273303
महाराजगंज पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ एक अभ्यर्थी गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज में परीक्षा के गेट पर चेकिंग के दौरान अभ्यर्थी योगेश के पास से दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए। हरियाणा निवासी योगेश को कोतवाली लाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ के रामलीला मैदान से चंद्रशेखर आजाद का योगी सरकार पर वार, बोले- यूपी में जंगलराज...
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़।नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद शनिवार को हापुड़ के रामलीला मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हापुड़ अब पहले जैसी बुरी स्थिति में नहीं रहना चाहता, यहां की जनता बदलाव चाहती है। पिछले साढ़े नौ सालों में सरकार ने हापुड़ को सिर्फ अपमानित करने का काम किया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति है, यहां दिन हो या रात, कोई सुरक्षित नहीं है। राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर हो रहे हैं। हापुड़ में दीपक, अजय और पत्रकार नसीब समेत कई पीड़ित परिवारों को आज तक न्याय नहीं मिल पाया। वहीं चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि देश की जनता बैलेट पेपर से चुनाव चाहती है और सरकार को अपनी लोकप्रियता ईवीएम की जगह बैलेट पेपर पर साबित करनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।0
0
Report
मुजफ्फरपुर के पकड़ी नहर में राहुल ठाकुर की हत्या की आशंका, कार में खून
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के पकड़ी नहर में राहुल ठाकुर की हत्या की आशंका, कार में खून। शव पर बाएं हाथ के कटे के निशान मिले और उसकी लग्जरी कार में खून के छींटे पाए गए, जिससे हत्या की आशंका सामने आ रही है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और SDPO सरैया अभिजीत कौर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। राहुल ठाकुर पटना में रहते थे और अपने पिता रामानंद ठाकुर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। राहुल की माँ कैंसर के कारण पहले ही मौत हो चुकी है; उनका परिवार पिता, पत्नी और एक बेटी वाला है。0
0
Report
महराजगंज में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियाँ तेज, 16 नवंबर से स्वयं-गणना शुरू
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- देश में आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महराजगंज में भी जनगणना के दूसरे चरण को सफलताप्रवर्तक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके तहत मास्टर ट्रेनर्स के साथ फील्ड स्तर पर तैनात सुपरवाइजर्स और प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना की खास बात यह है कि इस बार लोगों को स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का भी मौका मिलेगा। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वयं-गणना की प्रक्रिया चलेगी, जबकि 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर लोगों की गणना करेंगे। महराजगंज में जनगणना के दूसरे चरण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जनगणना का पहला चरण पूरा हो चुका है, जिसमें मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य किया गया था। अब जनगणना के दूसरे चरण में सबसे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वयं-गणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया चलेगी। इसमें नागरिक ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे और निर्धारित प्रश्नावली के जरिए परिवार के सदस्यों से करीब 40 प्रकार के सवाल पूछकर विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे। जनगणना की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशासन मीडिया, सोशल मीडिया और विभिन्न संस्थानों का सहयोग ले रहा है। डीएम ने लोगो से अपील करते हुए कहे कि नागरिक स्वयं-गणना में अधिक से अधिक भागीदारी करें और प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके।0
0
Report
Advertisement
Shivani Kumari ने Marvin पर टेसू बनाकर भारतीय संस्कृति दिखाने का दावा किया
