226101
लखनऊ में LDA ने अबरारनगर में किए अवैध निर्माण चिह्नित
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अकबरनगर के बाद अब अबरारनगर में अवैध निर्माणों की पहचान शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार कुकरैल नदी की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और मकान निर्माण का मामला सामने आया है। बिल्डरों ने इन जमीनों को बेचकर करोड़ों रुपये कमाए हैं। LDA की यह कार्रवाई शहर में बढ़ते अवैध निर्माण को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों ने क्षेत्र का सर्वेक्षण कर अवैध संरचनाओं को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदौली में कोबरा डसने से सांप पकड़ने वाले गुलाब राम की मौत
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - कोबरा सांप के डसने से सांप पकड़ने वाले युवक की मौत - शौकत अली के घर सांप पकड़ने पहुंचे थे बलुआ थाना के सराय गांव निवासी गुलाब राम - डंडे के सहारे कोबरा सांप को गुलाम राम ने पकड़ा - सांप पकड़ने के दौरान पकड़ ढीली होने पर सांप ने कई बार डसा, - कुछ ही देर में गुलाब राम हुए अचेत, हालत बिगड़ी - परिजन और ग्रामीण गुलाब राम को लेकर पहुंचे सकलडीहा सीएचसी - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने गुलाब को मृत किया घोषित - मृतक लंबे समय से घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों से सांप पकड़कर जंगल में छोड़ने का करता था काम - पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिवार में मचा कोहराम - बलुआ थाना क्षेत्र के छपरा गांव कि घटना。 विजुअल + फोटो0
0
Report
पटना की 108 साल पुरानी जलमीनार का पुनर्निर्माण: परिसर में नई सौगात
Patna, Bihar:पटना की 108 साल पुरानी ऐतिहासिक जलमीनार को नया रूप देने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। वीरचंद पटेल पथ पर मिलर हाईस्कूल के पास स्थित अंग्रेजों के शासनकाल में बनी इस ऐतिहासिक जलमीनार के जीर्णोद्धार और परिसर के सौंदर्यीकरण की परियोजना का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिलान्यास किया। पटना नगर निगम की ओर से संचालित इस परियोजना पर कुल 3.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ऐतिहासिक धरोहर को उसके मूल स्वरूप में संरक्षित करना और इसे शहर के लोगों, पर्यटकों तथा विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाना है। परियोजना के तहत करीब 14,400 वर्गफुट क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। जलमीनार के आसपास 10,880 वर्गफुट में हेरिटेज गार्डन विकसित किया जाएगा, जबकि करीब 2,500 वर्गफुट क्षेत्र में आधुनिक कैफेटेरिया बनाया जाएगा। कैफेटेरिया में बैठने की व्यवस्था, रसोई और काउंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, परिसर में 5,600 वर्गफुट में पेवर ब्लॉक बिछाने, चारदीवारी को प्राकृतिक पत्थरों से सजाने और कलात्मक गेट बनाने की योजना है। रात के समय जलमीनार की खूबसूरती बढ़ाने के लिए वार्म एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी। शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद रविशंकर प्रसाद, नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन मिश्रा, पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा, दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया और पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू मौजूद रहे। इस परियोजना के पूरा होने के बाद ऐतिहासिक जलमीनार के संरक्षण के साथ-साथ इसके परिसर को विकसित करने और पटना की ऐतिहासिक पहचान को नया स्वरूप देने की उम्मीद है।0
0
Report
सूरजपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा रद्द, आम जनता में भारी निराशा
