226010
लखनऊ में ATM फ्रॉड के आरोप में दो शातिर गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में मड़ियांव पुलिस ने ATM फ्रॉड करने के आरोप में आशीष कुमार और आदर्श पांडेय को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 80 से अधिक ATM कार्ड, एक iPhone, एक डिजायर कार, एक लैपटॉप और नकदी बरामद की गई है। जांच में पता चला कि आरोपी जस्ट डायल का कर्मचारी था और अपने सहयोगी के साथ मिलकर ठगी कर रहा था। पुलिस ने इस सफलता के साथ ATM फ्रॉड के मामलों में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेजस्वी यादव ने बिहार के लिए पैकेज मांग, शिवराज के दौरे पर राहत चर्चा
Patna, Bihar:बिहार में आई बाढ़ को लेकर लगातार तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बिहार आने और विशेष पैकेज देने की मांग कर रहे हैं इसी बीच 16 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार आ रहे हैं उसको लेकर RJD के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में भयंकर बाढ़ आया था, यह सबको पता है और माल, मवेशी, लोग, घर-द्वार सब तबाह हो गया पूरे बिहार का. और भयंकर बाढ़ आई थी. इसमें राज्य सरकार फेल्योर रही है बाढ़ पीड़ितों के बीच में पहुंचने में भी, और उसकी राहत कार्य में भी नहीं हो पाया उतना. तो हमारे नेता तेजस्वी यादव ने भी मांग किया था केंद्र सरकार से कि आप विशेष पैकेज दीजिए जो बाढ़ पीड़ित लोग हैं। जिनका मकान कट गया है, जिनका घर उजड़ गया है और मवेशियों को चारा पर्याप्त नहीं मिल सका, लोगों को राहत भी जो सूखा राशन मिलना चाहिए वह भी नहीं मिल पाया है। अब आज आया है सरकार का बयान कि हम ₹7,000-₹7,000 देंगे। भाई, जो बाढ़ में था, उसको सूखा राशन इसलिए मैंने कहा था—यह तो बाद का चीज है—कि आप उसको गुड़ दीजिए, चूड़ा दीजिए, यह दीजिए चना दीजिए और कई बिस्कुट होता है, वह सब दीजिएगा तब ना उसको राहत... जो बाढ़ में फंसे हुए लोग हैं उनको इंतजाम होता। तो बिहार... वह केंद्र सरकार भेज रही है। अब क्या देगी, नहीं देगी, वह तो आने वाले... लेकिन आज के डेट में हम आपके माध्यम... आप लोगों के माध्यम से मैं मांग करूंगा केंद्र सरकार से कि बिहार को विशेष पैकेज देना चाहिए बाढ़ राहत कार्य के नाम पर। शिवराज चौहान जी उनके पार्टी के और वह केंद्रीय मंत्री हैं। आ रहे हैं तो उनका स्वागत है। लेकिन शिवराज चौहान जी से मैं कहूंगा कि आप बिहार पर पूरी नजर रखिए और विशेष पैकेज यहां दिलाने का काम कीजिए0
0
Report
LoC और LAC पर तनाव कम करने वाला कदम स्वागतयोग्य: उमर अब्दुल्ला
Aram Pora, Ganderbal, Jammu and Kashmir: "Anything that reduces tension along the LoC and LAC is a welcome step," says J&K CM Omar Abdullah on Defence Ministry report saying China has reduced troop deployment along the LAC.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली आर्मी स्कूल को बम धमकी, धौला कुआँ में पुलिस क्रिया-कलाप तेजी से जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली आर्मी स्कूल को बम धमकी प्रशासन में हड़कंप मचा लोकेशन धौला कुआँ साउथ वेस्ट दिल्ली कैंट धौला कुआँ आर्मी पब्लिक स्कूल में बम होने की धमकी का संदेश मिला स्कूल में दिल्ली पुलिस पहुंची साथ में जाँच के लिए कई एजेंसी भी जुटी0
0
Report
नीमडीह में दिनदहाड़े चेन छीनतई: 72 वर्षीय वृद्धा से सोने की चेन लूटी
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत बुरुडूंगरी लेंगडीह गांव में दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना अपराधियों ने अंजाम दिया है.आपको बता दे की 72 वर्षीय वृद्धा बावली सेन से दिनदहाड़े सोने की चेन छिनतई का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवक वारदात को अंजाम देकर न्यू बायपास 18 हाइवे की ओर भाग निकले। वि ओ: पीड़िता बावली सेन के अनुसार सुबह करीब 10:43 बजे दो युवक बाइक से लेंगडीह गांव के नंद के घर की ओर से घूमते हुए आए। मौसी कहकर बात करने लगे। घर के सामने तालाब के पास पहुंचते ही गले से सोने की चेन छीन ली। छीना-झपटी में आधी चेन टूटकर वृद्धा के पास रह गई।ओर चोर चोर चिलाने लगा ।जिसे बाइक लेकर दोनों भगा निकले । बावली सेन ने बताया कि 12 ग्राम की चेन उन्होंने वर्ष 2021 में 66 हजार रुपये में खरीदी थी। घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। सूचना पर थाना प्रभारी SI रतन लाल मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता से पूछताछ कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद गांव की महिलाएं डरी-सहमी हैं।0
0
Report
102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने से महिंद्र की मौत, सदर अस्पताल पर सवाल
Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक ओर जहां कुछ दिन पहले ऑपरेशन थियेटर में रोशनी की व्यवस्था नहीं होने पर मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, वहीं अब पटना रेफर किए गए 17 वर्षीय युवक की 102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होने के आरोप के बीच मौत हो गई। लगातार सामने आ रहे इन दोनों मामलों ने सदर अस्पताल की आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के फतेहपुर कानन गांव निवासी महावीर रजक के पुत्र महिंद्र कुमार रजक (17) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रविवार की शाम महिंद्र को सांस लेने में परेशानी होने पर सदर अस्पताल लाया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने 102 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस पहुंचने के बाद महिंद्र को उसमें चढ़ाया गया। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान एंबुलेंस कर्मी ने वाहन में ऑक्सीजन कम होने की बात कही और सिलेंडर लाने चला गया। इसी बीच युवक की सांस लेने में परेशानी बढ़ गई और उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजनों ने उसे एंबूलेंस से नीचे उतारा और वापस सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तीन माह पहले सड़क हादसे में हुआ था घायल बताया जाता है कि करीब तीन माह पहले झाझा थाना क्षेत्र के एकडरा चौक के समीप सड़क दुर्घटना में महिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका पटना में इलाज कराया गया था। परिजनों के मुताबिक इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य थी और वह घर लौट आया था। रविवार को अचानक सांस लेने में परेशानी होने के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप महिंद्र की मौत के बाद परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक की हालत गंभीर थी और उसे तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत थी। इसके बावजूद एंबुलेंस में पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं थी। परिजनों का दावा है कि समय पर ऑक्सीजन मिल जाती तो शायद युवक की जान बच सकती थी।हालांकि, युवक की मौत सीधे तौर पर ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई या उसकी गंभीर चिकित्सकीय स्थिति के कारण, इसकी पुष्टि जांच और मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर ही हो सकेगी। मोबाइल की टॉर्च में ऑपरेशन का वीडियो भी वायरल दरअसल, सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले सदर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में बिजली की रोशनी नहीं होने के दौरान मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दो महिलाओं का ऑपरेशन किए जाने का दावा किया गया था।हालांकि, राहत की बात यह रही कि दोनों महिलाओं और उनके नवजात बच्चों के सुरक्षित होने की बात सामने आई थी। परिजनों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार भी जताया था। लेकिन ऑपरेशन जैसी गंभीर चिकित्सकीय प्रक्रिया के दौरान मोबाइल की टॉर्च का इस्तेमाल किए जाने का वीडियो स्वास्थ्य महकमे की व्यवस्था पर बड़ा सवाल बन गया था। एक के बाद एक घटनाओं ने बढ़ाई चिंता बहरहाल, अब 102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर सामने आए आरोप ने अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्था को फिर कठघरे में खड़ा कर दिया है। गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन और एंबुलेंस जैसी सुविधाएं जीवनरक्षक मानी जाती हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि यदि ऑक्सीजन की कमी थी तो गंभीर मरीज को एंबुलेंस में चढ़ाने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? और यदि एंबुलेंस में ऑक्सीजन उपलब्ध थी तो परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की वजह क्या है? इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा पहाड़ महिंद्र अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ओर परिवार बेटे को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने की तैयारी कर रहा था, वहीं दूसरी ओर कुछ ही देर में उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। जांच के बाद होगी कार्रवाई : उपाधीक्षक सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. थनीष कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।फिलहाल, एक तरफ मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन का वायरल वीडियो और दूसरी तरफ ऑक्सीजन की कथित कमी के बीच 17 वर्षीय युवक की मौत ने सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि इन मामलों में वास्तविक लापरवाही कहां हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।बाइट.... महावीर रजक,मृतक का पिता0
0
Report
Advertisement
धनसार थाने के पास फर्नीचर दुकान में चोरी, लाखों का सामान चुराकर फरार
