Maharajganj
नेपाल यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के पर्यटकों की बस खाई में गिरी, 27 की गई जान
Sonauli, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र के 93 पर्यटकों का समूह 20 अगस्त को नेपाल यात्रा पर निकला था। ये लोग गोरखपुर से तीन बसों के जरिए सोनौली बॉर्डर से होते हुए पोखरा और फिर काठमांडू जा रहे थे। लेकिन पोखरा से काठमांडू जाते समय तनहू जिले में एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे 27 लोगों की जान चली गई और 16 लोग घायल हो गए। दूसरी बस में सवार 48 यात्री सुरक्षित भारतीय सीमा में लौट आए हैं और उन्हें गोरखपुर से महाराष्ट्र भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार में भोजशाला सुरक्षा: 9 लेयर निगरानी, 250 बदमाश दबोचे—क्या निकलेगा फैसला?
Dhar, Madhya Pradesh:*भोजशाला की सुरक्षा 9 लेयर की,250 गुंडे बदमाशो को धार पुलिस ने दबोचा,दंगे की आशंका को देखते हुये-एसपी* - भोजशाला का क्या भविष्य होगा... आज हाईकोर्ट तय कर देगा की पूजन होगी या फिर नमाज....भोजशाला को छावनी में तब्दील कर दिया गया है... कलेक्टर,एसपी से लेकर पूरा प्रशासनिक अमले की तैनाती है... (PTC- PRAMOD SHARMA Z MEDIA) - धार एसपी सचिन शर्मा ने ज़ी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा भोजशाला की सुरक्षा 9 लेयर की है... शहर की सभी हाईराइज़ बिल्डिंग पर बलों की तैनाती की गई है जिनके पास दूरबीन और वॉकीटोकी है... - शहर में एक हजार जवान तैनात किये गए है... - पुलिस जवानों के हाथों में लाठी,डंडा,अंशु गैस कर गोले, हथियारों से लैस है...दंगाइयों से निपटने के पुलिस तैयार है... - भोजशाला फैसले को देखते हुए धार शहर 250 बदमाशो,हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा है जेल भी भेजा,बाउंड भरवाया है... - सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए भड़काऊ तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है... (121- सचिन शर्मा एसपी धार)0
0
Report
NEET पेपर बार बार लीक, नौजवानों के भविष्य पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:NEET पेपर फिर लीक。 और फिर लाखों बच्चों के सपनों के साथ खिलवाड़。 2015, 2021, 2024… और अब 2026 आदि। हर बार पेपर लीक, हर बार “जांच” का वादा, लेकिन आज तक कोई बड़ा आरोपी नहीं पकड़ा गया。 पेपर से पहले सोशल Media पर लीक की खबर चल रही थी, फिर भी NTA कहता रहा — “सब कंट्रोल में है।” मेहनत बच्चे करें, रातें बच्चे जागें, और फायदा पेपर लीक माफिया उठाए? जो सरकार एक परीक्षा ईमानदारी से नहीं करा सकती, वो देश क्या चलाएगी? देश के नौजवानों को अब चुप नहीं बैठना चाहिए। आज आवाज नहीं उठी, तो कल फिर एक नया एग्जाम… और फिर एक नया लीक。0
0
Report
मुरैना के नगावनी गांव में खेत पर मेड बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से घायल
Morena, Madhya Pradesh:मुरेना – मुरैना में दो पक्षों में हुआ विवाद, खेत पर मेड बनाने को लेकर वह विवाद दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, विवाद के दौरान हमले में महिला एवं पुरुष हुए गंभीर घायल, रामपुर कला थाना क्षेत्र की नगावनी गांव का मामला,0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में साध्वी हर्षानंद गिरि के बयान से बहस, महिलाओं की आत्मरक्षा पर जोर
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में साध्वी हर्षानंद गिरि के बयान - संतों पर लगाए कार्यक्रम सीमित करने के आरोप सात दिवसीय देवी प्रवचन के समापन पर बोलीं— नारी शक्ति धर्म की लड़ाई में मेरे साथ.. महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए तलवारें भी वितरित कीं उज्जैन उज्जैन के लक्ष्मीपुरा क्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय देवी प्रवचन एवं महानुष्ठान कार्यक्रम के समापन पर मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ साध्वी हर्षानंद गिरि एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन दिए गए उनके बयानों ने धार्मिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने मंच से कहा कि कथा के शुरुआती तीन दिन बेहद अच्छे रहे, लेकिन जैसे-जैसे कार्यक्रम में लोगों की संख्या और विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी बढ़ती गई, वैसे-वैसे उन्हें रोकने और कार्यक्रम को सीमित करने के प्रयास किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि चौथे दिन से लगातार उनके बोलने का समय कम किया गया और कार्यक्रम को छोटा करवाने की कोशिश हुई। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ संतों द्वारा भी इस तरह की बातें की गईं, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। साध्वी ने कहा कि जो भगवती चाहती हैं वही होता है और अंततः कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे कि पंडाल छोटा पड़ गया। साध्वी हर्षानंद गिरि ने अपने संबोधन में नारी शक्ति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन महिलाओं में चेतना जागृत करने का माध्यम बना। उन्होंने दावा किया कि पहले दिन जहां सैकड़ों लोग मौजूद थे, वहीं अंतिम दिन श्रद्धालुओं की संख्या लाख के पार पहुंच गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बेटियों को आत्मरक्षा के लिए तलवारें भी वितरित की गईं। साध्वी ने कहा कि बढ़ते लव जिहाद, धर्म परिवर्तन और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को देखते हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें बेटियों और महिलाओं को तलवारबाजी सहित आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब उनका संकल्प नारी शक्ति को जागृत और सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ साध्वी का समर्थन किया।0
0
Report
NEET की नई तारीख पर छात्रों में खुशी, पेपर लीक पर पारदर्शिता की उम्मीद
Lucknow, Uttar Pradesh:Neet परीक्षा की नई तारीख का ऐलान होने के बाद कोचिंग इंस्टिट्यूट में तैयारी कर रहे neet के स्टूडेंट्स ने खुशी जाहिर की है लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि जो मोमेंटम और enthusiasm पहले था वह शायद अब ना रह जाए इस बात का डर भी रहता है कि कहीं फिर से पेपर लीक न हो। शिक्षकों ने भी बताया कि दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से दूसरे जिलों से बच्चे यहां पर पढ़ने आते हैं जिनके मां-बाप अपनी जमीन भी गिरवी रख देते हैं ऐसे में पेपर लीक होना कहीं ना कहीं बच्चों का मनोबल जरूर गिराता है उम्मीद है कि जो बदलाव किए गए हैं इससे पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं होंगी。0
0
Report
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईंधन बचत पर जोर, रघुवर दास ने काफिला कम किया
Ranchi, Jharkhand:ईरान-अमेरिका तनाव के बीच संभावित ईंधन संकट को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील का असर अब नेताओं के काफिलों पर भी दिखने लगा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए हर नागरिक और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि ईंधन की बचत करें। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से भी अनावश्यक गाड़ियों के इस्तेमाल से बचने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
आकाशीय बिजली ने घर को खाक किया: 8-10 लाख के नुकसान
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम बाघामुड़ा के एक घर में आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक हो गया। बाघामुड़ा निवासी प्रज्ञानंद देवांगन के घर में सुबह 4 बजे आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली गिरने से घर में तुरंत आग लग गया और धीरे-धीरे आग की लपटों ने पूरे घर को जला कर खाक कर दिया। दमकल गाड़ी के पहुंचने तक आग काफी फैल गया था; ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लगभग 8 से 10 लाख रुपए के सामान जलकर खाक हो गए हैं। प्रज्ञानंद देवांगन मोटरसाइकिल के बैग बनाने का काम करता है, आकाशीय बिजली गिरने से सारा सामान भी जल गया है। आकाशीय बिजली गिरने के समय घर में प्रज्ञानंद देवांगन सहित 5 सदस्य मौजूद थे; पत्नी नंदनी आग से झुलस गई है जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया।0
0
Report
3 साल की बच्ची के बलात्कार केस: मंत्री-ट्रस्ट लिंक सामने, जाने कौन-कौन शामिल
Noida, Uttar Pradesh:सौरभ भारद्वाज 3 साल की बच्ची के बलात्कार की हमने बात बताई। एक अधिकारी ने बलात्कार किया। वो बच्ची जब DDU अस्पताल लाई गयी सवा दो बजे डॉक्टर ने मेडिकल किया मां को बताया इसका हायमन रेप्चर हुआ है, लेकिन मेडिकल में डॉक्टर ने नहीं लिखा। लड़की को यूरिन पास करने में तकलीफ थी खाना पीना कम कर दिया। कल बच्ची को एडमिट करना पड़ा है। मा बाप के पास ऐसे हालात हैं कि फोन करके पूछ रहे हैं कि पैसे की दिक़त हुई तो क्या करेंगे। हमने पैसे के लिए परेशान न होने के लिए कहा है। बच्ची को इन्फेक्शन बताया गया है ये क्यों हुआ ये सब जानते हैं। लेकिन कोर्ट ने कुछ दिनों पहले आरोपी को बेल दे दी। सूद एजुशन मिनिस्टर पहली बार बोले मार्च में उन्होंने खुद भजन क्लबिंग का कार्यक्रम हुआ। सीएम आशीष सूद उस स्कूल के कार्यक्रम में थे। कल आशीष सूद ने भद्दी बात कही। उन्होंने कहा सौरभ भारद्वाज बताए किस मंत्री नेता ने स्कूल में स्टेक खरीदे हैं। सरकार उनकी कागज सौरभ भारद्वाज कैसे लाएगा। एक