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सूरजपुर दौरा रद्द, मौसम बिगड़ने की वजह से नहीं उड़ा चौपड़, वर्चुअल करेंगे सभा को संबोधित, मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचे थे बड़ी संख्या में आम लोग, कार्यकर्ताओं और आम लोगों में निराशा0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह उपचुनाव: भाजपा-झामुमो के दावे तेज, जनता ने किया बदलाव का संकेत
Ranchi, Jharkhand:गिरिडीह विधानसभा के लिए चुनाव होना है, चुनाव की तारीख का ऐलान भले ही नहीं हुआ है पर गिरिडीह को लेकर दावों का दौर जारी है। गिरिडीह में बीजेपी के कई दावेदार हैं और उन सबके बीजेपी के जीत के दावे हैं वहीं झामुमो ने कहा जब तक चुनाव की गिनती नहीं हो जाती है तब तक कागज़ों के शेर चुनाव जीतते रहेंगे गिरिडीह उपचुनाव को लेकर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रबींद्र राय ने कहा, गिरिडीह विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की पुरानी सीट रही है और उपचुनाव में हम उसको जीतना चाहेंगे। पिछले बार कुछ चूक के कारण महज तीन हजार के वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे। अब वहां की जनता में बहुत निराशा है सत्ताधारी दल और गठबंधन से वहां की जनता सबक सिखाना चाहती है।बीजेपी जनता को भरपूर मौका देगी बाइट ...रबिंद्र राय, नेता ,बीजेपी बीजेपी नेता सुरेश साव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, गिरिडीह में कहीं कोई सिंपैथी नहीं है। झारखंड में झामुमो के नेतृत्व में जो सरकार है , इनकी जन विरोधी नीति है इसके खिलाफ काफी आक्रोश है। गिरिडीह विधानसभा से ही बदलाव शुरु होगा और इस सरकार का पतन शुरु होगा। बाइट ...सुरेश साव ,नेता बीजेपी झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा, जब तक चुनाव की गिनती नहीं हो जाती तब तब बीजेपी के कागजों के शेर चुनाव जीतते रहेंगे। दावा करेगें, कि चुनाव हुआ और जीत गए इनको गिरिडीह की जनता बुरी तरह जिताएगी । उस उप चुनाव न झारखंड मुक्ति मोर्चा का सिंबल जरुर होगा, कार्यकर्ता भी मुस्तैद रहेगे लेकिन चुनाव वहां की जनता लड़ेगी । जिनको सुदिव्य सोनू ने असीम प्यार दिया । गिरिडीह विधानसभा को एक नई पहचान दी उनको वहां के लोग बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने का काम करेगें।0
0
Report
नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार में इमारत 3690 में आग लगी, दमकल ने तुरंत बुझाई
New Delhi, Delhi:नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार इलाके में इमारत नंबर 3690 में आग की दमकल को सूचना मिले। विभाग को मिली सूचना पे मौके पर लोकल पुलिस भी पहुंची और वहां पर पाया कि चौथी फ्लोर पर कबाड़ा था जिसमें आग थी जो तुरंत बुझा दी गई।0
0
Report
यूपी बीजेपी की द्विदिवसीय बैठक: योगी सरकार की उपलब्धियाँ उजागर कर चुनावी रोडमैप पारित
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में हो सकते हैं। इससे ठीक तीन महीने पहले पार्टी की राज्य कार्यसमिति की अहम बैठक 30 और 31 अक्टूबर को होने वाली है। यह बैठक यूपी चुनाव के लिए पार्टी की दिशा तय करने वाली होगी। भारतीय जनता पार्टी अब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरने के लिए तैयार हो चुकी है। चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में होने की संभावना है और बीजेपी इससे ठीक तीन महीने पहले इसके लिए तैयार किए गए अपने रोडमैप पर आगे बढ़ने वाली है। उत्तर प्रदेश की बीजेपी की राज्य कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक लखनऊ में होने जा रही है। यह बैठक शुक्रवार, 30 अक्टूबर को शुरू होगी। यह पार्टी की बहुत महत्वपूर्ण बैठक है जिसमें वह अपने प्रमुख चुनावी मुद्दे तय करने वाली है। इसके साथ इस बैठक में बीजेपी योगी आदित्यनाथ सरकार की उन