226021
थाना लाइन बाजार में महिला के साथ हुई मारपीट की खबर
Lucknow, Uttar Pradesh:थाना लाइन बाजार के ग्राम चांदपुर में एक महिला के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी नगर श्री देवेश सिंह ने मीडिया से बातचीत की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचायत चुनाव टिकट वितरण के लिए कांग्रेस ने जिला स्तर पर कमेटी गठित
Jaipur, Rajasthan:Jaipur राजस्थान कांग्रेस से जुड़ी खबर पंचायत चुनाव टिकट वितरण और चुनाव संचालन के कमेटियों का किया गया गठन सभी जिलों में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का किया गठन कमेटी में विधायक,सांसद,, पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,जिला प्रभारी, सह प्रभारी होंगे सदस्य लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव प्रत्याशी भी होंगे सदस्य जिला अध्यक्ष विभाग प्रकोष्ठ और अग्रिम संगठन के जिला अध्यक्ष भी होंगे कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य यह कमेटी चुनाव संबंधी संचालन और उम्मीदवारों के चयन से जुड़ा देखेगी सारा काम0
0
Report
कानपुर में ईवी ऑटो स्टंट के चक्कर में बेकाबू, वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग बीच बाजार इलेक्ट्रॉनिक आटो दुकान के पार स्टंट करने के चक्कर में ईवी आटो हुआ बेकाबू सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वीडियो वायरल अनवरगंज थाना क्षेत्र के आलम मार्केट का मामला0
0
Report
हमीरपुर के किसानों ने भूख हड़ताल के साथ मुआवजा-बीमा की मांग पर धरना समाप्त किया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- जय जवान जय किसान संगठन से जुड़े किसानों ने शुरू किया धरना, विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान, अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के सर्वे और मुवावजे को लेकर किसानों का अनशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मध्यवर्ती सर्वे लागू कराए जाने की मांग, अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे और बीमा की मांग, अतिवृष्टि से तिल मूंग उड़द मूंगफली जैसी फसलों का हुआ नुकसान, जिला प्रशासन से वार्ता के बाद किसानों ने समाप्त किया धरना, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गोल चबूतरे का मामला।0
0
Report
Advertisement
योगी कैबिनेट ने दिवाली–होली पर गरीब परिवारों के लिए 2 LPG सिलेंडर मंजूर किए
Lucknow, Uttar Pradesh:योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला होली-दिवाली पर गरीब परिवारों को मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर - योगी कैबिनेट ने मुफ्त LPG सिलेंडर (दिवाली - होली) योजना को आगे बढ़ाने की दी मंजूरी - दीपावली और होली पर लाभार्थियों को मिलेंगे 2 सिलेंडर - योजना के लिए ₹2,142 करोड़ का बजट प्रावधान - गाँव के गरीब परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया फैसला - कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री मनोज पांडेय ने दी जानकारी0
0
Report
रायपुर में भारत बनाम जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज: टिकट बिक्री शुरू, स्टेडियम अपडेट्स
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत VS जिम्बाब्वे महिला T20 मुकाबले नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होंगे तीनों मैच मैच को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की पीसी संघ के अध्यक्ष विजय शाह ने बताया शाम 7 बजे से शुरू होगा मुकाबला 12 अक्टूबर शाम 4 बजे से शुरू होगी टिकटों की बिक्री, टिकिट जिनी एप्प से मिलना होगा शुरू लोअर स्टैंड की टिकट 250 रुपये में मिलेगी तीनों मैचों की सीरीज टिकट 499 रुपये में उपलब्ध दो टिकटों का कॉम्बो 350 रुपये में मिलेगा प्लैटिनम टिकट 3500, गोल्ड 2500 और सिल्वर 2000 रुपये में कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 70 हजार रुपये, सिंगल कॉर्पोरेट टिकट 3500 रुपये पूरी तरह डिजिटल होगी टिकट व्यवस्था, फिजिकल टिकट की जरूरत नहीं QR कोड स्कैन कर स्टेडियम में मिलेगी एंट्री एक आईडी से अधिकतम 6 टिकट बुक करने की सुविधा ग्राउंड वाटर इस्तेमाल पर NGT प्रकरण में मैच आयोजन को न्यायालय से क्लीयरेंस स्टेडियम में STP इंस्टॉल, पानी की खपत पर नजर रखने फ्लो मीटर भी लगाया गया बाइट- विजय शाह, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ0
0
Report
बगरू में पुलिस ने 15 माह पहले चोरी हुई बाइक के आरोपी को गिरफ्तार
Dudu, Rajasthan:बगरू (जयपुर) सेज थाना पुलिस की कार्रवाई ,करीब 15 माह पहले हुई बाइक चोरी की वारदात का किया खुलासा,शातिर वाहन चोर विकास सेन उर्फ कालू को किया गिरफ्तार,आरोपी ने सेज क्षेत्र से की थी बाइक चोरी,आरोपी से चोरी की गई बाइक भी की बरामद,थानाधिकारी उदयसिंह शेखावत के नेतृत्व में मिली सफलता,पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में कर रही है पूछताछ।0
0
Report
Advertisement
