226001
विभूति खंड थाना क्षेत्र में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में लगी आग
Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी के चलते आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। लखनऊ नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में अचानक लगने से आफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बता दे की ये घटना विभूति खंड थाना क्षेत्र के हयात होटल के पास की है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जानवर भी संवाद कर लेते हैं: बस सुनिए और समझिए
Noida, Uttar Pradesh:Animal can communicate. You just need to listen.0
0
Report
कुत्ते की खुशी रोक नहीं सकती: एक प्रेरणात्मक कहानी
Noida, Uttar Pradesh:Nothing can stop a dog from being happy0
0
Report
बाराबंकी में उपनिबंधक कार्यालय के पास चैंबर निर्माण विवाद बढ़ा
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में नए उपनिबंधक कार्यालय के पास दस्तावेज नवीसों व अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि प्रशासन की ओर से भूमि की पैमाइश कर चैंबर बनाने के लिए जगह दी गई, निर्माण शुरू होने के बाद आज बुलडोजर चलाकर निर्माणाधीन चैंबरों के स्ट्रक्चर और बाउंड्री को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई से अधिवक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। बता दें कि लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दारापुर मोड़ के पास नए उपनिबंधक कार्यालय का निर्माण कराया गया, साथ ही पुराने कार्यालय को यहां स्थानांतरित किया जा रहा है। अधिवक्ताओं और रजिस्ट्री संबंधी काम के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए चैंबर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बताया जा रहा कि लेखपाल भानु प्रताप ने करीब 14,700 वर्गफीट भूमि की पैमाइश की जिसके बाद करीब पांच दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं को बैठने का स्थान दिया गया। जगह मिलते ही वकीलों ने आपसी सहयोग से निर्माण कार्य शुरू कराया गया। मौके पर मिट्टी डलवाने के साथ ही सीमेंटेड बाउंड्री कराई गई और चैंबरों के लिए लोहे के एंगल लगाए गए थे। इस बीच आज अचानक बुलडोजर चलाकर पूरा स्ट्रक्चर हटा दिया गया। सुबह मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने नजारा देख नाराजगी जताई। उनका कहना है कि निर्माण अवैध होने की दशा में इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी। वकीलों ने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस बारे में उपजिलाधिकारी गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि निर्माणाधीन भूमि खेल मैदान की है। अधिवक्ता संघ की शिकायत बाहरी लोगों के कब्जा करने की थी, साथ ही जमीन को लेकर पीआईएल भी दाखिल है। इस क्रम में यह कार्रवाई की गई है।0
0
Report
Advertisement
भारत ने DHAV-Hy के साथ हाईटेक रोबोट डॉग पेश किया
Noida, Uttar Pradesh:हिए भी, पैर भी! भारत ने बनाया हाईटेक रोबोट डॉग भारतीय स्टार्टअप xTerra Robotics ने DHAV-Hy नाम का अनोखा रोबोट डॉग पेश किया है। ये रोबोट जरूरत के हिसाब से पहियों और पैरों, दोनों से चल सकता है। यह 18 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है और 10 किलो तक वजन उठा सकता है। सीढ़ियां, ढलान और ऊबड़-खाबड़ रास्ते भी पार कर सकता है। इसका इस्तेमाल सिक्योरिटी, निगरानी और इंडस्ट्रियल इंस्पेक्शन जैसे कामों में किया जा सकता है। DHAV-Hy को IIT Kanpur से इनक्यूबेटेड डीप-टेक स्टार्टअप xTerra Robotics ने अपनी स्वदेशी रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी से तैयार किया है।0
0
Report
बीरेंद्र सिंह ने नरेंद्र मोदी पर तंज, कांग्रेस नेता सक्रिय दिखे
Jhanj Kalan, Haryana:बीरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कसा तंज कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुँचे कार्यकर्ता सम्मेलन जींद के नरवाना में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा, कांग्रेस पार्टी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, बिरेंद्र सिंह सहित कई बड़े नेता पहुंचे0
0
Report
हरियाणा मंत्री गौरव गौतम ने नमो क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया
Palwal, Haryana:हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम पलवल में चल रही नमो क्रिकेट लीग में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और युवाओं से खेलों से जुड़ने की अपील की。 खेल मंत्री गौरव गौतम ने एशियन गेम्स को लेकर कहा कि यह गर्व की बात है कि हरियाणा के करीब 80 खिलाड़ी एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश और हरियाणा को अपने खिलाड़ियों पर भरोसा है। जब भी हरियाणा के खिलाड़ी मेडल जीतकर भारत लौटेंगे, तो पूरे प्रदेश और देश को उन पर गर्व होगा。 बाइट:- खेल मंत्री गौरव गौतम0
0
Report
Advertisement