उपलब्धियों पर भी नजर डालने वाली है जिन्हें लेकर वह चुनाव में जनता के बीच जाएगी। सूत्र के मुताबिक, पार्टी की कार्यसमिति अपने राजनीतिक संदेश के केंद्र में योगी सरकार की उपलब्धियों को रखने जा रही है। इसमें खास तौर पर यूपी में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, राज्य में हुआ विकास, रोजगार सृजन, लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का फायदा और सांस्कृतिक मुद्दों पर जोर होगा। पार्टी की इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े के अलावा कई बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति में 548 सदस्य हैं। इसके अलावा स्थायी आमंत्रित सदस्य 30 और विशेष आमंत्रित सदस्य 134 हैं। इसमें स्थायी आमंत्रित सदस्य भी हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा पार्टी के 92 वर्षीय वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, हरदीप सिंह पुरी के अलावा पार्टी के कई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं यूपी बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में चुनाव के लिए पार्टी संगठन की तैयारियों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। यह प्रस्ताव चुनाव के लिए पार्टी का रोडमैप स्पष्ट करने वाला होगा। इसमें उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदर्शन और उसकी आने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक प्राथमिकताओं का जिक्र होगा। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव में बीजेपी की उपलब्धियों को मतदाताओं तक पहुंचाने की रूपरेखा होगी। इसमें उन प्रमुख क्षेत्रों की पहचान भी की जाएगी, जहां अधिक पार्टी संगठन को अधिक ताकत लगाने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
बिहार में ग्रेजुएट-टीचर चुनाव के बाद भाजपा-खिलाफ आक्रोश, EC पर सवाल उठे
Noida, Uttar Pradesh:जिस प्रकार से पेपर लीक का मामला आता है, ग्रेजुएट्स के जो नौजवानों के जो इशू हैं, नौकरी नहीं मिल रहा है, विश्वविद्यालय हो या कॉलेज हो, पढ़ाई ढंग से नहीं हो रही है।जो लोग जीते हैं शिक्षकों के प्रति उनकी समस्याओं को लेकर के जो ग्रेजुएट्स जो हैं उनकी समस्याओं को लेकर के वो लोग सदन में? जो है? आवाज उठाने का काम करेंगे। और अपने दल के सभी हम कार्यकर्ता नेता और जिन लोगों ने मतदान किया है? राष्ट्रीय जनता दल के पक्ष में? उन लोगों को भी दिल से धन्यवाद देते हैं। और इससे पहले हम लोगों ने कभी भी ग्रेजुएट का चुनाव हो या शिक्षक का चुनाव हो। लगातार कई वर्षों से हम लोग जीते नहीं थे। जहां हमारा एक भी ग्रेजुएट में? एक भी टीचर में? सदस्य नहीं थे। आज खुशी की बात है। कि भाजपा का जो किला जो 30 साल का था। एक सीट पर जो है? हम लोगों की विजय जो है? हुई है। लेकिन आगे लगातार हम सब लोग जो हैं जो गलत नीतियां हैं सरकार की इसके खिलाफ हम लोग हमेशा से अपनी आवाज को प्रचंड रखेंगे। साथ ही साथ इलेक्शन कमीशन की जो भूमिका जो रही है? ट्रांसपेरेंसी जो नहीं रही। ट्रांसप transparency रहनी चाहिए थी। जिस हिसाब से। कई जगह पे जो है? विलंब किया गया। टीचर्स का वोट तो लिमिटेड होता है। लेकिन चार में? से तीन जो राष्ट्रीय जनता दल नहीं जीत रहे थे, उनको 6 बजे तक घोषित कर दिया गया। और हमारे जो उम्मीदवार जो जीत रहे थे टीचर वाले में। देर देर रात तक जो है? सर्टिफिकेट जो है? नहीं दिया गया। तो विलंब का कारण प्लस सूचना कोई अदान प्रदान नहीं होना चाहिए। सभी लोगों को अधिकार है, हर जनता को अधिकार है? नतीजे जानने के। ना सीसीटीवी की व्यवस्था रही है, ना कुछ रहा है। तो इसको लेकर के तो चुनाव आयोग जो है? पूरी तरीके से। भाजपा के इशारे पे नाच रहा है। इसको लेकर के तो वोट चोरी भी उनकी पहले से पकड़ी गई है। लेकिन हम सब लोगों को यह भी देखना पड़ेगा