226301
मोहनलालगंज सहित गोसाईगंज व नगराम में पुलिस ने की छापेमारी, 110 लीटर अवैध शराब बरामद
Mohanlalganj, Uttar Pradesh:लखनऊ में अवैध मदिरा की बिक्री व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत दिनांक 19.06.2024 को जनपद लखनऊ की आबकारी टीम द्वारा ग्राम इंद्रजीत खेड़ा थाना मोहनलालगंज, ग्राम भज्जा खेड़ा थाना नगराम, ग्राम जौखण्डी थाना गोसाईंगंज, ग्राम सिठोली थाना गोसाईंगंज में दबिश दी गयी। दबिश के दौरान आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कुल 4 अभियोग पंजीकृत करते हुए कुल 110 ली0 अवैध शराब बरामद की गई तथा 600 कि0ग्रा0 लहन मौके पर ही नष्ट किया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली-एनसीआर के सागरपुर में अचानक बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत
New Delhi, Delhi:दिल्ली में मौसम ने ली करवट सागरपुर में अचानक तेज बारिश लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दे रही है। अचानक बदला मौसम का मिजाज हल्की ठंडी हवा गर्मी से राहत महसूस कर रहे लोग। आसमान में छाए घने बादल। लोकेशन.... सागरपुर। दिल्ली-NCR में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने भी बारिश और तेज हवा लेकर अलर्ट जारी किया है NCR इलाके तेज होंगी। साउथ वेस्ट दिल्ली सागरपुर में मौसम ने अचानक करवट ली तेज हवा के साथ तेज बारिश, बारिश ने बढ़ाई हल्की ठंडक। उमस भरी गर्मी थीं पंखा भी काम नहीं कर रहा था अब बारिश होने मोस्ट भरी गर्मी से लोगों ने कुछ राहत महसूस की है।0
0
Report
रोहतक के सफाई कर्मचारियों का धरना 27वें दिन जारी; मंत्री घर जाकर जवाब मांगेंगे
Rohtak, Haryana:रोहतक में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 27वें दिन भी चल रही है। नगर निगम में कर्मचारियों ने धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में पंचायत कर सीएम घेराव में बढ़-चढ़ कर शामिल होने का आह्वान किया धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए अन्य कर्मचारी संगठन भी पहुंच रहे हैं, जिनमें आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर शामिल है। सर्व कर्मचारी संघ ने भी हड़ताली कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है। साथ ही आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया गया0
0
Report
बस्तर में मिशन 2028 के लिए कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया
Jagdalpur, Chhattisgarh:संगठन सृजन के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ब्लॉक अध्यक्षों की संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को जगदलपुर में समापन हुआ, तीन दिनों तक चले मास्टर ट्रेनर्स शिविर में संभाग भर के 58 ब्लॉक अध्यक्षों के साथ 20 मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया, प्रशिक्षण के दौरान संगठन को मजबूत करने, जनता से सीधे कनेक्ट होने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने को लेकर ब्लॉक अध्यक्षों को प्रदेश के बडे नेताओं द्वारा टिप्स दिए गए, वहीं इस प्रशिक्षण शिविर की शुरुवात पहले चरण में बस्तर से की गई, मिशन 2028 को लेकर पूरा कांग्रेस का पूरा फोकस बस्तर में रखा गया है, इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा इस प्रशिक्षण के बाद ब्लॉक अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र नए जोश और तेवर के साथ पार्टी को मजबूत करने एवं राज्य सरकार को घेरने का काम करेंगे दीपक बैज ने कहा इस प्रशिक्षण के जरिए 2028 में सरकार बनाने में ब्लॉक अध्यक्ष जुटेंगे।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में एक रात में आठ घरों की चोरी: नाबालिग गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur जिले के जजुआर थाना क्षेत्र में बीते दिनों चोरों ने एक ही रात में आठ घरों में गृहभेदन कर दहशत फैला दी थी. इसके बाद जजुआर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर डीएसपी East One Aly Vats के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम में जजुआर थाना अध्यक्ष रोशन मिश्रा को भी शामिल किया गया था. टीम तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी. इसी बीच मिली सूचना के आधार पर 26 अगस्त को गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया. गिरोह के मुख्य आरोपी सोनू कुमार और उसके सहयोगी करण कुमार को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि सोनू कुमार के ऊपर मुजफ्फरपुर जिले के अलग-अलग थानों के साथ अन्य जिलों में भी गृहभेदन के मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा जारी है. बयान के अनुसार बीते दिनों जजुआर थाना क्षेत्र में एक ही रात में आठ घरों में गृहभेदन की घटना को अंजाम दिया गया था.0
