226010
रायबरेली:युवक पर दबंगों ने चाकुओं से किया जानलेवा हमला
Lucknow, Uttar Pradesh:दबंगों का शिकार हुआ युवक चाकू से किया गया हमला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सी एच सी में भर्ती कराया और पुलिस को सुचना दी।नाजुक हालत होने की वजह से युवक को रायबरेली जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मामला परशदेपुर के महुआ वीरान के डीह थाना क्षेत्र का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा: मजदूर दिवस पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, उत्साहपूर्ण कार्यक्रम
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- मजदूर दिवस के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस चप्पे-चप्पे पर अलर्ट, मजदूरों ने उत्साह के साथ भव्य तरीके से मजदूर दिवस मनाया, अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बना रहे है नजर, कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं प्रशासन ने शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां कीं0
0
Report
ग्रेटर नोएडा दनकौर में स्कूल बस दुर्घटना: पांच वर्षीय बच्ची की मौत, चालक फरार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में स्कूली बस की चपेट में आकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए शिकायत दी है। रोशनपुर गांव निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय बेटी भूमि तालड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। गुरुवार दोपहर छुट्टी के बाद वह रोज की तरह स्कूल बस से घर लौटी थी। आरोप है कि घर के पास बस से उतरने के बाद भूमि जैसे ही घर की ओर बढ़ी, तभी उसी स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई。 परिजन उसे तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। परिजनों का आरोप है कि बस में चालक के अलावा कोई हेल्पर मौजूद नहीं था। बच्चों को सुरक्षित उतारने और सड़क पार कराने वाला कोई कर्मचारी न होने से हादसा हुआ। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
रांची में 24x7 हाईटेक CCTV निगरानी: क्या बदलेगी शहर की सुरक्षा?
Ranchi, Jharkhand:शहर अब सिर्फ सड़कों और गलियों तक सीमित नहीं अब यहां हर कोना तीसरी आंख की निगेहबानी में होगा। कानून का एक ऐसा पहरा जहां हर हरकत कैद होगी और हर अपराध बेनकाब होंगे। आखिर कैसे बदलेगी शहर की सुरक्षा व्यवस्था राजधानी रांची की सुरक्षा को और भी ज्यादा कारगर करने के लिए हाईटेक निगरानी सिस्टम लगाया जा रहा है जहां कंट्रोल रूम से 24 घंटे शहर की हर ग़तिविधि पर नजर रखी जाएगी। जानकारी देते हुए बताया कि डीजीपी के निर्देश पर सीसीटीवी की समीक्षा के साथ साथ पूरे शहर को सीसीटीवी से लैस करने की कवायद तेज कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
वैशाली: बुलडोजर दबाव के बाद कुख्यात अपराधी अभिनंदन ने कोर्ट में समर्पण किया
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरा गांव से है, जहां कुख्यात अपराधी अभिनंदन की तलाश में पुलिस लंबे समय से जुटी थी। कई मामलों में वांछित अभिनंदन पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था और फरार चल रहा था। लेकिन जैसे ही न्यायालय के आदेश पर वैशाली पुलिस कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए उसके घर बुलडोजर लेकर पहुंची, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम ने घर को घेर लिया और बुलडोजर की गूंज के साथ कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस के इस कड़े एक्शन और लगातार दबाव के चलते कुख्यात अपराधी अभिनंदन ने आखिरकार कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वैशाली पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है। जिले के एसपी के निर्देश पर फरार और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। अपराधियों को साफ चेतावनी दी गई है कि या तो कानून के सामने झुक जाएं, नहीं तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।0
0
Report
मोतिहारी एटीएम डकैती: 36 लाख की चोरी, पुलिस के हाथ खाली