ट्रस्ट है जो स्कूल को चलाता है। SS mota Singh स्कूल लीला ट्रस्ट के पाद 500 करोड़ की जमीन है। ट्रस्ट का खेल होता है दो ट्रस्ट जाते हैं दो आ जाते हैं। यानी 500 करोड़ की संपत्ति दो हाथों से दूसरे दो हाथों में जाती है सब ब्लैक में लेनदेन होता है। इस ट्रस्ट में कौन लोग निकले और कौन आए ये जवाब रेखा गुप्ता या आशीष सूद दे सकते हैं। सब रजिस्ट्रार के पास पूरी फाइल है। हमें बताया गया है कि फाइल गायब हो गई है। अप्रैल में एक फेसबुक पोस्ट डाली गई। पोस्ट में अमरजीत सिंह बब्बू इन्हें प्रवेश वर्मा का करीबी माना जाता है। उन्हें ट्रस्टी बनाने पर प्रवेश वर्मा का वे धन्यवाद करते हैं पोस्ट में। दिल्ली के मंत्री को SS mota Singh trust में ट्रस्टी बनवा दिया। क्या ये प्रवेश वर्मा का ट्रस्ट हैं। थोड़ी देर बात ये फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दी गई। हरि नगर तिलक नगर बेल्ट सिखों की बेल्ट में पता कर सकते हैं कि बब्बू कौन है। उनके पोस्ट में ट्रस्ट का लेटर हेड है इसमें चार लोगों को ट्रस्ट में डाला गया वीरेंद्र अग्रवाल, अमरजीत सिंह बब्बू, स्वाती गर्ग, मनीष गुप्ता। मनीष गुप्ता का नाम सुना सुना लगता है लेकिन एड्रेस नहीं पता। स्वाती गर्ग किसी नेता की खास भी हो सकती है एजुकेशनिस्ट भी हो सकती है। ये मंजीत सिंह औलख हैं सिरसा जी के साथ इनकी फोटो है। लड़की की मां कहती है कि पुलिस ने जब जब उन्हें बुलाया उन्हें औलख वहां दिखे। रेप जब हुआ उस वक्त मंजीत सिंह औलख स्कूल की जनकपुरी ब्रांच के मैनेजर हैं। रणनीतिक कनेक्शन तो है। आशीष सूद सच्चाई छिपा क्या रहे हैं। पब्लिक रिकॉर्ड में डाल दें कौन नए लोग ट्रस्ट में आए हैं कौन गए हैं। सब साफ हो जाएगा। सूद साहब से कहना चाहता हूं 3 साल की बच्ची है अभी भी वो अस्पताल में। ऐसे ऐसे राक्षस हैं समाज में। जिस वक्त उसके साथ बलात्कार हुआ डाइपर पहना हुआ था। हमारी पार्टी पर इतने मुकदमे हुए क्या क्या देखे। टीवी पर रेखा गुप्ता बोल रही है जज सेट हो गया। यानी जज ने लेन देने कर दिया। तब किसी को कंटेंप नहीं दिखा। 31 मार्च को रजिस्ट्रार साहब को चिट्ठी लिखी जज के लिए रेखा जी ने ये कहा है तब कंटेंप्ट नहीं दिखा।0
0
Report
बांसवाड़ा में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत का भव्य स्वागत
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मंत्री शेखावत कुशलगढ़ में एक निजी अस्पताल और नर्सिंग इंस्टिट्यूट के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री शाम करीब 5 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेगे, जहां पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री शाम 7 बजे त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। मंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। गढ़ी विधायक कैलाश मीणा और बीजेपी नेता राजेश कटारा भी उनके साथ मौजूद हैं।0
0
Report
Advertisement
2 महीने से फरार हत्या के आरोपी भाइयों समेत 6 गिरफ्तार
Baran, Rajasthan:2 महीने से फरार हत्या के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार बारां के छबड़ा उपखण्ड की बापचा थाना पुलिस ने यूवक की हत्या के मामले में 2 महीने से फरार चल रहे 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है वही इस मामले में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि 5 मार्च को तेलनी गाव निवासी विजय भील ने पाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उसका पुत्र गजराज सिंह खेत पर रखवाली के लिए गया था देर रात तक वापस नही लोटा तलाश करने पर उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला इस मामले में पाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की प्रकरण में आरोपी बलराम रामसरूप सीताराम ओर शिला बाई को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है वही घटना के बाद से फरार दो भाइयों को राजाराम ओर राधेश्याम भील को मध्य्प्रदेश के साहनी से डिटेन कर गिरफ्तार किया है जांच में सामने आया कि म्रतक गजराज सिंह के आरोपी बलराम भील के पत्नी के अवैध सम्बन्ध होने के संदेह को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया गजराज को घर लाकर उसके हाथ पैर बांध कर मारपीट कर हत्या कर दी गई और शव को सड़क पर फेंक दिया गया यह कार्यवाही छबड़ा सीओ ताराचंद के सुपर विजन में पाली थानाधिकारी विष्णु प्रसाद पंकज के नेतत्व में की गई।0
0
Report
उदयपुर के मेवाड़ माइंस में युवक तरुण डूबकर मौत, तीन दिन बाद शव बरामद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, तीन दिन पूर्व मेवाड़ माइंस की खदान में युवक के डूबने का मामला, नागरिक सुरक्षा दल के रेस्क्यू टीम को मिली सफलता, कड़ी मशक्कत के बाद तरुण के शव को निकाला बाहर, दोस्त के साथ नहाने गया था तरुण, अचानक गहरे खड्डे में उतरने से पानी मे डूबा तरुण, पुलिस ने शव को रखवाया मोर्चरी में, सुखेर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच,0