0
Report
नवी मुंबई में एक्सपायरी तारीख बदली कर नया बनाने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे
Navi Mumbai, Maharashtra:तुम्ही खरेदी केलेले अन्नपदार्थ एक्सपायरी झालेले तर नाहीत ना? नवी मुंबईत मुदतबाह्य खाद्यपदार्थांवर नव्या तारखा छापणाऱ्या टोळीचा पर्दाफाश! तुर्भे एमआयडीसीमध्ये सुरू होता नागरिकांच्या जिवाशी खेळणारा गोरखधंदा. गुन्हे शाखा व अन्न-औषध प्रशासनाची धडक कारवाई; तब्बल ५ दिवस चालली झाडाझडती. नामांकित ब्रँड्सच्या अन्नपदार्थांच्या पाकिटांवरील मूळ मॅन्युफॅक्चरिंग डेट व एक्सपायरी डेट थीनरच्या साहाय्याने पुसून काढली जात होती. त्यानंतर हायटेक इंकजेट प्रिंटिंग मशीनच्या साहाय्याने पुढील १-२ वर्षांची खोटी व वाढीव मॅन्युफॅक्चरिंग व एक्सपायरी तारीख छापून पॅकेट्स नवीन असल्याचे भासवले जात होते. तसेच खोटे स्टिकर्सही चिकटवले जात असल्याचे तपासणीत आढळून आले. ५ दिवस चाललेल्या झाडाझडतीनंतर तुर्भे पोलीस ठाण्यात १३ व्यक्ती व कंपन्यांविरोधात गुन्हा दाखल झाला. गोदामात हजारो कार्टन्सचा एवढा प्रचंड साठा होता; अन्न सुरक्षा अधिकारी यांना संपूर्ण मालाचे वर्गीकरण करण्यासाठी २४ ते २९ ऑगस्ट सलग पाच दिवस लागले. सुमारे ७५ लाख २१ हजार रुपये किमतीचे ४,९४२ कार्टन्स फेरफार केलेले अन्नपदार्थ तात्काळ जप्त झाले. तसेच गोदामात इतर कोट्यवधी रुपयांचा संशयास्पद साठा व विना-लेबल ड्रायफ्रूट्स देखील आढळले. मुलांच्या आवडीचे कुरकुरे, लेज अन् मॅगीचा साठा जप्त; या छाप्यात विविध कुरकुरे, मॅगी नूडल्स, मसाला, टिन्स इत्यादींचा समावेश होता. मुदतबाह्य झालेले अन्नपदार्थ खाल्ल्यास विषबाधा, पोटाचे विकार व यकृतांच्या Today-आजार संभवतात. प्रमुख आरोपी व कंपन्यांची नावे: साधना एंटरप्रायजेसच्या भागीदार जयप्रकाश सिंह, भागीदार जया नवरंग बहादूर सिंग, मे. साधना एंटरप्रायजेस (तुर्भे), मे. स्पॅन इम्पेक्स, मे. नोवास एक्सपोर्ट, मे. जमनादास रुत्तनसी अँड कंपनी, मे. भारत इंटरनॅशनल, मे. अंगद एक्सपोर्ट, मे. जोशी ब्रदर्स, इत्यादी १३ जणांना अन्न सुरक्षा कायदा व भारतीय दंड संहला अंतर्गत गुन्हे, राजकीय व दिल्ली-नोएडा स्थित कंपन्यांवरील कलमांची नोंद करण्यात आली. आंतरराष्ट्रीय टोळीचा संशय; गोदामचालक जयप्रकाश सिंह यांच्या चौकशीत कंपन्यांची सांगण्यावरून हा फेरफार केला गेल्याचे कबूल. मुदतबाह्य माल देशांतर्गत बाजारात खपवला जात होता की विदेशात पाठवला जात होता, याचा तपास सुरू.0
0
Report
बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर भीषण टक्कर, 5 साल के आयर्न की मौत, दर्जनों घायल
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर बारिश के बीच दो रोडवेज बसों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 5 साल के मासूम आयर्न की मौत, करीब दर्जनभर यात्री घायल बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ागांव के निकट रानी बाजार (दलसराय) के पास आज शाम तेज बारिश के दौरान दो रोडवेज बसों की आमने-सामने जोरदार व भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त कैसरबाग डिपो की बस बहराइच से लखनऊ की ओर जा रही थी, जबकि बाराबंकी डिपो की बस यात्रियों को लेकर रामनगर की तरफ बढ़ रही थी। तेज बारिश और फिसलन के बीच हुई इस जबर्दस्त टक्कर में 5 वर्षीय मासूम बच्चे आयर्न की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्री प्रभाकर का इलाज जारी है। हादसे में दोनों बसों के परिचालक अरविंद कुमार शुक्ला समेत करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मसौली थाना पुलिस और स्थानीय राहगीरों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तुरंत बड़ागांव सीएचसी और रामनगर के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। बड़ागांव सीएचसी में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने तिलोकपुर निवासी प्रभाकर के पैर और जांघ में गंभीर फ्रैक्चर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जहां उपचार चल रहा है。 