Motihari, Bihar:एक तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपराधियों के खिलाफ में कड़ी कार्रवाई करने का सख्त हिदायत सभी जिलों के एसपी और डीएम को दे रहे हैं तो वहीं मोतिहारी में अपराधियों के हौसले बुलंद है और थाना से महज कुछ भी दूरी पर हुए एटीएम चोरी की वारदात की सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है चोरों ने 29 अप्रैल को ही रात के 2:08 बजे महज 4 मिनट में तकरीबन 36 लाख 37हजार रुपये को एटीएम काटकर आराम से बोरा और कपड़ा में पैसे को पैक कर चलते बने..... घटना रात 2:08 की है यह गिरोह आसानी से एटीएम के पास पहुंचता है और वह अपनी गाड़ी को सड़क किनारे खड़े कर एटीएम के अंदर प्रवेश करने से पहले वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर ब्लैक स्प्रे कर देता है और उसके बाद तेजी से एटीएम मशीन को काटना शुरु कर दिया और महज 4 मिनट में ही 36 लाख 37 हजार रुपया लेकर रफू चक्कर हो गया पुलिस लगातार अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का दवा जरूर करती हैलेकिन एटीएम चोर गिरोह ने पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल उठ दिया है आखिर पुलिस की गस्ती और मुस्तैद रहती तो शहर के बीचो-बीच इस तरह की घटना नहीं होती और इस बार पुलिस को एटीएम चोर गिरोह ने खुला चैलेंज दे दिया है... लेकिन पुलिस के हाल 72 घंटे बीत जाने के बावजूद भी हाथ खाली है0
0
Report
बच्चे को पिता के साथ अकेला छोड़ना: जोखिम और सावधानियाँ
Noida, Uttar Pradesh:When you leave your kid alone with dad0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में बढ़ती गर्मी पर जीव-जंतुओं के लिए मानवीय पहल की अपील
Jodhpur, Rajasthan:राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी ने जहां आमजन का जीवन प्रभावित कर रखा है, वहीं बेजूबान जीव-जंतुओं के लिए यह मौसम और भी चुनौतीपूर्ण बन गया है। तेज तापमान और सूखे हालात के चलते पक्षियों व पशुओं के सामने पानी, भोजन और छांव का संकट गहराता जा रहा है। राजस्थान जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई ने प्रदेशवासियों से मानवीय पहल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस दौर में बेसहारा पशु-पक्षियों के लिए पानी, दाना और छांव की व्यवस्था करना बेहद जरूरी है। बिश्नोई ने बताया कि गोचर भूमि, पड़त क्षेत्र और जंगल लगातार कम होते जा रहे हैं, जिससे जीव-जंतुओं के प्राकृतिक संसाधन घट रहे हैं। ऐसे में शहरों और गांवों में रहने वाले लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आमजन से घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी के बर्तन रखने, पक्षियों के लिए परिंडे लगाने और पशुओं के लिए छांव की व्यवस्था करने की अपील की है, ताकि इस भीषण गर्मी में बेजुबानों को राहत मिल सके।0
0
Report
एक महिला ने युवक की पिटाई कर दी, मामला गर्म
Noida, Uttar Pradesh:Man lady Man get beaten by a lady0
0
Report
पटना के राजापुर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका; पोस्टमार्ट्रम की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी Patna से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राजापुर इलाके में सुबह सड़क पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान शंकर चौहान, मैनपुर निवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही Buddha Colony Police Station की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं—कुछ इसे हत्या बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि युवक दौड़ते हुए आया और दीवार से टकराने की वजह से उसकी मौत हुई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मृतक के खिलाफ पहले से Patliputra Police Station और Danapur Police Station में मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। वहीं ASP लॉ एंड ऑर्डर Krishna Murari Prasad का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि FSL टीम को बुलाया गया है, सबूत जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ही साफ हो पाएगा कि मामला हत्या का है या नहीं.0
0
Report
Advertisement
अमरोहा में शादी समारोह में दो पक्ष भिड़े, CCTV में मारपीट; एक घायल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के एक रिसोर्ट में एक शादी समारोह में पुराने विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसका लाइव वीडियो CCTV में कैद हुआ है अमरोहा में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरातफरी मच गई जब पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के एक रिसॉर्ट की है, जहां होटल की पार्किंग में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कहासुनी चल रही थी। शादी समारोह के दौरान आमना-सामना होते ही विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक के सिर पर ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
ICU में मौत के बाद परिजन की पूजा रोक, अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई
Kota, Rajasthan:Kota मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृतक की आत्म लेने पहुंचे परिजन, ICU वार्ड में ईलाज के दौरान हुई थी मौत, आत्मा को पुष्प आमंत्रण के साथ लेजाने एक दर्जन लोग पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, तैनात गार्ड एवं पुलिस जवानों ने भीतर जाने से रोका, कानूनी बाध्यता बताते हुई प्रवेश को लेकर लगाई रोक, परिजन गेट के बाहर परिसर में ही करने लगे पूजा प्रतिष्ठा, पूर्व में इस तरह की घटनाएं आ चुकी सामने,0