0
Report
जम्मू में NSUI ने नीट विरोध में पुतला जलाया, इस्तीफे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:नीट की प्ररीक्षा रद्द होने पर जम्मू में NSUI ने किया विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया मांगा इस्तीफा。 जम्मू विश्व विद्यालय के बाहर NSUI ने नीट परीक्षा रद्द होने पर किया विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जाला。 NSUI जम्मू कश्मीर अध्यक्ष अजय लाखोत्रा की अध्यक्षता में NSUI ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला जलाया वही NSUI ने धार्मिन्द्र प्रधान के इस्तीफा के मांग भी की。0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अचानक बढ़ीं, आम लोग चिंतित
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई अचानक बढ़ोतरी के बाद जोधपुर में आम लोगों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। शुक्रवार सुबह पेट्रोल के दाम 104 रुपए 54 पैसे से बढ़ाकर 107 रुपए 79 पैसे प्रति लीटर कर दिए गए, यानी करीब 3 रुपए 25 पैसे की वृद्धि हुई। वहीं डीजल के दाम भी बढ़ाकर 93 रुपए प्रति लीटर कर दिए गए, जिसमें करीब 3 रुपए 2 पैसे की बढ़ती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात तेल कंपनियों की ओर से अवैध भंडारण रोकने और आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कुछ अहम निर्णय लिए गए थे। इसके बाद अचानक कीमतों में इजाफा होने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। जोधपुर में दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों और मध्यम वर्ग का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ना सीधे उनकी जेब पर असर डालेगा। लोगों का कहना है कि परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य सामग्री समेत रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो जाएंगी। कई लोगों ने चिंता जताई कि गरीब परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो सकता है। हालांकि कुछ लोगों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का समर्थन भी किया। उनका कहना है कि यदि देशहित और आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है तो जनता को सहयोग करना चाहिए। साथ ही लोगों ने यह भी कहा कि राहत की बात यह है कि पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता बनी हुई। बाईट आमजन बाईट पेट्रोल पंप काम करने वाले0
0
Report
पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी, तापमान 44–45°C से लोग परेशान
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। जोधपुर, फलोदी, बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान लगातार 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। दिनभर चल रही लू और हीटवेव के कारण सड़कों पर आवाजाही भी कम देखने को मिल रही है। हालांकि गुरुवार रात मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज अंधड़ के साथ हवाएं चलीं, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन गर्मी کا असर अब भी बरकरार है। सुबह होते ही सूर्यदेव के तेवर फिर तीखे नजर आगertain और दोपहर में गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हीटवेव से बचाव के उपाय अपनाने की अपील कर रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दिन के समय लोगों की आवाजाही कम हो गई है।0
0
Report
बागेश्वर के जंगलों में आग से धुआं, सड़कें जलतीं, लोगों की जान खतरों में
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में बारिश थमते ही जंगलों में फिर आग भड़क उठी है। कांडा, गरुड़ और बागेश्वर क्षेत्र के जंगल लगातार धधक रहे हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि कई स्थानों पर सड़क किनारे के जंगल जल रहे हैं और घने धुएं की वजह से विजिबिलिटी लगातार कम हो रही है। विकराल आग की लपटें अब सड़कों तक पहुंचने लगी हैं, जिससे गुजर रहे वाहनों और यात्रियों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। कई इलाकों में वाहन चालकों को धुएं के बीच हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आग तेजी से फैल रही है। तेज धूप, सूखी वनस्पति और पहाड़ी हवाएं आग को और भड़काने का काम कर रही हैं। वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन लगातार बढ़ती वनाग्नि ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है.0
0
Report
Advertisement
