226010
रायबरेली- चौकी से चंद कदमों की दूरी पर दबंगो ने मचाया उत्पात, वीडियो वायरल
Lucknow, Uttar Pradesh:फ़ास्ट फ़ूड की दुकान पर दबंगों का एक वीडियो वायरल हुआ है। जहाँ दबंगों ने दुकान में घुसकर तोड़ फोड़ और मारपीट की, वीडियो वहीं खड़े स्थानीय लोगों ने बनाया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायती पत्र दिया है।मामला कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित पवार हाउस के पास लेजर सेंटर फ़ास्ट फ़ूड कार्नर का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैतूल में मालिक के अंतिम संस्कार के साथ डुग्गू ने भी दुनिया छोड़ दी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के गंज क्षेत्र से एक ऐसी कहानी सामने आई है,जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। ये कहानी है इंसान और उसके पालतू के अटूट रिश्ते की,वफादारी की और आखिरी सांस तक निभाए गए साथ की,67 वर्षीय चाय दुकान संचालक प्रदीप जैन का रविवार को निधन हो गया। लेकिन जो हुआ उसके बाद उसने इस घटना को और भी भावुक बना दिया। जब उनकी अंतिम यात्रा निकली तो उनका 15 साल पुराना साथी उनका पालतू डॉगी डुग्गु भी ज्यादा देर तक खुद को संभाल नहीं पाया,कुछ ही समय बाद उसने भी दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक डुग्गु पूरी रात बेचैन रहा,बार-बार अपने मालिक के पास जाने की कोशिश करता रहा और जब उसे अंतिम बार प्रदीप जैन के पार्थिव शरीर के पास बैठाया गया,तो वह काफी देर तक उन्हें निहारता रहा,जैसे ही अर्थी घर से निकली डुग्गु ने घर के अंदर कुछ चक्कर लगाए और फिर वहीं लेट गया,जब परिवार के लोग उसके पास पहुंचे तब तक वह हमेशा के लिए इस दुनिया से जा चुका था। परिवार ने बताया कि डुग्गु पिछले 15 सालों से घर का हिस्सा था,वह रोज दरवाजे पर अपने मालिक का इंतजार करता था और अक्सर उनके साथ ही खाना खाता था। इस भावुक पल में परिवार ने एक अनोखा फैसला लिया। प्रदीप जैन के अंतिम संस्कार के साथ ही डुग्गु को भी उसी मोक्षधाम में सम्मानपूर्वक दफनाया गया। कहते हैं वफादारी की कोई सीमा नहीं होती और बैतूल की ये घटना इस बात की सबसे बड़ी मिसाल बन गई है।0
0
Report
ग्वालियर के पटेल नगर में कोचिंग छात्रों के बीच हिंसक भिड़ंत, वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों के बाहर छात्रों की मारपीट अब आम हो गई है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटेल नगर इलाके में एक बार फिर एक कोचिंग के दो छात्रों के गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के बाद पत्थरबाजी तक हुई। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया है। जिस पर शिकायत होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है। वीओ- दअरसल घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटेल नगर इलाके की है। यहां एक कोचिंग संस्थान के बाहर सड़क पर छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। गुस्से में छात्रों ने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। सड़क पर हुई इस झड़प का वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में छात्र एक-दूसरे को लात-घूंसे मारते और पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आई। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो पटेल नगर क्षेत्र का ही प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अधिकारियों का कहना है कि कोचिंग के बाहर इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिन्हें रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
दिल्ली के सभी स्कूलों में 25 जुलाई को अभिभावक-शिक्षक संवाद; बच्चों की सुरक्षा पर जोर
New Delhi, Delhi:▪️ 25 जुलाई को दिल्ली के सभी स्कूलों में होगा 'अभिभावक-शिक्षक संवाद', इस बार फोकस रहेगा बच्चों की सुरक्षा पर। ▪️ शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा- "बच्चे की सुरक्षा किसी भी रिपोर्ट कार्ड से ज्यादा महत्वपूर्ण है।" ▪️ सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त, MCD, NDMC और कैंटोनमेंट बोर्ड के सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होगा। ▪️ अभिभावकों को POCSO Act, सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ग्रूमिंग, बुलिंग, भावनात्मक स्वास्थ्य और बच्चों से खुलकर संवाद जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा。 ▪️ कक्षा शिक्षक प्रत्येक अभिभावक से व्यक्तिगत रूप से भी मुलाकात कर बच्चे के समग्र विकास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे。 ▪️ अभिभावकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अनुपस्थित रहने वाले अभिभावकों से फोन, SMS या लिखित संदेश के जरिए दोबारा संपर्क किया जाएगा。 ▪️ शिक्षा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम की निगरानी के लिए विभिन्न स्कूलों का दौरा करेंगे。0
