273162
ब्राह्मण समाज का भव्य पूजा समारोह आयोजित
Achal Garh, Uttar Pradesh:नौतनवा नगर में स्थित परशुराम मंदिर में ब्राह्मण समाज द्वारा पूजा पाठ किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीलवाड़ा के मांडल में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो पलटी, छह श्रद्धालु घायल
Noida, Uttar Pradesh:जितेंद्र सिंह गौड़ भीलवाड़ा के मांडल से खबर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बोलेरो कैंपर थाना क्षैत्र के भदाली खेड़ा कोटा बाइपास रोड पर हुआ हादसा हादसे में आधा दर्जन श्रद्धालु हुए घायल घायलों में मंगल गुर्जर (27), रामगोपाल गुर्जर (25), सोनू (26), सज्जन सिंह (30) व धर्मेंद्र मेघवाल (32) शामिल सूचना पर 108 एंबुलेंस की दो टीमें पहुंची मौके पर सभी घायलों को महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती घायलों का उपचार है जारी,0
0
Report
कानपुर नकली रेबीज़ वैक्सीन: बिलों में गड़बड़ी, FIR दर्ज
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग नकली रेबीज वैक्सीन मामले में बड़ा खुलासा दो एजेंसियों के बिलों में मिली गड़बड़ी एक ही बिल पर अलग-अलग दवाओं की खरीद-बिक्री दिखाई गई दोनों एजेंसियों ने अलग-अलग दवाओं के नाम से बिल लगाए ड्रग इंस्पेक्टर की जांच में सामने आई बिलों की गड़बड़ी दोनों एजेंसियों के खिलाफ कलेक्टर गंज FIR दर्ज पुलिस कर रही मामले की जांच नकली एंटी रेबीज वैक्सीन की खरीद-फरोख्त के मामले में जांच तेज आगरा से वैक्सीन बनी रहस्य ड्रग विभाग की जांच में आगरा भेजी गई वैक्सीन की खरीद पर उठे सवाल जिस फर्म के नाम से वैक्सीन भेजी गई, उसके बिल में अलग दवा की खरीद दिखाई गई दोनों एजेंसियों के बिलों की जांच के बाद खुला मामला0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट कल यूपीआई चार्ज पर केंद्र सरकार फैसले की याचिका सुनवाई करेगा
Noida, Uttar Pradesh:दो हज़ार रुपये से अधिक के कमर्शियल यूपीआई पेमेंट पर लगाए गए चार्ज के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी। वकील अंजन दत्ता की ओर से दायर याचिका में इस संबंध में 14 दिसंबर की जारी अधिसूचना और 15सितंबर को जारी किए गए MDR फ्रेमवर्क को रद्द करने की मांग की गई है।याचिका में कहा गया है कि सरकार ने बिना पर्याप्त क़ानूनी आधार के यह फैसला लिया है।0
0
Report
Advertisement
कैप्टिव ब्रीडिंग से गोडावण की रीवाइल्डिंग, जैसलमेर से जंगल में वापसी
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर गोडावण संरक्षण में जैसलमेर से बड़ी पहल, अब जंगल में लौटेंगे कैप्टिव ब्रीडिंग से تیار गोडावण 3 अक्टूबर को रामदेवरा और 4 अक्टूबर को सुदासरी में होगी रीवाइल्डिंग, 8 से 10 गोडावण प्राकृतिक आवास में होंगे रिलीज जैसलमेर राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण की दिशा में जैसलमेर से बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। कैप्टिव ब्रीडिंग के जरिए तैयार किए गए गोडावण अब प्राकृतिक जीवन की ओर कदम बढ़ाने जा रहे हैं। रीवाइल्डिंग टनल में प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 8 से 10 स्वस्थ गोडावण को उनके प्राकृतिक आवास में रिलीज करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पहले चरण में 3 अक्टूबर को रामदेवरा और 4 अक्टूबर को डेजर्ट नेशनल पार्क के सुदासरी क्षेत्र में गोडावण को जंगल में छोड़ा जाएगा। इस दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सहित वन्यजीव विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी संभावित है। पूरी प्रक्रिया भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के विशेषज्ञों और वन विभाग की निगरानी में होगी。 रीवाइल्डिंग टनल में दिया गया प्राकृतिक वातावरण का प्रशिक्षण गोडावण संरक्षण अभियान में रीवाइल्डिंग को महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। लंबे समय से कैप्टिव ब्रीडिंग सेंटर में संरक्षित और विकसित किए जा रहे गोडावण को अब धीरे-धीरे प्राकृतिक परिस्थितियों में जीवन जीने के लिए तैयार किया जा रहा है। रीवाइल्डिंग टनल में गोडावण को जंगल के वातावरण से परिचित कराया जाता है। यहां उन्हें प्राकृतिक परिस्थितियों में भोजन तलाशने, वातावरण के अनुरूप व्यवहार करने और संभावित खतरों को पहचानने का प्रशिक्षण दिया जाता है। 