर में बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों एवं आम लोगों को राहत राशि का मुद्दा अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है, बुधवार को जगदलपुर में इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, आमागुड़ा चौक में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान बातचीत कर प्रदर्शन खत्म कराने का प्रयास पुलिस द्वारा किया गया जिसके बाद बल प्रयोग कर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया, कांग्रेस न आरोप लगाया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को अब तक उचित मुआवजा और राहत राशि नहीं मिल पाई है, कांग्रेस ने सरकार से प्रभावित किसानों प्रति एकड़ 65 हजार रुपए और परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की है, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा。0
0
Report
बिजनौर: डीएम कार्यालय के बाहर वकीलों का प्रदर्शन, तोड़फोड़ और घेराव
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--जिला अधिकारी से कार्यालय पर मिलने पहुंचे वकील ने डीएम पर ना मिलने का लगाया आरोप। डीएम कार्यालय पर वकीलों का जोरदार हंगामा। वकील ने जिलाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप। डीएम कार्यालय में वकील को अंदर नहीं जाने देने का आरोप। नाराज वकीलों ने डीएम कार्यालय में की तोड़फोड़। डीएम कार्यालय का घेराव कर वकीलों ने जताया विरोध। डीएम की कार्यप्रणाली को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश। हंगामे और तोड़फोड़ से कलेक्ट्रेट परिसर में मचा हड़कंप। बिजनौर में उमेश प्रताप सिंह डीएम की है तैनाती। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई वकीलों के बीच पहुंचे वकीलों को शांत करने का किया जा रहा प्रयास。0
0
Report
Advertisement
जौनपुर में कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की शिकायत
Jaunpur, Uttar Pradesh:अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई。 जौनपुर शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति की गई कथित व्यंग्यात्मक टिप्पणी से सनातन धर्मावलंबियों और सभ्य समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। अधिवक्ताओं ने प्रार्थना पत्र में कहा कि देवी-देवताओं के प्रति इस तरह की टिप्पणी समाज में धार्मिक असंतोष पैदा कर सकती है। इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका भी जताई गई है。 उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज करने तथा कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के विरुद्ध जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान अधिवक्ता ध्रुवराम यादव, पूर्व संयुक्त मंत्री तथा अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रत्याशी सहित अन्य अधिवक्ताओं के नाम प्रार्थना पत्र में शामिल हैं।0
0
Report
मुजफ्फरपुर गोबरसही में गैस रिसाव से फिर हड़कंप, प्रशासन अलर्ट
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर गोबरसही में PNG गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के ठीक कुछ दूरी पर अचानक गैस रिसाव की सूचना से प्रशासन अलर्ट हो गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि परीक्षण IOCL द्वारा किया जा रहा था और पहले से चेतावनी नहीं दी गई. एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव, नगर SDPO दीपक कुमार आदि ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से दुकानों को बंद करा कर सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी. गोबरसही में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट वाले स्थान के कुछ दूरी पर फिर से गैस रिसाव की सूचना से जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया. मौके पर SDM पूर्वी आनंद उत्सव, नगर SDPO-2 दीपक कुमार सहित पुलिस की टीम पहुंची. IOCL के अधिकारियों ने बताया कि लीकेज नहीं था; घटना के बाद क्षतिग्रस्त पाईपलाइन का मरम्मत कार्य चल रहा है और टेस्टिंग जारी है. स्थानीय लोगों के अनुसार टेस्टिंग के दौरान लापरवाही बरती जा रही है और सुरक्षा के संकेत माकिंग नहीं किए गए थे. दो दिन पहले गोबरसही के नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान PNG गैस पाइपलाइन लीकेज हुआ था, जिसके बाद Blast हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 12 घायल हुए थे. SIT गठित किया गया है और गैस आपूर्ति अभी बाधित है, मरम्मत जारी है.0
0
Report
आगरा ब्रेकिंग: राम जन्मभूमि विवाद पर हिंदूवादियों ने सपा सांसद पर गुस्सा जताया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सपा सांसद एच टी हसन और कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ हिंदूवादियों का फूटा गुस्सा सपा सांसद ने की थी प्रभु श्रीराम की जन्मस्थान को लेकर विवादित टिप्पणी अखिलेश यादव द्वारा कार्यवाही न करने से हिंदुवादियों में आक्रोश सपा नेताओं की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव की प्रतीकात्मक जुबान को हिंदूवादियों ने कैंची से काटा धीरेन्द्र शास्त्री पर नरम दिख रहे हिंदूवादी बोले पहले सपा सांसद के खिलाफ अखिलेश करें कार्यवाही,हम धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ देंगे तहरीर महिलाओं के करवाचौथ पर टिप्पणी से भी नाराजगी लेकिन बोले खिलाफ नहीं उनके ब्रज भाषा में ऐसी बोलचाल का दिया हवाला0
0
Report
Advertisement
