226001
बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में सावन मास के आखिरी सोमवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात से ही सैकड़ों भक्त महादेव के दर्शन के लिए लंबी कतार में खड़े रहे। मंदिर परिसर "बम बम भोले" के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड आंदोलनकारी बेसरा ने JPSC-JSSC में भ्रष्टाचार की CBI जांच की मांग की
Ranchi, Jharkhand:झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा ने प्रेस वार्ता में JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने JPSC मामले की CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के उलगुलान आंदोलन को उनका नैतिक समर्थन है और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए。 बेसरा ने आरोप लगाया कि JPSC में कथित तौर पर नौकरी बेचने का खेल हुआ है और इसकी निष्पक्ष जांच केवल CBI ही कर सकती है। उन्होंने JPSC अध्यक्ष के साथ अन्य सदस्यों के इस्तीफे, मामले की निष्पक्ष जांच और प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने की मांग की。 उन्होंने छात्रों से आंदोलन को पूरी तरह गैर-राजनीतिक रखने की अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक हस्तक्षेप से आंदोलन कमजोर होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है और भविष्य में युवाओं को नेतृत्व संभालना चाहिए।0
0
Report
दंतौर में जिप्सम अवैध खनन: 3.91 लाख जुर्माने के साथ दो जेसीबी जब्त
Bikaner, Rajasthan:दंतौर में जिप्सम अवैध खनन: मौके से मशीनें जब्त, खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख 91 हजार रुपये का जुर्माना, टीम को देखकर अवैध खनन करने वाले मौके से हुए फरार, दो जेसीबी मशीनें, एक डंपर और एक ट्रैक्टर किया जब्त, खनन विभाग और दन्तोर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप, खाजूवाला सीओ आकांक्षा चौधरी, दंतौर SHO सुरेन्द्र बारुपाल, खनन विभाग के कार्यदेशक अनिरुद्ध भाटी ने की कार्यवाही।0
0
Report
गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान तनाव के बाद पुलिस ने शांति बनायी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में गुलधर के पास हरिद्वार से गंगाजल लेकर राजस्थान के भरतपुर स्थित अपने गांव जा रहे एक कांवड़िए की कांवड़ कथित तौर पर इमरान नामक व्यक्ति के संपर्क में आकर छू गई। इस घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस की पैदल गश्तटीम और मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और कांवड़िए की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उसकी कांवड़ को दोबारा विधि-विधान से तैयार कराने में सहयोग किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समझदारी से मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया। इसके बाद कांवड़िया अपनी यात्रा दोबारा शुरू कर सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार कावड़िए को गंगा जल और नई कावड़ की व्यवस्था पुलिस द्वारा करवा दी गई और समझ बुझाकर आगे रवाना किया गया । पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वायरल वीडियो या अपुष्ट जानकारी के आधार पर अफवाह न फैलाएं और शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।0
0
Report
Advertisement
कोटा मेडिकल कॉलेज में वार्षिक 50–55 हजार यूनिट ब्लड की जरूरत, रक्तदान शिविर की अपील
Kota, Rajasthan:कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज को ब्लड डोनेशन का इंतजार 1 वर्ष में जरूरत है 50 से 55 हजार यूनिट ब्लड थैलेसीमिया के 800 बच्चों को रोज दिया जा रहा है 40 यूनिट रक्त मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने समाजसेवियों से की रक्तदान शिविर लगाने की अपील इच्छुक रक्तदाता एमबीएस और न्यू मेडिकल ब्लड सेंटर में कर सकते हैं रक्तदान0
0
Report
भागलपुर बाढ़: नाव बनाकर लोग खुद बचाव की योजना बनाते हैं