जो इंस्टीट्यूशंस हैं, जो संवैधानिक संस्थाएं हैं। हम इंस्टीट्यूशन का विरोध नहीं कर रहे हैं। जो इंस्टीट्यूशन में? बैठ करके बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, हम उसका विरोध कर रहे हैं। और इसको लेकर के जो है? एक तारीख को चुनाव आयोग के खिलाफ जो में? सीईसी है? ज्ञानेश कुमार उनके खिलाफ भी मार्च है? और रैली जो है? इंडिया अलायंस के द्वारा जो है? आयोजित किया गया है। उसमें भी हम लोग जो है? शामिल होंगे और अपनी बात को जनता के सामने रखेंगे। और चुनाव आयोग के बारे में? कोई कुछ भी कहता रहे। लेकिन। सब लोग मौन हैं। जो खुलासा हुआ, खुलासा पे एक सवाल का जवाब जो है, ये लोग नहीं दे रहे। उम्मीद करते हैं कि भाई ग्रेजुएट का चुनाव होता है, टीचर का चुनाव होता है। इसमें लोग पहले से वोटर बनाते हैं। अगर देखा जाए तो बहुत सारे ऐसे ग्रेजुएट्स। और रहे हैं जिनका वोट जो है? जुड़ा ना जा सका। तो इस पे इस बार हम लोग एक सीट जीते हैं और दो तीन जगह जो है? काउंटिंग अभी भी चल रहा है। तो ज्यादा का डिफरेंस नहीं है। कोसी में? भी हमारी लड़ाई भाजपा से रही है? हम लोग दूसरे स्थान पे हैं। दरभंगा का जो ग्रेजुएट का चल रहा है? वहां भी हम लोग जो है? दूसरे स्थान पर हैं। तो अभी देखते हैं कि क्या किस प्रकार का जो है? अंत में? नतीजा आता है, क्या रिजल्ट रहता है। लेकिन अगले बार से हम लोग जो है? और मजबूती से इस चुनाव को जो है? लढ़ेंगे। पटना में? पटना में? भी लोक बचाने की बात को लेकर बीजेपी लेकिन जेडीयू का क्या काम है? लोकतंत्र में? पटना में? पटना में? भी लोक बचाने की बात को लेकर बीजेपी लेकिन जेडीयू का क्या काम है? लोकतंत्र में? लोकतंत्र को कुचलने वाले लोग दिखावटी या बनावटी या मिलावटी प्रदर्शन करने जा रहे हैं। सारे संस्थाओं को आप बेच रहे हो। खरीद रहे हो। विधायक आप खरीदते हैं, एम एल ए आप खरीदते हैं। जो बीजेपी में? चला जाता है? वो धुल जाता है, जो नहीं जाता उसपे ईडी या सीबीआई की कार्रवाई होती है। हर जगह जो है? भाजपा के एजेंटों को इंस्टीट्यूशंस में? बैठा दिया गया है। अपराधिक छवि के लोगों को जो है? बढ़ावा दिया जाता है। संविधान खत्म कर रहे हैं ये लोग। क्या क्या नहीं बेच दिए? रेल बेच दिया, सेल बेच दिया, बेल बेच दिया। सब कुछ तो बेच ही दिया। अब बचा क्या है? तो आप देखिएगा ये भाजपा केवल इशू को जो है? डाइवर्ट करना चाहती है। ज्ञानेश कुमार के मुद्दे को ये भटकाना चाहते हैं इसलिए ये ड्रामा कर रहे हैं। तेजस्वी जी टीचर वाले ने जेडीयू का खाता नहीं खुला है। आपके कंडिडेट तो जीत गए हैं पहली बार लेकिन जेडीयू का खाता नहीं टीचर वाले ने खुला है। ये टीचर वाले ने जेडीयू का खाता नहीं खुला है। आपके कांटिडेट तो जीत गए हैं पहली बात। लेकिन जेडीयू का टीचर के जो चार कॉन्स्टिट्यूएंसी थे, एक भाजपा के जीते हैं, एक आरजेडी के जीते हैं, एक जनसुराज के जीते हैं और एक निर्दलीय जीते हैं। तो एक एक जो है? वो आया है। लेकिन हम अभी भी कहेंगे। कि फर्जी वोटर्स जो हैं भाजपा के लोग लगातार शुरू से ही बनाते रहे हैं। और इसमें कभी भी जो है? कार्रवाई। वो तो कोर्ट से जो नवल किशोर ने जो फर्जी वोटर्स बनाए थे, सारे पांच हज़ार वोट तो कोर्ट से खत्म कराया गया। लेकिन कई ऐसी नकली संस्था बना करके नकली टीचर्स की भी बातें आई हैं। कई जगह पकड़े भी गए हैं लोग। लेकिन उस पर कोई जांच नहीं हो रही है। उसी प्रकार से हम लोगों को लगता है कि और भी कॉन्स्टिट्यूएंसी क्षेत्रों में इन लोगों ने भारी पैमाने पर फर्जीवारा किया है। फर्जी वोटर्स बनाए हैं और इसको लेकर के तो हम लोगों ने लगातार चाहे कमिश्नर्स हो इलेक्शन कमिशन में बैठे बिहार के जो कमिश्नर हो या डी एम हो हर जगह हम लोगों ने आवाज उठाई है। सीतामढ़ी सीतामढ़ी आपस में ही वाला आनंद आपस में ही डिस्प्यूट है उन लोगों में। सीतामढ़ी सीतामढ़ी आपस में ही वाला आनंद है। आपसे मैं डिप्लूट है? उन लोगों में। प्रवक्ता लोग है? ना उनके। सीतामढ़ी में क्या आपस में उन लोगों में डिप्लूट है। बंटू सिंह जी से पूछ लीजिएगा वो बता देंगे। सीतामढ़ी में क्या बात है? बट्टू सिंह जी। सीतामढ़ी भी सीतामढ़ी जा रहे हैं। सीतापढ़ी में हमारे पूर्व जिलाध्यक्ष जी थे।