सरमथुरा में वन्यजीव प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता: 250 विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में वन्यजीव प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग सरमथुरा धौलपुर: वन्यजीव सप्ताह 2026 के अंतर्गत सरमथुरा में वन्यजीव प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टाइगर वॉच के बाघ मित्र कार्यक्रम के तहत पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों प्रतियोगिताओं में करीब 250 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वन्यजीव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 9 के अभी शर्मा ने प्रथम, नरेंद्र प्रजापति ने द्वितीय तथा वैष्णवी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9 की काजल मीणा प्रथम, कक्षा 12 की लक्ष्मी शर्मा द्वितीय तथा कक्षा 10 की खुशबू गौड़ एवं रिजवान मलिक संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। संस्था की ओर से सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए वन्यजीव एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का आग्रह किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह सराहनीय रहा0
0
Report
झुंझुनूं में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए ईवीएम प्रशिक्षण शुरू
Jhunjhunu, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव को लेकर ईवीएम प्रशिक्षण पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज जिला परिषद सभागार में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को दी ट्रेनिंग ईवीएम तैयार करने, उम्मीदवारों के नाम सेट करने की दी जानकारी बूथ-वार्ड सेटिंग और मशीनों की सीलिंग का दिया प्रशिक्षण 8 अक्टूबर को आरओ और एआरओ का भी हो चुका प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को आरओ स्तर पर ईवीएम टीमों को देंगे ट्रेनिंग पंचायती राज आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत जिला परिषद सभागार में ईवीएम तैयार करने और उनके संचालन से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को ईवीएम की तैयारी, कमीशनिंग, उम्मीदवारों के नाम सेट करने, बूथ और वार्ड निर्धारित करने तथा मशीनों की सीलिंग करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसीईओ रामनिवास ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कार्मिकों को ईवीएम के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना है, ताकि चुनाव के दौरान मशीनों को तैयार करने और उनका उपयोग करने में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों (बीएलएमटी) को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं, 8 अक्टूबर को पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) का पूरे दिन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव में ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। ऐसे में मशीनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तैयार करना और उनकी कमीशनिंग करना महत्वपूर्ण है। आज प्रशिक्षित किए जा रहे ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक 12 अक्टूबर को अपने-अपने आरओ स्तर पर जाकर ईवीएम तैयार करने वाली टीमों को प्रशिक्षण देंगे। इसमें मशीनों की सेटिंग, उम्मीदवारों के नाम निर्धारित करने, बूथ और वार्ड की सेटिंग तथा सीलिंग की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया जाएगा। पंचायती राज चुनाव को लेकर आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्वाचन प्रक्रिया ko व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने की तैयारियों का हिस्सा है।0
0
Report
पाली डीलर्स ने MDR के विरोध में पाली के पेट्रोल पंपों पर UPI रोक दी
Pali, Rajasthan:पाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का फैसला\n10 अक्टूबर से पाली जिले के पेट्रोल पंपों पर UPI भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा\n\nपाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल पंपों पर UPI लेन-देन पर लगने वाले MDR (Merchant Discount Rate) के विरोध में निर्णय लिया है जिसमें एसोसिएशन के निर्णय के अनुसार 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 5 बजे से पाली जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर किसी भी UPI QR स्कैनर के माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।\nयह निर्णय पाली जिले की सभी तहसीलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित लगभग 300 पेट्रोल पंपों पर प्रभावी रहेगा।\nएसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिकेय श्रोत्रिय ने जी मीडिया से बातचीत में बताया की...0
0
Report
Advertisement
मानगो पुल पर दो घंटे का महाजाम, एम्बुलेंस भी फंसी
