226001
लखनऊ में भारी बारिश से शहर हुआ जलमग्न
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में लगभग 2-3 घंटे की भारी बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। तेज कुमार प्लाजा, सिविल अस्पताल और नगर निगम कार्यालय सहित कई प्रमुख स्थान पानी से भर गए। नगर निगम कार्यालय के अंदर तक पानी घुस गया। विधानसभा से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित दुकानों में भी पानी भर गया। इस अचानक हुई बारिश से राजधानी का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UCC ड्राफ्ट के बिना सुझाव मांगने पर विपक्ष का सरकार पर हमला
Jaipur, Rajasthan:एंकर इंट्रो,,,प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सरकार सुझाव मांग रही है। वहीं कांग्रेस ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर ध्यान भटकाने और बिना ड्राफ्ट के सुझाव मांगने का आरोप लगाया है। UCC पर कांग्रेस का हमला, बिना ड्राफ्ट सुझाव मांगने पर उठाए सवाल डोटासरा बोले— ध्यान भटकाने के लिए UCC पर सुझाव लिए जा रहे हैं बिजली-पानी के मुद्दों पर जनसुनवाई क्यों नहीं? टीकाराम जूली बोले— पहले UCC का ड्राफ्ट सार्वजनिक करे सरकार वीओ-1 प्रदेश में UCC को लेकर सरकार की ओर से जनता से सुझाव लेने की प्रक्रिया जारी है। लेकिन कांग्रेस का कहना है कि बिना ड्राफ्ट के सुझाव मांगना उचित नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। बाइट – गोविंद सिंह डोटासरा वीओ-2 PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि UCC को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं, जबकि बिजली, पानी और आम जनता की अन्य समस्याओं पर कोई जनसुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जवाबदेही से बचने के लिए यह सब कर रही है। डोटासरा ने यह भी कहा कि UCC कमेटी में RSS को मानने वाले लोगों को शामिल किया गया है। बाइट – गोविंद सिंह डोटासरा वीओ-3 वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार पहले UCC का ड्राफ्ट जनता के सामने रखे, उसके बाद सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि बिना ड्राफ्ट बताए सुझाव मांगने का कोई औचित्य नहीं है। जूली ने आरोप लगाया कि सरकार विकास और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों से ध्यान हटा रही है। उन्होंने खेजड़ी कानून का भी जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने कानून बनाने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई कानून नहीं बना। जूली ने कहा कि जब UCC का बिल विधानसभा में आएगा, तब कांग्रेस उस पर अपना पक्ष रखेगी।0
0
Report
नर्मदापुरम मूंग खरीद नीति पर किसान आंदोलन तेज, MSP पर 100% उपज की मांग
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में मूंग खरीदी का मुद्दा अब सियासी नहीं, किसानों के अस्तित्व की लड़ाई बनता नजर आ रहा है। समर्थन मूल्य पर पूरी उपज खरीदे जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। धरने के दूसरे दिन किसानों ने हवन- पूजन कर सरकार से खरीदी नीति बदलने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा और परिवारों के साथ सड़क पर उतरेंगे। नर्मदापुरम के पीपल चौक पर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार की मूंग खरीदी नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि वर्तमान व्यवस्था के तहत प्रति एकड़ केवल 1 क्विंटल 20 किलो मूंग खरीदी जा रही है, जबकि खरीदी 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के मानक के अनुसार की जानी चाहिए। उनका कहना है कि इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। धरना स्थल पर किसानों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया और आहुतियां देकर जल्द नीति में बदलाव की मांग की। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। किसानों की प्रमुख मांग है कि ग्रीष्मकालीन मूंग की 100 प्रतिशत उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए। भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अपने परिवार के साथ भी धरना स्थल पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।0
0
Report
मानसून की पहली बारिश से सदर बाजार जलमग्न, एजेंसियां दावे खोखले