Naya Chak, Bihar:एंकर- भागलपुर में बाढ़ अब सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की हर साल दोहराई जाने वाली मजबूरी बन चुकी है। गंगा और कोसी का बढ़ता जलस्तर जैसे ही खतरे का संकेत देता है, वैसे ही नदी किनारे बसे गांवों में डर और चिंता का माहौल पसर जाता है। जिन लोगों के लिए बारिश खुशहाली लेकर आती है, उन्हीं के लिए यहां मानसून अपने साथ तबाही का संदेश लेकर आता है। प्रशासन अपनी ओर से बाढ़ पूर्व तैयारियों का दावा जरूर करता है, लेकिन नदी किनारे बसे कई गांवों तक राहत और संसाधन समय पर नहीं पहुंच पाते। ऐसे में इन गांवों के लोगों ने हालात से लड़ना सीख लिया है। वे जानते हैं कि बाढ़ आएगी, घर डूबेंगे, रास्ते कटेंगे और कई दिनों तक दुनिया से संपर्क टूट जाएगा। इसलिए वे किसी मदद का इंतजार नहीं करते, बल्कि अपनी जिंदगी बचाने की तैयारी खुद शुरू कर देते हैं। हम पहुंचे सबौर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके रजंदीपुर, जहां इन दिनों हथौड़ों की आवाज और लकड़ी की खुशबू के बीच जीवन बचाने की उम्मीद तैयार हो रही है। यहाँ लोग नाव बना रहे हैं। यही नाव बाढ़ के दिनों में बच्चों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाती है, बुजुर्गों का सहारा बनती है, बीमारों को अस्पताल तक ले जाती है और परिवारों को जिंदगी से जोड़े रखती है। बाबूपुर से ममलखा और घोघा तक दर्जनों गांव हर साल जलमग्न हो जाते हैं। इसलिए यहां के लोग बाढ़ आने से पहले ही जरूरी सामान समेट लेते हैं, मवेशियों की व्यवस्था करते हैं और परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की योजना बना लेते हैं। लेकिन इन सारी तैयारियों के बीच सबसे बड़ी जरूरत होती है एक मजबूत नाव की। रजंदीपुर में एक नाव तैयार करने में लगभग एक महीने का समय लगता है और इसकी लागत एक से दो लाख रुपये तक पहुंच जाती है। आर्थिक बोझ होने के बावजूद लोग इसे खर्च नहीं, बल्कि अपने परिवार की सुरक्षा में किया गया निवेश मानते हैं। बाढ़ के दौरान प्रशासन की ओर से भी नाव उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन प्रभावित गांवों और लोगों की संख्या इतनी अधिक होती है कि हर जरूरतमंद तक समय पर मदद पहुंच पाना संभव नहीं हो पाता। यही कारण है कि यहां के लोग अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी खुद उठाते हैं।0
0
Report
केंदुआडीह धंसान के लिए 30 मीटर गहरी वैज्ञानिक खुदाई; SOP पूरी
Dhanbad, Jharkhand:धंनबाद-बोकारो की लाइफलाइन मानी जाने वाली केंदुआडीह की धंसान प्रभावित सड़क की वास्तविक स्थिति जानने के लिए अब लगभग 30 मीटर गहराई तक वैज्ञानिक तरीके से खुदाई की जाएगी। खुदाई के बाद ही यह तय होगा कि सड़क भविष्य में आम लोगों और वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह सुरक्षित है या नहीं। इस पूरी प्रक्रिया के लिए IIT-ISM, CSIR-CIMFR, DGMS और BCCL के विशेषज्ञों ने विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर ली है। SOP के अनुसार पुराने भूमिगत खनन के नक्शों के अध्ययन से पता चला है कि राष्ट्रीयकरण से पहले केंदुआडीह क्षेत्र के नीचे 13वें कोयला सीम में खनन किया गया था। यह खनन क्षेत्र सड़क के नीचे लगभग 30 मीटर की गहराई और लगभग 45 मीटर के दायरे में फैला हुआ है। इसी वजह से वैज्ञानिक तरीके से खुदाई कर पूरी स्थिति का आकलन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर खुदाई के दौरान नियंत्रित ब्लास्टिंग भी की जाएगी। ब्लास्टिंग से पहले 500 मीटर तक सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा और इस दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही विस्फोट की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि SOP के आधार पर खुदाई के निर्देश दे दिए गए हैं। खुदाई पूरी होने के बाद BCCL विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी। यदि भविष्य में किसी प्रकार के खतरे की संभावना नहीं पाई गई, तो उसके बाद ही सड़क निर्माण एजेंसी RCD को सड़क पुनर्निर्माण का कार्य शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी: शारदा नदी में नाव डूबने से नौ लोग बह गए, दो लापता