उनका निधन हुआ था। लगभग 3 4 दिन पहले अब वहाँ पहुँच नहीं पाए थे, वहाँ उनके परिवार के लोग जो हैं उन लोगों से मिलेंगे और संवेदना प्रकट करेंगे। एक तारीख को जो रैली है? सर उसको लेके व्यापारिक संगठनों ने लेटर लिखा है? आप लोगों को। राहुल गांधी ने लेटर लिखा है। बोल दे भाई कि कोई रैली ना हो देश भर में। पॉलिटिकल पार्टी रैली नहीं करेगी तो कौन करेगा? व्यापार को अरे भाई दिवाली चले गए फेस्टिवल है? फेस्टिवल अरे भाई। अरे भाई तब तो धरना प्रदर्शन सब बंद ही कर देना चाहिए। नेता लोग को घर बैठा देना चाहिए, कार्यकर्ता को छुट्टी दे देना चाहिए।0
0
Report
चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण रायपुर प्रशासन अलर्ट; कंट्रोल रूम सक्रिय, लोगों से सतर्क
Begun, Rajasthan:रायपुर जिला प्रशासन अलर्ट चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर को लेकर रायपुर जिला प्रशासन अलर्ट रायपुर जिला प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम कंट्रोल रूम से रखी जा रही नजर.. भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश गांव-गांव में मुनादी कर लोगों को किया जा रहा जागरूक नदी-नालों, निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अग्निशमन दलों को अलर्ट रहने के निर्देश जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की आपात सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी- 0771-24132330
0
Report
औरैया पहुंचे bjp से ओबीशी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रमेश सिंह यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद पहुंचे भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह यादव का औरैया पहुंचने पर नेशनल हाईवे स्थित शताब्दी होटल पर लगभग 1 सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया स्वागत। वहीं एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव के परिणाम आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की शुरुआत हैं। पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह यादव का सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित शताब्दी होटल पर हुआ भव्य स्वागत सम्मान समारोह । शताब्दी होटल के मालिक अबरार मोहम्मद समेत योगेश पाठक सनेट एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने माल्यार्पण कर किया स्वागत सम्मान प्रदेश मंत्री रमेश सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां जनता तक पहुंची हैं। उनके मुताबिक, प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार और सरकार की कार्यशैली का असर चुनाव परिणामों में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के कामकाज को देख रही है और एमएलसी चुनाव में भाजपा को मिली जीत इसी का परिणाम है। अखिलेश यादव के आरोपों पर किया पलटवार - एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से लगाए गए आरोपों के संबंध में रमेश सिंह यादव ने कहा कि चुनाव में हार के बाद सपा की ओर से इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एमएलसी चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए हैं और मतगणना के दौरान सामने आ रहे परिणाम भाजपा के पक्ष में रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और परिणाम आने वाले समय में एक उदाहरण बनेंगे। प्रधानमंत्री के पिता पर की गई टिप्पणी पर खड़गे की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर भी प्रदेश मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल प्रधानमंत्री के पिता ही नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं को अपनी भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। रमेश सिंह यादव ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए 2027 में फिर से सरकार बनाने का दावा किया। रमेश सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री0