Dhanbad, Jharkhand:धनसार थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित विश्वकर्मा फर्नीचर दुकान में सोमवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ने के साथ ही करकट की छत को भी क्षतिगस्त कर दिया। दुकान में आग लगाने की भी बात सामने आई है। घटना में करीब 22 हजार रुपए नकद और मशीन समेत लगभग दो लाख रुपए के सामान चोरी दुकान मालिक राम बाबू शर्मा ने बताया कि रात में दुकान से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि दुकान की करकट की छत टूटी हुई थी और अंदर आग लगी थी। आग बुझाने के बाद दुकान की जांच की गई तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान में रखे 22 हजार रुपए नकद और करीब दो लाख रुपए की मशीन व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। कुछ मशीनों को आग से नुकसान भी पहुंचा है। घटना की जानकारी सुबह धनसार पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की पहचान और घटना के तरीके की जांच कर रही है। थाना के ठीक बगल हुई चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में भी चिंता है। दुकानदारों का कहना है कि थाना से इतनी कम दूरी पर वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस ने जल्द चोरों को पकड़ने का भरोसा दिया है।0
0
Report
जालौन में नदी में गिरकर 50 वर्षीय महिला की मौत, शव बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बीती शाम नदी में गिरी महिला का शव हुआ बरामद, नदी में गिरने से करीब 50 वर्षीय महिला कुरैशा की हुई मौत, पैर फिसलने से नदी में डूबकर हादसे की जताई जा रही आशंका, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को किया बरामद, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव का मामला।0
0
Report
फरीदाबाद में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा अस्पताल सेवाएं जल्द बेहतर होंगी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- फरीदाबाद पहुंची स्वास्थ्य मंत्री, प्रदेश में जल्दी ही स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर, जिले को जल्दी मिलेगा ट्रॉमा सेंटर, गणेश महोत्सव में करेंगी शिरकत। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज फरीदाबाद के सेक्टर-2 में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। फरीदाबाद को रेफर मुक्त बनाया जाएगा ताकि मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या अन्य जिलों में न जाना पड़े, उन्होंने कहा कि बीके अस्पताल में कैंसर डे केयर सेंटर, ट्रॉमा सेंटर और हार्ट सेंटर को और मजबूत किया जा रहा है। साथ ही छांयसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा, उन्होंने कहा कि आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है और सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं में इजाफा कर रही है।0
0
Report
Advertisement
मौसम के बदलाव से वायरल बुखार और मौसमी रोगों की बढ़ी ओपीडी भीड़
Shajapur, Madhya Pradesh:मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। शाजापुर जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और बदन दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी दोपहर तक जिला अस्पताल की ओपीडी में 400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच चुके थे। इनमें बड़ी संख्या बुखार और मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की बताई जा रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते ओपीडी में भीड़ नजर आ रही है। मौसम में कभी गर्मी तो कभी ठंडक और बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मौसम में वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अस्पताल पहुंच रहे अधिकांश मरीजों में बुखार के साथ सर्दी-खांसी और बदन दर्द जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। बुखार, सर्दी-खांसी के मरीज ज्यादा जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सर्दी-खांसी और बदन दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार आने पर इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें और तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। सावधानी बरतने की सलाह चिकित्सकों ने बदलते मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश या ठंडे मौसम में भीगने से बचने, साफ पानी पीने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने और खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। वहीं, बुखार या सर्दी-खांसी के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श लेने की बात कही गई है। जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए आने वाले दिनों में भी मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।0
0
Report
रामगंजमंडी में भाजपा बहुमत, सुकेत में भाजपा-कांग्रेस बराबर