राजसमंद के चार निकायों में कल अध्यक्ष पद के लिए मतदान, सुरक्षा कड़ी
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले में 4 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कल मतदान होगा, चप्पे-चप्पे पर पहरा, धारा 163 लागू; विजय जुलूस और आतिशबाजी पर पूरी तरह रोक राजसमंद जिले के 4 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कल होने वाले मतदान को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान केंद्रों के आसपास मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। केंद्र के अंदर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा जिन्हें मतदान करना है या जिनके पास वैध अधिकार और पास हैं। किसी भी अनावश्यक व्यक्ति या भीड़ को आसपास जुटने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. विशेष रूप से सिविल लाइंस, देव होटल और मंडाला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए RAC रिजर्व जाब्ता और घुड़सवार पुलिस बल को भी मैदान में उतारा गया है. शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी हैं। बाइट: नेत्रपाल सिंह - DYSP राजसमंद0
0
Report
यमुनापुर-कठफोर सड़क पर कटाव: पांच फीट हिस्सा नदी में बहा, मरम्मत की तैयारी
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहाँ पहाड़ी मुसहरी नदी की तेज धार से यमुनापुर-कठफोर सड़क पर कटाव का खतरा काफी बढ़ गया है। नदी की तेज धार में सड़क का करीब पांच फीट हिस्सा कटान के कारण बहकर नदी में समा गया है। पहाड़ी नदी औऱ त्रिवेणी नहर की धार में कटाव के बाद हलचल मच गई है लिहाजा इस ग्रामीण सड़क पर आवागमन प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटनाओं की भी आशंका बढ़ गई है। ग्रामीण सड़क पर सन्नाटा छा गया है—लोग वाहन के साथ गुजरने से डर रहे हैं।0
0
Report
मालोट के प्रमुख बाजार में रेडीमेड की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਮਲੋਟ ਰੈਡੀਮੇਡ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਮਲੋਟ ਦੇ ਮੁੱਖ ਬਜਾਰ ਵਿਚ ਰੈਡੀਮੈਡ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਦੁਕਾਨ ਅੰਦਰ ਪਿਆ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਕੀਮਤ ਦੇ ਰੈਡੀਮੇਡ ਕੱਪੜੇ ਸੜ ਗਏ । ਗਨੀਮਤ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਇਕ ਰਾਹਗੀਰ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਫਿਰ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਨੇ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਅਤੇ ਫੈਲਣ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਸ਼ਾਮ 7 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਮੇਨ ਬਜਾਰ ਵਿਚ ਪੁਰਾਣੀ ਟੈਲੀਫੋਨ ਐਕਸਚੈਂਜ ਦੇ ਨਾਲ ਰੈਡੀਮੇਡ ਕੱਪੜਿਆ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨਿਊ ਫੈਸ਼ਨ ਵੀਅਰ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਐਤਵਾਰ ਕਰਕੇ ਬਜਾਰ ਬੰਦ ਸੀ ਪਰ ਇਕ ਰਾਹਗੀਰ ਨੇ ਦੁਕਾਨ ਅੰਦਰੋਂ ਧੂੰਆ ਨਿਕਲਦਿਆਂ ਵੇਖਿਆ ਤੇ ਉਸਨੇ ਪੀ.ਸੀ.ਆਰ.ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਦ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀ ਟੀਮ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜੀ ਅਤੇ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਫਾਇਰ ਅਫ਼ਸਰ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਟੀਮ ਨੇ ਮੁਸ਼ੱਕਤ ਨਾਲ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਅਤੇ ਅੱਗ ਨੂੰ ਬਜਾਰ ਵਿਚ ਫੈਲਣ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ। ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਿਕ Sਤੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਬਠਲਾ ਅਤੇ ਜਗਦੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਬਠਲਾ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਵੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜ ਗਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਉਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ 7 ਲੱਖ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਕੱਪੜੇ ਤੇ ਸਮਾਨ ਸੜ ਗਿਆ। ਇਹ ਅੱਗ ਸ਼ਾਰਟ ਸਰਕਟ ਕਰਕੇ ਲੱਗੀ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。0
0
Report
Advertisement
नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई,1 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद
Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौतनवां पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को धर दबोचा। मामला महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के संपत्तिहा चौकी क्षेत्र का है जहां सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को यह कामयाबी मिली। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में कंचनघाट पर की जा रही चेकिंग के दौरान संपत्तिहा चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह और एसएसबी ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद बैग से 1 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा साइन मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरनाथ चौधरी निवासी पिपरा मौनी,थाना फरेन्दा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना नौतनवां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।0