0
Report
Advertisement
नेपाल सीमा से सटे बसंतलाल इंटर कॉलेज को नहीं बनाया परीक्षा केंद्र, थारू छात्राओं में आक्रोश,
Newal Garh, Uttar Pradesh:यूपी बोर्ड 2027 के लिए जारी 70 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची में नेपाल सीमा से सटे गैंसड़ी के एकमात्र विद्यालय बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज रतनपुर, झिंगहा-बालापुर को शामिल न किए जाने से आक्रोश है। विद्यालय कोड 69/1113 है और यह सीमावर्ती सुदूर वन क्षेत्र में स्थित है। प्रधानाचार्य शब्बीर हसन ने माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, जिलाधिकारी बलरामपुर और DIOS को पत्र भेजकर बताया कि यह क्षेत्र OBC/SC/ST बाहुल्य है, अभिभावक मजदूरी और कृषि पर निर्भर हैं। विद्यालय में इस वर्ष 43 छात्राएं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं और हाईस्कूल-इंटर के 9 बैच पास आउट हो चुके हैं। विद्यालय बोर्ड के सभी मानक पूरे करता है और पिछले 3 वर्षों से केंद्र के लिए लिखा-पढ़ी की जा रही है। पत्र में कहा गया है कि सुदूर क्षेत्र होने के कारण नजदीक कोई अन्य विद्यालय नहीं है। केंद्र न बनने से छात्राओं को नूर पब्लिक स्कूल गैसड़ी जो 25-30 किमी दूर है और तुलसीपुर जो 40 किमी दूर है, जाना पड़ेगा। जबकि नियमानुसार 5 किमी की परिधि में केंद्र होना चाहिए। सोनगढ़ा, मुतेहरा, अकलघरवा, नेवलगढ़ की थारू छात्राएं रोज 10 किमी साइकिल से पढ़ने आती हैं। छात्रा लक्ष्मी थारू मुतेहरा ने कहा- "जंगल के रास्ते 40 किमी जाना असुरक्षित है।" अंबिका, भोलाडीह की श्वेता दर्जिनिया, चित्रा थारू मुतेहरा, प्रिया थारू नेवलगढ़ ने कहा- "यह थारू बेटियों के साथ अन्याय है।" वहीं महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल ने बताया कि छात्राएं जंगल में निवास करती हैं, जिनके पास संसाधन की कमी है। लड़कियों की सुविधा हेतु 20 से 25 किलोमीटर दूर केंद्र बनाया जाना अनुचित है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विद्यालय को स्वकेंद्र बनाए जाने की मांग की है।0
0
Report
कोटा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी अभिषेक चौधरी के गाली-गलौच मामले में निलंबन
Kota, Rajasthan:Kota - यातायात पुलिस ऑफिस में देर रात हंगामे से जुड़ी खबर, राजस्थान पर खबर प्रकाशन के बाद पुलिस विभाग हुआ सक्रिय, वायरल वीडियो में गाली गलौच करने वाले कांस्टेबल अभिषेक चौधरी पर हुई कार्रवाई, कॉस्टेबल को निलंबित कर मामले में जांच जारी, कोटा शहर पुलिस का स्पष्ट संदेश"कोटा शहर पुलिस आमजन के साथ सम्मानजनक शालीन और संवेदनशील व्यवहार के लिए प्रतिबद्ध"0
0
Report
केंद्रीय टीम ने कूनो चीतों की हत्या की गम्भीरता से जांच शुरू की
Bhopal, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के श्योपुर में चीते की मौत का मामला केंद्र तक पहुंचा कूनो में चीता KNG22 की गोली मारकर हत्या के मामले में केंद्र सरकार ने बेहद गंभीर रुख अपनाया केंद्र ने हाई-लेवल सेंट्रल टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा है टीम मध्यप्रदेश फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और STF के साथ मिलकर जांच करेगी केंद्र सरकार ने 19 महीने के नर चीता KNG22 की मौत को अत्यंत गंभीरता से लिया है प्रोजेक्ट चीता के महत्व और बिग कैट की