Auraiya, Uttar Pradesh:Bigg Boss OTT 3 फेम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं।दरअसल उनके विदेशी मेहमान Marvin ने शिवानी पर चेहरा काला कर बेइज्जती करने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया था। जिसके बाद अब शिवानी कुमारी ने जी मीडिया से बातचीत में अपनी सफाई दी है और टेसू विवाद पर अपना पक्ष रखा है।शिवानी ने कहा मार्विन भाई को मैंने टेसू बनाया था। मेरे यहाँ टेसू का बहुत ही अच्छा कार्यक्रम होता है, मैं हर साल करती हूँ। जो मैंने टेसू का रूप भाई को धारण करवाया था, वो मैंने उनसे पूछ कर ही करवाया था, कोई आपत्ति नहीं थी।जिस टाइम हमने बनाया, यहाँ से हंसी-खुशी से चले गए, कोई दिक्कत नहीं थी। दूसरे दिन भी हमने पूछा कैसा लगा, तो उन्होंने बताया मुझे बहुत अच्छा लगा, different था मेरे लिए।शिवानी ने बताया कि गांव से जाने के बाद मार्विन ने उनके खिलाफ वीडियो बनाया कि शिवानी ने मेकअप करके मेरे मुंह पर रंग लगाया है, मेरी बेइज्जती की है।उन्होंने मेरे लिए वीडियो बनाया है कि शिवानी ने मेकअप करके मेरे मुंह पर कलर लगाया है, मेरी बेइज्जती की है। ऐसा मैंने बिल्कुल भी नहीं किया। वो मेरे साथ 15 दिन तक अबकी बार रहे हैं, पिछली साल 2 दिन रहे थे। अगर मैंने अपमान किया होता तो ऑडियंस को भी खराब लगता। हमारे यहाँ झांझी-टेसू की शादी करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। बस टेसू बनाने पर इतना बड़ा बवाल कर दिया। इससे अच्छा अपने घर में ही किसी को बना लेते। हम हर साल ये कार्यक्रम करते हैं। इतने बड़ी शादी इस बार इसलिए की ताकि उनको दिखा सकूं कि मेरे इंडिया में ऐसी संस्कृतियां हैं। लोगों ने कमेंट किया कि आपको मुंह काला करके घुमाया है, 이Chक्कर में उनको खराब लगा और भड़का कर मेरे खिलाफ वीडियो बना दी। अगर खराब लगा था तो एक बार हमसे बात कर लेते। शिवानी कुमारी का कहना है कि उन्होंने टेसू परंपरा को दिखाने के लिए, भारत की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए मार्विन को टेसू बनाया था, न कि उनकी बेइज्जती के लिए।शिवानी ने इसे भारतीय लोक-संस्कृति का हिस्सा बताया है, वहीं अब देखना होगा कि शिवानी के इस जवाब के बाद मार्विन का अगला रिएक्शन क्या होता है।0
0
Report
रामनगर पूछड़ी में 81 अवैध निर्माण ध्वस्त, 4–5 हेक्टेयर वन भूमि कब्जामुक्त
Ramanagara, Karnataka:नैनीताल जिले के रामनगर स्थित पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान के दूसरे चरण में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, शनिवार 31 अक्टूबर को प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 81 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर करीब 4 से 5 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया,इस दौरान एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी तैनात रहे, जबकि कार्रवाई के लिए 30 से अधिक जेसीबी मशीनों, डंपरों और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया गया,पूरी कार्रवाई रात दस बजे तक चली, जिसके बाद मौके से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया. बताया दें कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम पूछड़ी क्षेत्र में पहुंची, इसके बाद शाम पांच बजे तक प्रभावित लोगों को अपना सामान हटाने का समय दिया गया और शाम छह बजे से अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का अभियान शुरू कर दिया गया,जेसीबी मशीनों की मदद से रात दस बजे तक लगातार ध्वस्तीकरण किया गया. इसके बाद भी मौके पर मलबा हटाने का काम जारी रहा. कार्रवाई के बाद तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे अभियान की विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने बताया कि पूछड़ी क्षेत्र के अपर कोसी बीट में इससे पहले प्रथम चरण में 51 अवैध निर्माण हटाए गए थे, वहीं दूसरे चरण में मस्जिद मोहल्ला और मुल्ला पट्टी क्षेत्र में चिह्नित निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई, डीएफओ ने बताया कि शुरुआत में 83 निर्माणों की सूची सामने आई थी, लेकिन जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेजों का कई बार सत्यापन किया, जिन मामलों में न्यायालय से स्थगन आदेश था, जो वन अधिकार अधिनियम (FRA) की प्रक्रिया के अंतर्गत थे अथवा जिनकी बेदखली की निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी, उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया, सभी तथ्यों की जांच के बाद अंतिम रूप से 81 निर्माणों को ध्वस्तीकरण के लिए चयनित किया गया. उन्होंने बताया कि भारतीय वन अधिनियम के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए, आदेश पारित किए गए