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित, रामगंजमंडी में भाजपा का दबदबा, सुकेत में भाजपा-कांग्रेस बराबर रामगंजमंडी ओर सुकेत नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके है। रामगंजमंडी नगर पालिका के 40 वार्डों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 वार्डों में जीत दर्ज की। कांग्रेस को 14 वार्डों में सफलता मिली, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए नगर पालिका बोर्ड में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। परिणामों में भाजपा अधिकांश वार्डों में कांग्रेस पर भारी रही। कांग्रेस के 14 पार्षद निर्वाचित हुए, जबकि दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। परिणामों के बाद रामगंजमंडी में बोर्ड गठन की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। वहीं सुकेत नगर पालिका के 25 वार्डों के परिणाम में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला रहा। दोनों दलों ने 10-10 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। वार्ड 4 में एक मतदान मशीन में खराबी के कारण परिणाम घोषित नहीं हो सका। इसके चलते सुकेत पालिका में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित किए गए है.y0
0
Report
RATLAM के संदिग्ध की पहचान Chandrashekhar Solank के रूप में
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
हिम्मतगढ़ में LT लाइन फॉल्ट से घरों में हाई वोल्टेज, लाखों का नुकसान
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र के हिम्मतगढ़ गांव में एलटी लाइन में अचानक फॉल्ट होने से घरों में हाई वोल्टेज दौड़ गया। तेज वोल्टेज के कारण करीब 15 से 20 घरों के बिजली उपकरण जलकर खराब हो गए, जिससे ग्रामीणों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। हाई वोल्टेज की चपेट में आने से कई घरों के पंखे, फ्रिज, एसी, टीवी सहित महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। हिम्मतगढ़ निवासी मुनावर खान के घर में भी एसी, टीवी, फ्रिज, पंखे, लैपटॉप और प्रिंटर समेत कई उपकरण खराब हो गए। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक अचानक वोल्टेज बढ़ने से कुछ ही समय में उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने एलटी लाइन और ट्रांसफार्मर की तत्काल जांच, फॉल्ट के कारणों का पता लगाने और नुकसान का सर्वे कर पीड़ित परिवारों को उचित राहत देने की मांग की है।0
0
Report
गांजा हंगामे के बाद युवक ने ज्वेलर्स में घुसकर सुरक्षा गार्ड पर चापड़ से हमला किया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। गांजा पीने की शिकायत से नाराज एक युवक ने ज्वेलर्स दुकान में घुसकर सुरक्षा गार्ड पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी ने घायल के बेटे पर भी हमला करने की कोशिश की। हालांकि दुकान में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जूनीलाइन और सदर बाजार इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र रजक सदर बाजार स्थित राकेश ज्वेलर्स में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में सत्येंद्र यादव के गांजा पीने की शिकायत राजेंद्र ने की थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। रविवार रात करीब आठ बजे आरोपी सत्येंद्र यादव पहले राजेंद्र और उनके बेटे आदित्य के घर के पास पहुंचा, लेकिन दोनों वहां नहीं मिले। इसके बाद वह सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स दुकान पहुंच गया।आरोपी दुकान के अंदर घुसा और ड्यूटी पर मौजूद राजेंद्र रजक पर चापड़ से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद दुकान में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर दुकान में मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसी दौरान सूचना मिलने पर राजेंद्र का बेटा आदित्य भी मौके पर पहुंचा। आरोप है कि सत्येंद्र ने आदित्य पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे काबू कर लिया।घायल राजेंद्र को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
छतरपुर में विद्युत सुधार के दौरान करंट से आउटसोर्स कर्मी संतोष अनुरागी की मौत
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर मे दर्दनाक हादसे मे महोबा रोड स्थित महतो पेट्रोल पंप के पास विद्युत सुधार कार्य के दौरान करंट लगने से विद्युत विभाग के 28 वर्षीय आउटसोर्स कर्मचारी संतोष अनुरागी की मौत हो गई। संतोष छतरपुर के फूला देवी कॉलोनी बाईपास के रहने वाले थे। वो पिछले डेढ़ साल से विद्युत विभाग में आउटसोर्स हेल्पर/लाइनमैन के तौर पर काम कर रहे थे। मृतक की शादी को महज 3 महीने ही हुए थे और अब उनका सुहाग उजड़ गया। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लाइन सुधार के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया और बिना प्रॉपर शटडाउन लिए काम कराया जा रहा था। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परिवार को न्याय व मुआवजे की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