सुरक्षा को देखते हुए MoEFCC ने हाई-लेवल टीम डेप्यूट की है सेंट्रल टीम में तीन बड़े अफसर हैं - 1. Inspector General of Forests, National Tiger Conservation Authority (NTCA) 2. Additional Director, Wildlife Crime Control Bureau (WCCB) 3. Regional Deputy Director, WCCB सेंट्रल टीम चीते की मौत के हालात की गहन जांच, सारे सबूतों की जांच, MP फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ कोऑर्डिनेशन, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और मॉनिटरिंग सिस्टम की समीक्षा ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो... अपनी फाइंडिंग और सिफारिशें मंत्रालय को सौंपेगी, जिसके आधार पर राज्य सरकार और फील्ड अथॉरिटी को आगे के निर्देश दिए जाएंगे दरअसल चीता, मादा नीरवा का शावक, 25 अक्टूबर को मुरैना के टेरिटोरियल फॉरेस्ट में घायल मिला, कूनो प्रोटेक्टेड एरिया के बाहर, उसी दिन श्योपुर टेरिटोरियल फॉरेस्ट डिवीजन से रेस्क्यू जबलपुर वेटनरी फैसिलिटी में इंटेंसिव केयर और सर्जरी सर्जरी में शरीर से 5 फायरआर्म पेलेट्स निकले... तमाम कोशिशों के बावजूद... 27 अक्टूबर को मौत... मेडिकल एग्जाम में पेलेट्स से मल्टीपल इंटरनल इंजरी कन्फर्म... राज्य सरकार पहले ही Forest और Police अफसरों की STF बना चुकी है... अब सेंट्रल टीम उसके साथ कोऑर्डिनेशन में काम करेगी....0
0
Report
Advertisement
शाहपुरा पंचायत में दूसरे चरण के चुनाव की जंग: 42 प्रत्याशी, 57 हजार वोटर
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का रण शाहपुरा पंचायत समिति के 15 वार्डों में 42 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला कल 57,160 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, चुनावी मैदान में BJP के 15 और कांग्रेस के 15 प्रत्याशी, RLP के 4 और 8 निर्दलीय प्रत्याशी भी आजमा रहे किस्मत, मतदान के लिए बनाए गए कुल 63 बूथ, (जयपुर ग्रामीण) पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को लेकर शाहपुरा पंचायत समिति में पंचायत समिति जिला परिषद सदस्य का चुनाव चल रहा है। शाहपुरा पंचायत समिति के 15 वार्डों में मतदान चल रहा हैं। चुनावी मैदान में कुल 42 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, 57 हजार 160 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने सभी 15-15 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के चार प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा आठ निर्दलीय प्रत्याशी भी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 63 मतदान बूथ बनाए गए हैं।0
0
Report
जयपुर ग्रामीण पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी; ईवीएम सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में
Jaipur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में जिले की पांच पंचायत समितियों में मतदान जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक और जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। संदेश नायक ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैद है। सभी जगह मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। कुछ केंद्रों पर मॉकपोल के दौरान कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट में तकनीकी खराबी आने पर उन्हें बदल दिया गया। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद ईवीएम पहले संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय पर जमा होंगी। वहां से सभी ईवीएम जयपुर के भवानी निकेतन स्थित मुख्य स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी。0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं, इनपुट स्पष्ट नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