0
Report
मंदसौर में हनी ट्रेप: युवती ने प्रेमजाल बनाकर लाखों लिए, युवक ने शिकायत दी
Mandsaur, Madhya Pradesh:मनीष पुरोहित/मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में हनी ट्रैप का एक मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि एक युवती ने एक युवक को अपने प्रेम जाल में फसाया और फिर उसके वीडियो बना लिए, इन्ही वीडियो के आधार पर उसे बदनाम करने का और झूठे केस में फ़साने का दबाव बनाकर शुरू किया युवती ने युवक से 21 लाख रुपए ले लिया, आखिरकार युवक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है,,0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में कपड़ा व्यापारी पर कार से हमला, ₹15000 लूट
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तौधकपुर गांव के पास दुकान बंद करके कपड़ा व्यापारी अपने घर जा रहा था। तभी कार लोगों ने रास्ते में रोक कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कपड़ा व्यापारी को गंभीर चोटे शरीर में आई है। आसपास के लोगों ने तुरंत परिवारजनों को सूचना दी। पास में रखे करीब ₹15000 लूटकर फरार हो गए। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिवारजनों ने घायल वेद प्रकाश को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर के द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वही पीड़ित परिवार के द्वारा कोतवाली में शिकायती पत्र दी गई है शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।0
0
Report
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत के बयानों में LPG दाम, श्रमिक दिवस और आरक्षण बिल
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत के विभिन्न मुद्दों पर बाइट 1 - कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के बड़े दामों पर 2 - श्रमिक दिवस के मौके पर सरकार की तरफ से श्रमिकों को तमाम सौगात दी जाएंगी। 3 - महिला आरक्षण बिल को लेकर विधानसभा के विशेष सत्र पर।0
0
Report
हेमकुण्ड साहिब यात्रा: सेना ने बर्फ हटाकर मार्ग सुरक्षित किया, कपाट खुलेंगे
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद अब यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए तयारी तेज हो गई हैं। भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा के सेवादार कठिन हिमालयी परिस्थितियों में ट्रेक मार्ग से बर्फ हटाने के कार्य में जुटे हुए हैं। यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बर्फबारी के बावजूद, भारतीय सेना और सेवादारों की संयुक्त टीम ने घांघरिया से आगे का मार्ग साफ करने का कार्य जारी रखा। सेना की 418 इंडिपेंडेंट फील्ड कंपनी (9 माउंटेन ब्रिगेड) की टीम, सूबेदार के नेतृत्व में, सेवादारों के साथ अटलकोटी ग्लेशियर को सफलताप्रव berpार कर चुकी है और अब श्री हेमकुंड साहिब से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर पहुंच गई है। टीम ऊंचाई वाले दुर्गम ट्रेक पर जमी मोटी बर्फ को काटते हुए मार्ग को तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित बना रही है。 बी ओ - वहीं, यात्रा के प्रमुख पड़ाव गोविंदघाट में मुख्य प्रवेश द्वार को भारतीय सेना के जवानों द्वारा रंग-रोगन कर तैयार किया जा रहा है। यह कार्य आर्मी के वाहन (वन-टन गाड़ी) की सहायता से किया जा रहा है। सेना के अनुसार, यह मुख्य गेट उनके जवान मदन सिंह की स्मृति में बनाया गया है, जिन्होंने हेमकुंड साहिब की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्री हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट शनिवार, 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, प्रथम जत्था 20 मई 2026 को ऋषिकेश से रवाना होगा। गौरतलब है कि भारतीय सेना पिछले कई दशकों से हर वर्ष इस दुर्गम क्षेत्र में निःस्वार्थ सेवा देते हुए यात्रा मार्ग को सुगम बनाती रही है, जिससे हेमकुंड साहिब यात्रा सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधक ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भारतीय सेना और सभी सेवादारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संयुक्त प्रयास सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल है। लगभग 15,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब सिखों का एक अत्यंत पवित्र तीर्थस्थल है, जो सात बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों और पवित्र हेमकुंड झील से घिरा हुआ है। ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा से जुड़ी ताजा जानकारी लेते रहें।0
0
Report
Advertisement