और अपीलों पर सुनवाई की गई, न्यायालय में विचाराधीन और स्टे वाले मामलों पर कार्रवाई नहीं की गई. अभियान को सफल बनाने के लिए तराई पश्चिमी के अलावा तराई पूर्वी, तराई केंद्रीय, हल्द्वानी, रामनगर और कॉर्बेट क्षेत्र से वनकर्मियों को बुलाया गया था, डीएफओ से लेकर वन दरोगा, वन रक्षक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों सहित करीब 50 वनकर्मी अभियान में शामिल रहे, वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के लगभग 800 जवानों की तैनाती की गई थी, अतिरिक्त बल और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को मिलाकर मौके पर एक हजार से अधिक जवान और कर्मचारी मौजूद रहे, कार्रवाई में 30 से ज्यादा जेसीबी मशीनों, डंपरों और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया गया. डीएफओ पुनीत तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और निर्देशन में वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान चलाया गया, जिला प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू जमरानी और नगर पालिका सहित सभी संबंधित विभागों का सहयोग मिला, उन्होंने बताया कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई. वहीं पूछड़ी में लोगों को स्टांप पेपर पर जमीन बेचकर बसाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर डीएफओ ने कहा कि यह अलग विषय है, इस मामले में जिला स्तर पर कार्रवाई गतिमान है और एसआईटी का गठन भी किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वन विभाग की प्राथमिकता वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराकर वापस विभाग के कब्जे में लेना था. फिलहाल रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दूसरे चरण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है. वन विभाग के अनुसार 81 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर करीब 4 से 5 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है. इस बड़े अभियान में एक हजार से अधिक जवानों और कर्मचारियों की तैनाती के साथ 30 से ज्यादा जेसीबी और डंपरों का इस्तेमाल किया गया, अब मौके से मलबा हटाने का काम जारी है.0
0
Report
यूपी 2027 विधानसभा चुनाव में JDU की एंट्री, निशांत कुमार ने किया ऐलान
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में JDU की एंट्री! निशांत कुमार ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार ने ऐलान किया है कि JDU उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ेगी। निशांत कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग चाहते थे कि वहां एक बैठक हो। इसी सिलसिले में कल उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठन का विस्तार करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि JDU उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करेगी और 2027 का विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी बिहार से बाहर उत्तर प्रदेश में भी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में। बाइट — निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा: कोचिंग से लौटती नाबालिग के साथ लिफ्ट के बहाने दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहा है जहां लिफ्ट देने के बहाने बहसी स्कार्पियो चालक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर सुनसान जगह पर नाबालिग छात्रा को उतार मौके से फरार हो गया। घटना शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार की देर शाम करीब पांच बजे कोचिंग कर घर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रही नाबालिग छात्रा को एक स्कार्पियो चालक ने घर छोड़ने के लिए लिफ्ट देने की बात कहकर गाड़ी में बिठा लिया और दुर्घटना का अंजाम दे दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया और 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग छात्रा को कोचिंग से पढ़ाई कर घर जाने के लिए सड़क पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी, इसी बीच आरोपी ने लिफ्ट देकर घर छोड़ने की बात कही। लड़की ने गाड़ी में बैठना चाहा नहीं तो आरोपी ने नंबर लेकर घर पर फोन किया, पर घर में फोन नहीं लगा तो उसने नाबालिग को विश्वास में लेकर गाड़ी में बिठा लिया और सुनसान स्थान पर दुष्कर्म कर उसे सड़क पर उतार फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता परिजन को जानकारी देकर स्थानीय नगर और महिला थाना को सूचना दी गई। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया और सीमावर्ती लखीसराय जिले में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वहीं मौके से वाहन भी जब्त किया गया। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाने के लिए गंभीर कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
