लखनऊः नये साल पर डीजीपी ने कहा उल्लास और जिम्मेदारी के साथ मनाएं, किसी भी तरह की छेड़खानी या सामाजिक गतिविधियों में दखलनदाजी ना करें
Lucknow, Uttar Pradesh:नए साल की कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि नया साल उल्लास और जिम्मेदारी के साथ मनाएं, शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, बाइक पर तीन सवारी ना चले, हेलमेट को अपनी सुरक्षा का साथी बनाएं और गति सीमा का पालन करें। किसी भी तरह की छेड़खानी या सामाजिक गतिविधियों में दखलनदाजी ना करें, याद रखें सभी की सुरक्षा और कानून व्यवस्था कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर डीजीपी ने सभी को नये वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