बड़ागांव सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ ने बताया कि हादसे में कई घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक इलाज देकर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार डॉक्टरों की सघन निगरानी में जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त दोनों बसों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारू कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट- मृत बच्चे के परिजन。0
0
Report
Advertisement
पुरुलिया के रेस्टोरेंटों में स्वच्छता गंभीर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नोटिस जारी
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া: পুরুলিয়া শহরের বিভিন্ন রেস্তোরাঁতে হাইজেনিক মেইনটেন করা হয়নি বলে অভিযোগ । জিঞ্জি অবস্থার মধ্যেই চলছে রান্না । সম্প্রতি বিভিন্ন হোটেল রেস্তোরাঁয় অভিযান চালায় ফুড সেফটি ডিপার্টমেন্ট। অভিযানে গিয়ে বেশ কয়েকটি হোটেল ও রেস্তোরাঁর মালিককে আইনি নোটিশ ধরানো হয়েছে । তবুও সাবধান হবেন কি হোটেল রেস্তোরাঁর মালিকেরা উঠছে প্রশ্ন ?0
0
Report
डॉक्टर की बाइट: पतलेपन के असर से दिल्ली में मोटापा क्यों बढ़ रहा है
Noida, Uttar Pradesh:डॉक्टर की बाइट- जरूरत से ज्यादा पतला होने का असर क्या होता है.. दिल्ली में मोटापा और दुबलापन क्यों बढ़ रहा है0
0
Report
सतना-उचेहरा मार्ग पर बस टक्कर, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी घायल
Sayna, Madhya Pradesh:सतना-उचेहरा मार्ग पर शहस्रबाहु ढाबा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार इचौल निवासी धीरज उर्फ राहुल कुशवाहा (34) पिता स्व. रामसहाय कुशवाहा अपने 3 वर्षीय पुत्र अयांश और पत्नी सुनीता के साथ स्कूटी से जसो स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान उचेहरा से मैहर की ओर जा रही गरवार कंपनी की तेज रफ्तार बस ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धीरज और मासूम अयांश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
पीपलू में फ्लैग मार्च, चुनाव-त्योहारों के लिए सुरक्षा बढ़ी
Tonk, Rajasthan:पीपलू में पुलिस का फ्लैग मार्च, चुनाव और त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी एंकर...पीपलू नगर निकाय चुनाव एवं आगामी त्योहारों को लेकर मंगलवार को पीपलू थाना पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन और थानाधिकारी शिवचरण के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने का संदेश दिया। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं आगामी त्योहारों को देखते हुए भी पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव एवं त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
धौलपुर के नर्सिंग रोड स्थित सरकारी स्कूल के द्वार पर जहरीला सांप पकड़कर सुरक्षित रखा
Dholpur, Rajasthan:वन विभाग को दी सूचना, टीम ने जहरीले सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। धौलपुर के थाना निहालगंज क्षेत्र के नर्सिंग रोड पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्फेंट के मुख्य द्वार पर एक जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। यह खबर तेजी से आसपास के लोगों तक फैली और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोके पर मौजूद रमाकांत शुक्ला ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद मौजूद स्थान पर पहुंची। टीम के सदस्य राधाकृष्ण शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने सावधानी और सूझबूझ के साथ काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के रेस्क्यू होते ही मौजूद लोगों ने राहत महसूस की। वन विभाग कर्मचारी राधाकृष्ण ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर सांप और अन्य जहरीले जीव सुरक्षित ठिकाने की तलाश में घरों और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में सांप दिखाई देने पर उसे मारने या पकड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए, बल्कि तत्काल संबंधित विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए। रेस्क्यू टीम ने बताया कि सांप को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची है। उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। इस दौरान लोगों ने रेस्क्यू टीम की तत्परता और साहस की सराहना की।0