बेगूसराय के नाव हादसे में पीड़ित परिवारों को मिला चार-चार लाख मुआवजा, पुल निर्माण जल्द शुरू होगा
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर, बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत चमथा रजौली में हुए दर्दनाक नाव हादसे के पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। शव बरामद होने के करीब 24 घंटे के भीतर ही अंचल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों परिवारों को मुआवजे का चेक सौंपा गया। वहीं, बछवाड़ा विधायक सह पूर्व मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने रजौली में प्रस्तावित पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का भरोसा दिया है। अब ग्रामीणों की निगाहें पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर टिकी हैं। आपको बताते चले कि चमथा नाव हादसे के बाद दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गंगा की सहायक नदी की धारा में नाव हादसे के दौरान दो लोगों की डूबकर मौत हो गई थी। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान चमथा रजौली निवासी मेघु महतो के 51 वर्षीय पुत्र सोगारथ महतो और हरदेव महतो की करीब 14 वर्षीय पुत्री राबो कुमारी के रूप में हुई थी।घटना के बाद प्रशासन और बचाव दल की ओर से लगातार खोजबीन अभियान चलाया गया। करीब 24 घंटे के भीतर दोनों के शव बरामद कर लिए गए। इसके बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की।बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय में अंचलाधिकारी प्रीतम कुमार गौतम और विधायक सह पूर्व मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने मृतक सोगारथ महतो की पत्नी मनोता देवी तथा राबो कुमारी की मां बबीता देवी को चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा।इस दौरान बीपीआरओ विश्वनाथ कुमार, पूर्व मुखिया एवं जदयू नेता संदीप चौधरी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेक पटेल, 20 सूत्री अध्यक्ष नवनीत रंजन, चमथा-1 के मुखिया संजय दास समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।विधायक सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि क्षेत्र में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रजौली में जिस पुल का शिलान्यास हुआ है, उसके निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की दिशा में पहल की जाएगी, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।हालांकि, मुआवजे की राशि मिलने से पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक राहत जरूर मिली है, लेकिन चमथा रजौली के ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग अब भी पुल निर्माण है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से आवागमन की समस्या बनी हुई है। ऐसे में पुल का निर्माण ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।0
0
Report
आगरा की 14 साल की बच्ची के खिलाफ बाल विवाह, यौन शोषण के आरोप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में एक 14 साल की नाबालिग बच्ची ने अपने ही परिवार और कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्ची का आरोप है कि मां की मौत के बाद उसके पिता और सौतेली मां ने उसे कथित तौर पर पैसों के बदले शादी के लिए मजबूर कर दिया। शिकायत में जबरन बाल विवाह, यौन शोषण और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बच्ची अब आरोपियों के पास वापस नहीं जाना चाहती और अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए सुरक्षित जिंदगी जीना चाहती है। शिकायत के मुताबिक, बच्ची की माँ की मौत के बाद उसके पिता भूरा और सौतेली मां खुशबू ने कथित तौर पर कुछ पैसों के बदले उसका सौदा कर दिया।आरोप है कि इसके बाद शाकिर पुत्र चंदा के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करा दी गई, जबकि बच्ची की उम्र महज 14 साल है।बच्ची ने शाकिर पर अश्लील हरकतें करने और यौन शोषण का आरोप लगाया है, वहीं सोहेल पर भी परेशान करने और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।