Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maharajganj273310

बांकी मेले में दावत के दौरान चली चाकू बाजी,युवक गंभीर,आरोपी हिरासत में

Mar 29, 2026 12:32:40
Satguru, Uttar Pradesh
पनियरा, महराजगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर स्थित माँ बाकी स्थान पर चैत्र रामनवमी के अवसर पर लगने वाले वार्षिक मेले में शनिवार की रात्रि उस समय सनसनी फैल गई, जब आपसी विवाद में एक युवक पर उसके ही दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। घटना से मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार सोनबरसा गांव निवासी अजय यादव अपने दोस्तों के साथ मेला घूमने आया था। मेले में जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना में व्यस्त थे, वहीं कई लोग समूह बनाकर खाना-पीना भी कर रहे थे। इसी दौरान अजय भी अपने साथियों के साथ खाना बना रहा था। बताया जा रहा है कि खाने-पीने के दौरान पुरानी बात को लेकर अजय और उसके दोस्तों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी बीच साथियों में शामिल राकेश गुप्ता ने प्याज काटने के लिए रखे चाकू से अजय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में अजय यादव गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, जिससे मेला स्थल पर हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पनियरा पुलिस तत्काल पहुंची और घायल युवक को अपनी गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GPGovind Prasad Pandey
Mar 29, 2026 13:36:24
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 29, 2026 13:35:18
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर कालाडेरा में भगवा रैली का आयोजन धुलेश्वर मन्दिर से शुरू हुई भगवा रैली कस्बे के मुख्य मार्गो से निकाली गई भगवा रैली कई सजीव झांकिया रही मुख्य आकर्षण का केंद्र ASP रजनीश पुनिया,SHO पूजा पूनियां रैली सहित पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता मौके पर रहा मौजूद पूर्व विधायक रामलाल शर्मा भी रैली में हुए शामिल एंकर-जयपुर जिले के कालाडेरा कस्बे में आज भगवा रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत धुलेश्वर मंदिर से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा को रवाना किया। इसके बाद रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के दौरान विभिन्न सजीव झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए मार्गों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। ASP रजनीश पुनिया और SHO पूजा पूनियां के नेतृत्व में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा, जिससे रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा भी रैली में शामिल हुए और आयोजन की सराहना की।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 29, 2026 13:35:07
Dholpur, Rajasthan:सोने का गुर्जा पुलिस की अवैध खनन को लेकर कार्यवाही अवैध खनन के सफेद पत्थर ब्लॉकों से भरी पांच ट्रेक्टर ट्रॉलियों को किया जप्त, चालक फरार बाड़ी उपखंड की सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने रेंज आईजी के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए गए खनन माफिया के खिलाफ विशेष अभियान में कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर खनन के ब्लॉकों से भरी पांच ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जप्त किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टरों को छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहे हैं पुलिस द्वारा सभी ट्रैक्टरों को जप्त कर थाने लाया गया है। वहीं खनन माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सोने का गुर्जा थाना अधिकारी कैलाश चंद ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। उक्त अभियान के तहत बाड़ी एडिशनल एसपी कमल कुमार जागिड़, बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार के सुपरविजन में कार्रवाई की है। पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि अवैध पत्थर ब्लॉक से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां डांग क्षेत्र के रास्ते सरमथुरा की ओर जा रही हैं। उक्त सूचना पर थाने के कांस्टेबल बीरबल सिंह, मनोज कुमार, गौरव सिंह और अन्य पुलिस टीम के साथ गोलारी टंकी के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली चालकों ने जब पुलिस को सड़क पर खड़ी देखा तो वह ट्रैक्टरों को छोड़कर भाग गए। पांच ट्रैक्टर स्वराज कम्पनी के है, जिन पर सफेद पत्थर के ब्लॉक लदे हुए हैं। सभी ट्रैक्टरों को पुलिस ने जप्त किया है और उन्हें थाना परिसर में रखवाया गया है। खनन माफियाओं के खिलाफ थाने पर धारा 303(2),41,42 फारेस्ट एक्ट और 4/21 एमएमडीआर एक्ट में कार्रवाई की है। ट्रैक्टर चालकों की तलाश जारी है。
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Mar 29, 2026 13:34:32