0
Report
कल्याण पूर्व तिसगाव में घर आग, जीवन हानि नहीं; महेश गायकवाड ने निरीक्षण कराया
Kalyan, Maharashtra:कल्याण पूर्व तिसगाव अयोध्या नगरी ,उषा किरन इमारती मधील घराला आग अग्निशमन दल उशिराने पोहचले, घरातील साहित्य जळून खाक , सुदैवाने जिवीत हानी नाही,आगीचे कारण अस्पष्ट शिवसेना नगरसेवक महेश गायकवाड यांनी केली पाहणी अग्निशमन यंत्रणा सुसज्ज कराः शिवसेना नगरसेवक महेश गायकवाड यांची मागणी.0
0
Report
Advertisement
कानपुर के पेट्रोल पंप में मिलावट का दावा viral; जांच की मांग
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल कानपुर। कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पेट्रोल में मिलावट का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पेट्रोल पानी जैसा दिखाई दे रहा है, जिसके बाद लोगों में पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। वीडियो सामने आने के बाद पेट्रोल पंप पर मिलने वाले ईंधन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि अगर पेट्रोल में पानी या किसी अन्य पदार्थ की मिलावट है, तो इससे वाहनों के इंजन को नुकसान पहुंच सकता है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पेट्रोल की गुणवत्ता की आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में संबंधित विभाग की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।0
0
Report
नेपाल भेजे गए चार शव: नारायणी नदी में खोज जारी, पोस्टमार्टम के बाद नेपाल को सौंपे
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - नेपाल त्रासदी के बाद नारायणी नदी में शवों की तलाश जारी - प्रशासन ने चार शव पोस्टमार्टम के बाद नेपाल भेजे - खड्डा थाना क्षेत्र में नारायणी गंडक नदी से बरामद हुए 13 शवों में चार शव नेपाल भेजे गए - मदनपुर सुकरौली ठोकर नंबर-3 के पास मिले थे सभी चार चारों शव - शवों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल - 31 अगस्त को डॉक्टरों के पैनल ने चारों शवों का किया था पोस्टमार्टम - पहचान और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठूठीबारी बॉर्डर से नेपाल अधिकारियों को सौंपे गए शव - वहीं प्रशासन अभी भी बड़ी गंडक नदी नारायणी से शवों की तलाश के लिए SDRF का अभियान अभी भी जारी ।0
0
Report
मोहाना में आठ अभियुक्त गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल भेजे
Naugarh, Uttar Pradesh:मोहाना पुलिस में गैर इरादतन हत्या के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलएयकतल एक अदद मोटे बांस, एक अदद यूकेलिप्टस का मोटा डंडा और एक स्टील की पाइप को भी बरामद किया है। पकड़े गए सभी अभियुक्त मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर पांच टोला छोटकी बेलहरी के निवासी हैं । आपको बताते चलें कि 26 जून 2026 को मोहान थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरी में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी इस मारपीट में जमाल अहमद पुत्र अकबर अली के सर में गंभीर चोटें आई थी। घायल जमाल अहमद का इलाज लखनऊ के लोहिया राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था जहां से वह ठीक होकर घर आ गया लेकिन कुछ दिन बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ी और उसे दोबारा भर्ती किया गया इस बीच इलाज के दौरान 28/ 29 अगस्त की रात में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मोहाना पुलिस ने पंजीकृत धाराओं में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर सभी आठों आरोपियों की तलाश में जुड़ गई। घटना में आरोपित आठों आरोपी जुबेर अहमद , क्युम अहमद, इमरान अहमद, कमरुद्दीन, महबूब, शफीउल्लाह, मोहम्मद अजीज और हफीजुल्लाह को मोहाना पुलिस ने 1 सितंबर को मुखबिर खास की सूचना पर सड्डा तिराहे से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर आलाकतल एक बांस , एक लिप्टिस का मोटा डंडा और एक स्टील का राड भी बरामद किया। पकड़े गए सभी अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