Jamshedpur, Jharkhand:मानगो पुल पर दो घंटे से महाजाम, एंबुलेंस भी फंसी सुबह नौ बजे से थमी वाहनों की रफ्तार, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल जमशेदपुर। शहर की यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी का सबब बन चुके मानगो पुल पर शुक्रवार सुबह एक बार फिर भीषण जाम लग गया। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ जाम अभी तक जारी रहा। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, कारोबारी, स्कूली बच्चे और अन्य राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। सबसे चिंताजनक स्थिति तब उत्पन्न हुई, जब एंबुलेंस भी जाम की चपेट में आ गई। समाचार लिखे जाने तक पुल पर यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया था। सुबह के व्यस्त समय में लगे इस जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। वाहनों की लंबी कतारों के कारण लोगों को पुल पार करने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। आरोप है कि पुल के दोनों छोर पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी जाम को नियंत्रित करने में प्रभावी साबित नहीं हुए। यातायात को सुचारु बनाने के लिए ठोस व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई। रोजाना की समस्या बना मानगो पुल का जाम0
0
Report
जमशेदपुर के केनरा बैंक डकैती: वीडियो जारी, पांच अपराधियों पर इनाम घोषित
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में भीषण डकैती में शामिल अपराधियों का वीडियो पुलिस ने जारी किया है, सभी अपराधियों की पहचान वीडियो के जरिए दिखाई जा रही है, वही पांचो अपराधियों पर दो-दो लाख रुपए का इनाम भी पुलिस नें घोषित किया है, पुलिस ने डकैती में शामिल अपराधियों का वीडियो जारी कर लोगों से सूचना देने की अपील की है, बता दे कि आज 14 दिन से अधिक डकैती के हो गए मगर अब तक पुलिस के हाथ खाली है, पांच अपराधियों ने बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े केनरा बैंक में घुसकर कर्मचारी और ग्राहकों को बंधक बनाकर 42 लाख रुपए और 24 किलो सोना जिसकी कीमत 33 करोड रुपए से अधिक बताई जा रही है, बैंक से लूटकर फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस लगातार बिहार, उड़ीसा, बागल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है0
0
Report
नोएडा-बार्डर पर BSF और पुलिस की तैनाती, रात 9 बजे से बॉर्डर सील
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा चिल्ला बोर्डर पर नोएडा पुलिस, दिल्ली पुलिस के साथ BSF के जवान तैनात भारी फोर्स की तैनाती की गई संदिग्ध वाहनों की बोर्ड पर की जा रही है चेकिंग संदिग्ध लोगों से भी जवान कर रहे है पूछताछ RCC के बेरिगेट्स बोर्डर पर लाया गया है रात 9 बजे से बॉर्डर को सील कर दिया जायेगा।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में नामांकन प्रशिक्षण से 2026 पंचायत चुनाव में गलतियों की रोकथाम
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को मिलेगी नामांकन की ट्रेनिंग पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग की नई पहल नामांकन से पहले प्रत्याशियों के लिए होगा प्रबोधन कार्यक्रम जिला मुख्यालय और पंचायत समिति स्तर पर आयोजित होगा प्रशिक्षण पंच, सरपंच, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों को मिलेगी जानकारी नामांकन फॉर्म, जरूरी दस्तावेज और अयोग्यताओं के बारे में बताएंगे नियम जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने दी जानकारी पंचायती राज चुनाव-2026 में नामांकन दाखिल करने वाले संभावित प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत प्रत्याशियों, उनके एजेंटों और नामांकन प्रक्रिया में मदद करने वाले अधिवक्ताओं को नामांकन पत्र भरने और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य नामांकन के दौरान होने वाली गलतियों को कम करना और जांच के समय दस्तावेजों की कमी के कारण पर्चा निरस्त होने की आशंका को कम करना है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिला मुख्यालय के साथ सभी पंचायत समिति स्तर पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के मुख्यालयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम organized किया जाएगा। इसमें संभावित प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। प्रशिक्षण में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंच के नामांकन से जुड़ी प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसमें नामांकन पत्र में कौन-कौन सी सूचनाएं भरनी हैं, किन दस्तावेजों को संलग्न करना जरूरी है, किन बातों का ध्यान रखना है और प्रत्याशियों के लिए निर्धारित अयोग्यताएं क्या हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी। डॉ. गर्ग ने बताया कि कई बार नामांकन पत्र भरने में छोटी-मोटी गलतियां या दस्तावेजों की कमी रह जाती है, जिससे जांच के दौरान पर्चा निरस्त होने की स्थिति बन सकती है। इसी समस्या को देखते हुए आयोग ने प्रदेशभर में यह पहल की है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, प्रशिक्षण सत्र में नामांकन प्रक्रिया से संबंधित जरूरी नियमों और सावधानियों को विस्तार से समझाया जाएगा, ताकि प्रत्याशी सही तरीके से नामांकन दाखिल कर सकें और निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। बाइट : डॉ. अरुण गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी, झुंझुनूं0
0
Report