Puri, Odisha:ସାହିଯାତର ଆଜି ହେଉଛି ଦ୍ଵିତୀୟ ଦିନ । ରାବଣ ସୈନ୍ୟବଳ କଳନା କଲେ ନାକ-କାନ । ସାହିଯାତ ପର୍ବର ଥିଲା ଦ୍ଵିତୀୟ ଅର୍ଘ୍ୟ । ମାଟିମଣ୍ଡପ ସାହି ଉତ୍ତରକାଳୀ ଆଖେଡ଼ାରୁ ବିଳମ୍ବିତ ରାତିରେ ନିଶାଣ ବାହାରିଥିଲା । ଦକ୍ଷିଣକାଳୀ ମନ୍ଦିରରେ ନିଶାଣ ପହଞ୍ଚିବା ପରେ ପୂଜାର୍ଚ୍ଚନା ହୋଇଥିଲା । ଉତ୍ତରକାଳୀ ଆଖଡ଼ାରୁ ସ୍ଥାନିକ ଭୂଆସିକା ତଥା ପଲଟନ ବାହାରିଥିଲା । ଆଠ ସାହି ଆଖଡ଼ାର ମୁରବିମାନେ ମାଟିମଣ୍ଡପ ସାହିର ବାଦି ସାହି କାଳିକାଦେବୀ ସାହିକୁ ଯାତରେ ବାହାରିଥିଲା । ବୀରବାଦ୍ୟ ରେ ନାଗାନୃତ୍ୟ ଦେଖିବା ଲାଗି ସାହିଯାତର ଦ୍ବିତୀୟ ଦିନ ସାହି ଗଳିକନ୍ଦିରେ ପ୍ରବଳ ଭିଡ ଜମିଥିଲା । ବାଇଟ୍- ରବିନ୍ଦ୍ର ବେହେରା, ନାଗା ମେଢ ବାଇଟ୍- ଶୁଭଙ୍କର ଦାସ, କାଳୀମେଢ (ଭିଓ୨) ସେପଟେ ଏହି ପାରମ୍ପରିକ ଦୃଶ୍ୟ ଦେଖିବା ପାଇଁ ଜମିଥିଲେ ସାହିବାସିନ୍ଦା। ନିଜ ପିଣ୍ଡା ଉପରେ ବସି ରହି ବିଳମ୍ବିତ ରାତି ପର୍ୟ୍ୟନ୍ତ ମେଢ଼ ଓ ସାହିଯାତର ଆଗମନକୁ ଅପେକ୍ଷା କରି ରହିଥିଲେ। ଯାତରେ ଆକର୍ଷଣ ସାଜିଥିଲେ ନାକ ଓ କାନ ତଥା ସୁବାହୁ ଓ ମାରୀଚ। ହରଚଣ୍ଡୀ ସାହିର ‘ଯଜ୍ଞ ରକ୍ଷା’ ପର୍ବ ପ୍ରଦର୍ଶିତ ହୋଇଥିଲା । ବାଇଟ୍- ଲକ୍ଷ୍ମୀ କାନ୍ତ ରଥ, ସାହି ମୁରବୀ (ଫାଭିଓ) ସାହିଯାତ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରମ୍ପରାର ଏକ ଅନନ୍ଯ ପରମ୍ପରା । ଏହା ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରମ୍ପରା ସହିତ ଜଡିତ । ସାହିଯାତ ଦେଇଥାଏ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରକୁ ଏକ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ପରିଚୟ ।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 29, 2026 13:33:30
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर में कर वसूली को लेकर विवाद छिड़ गया है, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के राजस्व अमले के द्वारा मनमानी डिमांड भेजा जा रहा है, जिसके चलते शहर वासी परेशान है, पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा संपत्ति कर वसूला जा रहा है, वहीं कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने निराधार बताया है राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा पुनर्मूल्यांकन के बाद ही संपत्ति कर समेकित कर और यूजर चार्ज का बिल भेजा जा रहा, उन्होंने कहा पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया के तहत किराए पर मकान देने वाले भवन का व्यवसायिक उपयोग और एनक्रोचमेंट के आधार पर ही टैक्स की वसूली की जा रही है, इसके साथ ही राजस्व सभापति ने कहा अगर कोई ज्यादा बिल प्राप्त होने की शिकायत करता है तो जांच की जाएगी, राजस्व सभापति के अनुसार इस वर्ष 24 करोड़ 21 लाख 37 हजार रुपए कर वसूली का लक्ष्य रखा गया था और अब तक 75 प्रतिशत कर वसूली की जा चुकी है 31 मार्च के बाद कर जमा करने पर 10 प्रतिशत ब्याज देना पड़ेगा।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 29, 2026 13:32:42
Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस ने अपनी तत्परता का फिर परिचय देते हुए अपहृत एक युवक को 24 घण्टे के अंदर बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने तीन आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि 27 मार्च को एनएच 22 पर स्थित सराय थाना को सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने कार सवार एक युवक का अपहरण कर लिया है जिसकी कार एनएच पर भी लावारिश हाल में खड़ी है। सूचना मिलते ही सराय थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार की जाँच की तो पता चला कि कार मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र निवासी सत्यम परासर की है। जिसके बाद पुलिस ने सत्यम के परिजनों से सम्पर्क किया तब एक नई कहानी सामने आई। पुलिस को पता चला सत्यम का पैसे को लेकर कई लोगो से विवाद चल रहा था लेकिन किसने इस घटना को अंजाम दिया इसका पता नहीं चल सका। लेकिन इसी बीच सत्यम की पत्नी को व्हाट्सएप कॉल पर मैसेज आया कि बकाया 5 लाख रुपया दो नहीं तो सत्यम की हत्या कर देंगे। जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और वैशाली पुलिस भागलपुर पहुंची जहां से पुलिस ने सुरक्षित सत्यम को बरामद कर लिया गया। एसपी ने बताया कि आरोपियों का एक लाख रुपया सत्यम के यहाँ बकाया था और बार बार पैसा मांगने पर भी सत्यम पैसा नहीं लौटा रहा था जिससे परेशान हो कर आरोपियों ने इस साजिश रची। वहीं एसपी ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी का पैसा कहीं फंसा हुआ है तो पुलिस की मदद ले लेकिन खुद कानून को हाथ मे न ले नहीं तो इस तरह की वारदात सामने आती है जिसका नतीजा होता है कि पीड़ित आरोपी बन जाते है। बता दे कि पकड़े गए तीनों आरोपी रवि कुमार, अभिषेक कुमार और आशीष कुमार है जिसमें से दो भागलपुर के जबकि आशीष झारखंड का रहने वाला है। बहरहाल एसपी ने पुलिस की इस उपलब्धि के लिए सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार को सम्मानित करने की भी बात कही है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 29, 2026 13:32:20
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध स्टॉक पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम मुरैना और खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई करते हुए एक हलवाई के यहां भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। बताया जा रहा है कि स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के लोहार गली में यह कार्रवाई की गई, जहां जांच के दौरान दो दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से स्टॉक किए हुए पाए गए। प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था, जो कि नियमों का उल्लंघन है। फिलहाल संबंधित हलवाई के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top