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी मैं भीरा थाना इलाके के बेलहा सिकटिया के पास शारदा नदी की तेजधार की चपेट में नाव के आ जाने से नाव में सवार नौ लोग नाव सहित नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सात लोगों को बचा लिया जबकि 2 लोग अभी भी लापता है जिनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लापता लोगों की तलाश में एनडीआरफ गोताखोरों की मदद ली जा रही है। फिलहाल अभी तक लापता लोगों की तलाश नहीं की जा सकी है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है।0
0
Report
बिहार में ट्रिपल इंजन के दावे के बावजूद विकास पर प्रश्न चिन्ह लग गया
Patna, Bihar: कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में डबल नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार है, फिर भी विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है और सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान करने में विफल है。 राजेश राठौर ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार द्वारा अनुदानित 1,942 मदरसों के करीब 11,652 शिक्षकों और लगभग 1,500 कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक वेतन नहीं मिलने से हजारों परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। राठौर ने सवाल उठाया कि सरकार के पास वेतन देने के लिए पैसा नहीं है या फिर नियत में कमी है। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस मामले में जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक विभाग का मामला नहीं, बल्कि बिहार सरकार का खजाना खाली है और सरकार केवल दिखावे के सहारे चल रही है।0
0
Report
आटपाडी में सोने की चोरी: एक करोड़ 99 लाख के सोने के बिस्किट समेत दो गिरफ्तार
Sangli, Maharashtra:स्लग - सोनी चोरी प्रकरणातील दोघांना अटक,सोन्याच्या बिस्किटसह १ कोटी ९९ लाखांचा मुद्देमाल जप्त. अँकर - सांगलीच्या आटपाडी येथील सोने चोरी प्रकरणी पंढरपूर येथील दोघांना अटक करण्यात आली आहे.त्यांच्याकडून एक किलो 355 ग्रॅम सोन्याच्या बिस्कीटसह एक कोटी 99 लाखांचा मुद्देमाल जप्त केला आहे. आटपाडी येथील एका सराफ दुकानातून दोघा कामगारांनी कलकत्ता येथून दागिने बनवून आणण्याच्या नावाखाली दुकानातील चार किलो सोन्याचे बिस्कीट घेऊन पसार झाले होते.या प्रकरणी आटपाडी पोलीस ठाण्यामध्ये दोघा कामगारांसह सहा जणांच्या विरोधात सोने चोरीचा गुन्हा दाखल झाला होता,यापैकी एक संशयित दिघंची येथे येणार असल्याची बातमी मिळाल्यावर सापळा रचून बाळू पुजारी यास ताब्यात घेतले असता, त्याच्याजवळ एक किलो 355 ग्रॅम वजनाचे सोन्याचे बिस्किट आढळून आले आहे, त्याच्या साथीदारासह दोघांना आटपाडी पोलिसांनी अटक केली आहे.0
0
Report
Advertisement
Gen Z को चुप कराने के आरोप पर मोदी-शाह पर हमला: भविष्य खतरे में
Noida, Uttar Pradesh:Gen Z को चुप कराने के आरोप पर मोदी-शाह पर हमला: भविष्य खतरे में0
0
Report
अगस्त के पहले सप्ताह से बैली रोड पर मेट्रो निर्माण के कारण दो लेन लागू
Patna, Bihar:पटना में मेट्रो निर्माण कार्य तेज होने के साथ अब इसका असर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी दिखाई देगा। नेहरू पथ यानी बेली रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नया रूट प्लान तैयार किया है, इस नया ट्रैफिक प्लान पर कल ट्रैफिक एसपी सागर कुमार की अध्यक्षता में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी, ऑटो यूनियन, बीएसआरटीसी और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें सभी पक्षों ने सहमति जताई। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह से आयकर गोलंबर से डुमरा चौकी तक ऑटो, ई-रिक्शा और बस जैसे व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था मेट्रो निर्माण कार्य पूरा होने तक लागू रहेगी। नई ट्रैफिक योजना के तहत बेली रोड पर निर्माण क्षेत्र को छोड़कर शेष सड़क पर दो लेन बनाई जाएंगी, जिनसे केवल निजी वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। वहीं व्यावसायिक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। आयकर गोलंबर से निकलने वाले वाहन वीरचंद पटेल पथ, आर ब्लॉक गोलंबर, मंदिरी नाला रोड, बांसघाट, एलसीटी घाट, कमिश्नर कार्यालय और जेपी गंगा पथ के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। सगुना मोड़ और डुमरा चौकी की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को भी निर्धारित डायवर्जन रूट का उपयोग करना होगा। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी के पास भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही अगस्त के पहले सप्ताह से नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।0