मंडावा अन्नपूर्णा रसोई निरीक्षण: ईओ वर्षा चौधरी ने साफ-सफाई और गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा की अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण मंडावा ईओ वर्षा चौधरी ने किया निरीक्षण मुकंदगढ़ रोड स्थित रसोई में व्यवस्थाओं का लिया जायजा ईओ ने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश झुंझुनूं जिले की मंडावा नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी वर्षा चौधरी ने मंडावा कस्बे की मुकंदगढ़ रोड स्थित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने रसोई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रसोई में भोजन तैयार करने से लेकर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान रसोई की व्यवस्थाएं कुछ हद तक सही मिलीं और भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक पाई गई। हालांकि अधिशासी अधिकारी वर्षा चौधरी ने व्यवस्थाओं में और सुधार की जरूरत बताते हुए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से रसोई में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने तथा भोजन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि रसोई में आने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले और स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर लगातार निगरानी और सुधार जरूरी है। बाइट : वर्षा चौधरी, ईओ, मंडावा0
0
Report
जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर रेलवे जीएम पंकज शर्मा ने जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के साथ आज जोधपुर रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रेलवे जीएम पंकज शर्मा ने कहा कि जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना काफी बड़ी है। रेलवे का प्रयास है कि इस स्टेशन को भारतीय रेल के सबसे सुंदर स्टेशनों में से एक बनाया जाए। स्टेशन का निर्माण पारंपरिक राजस्थानी शैली में किया जा रहा है, जिसमें सुंदरता के साथ यात्रियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। जीएम पंकज शर्मा ने बताया कि स्टेशन विकास कार्यों का निरीक्षण अभी शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कार्य कर रही एजेंसी निर्धारित समय में काम पूरा नहीं कर पाई, जिसके चलते उसका अनुबंध समाप्त करना पड़ा। अब नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे का प्रयास है कि इसे जल्द अंतिम रूप देकर जहां काम अधूरा छूटा है, वहीं से दोबारा शुरुआत की जाए और निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पुनर्विकास परियोजना में यात्रियों के स्टेशन पर आने-जाने, ठहरने और ट्रेन पकड़ने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन तैयार किया गया है। रेलवे का लक्ष्य स्टेशन को सुंदर बनाने के साथ इसे अधिक सुविधाजनक और यात्रियों के अनुकूल बनाना है। जीएम ने बताया कि जोधपुर रेल मंडल में कई महत्वपूर्ण रेलवे प्रतिष्ठान हैं, जिनका निरीक्षण करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। भगत की कोठी में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए नया मेंटेनेंस शेड बनाया जा रहा है। इसके साथ ही यहां स्थित बड़े लोको शेड का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है। इन कार्यों की प्रगति का जायजा लेने की योजना है। उन्होंने कहा कि लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के लिए उपलब्ध क्रू लॉबी और रनिंग रूम की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया जाएगा, ताकि रेलकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और आवश्यक सुधार करने की संभावनाओं का आकलन किया जा सके। पंकज शर्मा ने कहा कि जोधपुर रेल मंडल कार्यालय और मंडल चिकित्सालय भी महत्वपूर्ण हैं। मंडल चिकित्सालय में रेलकर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसके लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। इसके अलावा मंडल कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं से कर्मचारियों को अवगत कराने के साथ ही सभी के सहयोग से मंडल को विकास के मार्ग पर आगे ले जाने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। रेलवे सेवाओं में सामने आने वाली कमियों को लेकर जीएम ने कहा कि किसी भी व्यवस्था में कुछ त्रुटियां रह सकती हैं, लेकिन रेलवे का प्रयास होना चाहिए कि इनकी संख्या लगातार कम हो और व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक को सकारात्मक रूप में लेकर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी की समस्या को लेकर पूछे गए सवाल पर जीएम पंकज शर्मा ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना रेलवे और आमजन, दोनों की साझा जिम्मेदारी है। रेलवे की ओर से नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यात्री स्टेशन को साफ रखने में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर के भीतर साफ-सफाई की जिम्मेदारी रेलवे की है, जबकि परिसर के बाहर के क्षेत्रों में सफाई के लिए संबंधित एजेंसियों, विशेषकर नगर निगम के साथ समन्वय करना पड़ता है। रेलवे की ओर से लोगों को जागरूक करने और गंदगी नहीं फैलाने के लिए प्रेरित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। जीएम ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी प्रभावी होगा, जब रेलवे के साथ यात्री और आमजन भी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखा जा सकता है। ब Bite-पंकज शर्मा जीएम रेलवे0
0
Report
Advertisement
