Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maharajganj273301

*एनएच-730 पर सड़क किनारे पड़े बालू से हादसा, दो युवक घायल*

Feb 21, 2026 13:17:11
Uttar Pradesh
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गोरखपुर - महराजगंज मार्ग पर स्थित छातीराम पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को सड़क किनारे रखे बालू के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजगंज की ओर से आ रही बाइक जैसे ही एनएच-730 पर सड़क किनारे पड़े बालू के पास पहुंची, अचानक फिसल गई और अनियंत्रित होकर बालू में जा घुसी। दुर्घटना में बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही परतावल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। घायलों की पहचान सुशीलधर दुबे (22 वर्ष) पुत्र राजेशधर दुबे एवं किशन यादव (15 वर्ष) पुत्र राजेश यादव, निवासी मोहम्मदपुर, थाना श्यामदेउरवा के रूप में हुई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNaynee Jain
Feb 21, 2026 14:47:12
Noida, Uttar Pradesh:Born to be a star
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Feb 21, 2026 14:46:27
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:एंकर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार को सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में बड़ी लापरवाही उस समय देखने को मिली जब खतौली तहसील क्षेत्र में स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 10:00 बजे से सीबीएसई बोर्ड 10th का इंग्लिश का पेपर होना था। लेकिन ये पेपर कैनरा बैंक के लॉकर में लॉक हो गया था। जिसके चलते बैंक कर्मियों द्वारा इस लॉकर के लॉक को लाख खोलने का प्रयास किया गया लेकिन जब वह नहीं खुला तो फिर कहीं जाकर स्कूल प्रशासन ने जब सीबीएसई बोर्ड को इसकी सूचना दी तो बोर्ड के द्वारा मेल पर पेपर को भेजा गया फिर उसका प्रिंट आउट निकालकर 3 घंटे लेट 1:00 से इस पेपर को शुरू कराया गया जो 4:00 बजे जाकर समाप्त हुआ। बताया जा रहा है कि बैंक के लॉकर में लॉक हुए पेपर की वजह से ये पेपर तकरीबन 3 घंटे लेट हुआ है जिसके चलते छात्रों के अभिभावकों में भी खासा रोष देखने को मिला। जिसके चलते जहाँ नाराजगी व्यक्त करते हुए अभिभावक इंद्रेश कुमार ने बताया कि मामला सर यह बच्चे का मैसेज आया है। करीब 1:00 बजे स्कूल से के बच्चों का पेपर स्टार्ट नहीं हुआ। तकनीक खराबी से तो हम लोग लेने के टाइम पर पहुंचे यहां पर यहां बताया गया कि बच्चों का पेपर नहीं आया है। इस वजह से बच्चा 10th में है बोर्ड के आज इंग्लिश का एग्जाम था। मैसेज आया ह। मेरे पास एक करीब 1:00 बजे बच्चों को हम 9:30 बजे यहां सेंटर छोड़कर गए थे। सुबह, जब हम यहां आए तो यहां एग्जाम ही स्टार्ट नहीं हुआ था। यहां के गार्ड ने बताया कि एग्जाम स्टार्ट नहीं हुआ है। आप लोग जाइए। और जब पूछा गया तो उन्होंने बताया तकनीकी खराबी हुई है। फिर हमने सीबीएससी से बात करके 1:00 बजे स्टार्ट हुआ है। इनका पेपर, ऐसे तो बच्चों के मानसिक तो हो ही गया पेपर, बच्चों को बाहर भी नहीं आने दिया। इन लोगों ने बच्चे अंदर ही रहे सीट पर ही बैठे रहे। बच्चा 7 घंटा कौन स्कूल बोर्ड का पेपर कौन सा बच्चा बैठकर दे पाएगा, नहीं दे पाएगा। यह एकदम बिल्कुल व्यवस्था अगर इनके पास पेपर नहीं है। तो इनको पोस्टपोन कर देना चाहिए था। अलग से ऐसा पेपर करा सकते है। ऐसा तो कोई रूल नहीं की फोटो कॉपी कराके बच्चों को 7 घंटे बोर्ड के अंदर बैठाया जाए। अब यह बताया है कि सीबीएससी से पेपर आया है। फोटोकॉपी मशीन एक साइड बात करके पेपर कराया जा रहा है। वही स्कूल के मैनेजर कुलदीप त्यागी की माने तो मैं मैनेजर हूँ। सीबीएससी के पेपर बैंको में रखे जाते हैं। तो यह पेपर भी बैंकों में रखे हुए थे। तो 9:30 बजे हमारे फिर स्किल और स्टाफ पेपर लेने गए। तो बैंक में जब वह गए तो वहां जो लाकर था उनका वह लाकर नहीं खुल पाया। और काफी मस्कत की उन्होंने लेकिन वह नहीं खुला। उसके बाद हमने सीबीएससी रिपोर्टिंग की के हम पेपर नहीं खोल पा रहे हैं। बैंक से तो उन्होंने कहा अभी 10 मिनट और वेट कर लो। अभी समय है 10 मिनट हमने और वेट किया। उसके बाद भी बस पेपर नहीं खुला। फिर सीबीएससी ने मेल के द्वारा ہماری मेल پر पेपर डाला और खतौली में जितने भी सीबीएससी के स्कूल थे, सबको कहा कि अपनी-अपनी फोटो स्टेट मशीन लेकर फॉरेन स्कूल में जाओ तो सब लोग आए तीन मशीन हमारे पास फोटो स्टेट थी। एक-एक, दो-दो सब लेकर आए। जिसके पास जो भी थी और सब लोगों ने मिलकर वह पेपर मेल से निकालकर के बच्चों को डिस्ट्रीब्यूशन किया। 