226101
लखनऊ के सबसे महेंगे पार्क की देखिए वीडियो
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के सबसे महेंगे पार्क की देखिए वीडियो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
बहराइच में जुवारियों के गैंग ने उत्पात मचाया, पूर्व प्रधान की कार क्षतिग्रस्त
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, जुवारियों का फूटा क़हर, जबरन जुआ खेलने को लेकर जुवारियों के गैंग ने मचाया जमकर उत्पात, कटहा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान की जुवारियों ने हमला कर तोड़ी कार, जुवारियों के हमले से कार बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त, पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र पर हमला कर दिया घटना कांड को अंजाम, टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी के पास की वारदात, जुवा खेलने के विवाद को लेकर जुवारियों ने मचाया उत्पात, पुलिस कर रही मामले की जांच0
0
Report
आशियाना कॉलोनी में घर में आग लगी; दो मंजिला इमारत पूरी तरह बुझी, एक सिलिंडर फटा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आशियाना कॉलोनी में एक घर में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आलमबाग के FSSO सुमित प्रताप सिंह बताते हैं कि 9:11 बजे आलमबाग फायर स्टेशन को सूचना मिली कि एक घर में आग लग गई है और लपटें बहुत तेज हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए, आलमबाग फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां और सरोजिनी नगर फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर भेजी गई थी। वहां पहुंचने पर पता चला कि यह दो मंजिला घर था और दोनों मंजिलें आग की लपटों में घिरी हुई थीं... एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया... वहां दो सिलेंडर थे, जिनमें से एक फट गया। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घर के मालिक वहां मौजूद नहीं थे वे किसी से मिलने गए थे और घर खाली था। जब वे वापस लौटे, तो पूरा घर आग की चपेट में था। कोई जनहानि नहीं हुई है...0
0
Report
Advertisement
चंदौली में दलित युवक के साथ कथित बर्बरता: 10–15 युवकों पर बंधक बनाकर पिटाई
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... * दलित युवक के साथ कथित बर्बरता का मामला, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल... * 10 से 15 युवकों पर युवक को बंधक बनाकर सामूहिक रूप से पीटने का गंभीर आरोप... * बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पिटाई... * जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप... * जीटी रोड स्थित अग्रवाल गेस्ट हाउस के पीछे गली की बताई जा रही घटना... * पीड़ित रणवीर की मां शीला देवी ने आरोपित युवकों के खिलाफ पुलिस को दी लिखित तहरीर... * मोबाइल फोन तोड़ने और रुपये छीनने का भी लगाया आरोप... * शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का पीड़ित पक्ष ने लगाया आरोप... * तथ्यों की जांच कर उचित कार्रवाई का पुलिस का आश्वासन... * मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला...0
0
Report
बहराइच में पटाखे के धमाके से 24 वर्षीय सूरज घायल, अस्पताल में भर्ती
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, आतिशबाजी के दौरान हुआ बड़ा हादसा, गोला दगने से 24 वर्सीय सूरज नाम का युवक बुरी तरह झुलसा, गम्भीर हालत में मेडिकल कालेज में चल रहा युवक का इलाज, कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के प्रताप पुर जंगल मटेरा गांव की वारदात, देर शाम घर के बाहर पटाखा जलाते समय अचानक दगा गोला, गोले के धामाके की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलसा, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती0
0
Report
जालौन में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, हादसे में मां गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल उरई रेफर, एक ही बाइक पर सवार होकर उरई से अपने घर जा रहा था परिवार, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत से पूरे परिवार में पसरा मातम, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के पास का हादसा।0
0
Report
Advertisement
इटावा के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग, लपटों से बाजार में हड़कंप
Kota, Rajasthan:इटावा नगर के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग आग की लपटों के बाद बाजार में मचा हड़कंप शीतला मंदिर के पास स्थित रिपेयर व पार्ट्स की दुकान लोगो ने पुलिस व पालिका को दी सूचना0
0
Report
बदायूं में अनियंत्रित वैगनार पलटने से पांच घायल, दो मौत
Budaun, Uttar Pradesh:अनियंत्रित होकर वैगनार कार पलटने से पांच लोग दबकर हुये गंभीर घायल,दो की हुई मौत। एक वैगनार कार में 6 लोग सवार होकर बदायूं की तरफ आ रहे थे। चार घायल और दो मृतक सभी बदायूं जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिसमें चारों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। अभी हाल फिलहाल चारों भाइयों का बदायूं जिला अस्पताल के कोर्स में इलाज जारी है। बदायूं जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बहेड़ी और बड़े सरकार के बीच अनियंत्रित होकर पलटी वैगनार कार।0
0
Report
बूंदी में पटाखा फटने से 12 साल के बच्चे की मौत
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में पटाखा चलाते समय दर्दनाक हादसा, 12 साल के मासूम की मौत। दीपावली और गोवर्धन पूजा की खुशियों के बीच बूंदी में दर्दनाक हादसा ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे 12 वर्षीय बालक घर के पास स्टील के गिलास में रखकर सुतली बम चला रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ और गिलास के टुकड़े बालक के सीने में धंस गए। लहूलुहान हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से पिता रामलाल कालबेलिया बदहवास हो गए। सभापति भरत शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ के राजीव बिहार मोहल्ले मे बाइक सवार युवकों पर चाकू से हमला