0
Report
Advertisement
योगी फोर्स ने गोरखपुर में इनामी बदमाश मुस्तफिजुल को ढेर किया
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में अपराधियों के खिलाफ योगी फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है.. यूपी STF ने गोरखपुर में एक लाख का इनामी बदमाश मुस्तफिजुल अंसारी ढेर कर दिया.. मुस्तफिजुल अंसारी गैंग से जुड़ा था और लंबे समय से फरार था यूपी पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए वो गुजरात भाग गया था... साफ है कि यूपी में अपराध किया, तो अंजाम ऐसा ही होगा0
0
Report
बूंदी भाजपा ने स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियाँ दूर करने का दावा किया
Noida, Uttar Pradesh:स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी बूंदी जिला इकाई ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपना पक्ष रखा。 पार्टी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना को लेकर किसानों और आमजन के बीच भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं तथा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा और प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत पारीक ने मीडिया को संबोधित किया。 दोनों नेताओं ने स्मार्ट मीटर योजना की जानकारी देते हुए विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया और आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की。 लक्ष्मीकांत पारीक भाजपा प्रदेश प्रवक्ता0
0
Report
69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी प्रदर्शन; SC ने 6 सप्ताह में लिस्ट री-विजिट का आदेश
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बेसिक शिक्षा परिषद निदेशालय पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट ने 6 सप्ताह में लिस्ट को री-विजिट करके भेजने का आदेश दिया था。 सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी。 अभ्यर्थी पिछले 6 वर्षों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं अभ्यर्थियों ने कहा 6 हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अभी तक हम लोग की लिस्ट नहीं भेजी गई साथ ही विभाग की तरफ से कोई पॉजिटिव खबर नहीं आई: अभ्यर्थी0
0
Report
Advertisement
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने ताहिर हुसैन के हत्या मामले पर केजरीवाल-संजय सिंह पर सवाल उठाए
New Delhi, Delhi:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ताहिर हुसैन जिसे कोर्ट ने हत्या का दोषी करार दिया। ताहिर हुसैन जिसने दिल्ली में दंगा भड़काने का काम किया, अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या की। ऐसे व्यक्ति को अगर अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह का संरक्षण प्राप्त था। तो क्या वो बताएंगे कि ऐसे और कौन से कृत्य किये हैं। दिल्ली के लोगों को जवाब देना पड़ेगा। ताहिर हुसैन ने दंगे भड़काए हजारों लोगों को पीड़ा पहुंचाई।0
0
Report
भिवंडी में यूथसेना नेता मोहन पठाडे शिंदे गट में शामिल, राजनीतिक गणित हिल गया
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील युवासेनेचे शहर प्रमुख मोहन मच्छिंद्र पठाडे यांनी आज आपल्या शेकडो पदाधिकारी आणि कार्यकर्त्यांसह शिवसेना शिंदे गटात प्रवेश केला आहे. युवासेना राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक यांच्या प्रमुख उपस्थितीत हा पक्षप्रवेश पार पडला. यावेळी विधानसभा प्रमुख निखिल काळे, जुगल दिवेकर, उपशहर प्रमुख रणजित चौधरी यांच्यासह अनेक पदाधिकाऱ्यांनीही गट बदलला. भिवंडीतील गेल्या काही वर्षांपासून युवकांमध्ये संघटन बांधणारे नेतृत्व म्हणून पठाडेंची ओळख आहे. त्यामुळे या प्रवेशामुळे भिवंडीतील आगामी राजकीय गणितं पूर्णपणे बदलू शकतात, अशी चर्चा आता राजकीय वर्तुळात सुरू आहे.0
0
Report
करनाल के धोलगढ़ में 16 वर्षीय प्रतीक की हत्या, विवाद के चलते पीट-पीट कर मौत
Karnal, Haryana:करनाल में 16 वर्षीय छात्र की हत्या\nस्कूल में हुए विवाद की रंजिश में वारदात की आशंका, प्रसाद लेने निकला था घर से \n \tकरनाल के धोलगढ़ गांव में 16 वर्षीय छात्र की हत्या से सनसनी फैल गई। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, स्कूल में हुए पुराने विवाद की रंजिश में चार-पांच युवकों ने छात्र पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस सीआईए की कई टीमें मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। \nप्रसाद लेने गया था, लौटते समय घेरकर हमला\nमृतक की पहचान प्रतीक (16) पुत्र विजय, निवासी धोलगढ़ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रतीक घर से गांव उचाना स्थित दुकान पर प्रसाद लेने गया था। लौटते समय गांव के बाहरी क्षेत्र में पहले से घात लगाए बैठे चार-पांच युवकों ने उसे रोक लिया और हमला कर दिया।\nस्कूल के छात्रों से चल रहा था विवाद\nप्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले स्कूल में छात्रों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।\nअस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम\nहमले में गंभीर रूप से घायल प्रतीक को परिजन तुरंत पार्क अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।\nपुलिस जुटी जांच में\nघटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिसबका कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के पीछे की वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