शिकायत में यह भी बताया गया है कि करीब 15 दिन पहले साहिबा नाम की महिला ने बच्ची को कथित तौर पर अपने भाई के कमरे में बंद कर दिया था।किसी तरह वहां से निकलकर बच्ची अपने घर पहुंची, जहां उसकी दादी ने उसे शिकायतकर्ता दंपति के पास छोड़ दिया।शिकायतकर्ता और उनकी पत्नी नगिना ने बच्ची को अपने पास आश्रय दिया और उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे लेने नहीं पहुंचा। शिकायतकर्ता थाना ताजगंज पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई।बच्ची ने साफ कहा है कि वह कथित आरोपियों के पास वापस नहीं जाना चाहती और सुरक्षित माहौल में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है।शिकायत में बाल विवाह, यौन शोषण और अन्य आरोपों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर सुरक्षित आश्रय दिलाने की मांग की गई है।अब देखना होगा कि 14 साल की इस बच्ची को न्याय और सुरक्षा दिलाने के लिए पुलिस क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर से कई दुकानों को ध्वस्त किया
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार के नेतृत्व में बुलडोजर चलाकर दर्जनों दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़चल मच गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के बत्तीस भवरिया के समीप का है। वहीं बुलडोजर चलते देख कई दुकानदार अपनी दुकानें और सामान बचाने में जुट गए, तो कुछ लोग आनन-फानन में सामान समेटकर दूसरी जगह भागते नजर आए। इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने की बात कही, जबकि प्रभावित दुकानदारों ने अपनी रोजी-रोटी छिनने का आरोप लगाया। दुकानदारों का कहना है कि वे कई वर्षों से सड़क किनारे दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे, लेकिन दीपावली जैसे त्योहार से ठीक पहले बुलडोजर के कारण रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान उनकी दुकानों में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे हजारों रुपये की क्षति हुई है। उनका यह भी कहना है कि जिस जमीन पर उनकी दुकानें थीं, वह रेलवे की जमीन है; ऐसे में रेलवे की बजाय नगर परिषद द्वारा कार्रवाई किए जाने पर उन्होंने सवाल उठाए। दुकानदारों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों की छोटी-छोटी दुकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जबकि आसपास मौजूद बड़े बिल्डिंग पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इधर, नगर परिषद के सहायक नगर योजना पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। संबंधित लोगों को पहले नोटिस दिया गया था और माइकिंग के जरिए भी अतिक्रमण हटाने की सूचना दी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर जेसीबी की मदद से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शहर के अंबेडकर चौक से हॉस्पिटल मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है और इस दौरान कई अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया है। शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
ई-गेमिंग को ओलंपिक तक पहुंचाने की तैयारी: दिल्ली में कार्यक्रम
New Delhi, Delhi:ऑनलाइन ई गेमिंग ईथिकल गेमिंग, ज़िम्मेदार खेल और मज़बूत गेमिंग कम्यनिटी को बढ़ावा देने के लिए आज दिल्ली के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया साइबर पीस ने किया इस साइबर पीस के संस्थापक मेजर विनीत कुमार ने ई गेमिंग कार्यक्रम को लेकर बताया कि अब डिजिटल माध्यम से आप स्पोर्ट्स कर सकते है आने वाले समय में ई गेमिंग स्पोर्ट्स में काफी स्कोप है आज देश भर से कई टीम इस ई गेमिंग में भाग लें रही है आने वाले समय में इसे ओलंपिक में भी शामिल किया जाएगा इसके संस्थापक मेजर विनीत ने इस के बारे में पूरी जानकारी दी ई गेमिंग खलने आये बच्चों ने भी कहा कि आने वाले समय में ये भी स्पोर्ट्स की तरह ही हो जाएगा जिसमें बच्चों का भविष्य में इस माध्यम से काफी लाभकारी होगा0
0
Report
बांदा के गांव में विद्युत लाइनमैन पर रिश्वतखोरी के आरोप, कार्रवाई की मांग