2018-19 से चल रही संरक्षण परियोजना उप वन संरक्षक चंद्रपाल सिंह चौहान के अनुसार, वर्ष 2018-19 से वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान मिलकर गोडावण संरक्षण एवं कैप्टिव ब्रीडिंग परियोजना पर काम कर रहे हैं। परियोजना के तहत ब्रीडिंग सेंटर में वर्तमान में करीब 98 गोडावण मौजूद हैं। वहीं प्राकृतिक आवास में रह रहे गोडावण की सुरक्षा के लिए वन विभाग की ओर से लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन और इनक्यूबेशन से बढ़ी सफलता गोडावण संरक्षण में वैज्ञानिक तकनीकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन और इनक्यूबेशन जैसी तकनीकों के जरिए चूजों की संख्या बढ़ाने में सफलता मिली है। अब बड़ी चुनौती इन पक्षियों को सुरक्षित तरीके से प्राकृतिक आवास में स्थापित करने की है। रीवाइल्डिंग के बाद जंगल में छोड़े जाने वाले गोडावण की लगातार निगरानी की जाएगी। विशेषज्ञ उनके व्यवहार, विचरण क्षेत्र और प्राकृतिक वातावरण में अनुकूलन पर नजर रखेंगे。 इसके साथ ही गोडावण संरक्षण को मजबूत बनाने के लिए स्थानीय समुदायों को जागरूक करने और उनकी भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है。 गौरतलब है कि जैसलमर में गोडावण संरक्षण अब केवल कैप्टिव ब्रीडिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि गोडावण को उनके प्राकृतिक संसार में वापस बसाने की दिशा में भी कदम बढ़ चुका है। 3 और 4 अक्टूबर को होने वाला यह रीवाइल्डिंग चरण गोडावण संरक्षण अभियान के अगले महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। बाइट— चंद्रपाल सिंह चौहान, उप वन संरक्षक, डेजर्ट नेशनल पार्क, जैसलमेर0
0
Report
झारखंड बीजेपी ने मोदी की 'मन की बात' को सामूहिक सुना, सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख
Ranchi, Jharkhand:आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। इस मौके पर झारखंड बीजेपी की ओर से कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल स्ट्राइक के दस वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में आए दिन बम धमाके होते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई। देश के जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए अपनी ताकत और क्षमता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्मशती वर्ष, राम जन्मभूमि आंदोलन और सोमनाथ मंदिर का भी उल्लेख किया। साथ ही जनगणना अभियान, स्वयं सहायता समूहों और देश में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम कर रहे लोगों का जिक्र किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और स्वच्छता का भी संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और कचरा सड़क पर नहीं फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री हर महीने के अंतिम रविवार को देशवासियों से जुड़ते हैं और देश में हो रहे अच्छे कार्यों से लोगों को परिचित कराते हैं। लोगों को इन बातों से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन में उतारना चाहिए।0
0
Report
कोसी जलस्तर बढ़ा: गिरिजा देवी मंदिर के कपाट बंद, रामनगर में श्रद्धालु रोके गए
Ramanagara, Karnataka:रामनगर एंकर.-उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में लगातार हो रही बारिश के बीच कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर परिसर के नीचे स्थित अस्थायी दुकानों में नदी का पानी पहुंच गया है। हालात को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। समय रहते प्रसाद विक्रेताओं ने अपनी दुकानों से सामान हटा लिया, जिससे नुकसान को टाला जा सका। रामनगर के प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर में बारिश के बाद कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, नदि का पानी मंदिर के नीचे बनाए गए अस्थायी दुकानों और प्रसाद की दुकानों तक पहुंच गया है। ये दुकानें मुख्य रूप से झोंपड़ीनुमा अस्थायी ढांचों में संचालित होती हैं। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही प्रसाद विक्रेताओं ने एहतियात बरतते हुए अपनी दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया। हालांकि पानी अब मंदिर के नीचे तक पहुंच चुका है और लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि बारिश का सिलसिला जारी रहने और नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इसी के तहत गिरिजा देवी मंदिर के कपाट फिलहाल पर्यटकों, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। मंदिर के नीचे कोसी नदी का पानी बहने से यहां आने वाले लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। गौरतलब है कि गिरिजा देवी मंदिर रामनगर ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल है। ऐसे में कोसी नदी का बढ़ता जलस्तर यहां सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नजर नदी के जलस्तर और मौसम की स्थिति पर बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
विनोद तावड़े और बांसुरी स्वराज ने मन की बात कार्यक्रम में चर्चा तेज की
New Delhi, Delhi:महामंत्री विनोद तावड़े, सांसद बांसुरी स्वराज मन की बात कार्यक्रम सुना.0
0
Report
दलित वोट बैंक बनाम सत्ता की कुंजी: 2027 चुनाव का विश्लेषण
Lucknow, Uttar Pradesh:वोट बैंक किसे कहते हैं... राजनीतिक दलों के लिए वोट बैंक के मायने 2027 का चुनाव क्या इस बार दलित वोटों के सहारे लड़ा जाएगा यूपी में दलित वोट बैंक क्या सत्ता की असली कुंजी है। समाजवादी पार्टी ने अपने लाल रंग में नीला रंग भी जोड़ दिया है.. क्या उसे यकीन है कि सत्ता में आना सिर्फ लाल रंग के बूते की बात नहीं... इसलिए दलित वोट को लुभाने की कोशिश कर रही है बीजेपी भी दलित वोटों को लुभाने के लिए कई दांव चल रही.. क्या उसे भी यकीन है कि दलितों के बिना नैया पार लगाना आसान नहीं... 2022 के विधानसभा में बीजेपी को 21 फीसदी वोट मिला था.. वहीं 24 के लोकसभा चुनाव में 24 फीसदी हो गया.. क्या बीजेपी पर दलित वोटों का भरोसा बढ़ रहा है क्या बीएसपी पर से दलित वोटर्स का भरोसा कम हुआ है.. 2022 के विधानसभा चुनाव में 65 फीसदी दलित वोट मिला था.. 2024 के लोकसभा चुनाव में ये घटकर 44 फीसदी रह गया.. मैदान में चंद्रशेखर भी हैं... क्या 27 में फिर घटेगा...0
0
Report
सोनीपत सतलोक आश्रम में 11 वर्षीय नाबालिग से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज सोनीपत का सतलोक आश्रम धनाना, रामपाल महाराज का आश्रम एक बार फिर विवादों में घिरा सतलोक आश्रम में 11 साल के नाबालिग युवक से कुकर्म का मामला आया सामना आरोपी युवक सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो सोनीपत के कांसडी गांव का रहने वाला पुलिस ने बताया आरोपी युवक सचिन की सतलोक आश्रम प्रति आस्था, लगातार वहा जाता रहता है0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में खडगे के जाने पर कांग्रेस शुद्धिकरण बैठक, दलित-आदिवासी एक साथ आने का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:Anurag Mallu Ravi, Lok Sabha सांसद की प्रेस वार्ता. Congress, 29 September को उत्तराखण्ड में मलिकार्जुन खडगे के जाने पर शुद्धिकरण किए जाने को लेकर स्वाभिमान बैठक करेगी. देशभर से एससी, एसटी के लोग आएँगे. खडगे जी के साथ ये दुर्व्यवहार पूरे दलित और अनुसूचित जाति का अपमान है. इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई. पूरे देश में इस घटना के खिलाफ अभियान चलाएँगे कांग्रेस सांसद. दलित-आदिवासी को एक होना पड़ेगा.0
0
Report
ढुलू महतो-शत्रुघ्न महतो ने नशा मुक्ति व गाँव में खेल प्रतिभा के विकास पर चर्चा की
