कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी का वन नेशन वन इलेक्शन पर बयान
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने वन नेशन वन इलेक्शन बिल को संविधान विरोधी बताते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल राज्यों के अधिकारों को समाप्त करने और केंद्र एवं राज्य के बीच संतुलन को हानि पहुंचाने वाला है। अवस्थी ने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी ने अपने सहयोगियों नीतीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू से इस मुद्दे पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