Banda, Uttar Pradesh:Info - नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरहरी के मजरा चौहानन पुरवा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है。 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में लाइट बनाने आने वाले विद्युत विभाग के लाइनमैन अशरफ और कृपाली ने कनेक्शन व मीटर लगवाने के नाम पर ग्रामीणों से एक-एक हजार से लेकर दस-दस हजार रुपये तक वसूल लिए। पैसा लेने के बाद पोल से केबल जोड़कर बिजली सप्लाई दे दी और कहा कि मीटर आते ही लगा दिया जाएगा, विभाग में पैसा जमा हो रहा है। पीड़ितों के अनुसार दोनों कर्मचारी हर महीने 300-400 रुपये बिल के नाम पर भी वसूलते रहे, लेकिन कभी रसीद नहीं दी। लगभग एक माह पूर्व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर गांव के लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर जुर्माने की रसीद भेज दी है। जुर्माने की रसीद मिलने पर ग्रामीणों को पूरे मामले का पता चला। ग्रामीणों ने बताया कि सभी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले अत्यंत गरीब और अनपढ़ लोग हैं, जुर्माना भरने में असमर्थ हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से दोनों लाइनमैनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों को वापस कर कम शुल्क पर वैध कनेक्शन दिलाने की मांग की है। प बाइट-1 सरोज देवी( समाजसेविका) बाइट- गामा पीड़ित व्यक्ति बाइट- पीड़िता0
0
Report
Advertisement
अर्णब चक्रवात से महराजगंज में धान फसल भारी नुकसान, प्रशासन आकलन के निर्देश दिए
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- अर्णब चक्रवात की बारिश से महराजगंज में धान की फसल को भारी नुकसान, तीन दिनों से लगातार बारिश, फसल क्षति के आकलन में जुटा प्रशासन एंकर- अर्णब चक्रवात के प्रभाव से महराजगंज में लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है। इस बारिश ने सबसे ज्यादा किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर फसल खेतों में गिर गई है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। वहीं स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों को फसल क्षति का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जा सके। राहत की बात यह है कि अब तक जनपद में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं मिली है। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज की हैं जहां चक्रवात के असर से पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल बारिश और तेज हवाओं के चलते जमीन पर गिर गई है। इससे पैदावार प्रभावित होने के साथ किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं किसानों को हुए नुकसान को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। सभी तहसीलों को तत्काल प्रभाव से फसल क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर नुकसान की रिपोर्ट राहत आयुक्त कार्यालय भेजने को कहा गया है, जिससे प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके। बाइट- गौरव सिंह सोगरवाल,जिलाधिकारी, महराजगंज0
0
Report
जबलपुर गोसलपुर इलाके में करोड़ों का गांजा पकड़ा, 871 किलोग्राम जप्त
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ गोसलपुर इलाके में करोड़ों का गांजा पकड़ा कंटेनर में परिवहन किया जा रहा था गंज गोसलपुर पुलिस ओर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई मामूली में दो आरोपी हुए गिरफ्तार आरोपी जबलपुर और पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे 871 किलोग्राम गांजा हुआ जप्त 412 नग पेंट के भी हुए जप्त आरोपी धर्मवीर और विक्रम हुएगिरफ्तार भारी मात्रा में किया गया गांजा जप्त आरोपियों को रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ उड़ीसा से लेकर आ रहे थे गांजा 4 करोड़ 35 लाख 55000 का गांजा हुआ जप्त बाइट संपत उपाध्याय एस पी जबलपुर0
0
Report
महिला अधिकारियों के नेतृत्व में जालसू पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न
Jaipur, Rajasthan:चौमूं -जयपुर पञ्चायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न जयपुर जिले की जालसू पंचायत समिति में पंच-सरपंच चुनाव सम्पन्न जालसू पंचायत समिति में महिला अधिकारियों ने संभाली चुनावी व्यवस्था की कमान लोकतंत्र के महापर्व में महिला अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका RO डॉ. आस्था शर्मा,ERO नेहा चौधरी ,BDO सुप्यार कपूरिया ने कुशलता से संभाली चुनाव की जिम्मेदारी Kaladera SHO पूजा पूनियां ने कानून व्यवस्था की कमान संभालते हुए रखी पैनी नजर सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ मतदान महिला अधिकारियों के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई चुनावी प्रक्रिया0
0
Report
Advertisement