0
Report
जोबट गणेश पंडाल विवाद: दीपिका राठौड़ ने मांगी माफी, डांस को लेकर फजीहत
Alirajpur, Madhya Pradesh:जोबट गणेश पंडाल विवाद, फिल्मी गानों पर अश्लील डांस को लेकर विवाद,किन्नर दीपिका राठौड़ ने मांगी माफी, कहा- 'भावनाओं को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था' आलीराजपुर जिले के जोबट स्थित गणेश पंडाल में हुए विवादित डांस के मामले में किन्नर दीपिका राठौड़ का बड़ा बयान सामने आया है। दीपिका राठौड़ ने पूरे मामले पर खेद व्यक्त करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। दीपिका राठौड़ ने कहा, "मुझसे गलती हो गई है, मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। मेरा उद्देश्य किसी की धार्मिक या व्यक्तिगत भावनाओं को आहत करना बिल्कुल नहीं था। अगर मेरे डांस से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं सह्रदय माफी मांगती हूं।" क्या है पूरा मामला? जोबट के गणेश उत्सव पंडाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक/अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद से ही स्थानीय निवासियों और धार्मिक संगठनों द्वारा सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इसमें हस्तक्षेप किया। पुलिस की सख्ती और बढ़ते विरोध के बाद गणेश उत्सव समिति ने इस घटना पर पहले ही लिखित और सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी। अब कलाकारों की तरफ से भी किन्नर दीपिका राठौड़ ने सामने आकर अपनी गलती स्वीकार करते हुए मामले को शांत करने की अपील की है। किन्नर और आयोजन समिति का माफी मांगने का वीडियो0
0
Report
शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात से अमरोहा में 2027 लिए बदलाव की चर्चा तेज
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर क्रिकेटर मोहम्मद शमी और राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी की मुलाकात से अमरोहा की सियासत में हलचल, 2027 को लेकर चर्चाएं तेज भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर निवासी मोहम्मद शमी की राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अमरोहा की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी 2027 के विधानसभा चुनाव में अमरोहा सीट से रालोद के संभावित चेहरे के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, शमी के चुनाव लड़ने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। इससे पहले मोहम्मद शमी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकातें भी चर्चा में रही हैं। ऐसे में जयंत चौधरी से हुई ताजा मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों को और हवा दे दी है। अमरोहा विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के महबूब अली का लंबे समय से प्रभाव रहा है। विधानसभा रिकॉर्ड के अनुसार वह पांच बार से लगातार महबूब अली विधायक रह चुके हैं। 2022 में भी उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी। ऐसे में यदि भविष्य में भाजपा-रालोद गठबंधन अमरोहा सीट पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मैदान में उतारता है, तो मुकाबले को लेकर राजनीतिक हलकों में दिलचस्पी बढ़ना स्वाभाविक है।0
0
Report
Advertisement
नाथद्वारा में दर्दनाक सड़क हादसे के बाद कार चालक फरार, युवक की मौत
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर नाथद्वारा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार को रोडवेज बस ने कुचला नाथद्वारा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद कार चालक हुआ फरार नाथद्वारा के लाल बाग जाने वाली सर्विस रोड पर हुआ भीषण हादसा, पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया श्रीनाथजी पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश कार चालक की शुरू की तलाश0
0
Report
श्रीगंगानगर में पुलिस सुनील शर्मा उर्फ पहलवान के घर पहुँची
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर में सुनील शर्मा उर्फ पहलवान के घर पुलिस पहुँची, पुलिस को घर पर नहीं मिले सुनील शर्मा उर्फ सुनील पहलवान, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ के रिश्तेदार हैं सुनील पहलवान, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ ने बताया "प्रेशर पॉलिटिक्स"0
0
Report
जगदलपुर नए बस स्टैंड के पास देर शाम विवाद में युवक की मौत
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के नया बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के बाजू में देर शाम दो गुटों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि बात चाकूबाजी तक पहुंच गई, इस दौरान 27 वर्षीय मोनू नाम के युवक के पेट में चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