1:00 बजे से पेपर शुरू हुआ है और 4:00 बजे तक पेपर रहेगा। हां मेल पर आया है। ना फोटो वह फोटो निकाल कर बच्चों को दे दिया। यह बैंक की लापरवाही मान लो या जो भी है, है, तो बैंक का ही बैंक को समय पर देखना चाहिए। ना बच्चों के भविष्य का मामला है तो आपको पहले ही वहां अटेंड रहना चाहिए था। अटेंड तो हुए थे। लेकिन बस उनसे लोक फस गया 300, 332 बच्चे आज एग्जाम दे रहे हैं। खतौली मॉडर्न पब्लिक स्कूल है, में मेटल का है, सेंटर है न्यू सेंट मैरी का है और लाल दयाल का है और श्री राम पब्लिक स्कूल का है। और प्राइवेट कैंडिडेट है। यह 10th क्लास का पेपर है। यह इंग्लिश का पेपर था 10th क्लास का।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 21, 2026 14:46:07
Patna, Bihar:एंकर--पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में 19 फरवरी को हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि जमीन विवाद को लेकर तेज नंदन राय की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में मुख्य आरोपी विकास कुमार उर्फ टेकर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक पिस्टल, एक देशी कट्टा और एक पंच गाड़ी बरामद की है। दो से तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी के अनुसार, वर्ष 2005 में चोखा राय ने अपनी जमीन तेज नंदन राय को बेच दी थी। बाद में चोखा राय का नाती विकास उर्फ टेकर जमीन के वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार दोबारा रुपये की मांग कर रहा था। 19 फरवरी को जब तेज नंदन राय जमीन की नापी करा रहे थे, तभी वहां पहुंचे विकास ने बहस के बाद कई राउंड फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गोली लगने की सटीक संख्या स्पष्ट होगी।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 21, 2026 14:45:34
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में स्प्रिट फिर बरामद हुआ; उत्पाद विभाग की टीम स्प्रिट माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है. एक सप्ताह में दूसरी बार पकड़ी गई स्प्रिट की भारी खेप, शराब बनाने के लिए लाई गई स्प्रिट की खेप. शराब बनाने के लिए स्प्रिट को जार में भरकर जमीन के अंदर गाड़कर रखा गया था; शराब माफिया Holi पर शराब बनाने की तैयारी में थे, लेकिन उत्पाद विभाग की टीम इसके पहले ही बरामद कर लिया गया. एक सप्ताह पूर्व भी उत्पाद विभाग की टीम और मुजफ्फरपुर पुलिस ने लाखों रुपए की स्प्रिट को बरामद किया था. इसके साथ ही चावल के बोरे में पैक कर रखे गए शराब को भी बरामद किया गया था. वहां उत्पाद पुलिस और मुजफ्फरपुर पुलिस शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान चला रही है. शराब कारोबारी भी शराब की खेप मांगने में जुटे हुए हैं. होली पर्व को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है और प्रतिदिन जिले में शराब बरामद हो रही है. उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया गुप्त सूचना मिलने पर रामपुरहरी थाना क्षेत्र में जमीन के अंदर भारी मात्रा में स्प्रिट छुपाई गई थी. छापेमारी में जमीन के अंदर से करीब 1200 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया. इसी इलाके में हथौड़ी थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व भी लाखों रुपए की स्प्रिट बरामद किया गया था; गरहा थाना पुलिस ने भी भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद किया था. दीपक कुमार सिंह का कहना है चाहे वह शराब माफिया हो या स्प्रिट माफिया, उन पर कार्रवाई जारी रहेगी.
