226201
लखनऊ के इटौंजा में सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कराया विशाल भंडारा
lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ की बक्शी का तालाब विधानसभा के अंतर्गत इटौंजा के सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल वर्मा द्वारा जेष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को स्थानीय दुर्गा मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में बक्शी का तालाब से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए और क्षेत्रीय भक्तों में प्रसाद का वितरण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिवंडी में कांग्रेस का जंतर-मंतर विद्यार्थियों के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन
Thane, Maharashtra:दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों के लिए भिवंडी में आज काँग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के विरोध में घोषणाएं करते हुए विद्यार्थियों को समर्थन दिया गया। इससे पहले भिवंडी में आंदोलन के दौरान पुलिस के अमानुषिक लाठीचार्ज और दडपशाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रांत कार्यालय पर मोर्चा निकाला। प्रदर्शन में कहा गया कि तानाशाही नहीं चलेगी और विद्यार्थी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इसके बाद कांग्रेस ने भिवंडी प्रांत कार्यालय में निवेदन दिया और केंद्र सरकार से विद्यार्थियों की मांग मानने की अपील की। क्षेत्र में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात था ताकि किसी अनुचित घटना से बचा जा सके। देशभर में जंतर-मंतर आंदोलन के प्रभाव पड़े हैं और भिवंडी से भी विद्यार्थियों को समर्थन मिला है; आगे के आंदोलन का संकेत भी दिया गया।0
0
Report
खाद गोदाम पर किसानों को समय से मिल रही खाद, सर्वर समस्या दूर होने से व्यवस्था हुई सुचारु
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी (बरेली)। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड, फिरोजपुर (विकास खंड बहेड़ी) के अंतर्गत गुरसौली स्थित खाद गोदाम पर किसानों को अब समय से खाद उपलब्ध कराई जा रही है। कुछ दिन पहले आधार/आईडी सत्यापन और मशीन में सर्वर संबंधी समस्या के कारण वितरण प्रभावित हुआ था, लेकिन अब व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। किसान रवि सागर ने बताया कि पहले मशीन और सर्वर की दिक्कत के कारण खाद मिलने में परेशानी हो रही थी, लेकिन अब मशीन सुचारु रूप से चल रही है और किसानों को बिना किसी परेशानी के समय पर खाद मिल रही है। किसान रोहिताश कश्यप ने कहा कि गन्ना और धान की फसल के लिए समय पर खाद मिलना किसानों के लिए राहत की बात है। गुरसौली खाद गोदाम पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। वहीं ओम प्रकाश ने बताया कि खाद गोदाम पर समय से खाद मिल रही है और यहां का स्टाफ किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करता है। समिति के सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि पहले मशीन में तकनीकी समस्या आने से वितरण प्रभावित हुआ था, लेकिन अब मशीन पूरी तरह चालू है और सभी किसानों को समय पर खाद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि केवल गुरुवार को ही 100 से अधिक किसानों ने खाद प्राप्त की और कोई भी किसान बिना खाद लिए वापस नहीं लौटा।0
0
Report
जिया मऊ में नजूल जमीन पर अवैध परिसर ध्वस्त, रामपाल विधायक का निर्माण
Lucknow, Uttar Pradesh:जिया मऊ में नजूल जमीन पर अवैध परिसर ध्वस्त, रामपाल विधायक का निर्माण0
0
Report
Advertisement
सीएजी रिपोर्ट से हिल गई बिहार सरकार: मनरेगा और नलजल योजना पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:बिहार विधानसभा में पेश CAG रिपोर्ट में ग्रामीण विकास विभाग और हर घर नल-जल योजना को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में मनरेगा के क्रियान्वयन, मजदूरी भुगतान, योजना निर्माण और मॉनिटरिंग में खामियों का उल्लेख है। वहीं हर घर नल-जल योजना में हजारों करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद कई योजनाओं के बंद होने, रखरखाव की कमी और पानी की गुणवत्ता जांच में लापरवाही की बात कही गई है। इन आरोपों पर जब बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट मनरेगा से जुड़ी है, लेकिन अब व्यवस्था बदली है और मजदूरों को पहले ही राशि उपलब्ध कराई जा रही है तथा रोजगार भी दिया जा रहा है। हालांकि जब उन्हें बताया गया कि CAG रिपोर्ट के अनुसार बड़ी संख्या में ऐसे परिवार थे जिन्होंने काम की मांग की, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिला, तो मंत्री ने रिपोर्ट पर सीधे प्रतिक्रिया देने के बजाय कहा कि आपके माध्यम से यह जानकारी मिली है। अगर कहीं कुछ मजदूर ऐसे हैं जिन्हें रोजगार या भुगतान नहीं मिला है, तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं हर घर नल-जल योजना को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। अगर कहीं किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। जब मंत्री से पूछा गया कि क्या सरकार CAG की आपत्तियों पर सदन में Action Taken Report (ATR) पेश करेगी, तो उन्होंने इस सवाल का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और सीधे प्रतिबद्धता जताने से बचते नजर आए।0
0
Report
हमीरपुर में नायब तहसीलदार को धमकी भरे कॉल, 5 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, नायब तहसीलदार और पत्नी को व्हाट्सएप काल और मैसेज से गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, आरोपियों पर नायब तहसीलदार के आवास और आफिस के आसपास घूमने का भी आरोप, नायब तहसीलदार की शिकायत पर 2 नामजद समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, काल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी, पूर्व में मौदहा में तैनात रहे है नायब तहसीलदार, मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
कौशांबी के कोखराज रेलवे ट्रैक पर युवक का शव: हत्या या आत्महत्या?