0
Report
मंदसौर के शामगढ़ के पास तेंदुआ दिखा; वन विभाग अलर्ट
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ के पास सड़क किनारे तेंदुआ देखा गया। तेंदुए के दिखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। गांधी सागर अभ्यारण क्षेत्र पास में है, वहीं पड़ोसी राजस्थान के सीता माता अभ्यारण में भी बड़ी संख्या में तेंदुए पाए जाते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि भोजन की तलाश में या शिकार का पीछा करते हुए तेंदुआ भटक कर इधर आ गया।0
0
Report
Advertisement
यशोदा नदी में बाढ़, हिंगणघाट के कई गाँव त्रस्त—मार्ग बंद
Wardha, Maharashtra:वर्ध्यात यशोदा नदीला पूर, हिंगणघाट तालुक्यातील अनेक गावांना पुराचा वेढा अलमडोह, दरणे टाकळी आणि भगवा येथील पूल पाण्याखाली, वाहतूक पूर्णपणे ठप्प सलग ४८ तासांच्या मुसळधार पावसाने जनजीवन विस्कळीत सुमारे ४०० एकर शेती पुराच्या पाण्यात, शेतकऱ्यांचे मोठे नुकसान वर्धा, राळेगाव, अलमडोह, कानगाव आणि भगवा, कानगाव मार्ग दुसऱ्या दिवसापासून बंद प्रशासन सतर्क, नदीकाठच्या नागरिकांना सुरक्षित स्थळी राहण्याचे आवाहन0
0
Report
पन्ना में जमीन विवाद से मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Panna, Madhya Pradesh:1- सनकी बेटे ने डंडा मारकर मां की हत्या कर दी 2.ज़मीनी विवाद बना हत्या का कारण , आरोपी गिरफ्तार。 पन्ना का है जहां जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि एक सनकी प्रवृत्ति के बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना पवई थाना क्षेत्र के ग्राम कमता की है, जहां 26 वर्षीय आरोपी पुत्र रामदयाल पांडे ने अपनी 42 वर्षीय मां शीला पांडे पर लकड़ी के डंडे से एक बार किया और अधिक रक्तस्राव होने से शीला पांडे की मौके पर ही मृत्यु हो गई । पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल डंडा एक सूखे कुएं में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी रामदयाल को ग्राम कमता से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर कुएं से डंडा भी बरामद कर लिया गया है। पवई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
अग्रसेन नगर में अधिकारी के घर चोरी, खिड़की ग्रिल काटकर चोर भागे; सुरक्षा मांग
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मंदसौर के अग्रसेन नगर में चोरी की वारदात पूरे शहर में चर्चाओं में है. बताया जा रहा है कि एक अधिकारी के घर की खिड़की की ग्रिल काटकर दो चोर घुस गए. उन्होंने कमरे में सो रहे पति-पत्नी के कमरे की कुंडी लगाकर अलमारी को तोड़कर अलमारी से कुछ ज्वेलरी ले गए; परिजनों ने नकली ज्वेलरी जाने की बात कही है. पड़ोसियों ने बताया कि कमरे में बंद पति-पत्नी ने आवाज दे कर आसपास के लोगों को बुलाया; आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो कर भाग खड़े हुए. चोर खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे थे. अग्रसेन नगर के रहवासियों का यह भी आरोप है कि इस तरफ स्ट्रीट लाइट्स नहीं हैं और पुलिस गश्त भी नहीं होती. इस तरह अधिकारी के घर पर चोरी की वारदात ने इलाके के लोगों में भय का माहौल खड़ा कर दिया है और वे गश्त और स्ट्रीट लाइट चालू किए जाने की मांग कर रहे हैं. कालोनी में रहने वाले मोती राम नैनवानी ने बताया कि खिड़की तोड़कर खेत में फेंक दी गई और फिर अंदर घुस गए; वे सर और मैडम के कमरे में सो रहे थे; ताला बाहर से और दूसरे कमरे में वारदात चालू कर दी. अलमारी से ज्वेलरी वगैरह ले गए हैं; नकली और बाकी सब सेफ है. चार्जर भी ले गए; कांच टूटने से डर लग रहा है. प्रशासन से निवेदन है कि ऐसे अभियोग रोके जाएं और 100 डायल को रेगुलर चालू किया जाए तथा रात में 2:00 से 5:00 के बीच आधे-आधे घंटे में राउंड की अनुमति दी जाए.0
0
Report
Advertisement