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Feb 21, 2026 14:45:13
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग ताजगंज पुलिस टीम व सर्विलांस/एसओजी नगर जोन की संयुक्त कार्रवाई , फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब से चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 5 अभियुक्त किए गिरफ्तार, 11/12 फरवरी 2026 की रात पंचवटी रोड, ताजगंज फेस-2 स्थित Flipkart डिलीवरी हब का ताला काटकर 2 डॉक्यूमेंट लॉकर, 1 कैश लॉकर और मोबाइल फोन चोरी किए गए थे, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई, पुलिस ने बसई मंडी से मॉलिक्यूल रोड की ओर जाने वाले मार्ग से अभियुक्त आमिर, आस मोहम्मद, शैलेंद्र, अतुल त्यागी और प्रिंस उर्फ दरोगा को किया गिरफ्तार, कब्जे से दो लाख नव्वे हजार रुपए की चोरी की गई नकदी,घटना में प्रयुक्त 01 स्कॉर्पियो कार,06 मोबाइल फोन चोरी में इस्तेमाल अन्य उपकरण किए बरामद, पकड़े गए गिरोह के सदस्य विभिन्न राज्यों में चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम , आगरा थाना ताजगंज क्षेत्र का मामला, बाइट डीसीपी सिटी अली अब्बास कपिल अग्रवाल आगरा
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 14:39:35
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- कोतवाली नगर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग 9 वर्षीय रेयांश सोनी नामक बच्चे को लगी गोली। गोली लगने से मासूम गंभीर रूप से घायल, फिलहाल कोमा में है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर है मासूम। घटना का लाइव वीडियो वायरल, वीडियो में आरोपी रोबिन वर्मा कर रहा है फायरिंग। 19 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे हुई थी फायरिंग, शादी की रस्म के दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच जुलूस फायरिंग। गंभीर हालत में बच्चे को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया, लेकिन वह अभी भी कोमा में है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 21, 2026 14:33:38
Kishanganj, Bihar:आज हम आपको किशनगंज से ऐसी खबर दिखा रहे है, जहां सम्माननीय कोचाधामन के AIMIM विधायक जनाब सरवर आलम साहब ने ...ये साबित कर दिया है कि गुस्सा भी एक जनसेवा का हिस्सा हो सकता है। दरअसल, किशनगंज के जिला परिषद सभागार में आयोजित दिशा बैठक के बाद अपना पैतृक गांव मोहरमारी लौट रहे थे विधायक जी। रास्ते में NH 327E से NH 27 के बीच चल रहे सड़क चौड़ीकरण के काम ने उनकी गाड़ी को थोड़ा रोक दिया। जाम लगा, तो विधायक साहब का पारा चढ़ गया और फिर क्या, मजदूरों, ट्रैक्टर चालकों और कंपनी कर्मचारियों पर ऐसी बरसात हुई गालियों की कि मौसम विभाग भी शरमा जाए। वीडियो में सुनिए विधायक जी का गजब का व्यंग्य। वीडियो में विधायक बोले रहे है, अभी मैट्रिक परीक्षा चल रही है... अगर परीक्षार्थी एक मिनट लेट हुआ तो एग्जाम सेंटर में घुसने नहीं देते है। वही विधायक ने मजदूरों को जूता मारने की धमकी दिया। क्या अंदाज और क्या लाजवाब डबल स्टैंडर्ड है जनाब विधायक के गुस्से में। लेकिन सड़क तो चौड़ी हो रही है जनता के लिए, लेकिन विधायक जी की सहनशक्ति तो पतली ही रह गई। मजदूर जो दिन-रात पसीना बहा रहे हैं सड़क बनाने में – वही आज गालीबाज बन गए। विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है... शायद विधायक जी को अब ट्रेंडिंग का टैग मिल जाए, गुस्सैल विधायक या जूता वाला स्टाइल के नाम से। लेकिन सवाल यही है कि– क्या जनप्रतिनिधि का गुस्सा मजदूर पर निकालना विधायक महोदय के लिए जनसेवा है? या फिर सड़क चौड़ी होने से पहले अपनी मर्यादा को चौड़ा करना चाहते है।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 21, 2026 14:33:22
Bagaha, Bihar:रामनगर थाना क्षेत्र के धनरपा गाँव में नवविवाहिता पिंकी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पति और ससुराल वालों ने दहेज़ के लोभ में अपाची बाइक और स्मार्टफोन की मांग पूरी न होने पर पिंकी की हत्या कर शव को घर में छुपा दिया और भय से घर छोड़ फरार हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस के सहयोग से SDPO रागिनी कुमारी ने कार्रवाई तेज की और कुछ समय बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है; अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया गया कि राजेश राउत ने अपनी बेटी पिंकी की शादी पिछले साल धनरपा में की थी। शादी के समय नकद और आभूषण दिए गए थे, लेकिन कुछ महीनों बाद दहेज़ की मांग बढ़ गई और देरी पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। बाद में हत्यारों ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर के भीतर ही रखा। पड़ोसियों ने पिता को सूचना दी, जिसे देखकर दरवाजे के ताले तोड़े गए और शव बरामद किया गया। रामनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और चार घंटे के भीतर हरिलाल राउत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top