Dhanbad, Jharkhand:धुलू महतो और शत्रुघ्न महतो चिटाही स्थित आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ मन की बात को सुना। प्रधानमंत्री के 138वां मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सांसद व विधायक के आवास में समर्थक कार्यकर्ता पहुँचे थे। मन की बात में प्रधानमंत्री ने कई मुद्दों के साथ नशा मुक्ति अभियान और गाँव में खेल प्रतिभा लाने की बात कही। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने के बाद देश हित युवा हित और देश को सशक्त बनाने के लिए हर पल प्रयास रहा है। मन की बात के माध्यम से खेल, रोजगार, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने को लेकर प्रयास रहा। खेल के क्षेत्र में बेहतर कैसे हों गाँव गाँव से टेलेंट को आगे लाया जा रहा है। खुद वह फुटबॉल, क्रिकेट सहित अन्य खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने में काम कर रहे हैं। मोबाइल के नशे की समस्या आज बहुत अधिक हो गई है। मादक पदार्थों के साथ मोबाइल नशा गम्भीर हो गया है। नशा मुक्त भारत देश की प्रगति में सहायक होगा।0
0
Report
नशे में पिता ने बेटे प्रदीप मुर्मू की हत्या की, गिरफ्तारी
Dumka, Jharkhand:दुमका के काठीकुंड थाना क्षेत्र के मसनिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता पर अपने ही बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की पहचान प्रदीप मुर्मू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पिता कर्नेलियुस मुर्मू, को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के समय आरोपी पिता नशे की हालत में था। घर में बेटा द्वारा खाना नहीं बनाने को लेकर वह अपना आपा खो बैठा और सो रहे अपने बेटे प्रदीप मुर्मू का गमछे से गला दबा दिया जिससे बेटे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद काठीकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू किया जिसमे पुलिस को चौकाने वाला साक्ष्य मिला जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता कर्नेलियुस मुर्मू को गिरफ्तार कर पूछ ताछ किया तो पिता ने हत्या की बात स्वीकार किया पुलिस ने आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
हाथियों के झुंड ने धनबाद के भोलमारा में मचाया तांडव, धान की फसल बर्बाद
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मरिचो पंचायत के भोलमारा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 25 से 26 हाथियों के झुंड ने पहले खेतों में लगी धान की तैयार फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इसके बाद हाथियों का झुंड गांव में घुस गया और मरिचो पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय प्रभु झांझी के घर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि घर के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर मशाल जलाया और काफी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को गांव से बाहर जंगल की ओर खदेड़ा। हालांकि ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों का दल अभी भी आसपास के जंगल में मौजूद है। ऐसे में गांव के लोगों में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हाथियों के कारण किसानों की तैयार धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर खदेड़ने के साथ-साथ फसल और मकान के नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है。0
0
Report
रामदेवरा भादवा मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न, रात्री जागरण और सुरक्षा व्यवस्था सफल
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा पोकरण खबर की लोकेशन रामदेवरा बाबा रामदेव भादवा मेला शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस थाना रामदेवरा में आयोजित हुआ रात्रि जागरण। पुलिस स्टाफ सहित गांव के गणमान्य लोगों ने शिरकत किया। रामदेवरा, जैसलमेर। पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहा जाने वाला बाबा रामदेव का भादवा मेला एक महीने के लंबे समय अंतराल के पश्चात शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मेले के दौरान करीब 80 लाख से अधिक लोग रामदेवरा पहुंचे और बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मेले के दौरान पुलिस प्रशासन ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। एक महीने तक चला मेला शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होने के पश्चात इस अवसर पर पुलिस थाना रामदेवरा में थाना अधिकारी देवकिशन के नेतृत्व में रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं के भजन कीर्तन सत्संग हुए। थानाधिकारी ने बताया कि एक महीने के दौरान किसी प्रकार का बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई। बाबा के आशीर्वाद से मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस उपलक्ष में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी police थाना रामदेवरा ने आयोजन किया। पूर्व महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें बाबा की समाधि पर चूरमे का भोग लगाकर सभी भक्तों को वितरित किया गया। कार्यक्रम में अहम योगदान देने वाले सभी पुलिस जवानों को प्रोत्साहन देकर थानाधिकारी ने शाबासी दी।0
0
Report
बैंक यूनियन की हड़ताल से 9 हजार बैंक बंद, 50 हजार करोड़ कारोबार प्रभावित
Jaipur, Rajasthan:कल से बैंकों की देशव्यापी हडताल,राजस्थान में 50 हजार करोड का कारोबार होगा प्रभावित,9 हजार बैंकों पर होगा असर आशीष चौहान, जयपुर-बैंक कर्मियों की कल से तीन दिन तक देशव्यापी हड़ताल होगी.राजस्थान में हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिलेगा.हड़ताल के कारण आज रविवार को बैंक खुले.लेकिन अब 3 दिन चलने वाली हडताल का असर बडे स्तर पर देखा जाएगा. 90 प्रतिशत स्टाफ हड़ताल में- कल से बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल पर है.दावा किया जा रहा है कि 90 प्रतिशत स्टाफ हड़ताल में शामिल होंगे.राजस्थान में हड़ताल के कारण कल से 3 दिन तक 9 हजार बैंक बंद रहेंगे.जिसमें करीब 1.25 लाख अधिकारी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे.तीन दिन हड़ताल तक चलने वाली हड़ताल में एसबीआई,बैंक ऑफ बड़ौदा,केनरा बैंक,यूको बैंक,पीएनबी,बीओबी,आरआरबी,सहकारी बैंक समेत सार्वजनिक बैंकों के एंप्लॉयज़ हड़ताल पर रहेंगे.इस हडताल में पे स्टेल 1 से लेकर 5 तक तक के एप्लाईज़ शामिल होंगे.हडताल के कारण करीब 50 हजार करोड का कारोबार,देन लेन प्रभावित होने का दावा किया गया.प्रदेश में करीब 9 हजार एटीएम है,जो हड़ताल के बाद से ही खाली होने लगेंगे. ये सर्विस बंद रहेगी- 1.चेक क्लीयरेंस 2.कैश डिपोडिट 3.फिजिकल डॉक्यूमेंटेशन ये सर्विस चालू रहेगी- 1.इंटरनेट बैंकिंग 2.मोबाइल बैंकिंग 3.यूपीआई,एटीएम ये दो प्रमुख मांग,जिस कारण हड़ताल- 1.बैंकों में 5-डे वर्किंग- बैंक कर्मियों की प्रमुख मांग है कि 5 दिन का कार्य सप्ताह लागू किया जाए.कर्मचारियों का तर्क है कि जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI), केंद्र सरकार और बीमा क्षेत्र के संस्थानों में 5 दिन का कार्य सप्ताह लागू है. तो बैंकिंग सेक्टर में भी इसे लागू किया जाना चाहिए ताकि कर्मचारियों को बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस मिल सके.महीने के दो शनिवार दूसरे और चौथे को ही सार्वजनिक अवकाश माना जाता है. इसके अलावा पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहते है. और कामकाज होता है.इनकी मांग है कि सभी शनिवार को बैंक का अवकाश रहे. 2.बोनस (PLI) के नियमों को लेकर विवाद- हफ्ते में 5 दिन काम के अलावा बोनस (PLI) के नियमों को लेकर भी विवाद चल रहा है. सरकार ने बड़े अधिकारियों जैसे स्केल-4 और उससे ऊपर के अफसरों के लिए बोनस का एक नया नियम लागू किया है. इसके तहत अच्छा काम करने वाले अफसरों को 365 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है.बैंक यूनियनें इस बात का भी विरोध कर रही हैं. 7 बडी बैंक यूनियन हड़ताल में- हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल हो रही हैं, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हुए हैं.इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं.हडताल में स्टेज 1 सहायक प्रबंधक से लेकर स्टेज 5 सहायक महाप्रबंधक तक के एप्पलाईज हडताल पर रहेंगे.0
0
Report
Advertisement