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के राजीव विहार में देर रात बाइक सवार युवकों पर चार से पांच अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया हमले का वीडियो तेजी से सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा ह सूत्र आप को बता दे वीडियो दीपावली की रात का बताया जा रहा ह मिली जानकारी के अनुसार कि हमलावरों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर कमर से लेकर कूल्हे तक चाकू से वार कर एक युवक को घायल कर दिया। हमले के दौरान चाकू युवक के पीछे कूल्हे में जा घुसा रह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया पुलिस मामले की जाँच मे जुटी0
0
Report
इंडोनेशिया में बच्चों ने विशाल अजगर पर मनोरंजन के लिए राइड बना ली
Noida, Uttar Pradesh:In Indonesia, children turned an enormous snake into their own amusement park ride — sliding down its body, sitting on top of it, and running around it. All while adults calmly stood nearby, filming with their phones. Judging by the footage, it's a reticulated python — one of the largest and most dangerous snakes in the world. It's not venomous, but it can constrict and even swallow an adult human. The scariest part of this video isn't even the giant snake — it's that nobody around seems remotely concerned.0
0
Report
मैनपुरी-महिलाओं ने गांव के बाहर ठेका संचालित कराने की उठाई मांग,सेल्समैन पर अभद्रता का आरोप ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी गांव में शराब का ठेका खुलने को लेकर ग्रामीण महिलाओं का हंगामा,ठेका हटाने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन । महिलाओं और पुरुषों ने गांव के बाहर ठेका संचालित कराने की उठाई मांग सेल्समैन पर अभद्रता करने का लगाया लगाया आरोप विरोध करने पहुंची महिलाओं और पुरुष ठेका सेल्समैन के बीच हुई तीखी नोकझोंक सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस,विरोध कर रही महिलाओं को थाने ले जाने का लगाया आरोप,ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव कसौली में शराब के ठेके को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश ग्रामीणों ने गांव के अंदर से शराब का ठेका हटाकर आबादी से बाहर संचालित कराने की मांग उठाई ग्रामीणों का आरोप शराब का ठेका होने के कारण आए दिन लोग शराब पीकर करते है गाली-गलौज । विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और ठेका सेल्समैन के बीच हुई तीखी नोकझोंक ग्रामीणों ने सेल्समैन पर अभद्रता करने का आरोप लगाया । बरनाहल थाना क्षेत्र के गाँव करौली का मामला ।0
0
Report
Advertisement
शहडोल में तालाब में डूबकर 3 युवक मारे गये, 1 घायल
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल - चौपाटी के पीछे तालाब में बड़ा हादसा, पुलिस को देखकर 4 युवकों ने लगाई छलांग! तालाब में डूबने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल। पुलिस की गश्त देखकर चारों युवकों के अचानक तालाब में कूदने की बात आई सामने। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने तीनों युवकों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला।0
0
Report
अटल रामघाट का नया स्वरूप: CM के आगमन के साथ मांझी पर्यटन केंद्र तैयारी तेज
Chapra, Bihar:उत्तर बिहार के एक आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहे मांझी के ऐतिहासिक रामघाट को अब नया स्वरूप मिल चुका है। स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयासों से निर्मित अटल रामघाट का लोकार्पण आगामी 12 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और लोकार्पण समारोह को लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। सारण के जिलाधिकारी वैभव कुमार श्रीवास्तव ने अटल रामघाट का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की गहनता से जांच की। उन्होंने संबंधित पदाधिकिकारियों को शेष कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने और प्रत्येक बिंदु पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जगह-जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी ने दलन सिंह उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर बनाए जा रहे हेलीपैड की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे। दरअसल, कभी खतरनाक घाट के रूप में पहचाने जाने वाले मांझी के रामघाट को अब एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। छठ महापर्व से ठीक पहले घाट के इस कायाकल्प से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। अटल रामघाट परिसर में अटल वाटिका और अटल संग्रहालय का भी निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही जीविका दीदियों के माध्यम से यहां स्थायी रसोई संचालित करने की योजना है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ, शुद्ध एवं सुपाच्य भोजन उपलब्ध हो सके। इससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। आने वाले दिनों में इस पूरे क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना है। यहाँ नौका विहार और विभिन्न जल क्रीड़ाओं की सुविधाएं विकसित करने की संभावनाएं हैं। फेरी ड्राइव की तर्ज पर क्षेत्र का विकास करने की योजना है, ताकि लोग परिवार और बच्चों के साथ यहां पहुंचकर नदी की ठंडी और ताजी हवाओं के बीच सुकून के पल बिता सकें। प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, स्थानीय कार्यकर्ता भी लगातार जुटे हुए हैं और एक-एक व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। अटल रामघाट का यह नया स्वरूप आने वाले समय में मांझी को पर्यटन के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की उम्मीद जगा रहा है।0
0
Report
सिंगरौली के उर्ती में मकान गिरने से तीन की मौत, चार लोग रेस्क्यू
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के ग्राम उर्ती में मकान गिरने से बड़ा हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत। मलबे में दबे एक ही परिवार के चार लोगों को पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हादसे में पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला ट्रामा सेंटर भेजे गए। हादसे के बाद गांव में मातम, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद।0
0
Report
Advertisement
