महाराजगंज में अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मिनटों में मकान ध्वस्त
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ योगी सरकार सख्त रुख अपना रही है। इसी के तहत महाराजगंज के सदर तहसील क्षेत्र के चौमुखा गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। तहसीलदार न्यायालय से नोटिस के बाद प्रशासन का बुलडोजर अवैध कब्जाधारियों पर चला और कुछ ही मिनटों में मकान ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध कब्जाधारियों में डर का माहौल है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