अवैध ईद्दगाह पर बुलडोजर, असमोली में सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करने की तैयारी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल के असमोली क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध ईदगाह को बुलडोजर एक्शन से जमींदोज कर दिया ..ईदगाह 15 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई थी... प्रशासन का दावा है सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह कार्रवाई होती रहेगी0
0
Report
वाराणसी में ऑनलाइन जुआ के धंधे पर साइबर पुलिस ने धोरे 8 अभियुक्त गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में ऑनलाइन जुआ के धंधे पर साइबर पुलिस ने कार्रवाई की. भाग्य लक्ष्मी एप्प से अवैध जुए का कारोबार चल रहा था. मुख्य सरगना के साथ पुलिस ने 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. मौके से 68 हजार रुपए और 11 मोबाइल बरामद हुए. कैंट थाने के सदर बाजार क्षेत्र में छापेमारी की गई.0
0
Report
ट्रक भिड़ंत से किसान की भैंस मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाकर मुआवजा मांगा
Tonk, Rajasthan:पीपलू टोंक ट्रक की टक्कर से किसान की भैंस की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम एंकर...पीपलू थाना क्षेत्र के देवरी गांव में स्टेट हाईवे-121 पर बालाजी मंदिर के समीप एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से किसान की भैंस की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत भैंस उम्मीद चौधरी पुत्र रामप्रसाद चौधरी की थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और पीड़ित किसान ने मुआवजे एवं कार्रवाई की मांग को लेकर देवरी बालाजी के पास करीब एक घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सूचना मिलते ही पीपलू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व पीड़ित किसान से समझाइश कर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान कर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उचित मुआवजे को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
कानपुर रजिस्ट्री ऑफिस में आयकर छापेमारी से हड़कंप, नोटिसों का जवाब नहीं
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग रजिस्ट्री ऑफिस में आयकर विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप काफी समय से कार्यों में हेराफेरी के लग रहे थे आरोप विभाग द्वारा कई बार नोटिस भेजने पर नहीं दिया रहा था जवाब छापेमारी से रजिस्ट्री ऑफिस लोगों की भीड़ हुई एकत्रित एक घंटे से अधिक समय से आयकर विभाग की चल रही छापेमारी बिल्हौर रजिस्ट्री ऑफिस का मामला0
0
Report
हमीरपुर में ब्लैकमेलिंग से दुष्कर्म का आरोप, युवती ने पुलिस को दी शिकायत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-युवक पर नहाते समय युवती की अश्लील फ़ोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, फ़ोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप, माह अप्रैल 26 में फोटो वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर सुमेरपुर बुलाकर एक होटल के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप, युवक पर फेंक आईडी बनाकर युवती की फोटोज वायरल करने का आरोप, फोटो वायरल होने के बाद टूटी युवती की शादी, पीड़ित युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप लगाई न्याय की गुहार, पुलिस ने सुसंगत धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला.0
0
Report
प्रयागराज के करैली में बमबाजी: दो गिरफ्तार, राजा अली की तलाश जारी
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज करैली में घर के बाहर बमबाजी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, देर रात पुलिस ने आमिर और अरमान को किया गिरफ्तार, करैली थाना क्षेत्र के अलीना सिटी के पास से हुई गिरफ्तारी, दोनों के कब्जे से 3 जिंदा देशी बम भी बरामद, घटना में शामिल मुख्य आरोपी राजा अली की तलाश जारी, गिरफ्तार अभियुक्ताओं ने पुलिस की पूछताछ में किया खुलासा, राजा अली के ससुराल वालों को डराने के मकसद से की थी बमबाजी, घटना के मुख्य आरोपी राजा अली की तलाश में जुटी पुलिस।0
0
Report
Advertisement