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का दो टुकड़ों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक पुणे से अपने घर लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसका शव डीएफसी रेलवे लाइन पर मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। घटना कोखराज थाना क्षेत्र के गिरसा गांव की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय शिव कुमार पुत्र भैयालाल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक शिव कुमार पुणे में नौकरी करता था और गुरुवार को ट्रेन से घर के लिए निकला था। उसने रास्ते में परिजनों से फोन पर बात भी की थी और शुक्रवार सुबह घर पहुंचने की जानकारी दी थी। शुक्रवार की भोर गिरसा गांव के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर उसका शव दो हिस्सों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोखराज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के दूल्हे का अनोखा जुलूस सोशल मीडिया पर वायरल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर की सड़कों पर एक दूल्हे का अनोखा जुलूस लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। न तो लंबी बारात दिखी और न ही सैकड़ों बाराती... बल्कि आगे डीजे, सिर पर छाता लिए दूल्हा घोड़ी पर सवार और साथ में सिर्फ दो-चार लोग। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंदौर के जवाहर मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में दूल्हा घोड़ी पर सवार नजर आ रहा है। उसके सिर पर छाता लगाया गया है, आगे डीजे चल रहा है और साथ केवल दो-चार लोग दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर जहां बारात में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, वहीं यह सादा और अलग अंदाज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। राहगीरों ने भी इस अनोखे जुलूस को देखकर अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि यह वीडियो कब का हे इस की हम पुष्टि नहीं करते0
0
Report
महराजगंज में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या: दो युवा हिरासत में
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुरकटिया के टोला लंगड़ी में घर के बाहर सो रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह महिला का शव खाट पर मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। जानकारी के मुताबिक श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा उर्फ मुरकटिया टोला लंगड़ी निवासी रूखमणी (40) पत्नी शिव नारायण गुरुवार रात भोजन करने के बाद घर के बाहर खाट पर सो गई थीं। शुक्रवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिलीं। उनके सिर पर चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार रात गांव के दो युवकों से रूखमणी का विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों ने घर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कुछ घंटे बाद ही महिला मृत मिली, जिससे परिजन दोनों युवकों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। मृतका मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनके पति शिव नारायण मंदबुद्धि बताए जाते हैं। परिवार में चार बच्चे हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
सतना के कई इलाकों में दूषित पानी से डायरिया-पीलिया, पेयजल संकट गहराया
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के भरहुत नगर और धवारी सहित कई प्रमुख इलाकों में नगर निगम द्वारा कीड़े युक्त दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। इस लापरवाही ने स्थानीय प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। जिन मध्यमवर्गीय परिवारों के घरों में निजी बोरिंग नहीं है, वे पूरी तरह सरकारी सप्लाई पर निर्भर हैं। अब उनके सामने पीने के साफ पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जनता का आरोप है कि करोड़ो के स्काडा प्रोजेक्ट के ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों पर कोई सख्त कार्यवाही नहीं हो रही है। अफसरों की इसी मिलीभगत और सुस्ती का खामियाजा आज पूरे सतना शहर की जनता भुगत रही है, प्रदूषित पानी के सेवन से लोग डायरिया, पीलिया और टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। महामारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर के माहेपुर में नदी डूबने से दो मासूम भाई-बहन मौत, गांव में मातम
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर भाई को बचाने नदी में कूदी बहन, दोनों मासूमों की गांगी नदी में डूबने से एक ही परिवार के बुझ गए दो चिराग, मचा कोहराम 3 साल के कृष्णा को बचाने नदी में कूदी 5 साल की प्रिया, दोनों की गई जान स्कूल जाने से पहले बाबा को खोजते-खोजते नदी किनारे पहुंचे थे मासूम नदी के उस पार मौजूद व्यक्ति ने देखा हादसा, मचाया शोर ग्रामीणों ने बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया मजदूर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, जांच और विधिक कार्रवाई जारी करंडा थाना के माहेपुर गांव में मातम, दो मासूमों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र से एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ। जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। स्कूल जाने की तैयारी कर रहे मासूम भाई-बहन कुछ ही पलों में हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए। तीन साल का भाई नदी में डूबने लगा तो पांच साल की बहन उसे बचाने के लिए बिना अपनी जान की परवाह किए पानी में कूद गई। लेकिन दोनों ही मासूम नदी की गहराई में समा गए। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। दरअसल करंडा थाना क्षेत्र के माहेपुर गांव के पास बहने वाली गांगी नदी शुक्रवार सुबह उस समय मौत का मंजर बन गई। जब तीन वर्षीय कृष्णा और उसकी पांच वर्षीय बहन प्रिया की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे गांव के प्राथमिक विद्यालय जाने के लिए तैयार हुए थे। इसी दौरान वे अपने बाबा रामअवध बिन्द को खोजते-खोजते नदी किनारे पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक नदी किनारे खेलते समय तीन वर्षीय कृष्णा का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। अपने छोटे भाई को मौत से जूझता देख पांच वर्षीय प्रिया ने बिना एक पल गंवाए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन भाई को बचाने की उसकी मासूम कोशिश दोनों की जिंदगी पर भारी पड़ गई और देखते ही देखते दोनों नदी में समा गए। नदी के दूसरी ओर बैठे एक व्यक्ति ने पूरी घटना देखी और जोर-जोर से शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकालकर तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चों के पिता संतोष बिन्द मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे के बाद मां हेमंती, पिता संतोष बिन्द और बाबा रामअवंध बिन्द का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर से सुबह बच्चों के स्कूल जाने की तैयारी हो रही थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। पूरे माहेपूर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही करंडा थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
मीरपुर में जुलाई चुनाव को मेहरान एडवोकेट ने फर्जी कहकर बहिष्कार का आह्वान किया
Jammu, मीरपुर डिवीजन में 27 जुलाई को प्रस्तावित चुनाव को लेकर ख्वाजा मेहरान एडवोकेट का संदेश मीरपुर डिवीजन में 27 जुलाई चुनाव को लेकर ख्वाजा मेहरान एडवोकेट का एक वीडियो सामने आया है। उन्होंने इन चुनावों को कथित तौर पर “फर्जी चुनाव” बताते हुए लोगों से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर जागरूक रहें और इसे boycott करें।0
0
Report
ख्याला बस स्टैंड के पास धसी सड़क, ट्रक गड्ढे में फंसा
Delhi, Delhi:वेस्ट दिल्ली में बीच चौराहे पर धंसी सड़क बड़ा हादसा टला, तड़के गड्ढे में फंस गई थी ट्रक बैरिकेड से घेरकर रास्ता किया ब्लॉॉक आउटर रिंग रोड केशोपुर से आने वाले मार्ग पर हुआ गड्ढा पश्चिमी दिल्ली के ख्याला बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क शुक्रवार तड़के अचानक धंस गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क धंसने के दौरान ईंटों से भरा एक ट्रक गहरे गड्ढे में फंस गया। घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र सड़क के धंसे हुए हिस्से को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है और मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है। यह गड्ढा ख्याला बस स्टैंड वाले मुख्य मार्ग पर बना है, जो इलाके का बेहद व्यस्त रास्ता माना जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। आसपास केशोपुर मंडी, कई स्कूल, मंदिर और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान होने के कारण दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। सड़क धंसने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुखराम गार्डन जनकपुरी समेत पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उनका आरोप है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके कारण सड़कें खोखली हो रही हैं और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
पेपर लीक मामलों की तेज़ सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बना बड़ा फैसला
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कल फैसला किया कि पेपर लीक से जुड़े जो मामले अदालतों में लंबित हैं, उनकी सुनवाई के लिए खास तौर पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। ये कोर्ट रोज़ाना सुनवाई करेंगे, तेज़ी से ट्रायल करेंगे और तय समय में जांच पूरी करेंगे ताकि युवाओं को न्याय मिल सके। यह एक बड़ा फ़ैसला है। इसी सिलसिले में कल भी बातचीत हुई थी..." उन्होंने आगे कहा, "सोनम वांगचुक ने कल रात अपना अनशन खत्म कर दिया और सरकार लगातार संवेदनशील बातचीत कर रही है। आज भी बातचीत होने की संभावना है। हम विपक्ष से अपील करेंगे कि वे संसद की कार्यवाही चलने दें ताकि ज़रूरी बिलों पर चर्चा हो सके। और अगर आप पहले पेपर लीक पर चर्चा चाहते हैं, तो हमारे संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा हैं? कि हम पहले पेपर लीक पर चर्चा कर सकते हैं... आप (विपक्ष) शर्तें क्यों रख रहे हैं? चर्चा कीजिए और पूरी तरह से कीजिए। कितने राज्यों में पेपर लीक हुए, क्या कार्रवाई हुई, इसमें कौन-कौन शामिल था, यह सब चर्चा से सामने आएगा। सब कुछ देश के सामने आना चाहिए। सरकार भी यही चाहती है।"0
0
Report
दिल्ली में कांग्रेस-विपक्ष का पीएम मोदी विरोध, धर्मेंद्र प्रधान हटाने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Delhi | Congress and Opposition MPs in Parliament protest against PM Modi and demand that he remove union Education Minister Dharmendra Pradhan0
0
Report
संसद में विपक्ष का मोदी विरोध, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हटाने की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | संसद में कांग्रेस और विपक्षी सांसदों ने PM मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटा दें。0
0
Report
Advertisement