New Delhi, Delhi:मानसून की पहली बारिश ने खोली सिविक की एजेंसीयों की पोल पुरानी दिल्ली के सदर बाजार में घुटनों घुटनों पानी दिल्ली वालों को मानसून की काफी दिनों से इंतजार था आज मानसून की झमाझम बारिश हुई जिसकी वजह से लोगों को गर्मी और उमड़ से राहत मिली लेकिन यह राहत कहीं ना कहीं आफत बनकर भी आई पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में जल भराव की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा हालांकि सरकार ने दावा किया था की मानसून आने से पहले दिल्ली में जल भराव नहीं होगा उसके लिए नालों की सफाई शिवरों की सफाई की गई थी लेकिन जब बारिश आई तो बारिश ने उन्हें शब्दों की पोल खोल कर रख दी सदर बाजार में आप देख सकते हैं कि किस तरह से घुटनों घुटनों पानी भर गया मानसून की पहली बारिश में सफाई करोगे तो लोगों में इसको लेकर काफी गुस्सा है0
0
Report
Advertisement
देवरी गांव में भूमि विवाद से मारपीट, नौ घायल
Giridih, Jharkhand:देवरी थाना क्षेत्र के घोसे गांव में मंगलवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना में कुल नौ लोग घायल हो गए. घायलों में फिरोज अंसारी, इमामुल अंसारी, नसीरन बीवी, समीना बीवी, गुलशन खातुन, तबारक अंसारी, परवेज अंसारी, पोदीना बीवी और इकबाल अंसारी शामिल हैं. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया जहां उनका उपचार किया गया. अस्पताल परिसर में इलाज के दौरान भी दोनों पक्ष आपस में उलझ गए. अस्पताल परिसर में उलझन की सूचना पर देवरी थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवाया. इस मामले को लेकर दोनों पक्ष देवरी थाना में आवेदन देने की बात कह रहे हैं.0
0
Report
बाढ़ में खाकी का चरित्र: पंकज गिरी ने 85 लोगों को बचाकर दिखाया मानवीय साहस
Thane, Maharashtra:खाकीतील विठ्ठल! पुराच्या प्रलयात चिमुकल्याला खांद्यावर घेत जीवदान देणारे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक पंकज गिरी पडघा पोलीस स्टेशनच्या धाडसी बचावमोहीमेत गणेशनगरातील ८५ नागरिकांची सुखरूप सुटका; विठू माझा लेकुरवाळा...चा प्रत्यय देणारा हृदयस्पर्शी प्रसंग विठूराया... हा संतांचा अभंग केवळ भक्तीपुरता मर्यादित नसून संकटात धावून येणाऱ्या माणुसकीचे प्रतीक आहे. महाराष्ट्रभर सुरू असलेल्या मुसळधार पावसामुळे अनेक ठिकाणी पूरस्थिती निर्माण झाली असतानाही पडघा पोलीस स्टेशनचे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक पंकज गिरी यांनी आपल्या सहकाऱ्यांसह दाखवलेले धाडस पाहून नागरिकांना साक्षात खाकीतील विठ्ठलच भेटल्याची भावना व्यक्त होत आहे. भिवंडीतील-पडघा परिसरातील गणेशनगरमध्ये पूराचे पाणी घरांमध्ये शिरल्याने अनेक कुटुंबे अडकून पडली होती. परिस्थितीचे गांभीर्य लक्षात घेत वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक पंकज गिरी यांनी क्षणाचाही विलंब न करता बचाव पथकासह घटनास्थळी धाव घेतली. कंबरभर पाण्यातून मार्ग काढत त्यांनी आणि त्यांच्या सहकाऱ्यांनी वृद्ध, महिला आणि लहान मुलांना सुरक्षित बाहेर काढण्यास सुरुवात केली. या धाडसी मोहिमेत तब्बल ८५ नागरिकांना सुरक्षित स्थळी हलविण्यात आले. या मोहिमेदरम्यान जोशना साळुंखे (६०), देविका पवार (४), अश्विनी पवार (२५) आणि संतोष पवार (२८) हे पुराच्या पाण्यात अडकले होते. पोलिसांनी प्रसंगावधान राखत त्यांची सुखरूप सुटका केली. विशेष म्हणजे, एका चिमुकल्याला खांद्यावर घेऊन पुराच्या पाण्यातून वाटचाल करणारे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक पंकज गिरी यांचे दृश्य अनेकांच्या मनाला भिडले.0
0
Report
स singrauli निगाही ड्रैगलाइन में भीषण आग, चालक ने कूदकर जान बचाई
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के एनसीएल निगाही परियोजना की ड्रैगलाइन मशीन में लगी भीषण आग. निगाही खदान की विशालकाय ड्रैगलाइन मशीन में अचानक भड़की आग. शॉर्ट सर्किट को आग लगने की शुरुआती वजह माना जा रहा. चालक ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा. आग लगते ही खदान क्षेत्र में फैला काला धुआं. दमकल और तकनीकी टीम ने पाया आग पर काबू. करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका. उत्पादन प्रभावित होने की संभावना, जांच जारी. सिंगरौली जिले की एनसीएल निगाही परियोजना में उस समय हड़कंप मच गया, जब खदान में कार्यरत विशालकाय ड्रैगलाइन मशीन में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही मशीन से धुएं का गुबार उठने लगा और पूरे खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के दौरान मशीन का चालक मौजूद था, जिसने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत मशीन से कूदकर अपनी जान बचा ली. प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, ड्रैगलाइन मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद खदान प्रबंधन को सूचना दी गई. मौके पर दमकल कर्मियों और एनसीएल की तकनीकी टीम को बुलाया गया. टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि ड्रैगलाइन ओपनकास्ट खदान की सबसे महत्वपूर्ण और महंगी मशीनों में से एक होती है, जिसका उपयोग बड़े पैमाने पर मिट्टी हटाने और कोयला उत्पादन कार्य में किया जाता है. मशीन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. शुरुआती तौर पर करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, मशीन की मरम्मत में समय लग सकता है, क्योंकि इसके कई महत्वपूर्ण स्पेयर पार्ट्स स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं हैं. वहीं तकनीकी टीम आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद खदान प्रबंधन मशीन को जल्द से जल्द दोबारा चालू करने की कोशिश कर रहा है, ताकि उत्पादन कार्य प्रभावित न हो.0
0
Report
Advertisement
करौली-हिण्डौन में किसानों का चक्का जाम, पानी की कमी से आंदोलन ताजा
Noida, Uttar Pradesh:हिण्डौन सिटी। करौली के पांचना बांध से कमांड एरिया की नहरों में पानी खोलने का मामला, नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आने से नाराज किसानों का पांच अलग-अलग स्थानों पर चक्का जाम, हिण्डौन सदर थाना क्षेत्र के टोडूपुरा- कटकड़ मोड पर जाम लगा धरना देकर बैठे किसान, धरना स्थल पर कैबीनेट मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा भी मौजूद, सवाई माधोपुर जिले के कुसांय गांव में नहर में पानी की आवक देखने भेजा किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल, जाम के चलते हिण्डौन- करौली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद, ग्रामीण इलाके के मोठियापुरा, कोटरी, नाहरघाटी में भी चक्का जाम कर सड़क पर बैठे हैं किसान, करौली-मासलपुर- सूरौठ के लिए आने जाने वालों को हो रही दिक्कतें, उधर श्रीमहावीरजी थाना क्षेत्र में कोडिया की बगीची पर भी किसानों का चक्का जाम, श्रीमहावीरजी-नादouti मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप्प, पुलिस और प्रशासन भी चाक चौबंद, अधिकारी बनाए हुए हैं हालातों पर नजर0
0
Report
नारायणबगड़ में जिलाधिकारी ने राहत व पुनर्स्थापन के लिए लक्षित कदमों की समीक्षा करी
Karnaprayag, Uttarakhand:नारायणबगड़ क्षेत्र में बीते दिनों हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का आज जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर राहत, पुनर्स्थापन एवं सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीओ 1 / नारायणबगड़ के आपदा प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नारायणबगड़ मुख्य बाजार का भ्रमण कर मलबा हटाने, जल निकासी व्यवस्था तथा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष स्थानों पर सफाई कार्य में तेजी लाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए स्थायी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) नारायणबगड़ परिसर, छात्रावास तथा प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसरों में सुरक्षा, साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने कौलुसैंण नाले का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित को नाले के जल प्रवाह में बाधा बनने वाले अवरोधों को हटाने और दीर्घकालिक समाधान तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य बाजार क्षेत्र में जिलाधिकारी ने प्रभावित व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं।0
0
Report
गोंडा गांव में विशाल अजगर ने डर मचाया, दो घंटे की रेस्क्यू के बाद राहत
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के एक गांव में पिछले कई दिनों से विशालकाय अजगर लोगों के लिए डर का कारण बना हुआ था। करीब दो घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
Advertisement
झींझक में JE रिश्वतकांड: 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारी
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात कानपुर नगर एंटी करप्शन यूनिट का बड़ा एक्शन。 झींझक उपखंड में तैनात जेई रंगलाल पाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार。 आरोप है कि कमीशन के नाम पर बिजली ठेकेदार से ₹20 हजार की रिश्वत मांगी थी。 ठेकेदार से ₹20 हजार लेते समय एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप लगाकर पकड़ा。 शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई。 आरोपी जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई जारी。 टीम आरोपी जई को पकड़कर अकबरपुर थाना पहुँची0
0
Report
जालौन में अधेड़ भाजपा नेता की नाबालिग से शादी की सूचना पर पुलिस पहुंची
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में अधेड़ भाजपा नेता की नाबालिक लड़की से विवाह की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस, ग्रामीणों की सूचना पर विवाह की तैयारी में पहुंचा पुलिस प्रशासन और सीडब्यूसी टीम, नाबालिक लड़की के पिता पर कुठौंद अस्पताल में जच्चा और बच्चा की मौत के है आरोप, नामदर्ज एफआईआर में आरोपित है नाबालिक लड़की का पिता, अधेड़ भाजपा नेता 16 वर्ष की नाबालिग लड़की से शादी के देख रहा सपना, गुपचुप शादी में प्रशासन ने की इंट्री नाबालिक लड़की की शादी रुकवाई, बारात पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी सूचना, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी गांव में मचा हड़कंप, भाजपा के किसान मोर्चा से क्षेत्रीय पदाधिकारी बताया जा रहा अधेड़ भाजपा नेता, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता इंद्रदेव सिंह की फाइल फोटो वायरल
Nainital, Uttarakhand:नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के वकील पिता इंद्रदेव सिंह की फाइल फोटो0
0
Report
Advertisement
राज्य में पहली बार आयुर्वेदिक शिरोधारा-जानूबस्ती डिवाइस का पेटेंट मिला
Jaipur, Rajasthan:महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में तैयार दो आयुर्वेदिक डिवाइस को भारत सरकार का मिला पेटेंट मानसिक रोगों एवं घुटना दर्द में यंत्रों द्वारा मिल रही राहत जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नेचुरोपेथी विशेषज्ञ ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी नवाचार करते हुए शिरोधारा और जानूबस्ती जैसी उपचार प्रक्रियाओं को यांत्रिक रूप देकर इनका पेटेंट कराया है। ऐसा राज्य में पहली बार हुआ है। नेचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शिरोधारा हजारों साल पुरानी आयुर्वेदिक रिलेक्सिंग पद्धति है। इसमें औषधीय तरल से सिरदर्द, अनिद्रा, मनोरोग आदि से प्रभावी रोगियों को उपचारित किया जाता रहा हैं किंतु इस पेटेंट फॉर्मूला के तहत ब्रेन रिलेक्सिंग थेरेपी डिवाइस विकसित की गई है जिसमें अरोमा थेरेपी, म्यूजिक थेरेपी, मसाज थेरेपी का समावेश करते हुए स्वचालित यंत्र विकसित किया गया है। इसमें उपचार के दौरान तरल का तापमान, पल्स, ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, ऑक्सीजन लेवल की मॉनिटरिंग भी की जाती है। अब तक सैकड़ों मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है। डॉ मनोज के अनुसार निधारा नामक एक अन्य यंत्र विकसित किया गया। जिसे पुरानी आयुर्वेदिक पद्धति में जानूबस्ती कहा जाता था। इसमें पहले आटे का एक चक्र दर्द प्रभावित घुटने पर लगाया जाता था जिसमें औषधीय तेल भरकर जोड़ में चिकनाहट पहुंचाई जाती थी। समस्या यह होती थी कि गर्म तेल का तापमान थोड़ी देर में कम हो जाता था साथ ही लीकेज भी हो जाता था। इस प्रक्रिया के लिए स्वचालित यंत्र तैयार किया गया है। इसमें तेल की अनवरत धारा के साथ इंफ्रा रेड, मसाज, तापमान नियंत्रण का समावेश किया गया है। इस प्रक्रिया को एक सप्ताह तक प्रतिदिन बीस मिनट करने से घुटना दर्द में राहत मिलती है। इस आयुर्वेद प्रक्रिया को स्वचालित यंत्र द्वारा किए जाने की उपलब्धि के लिए भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा उनके द्वारा तैयार किए गए इन दोनों यंत्रों को पेटेंट प्रमाण पत्र प्रदान किया है। हाल ही में उन्हें इस नवाचार के लिए राज्य सरकार द्वारा आई- स्टार्टअप योजना के तहत सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि की आयुर्वेदिक चिकित्सा क्षेत्र में सराहना की जा रही है。0
0
Report
AI ने जोधपुर में फोर्थ ग्रेड डमी अभ्यर्थी की सच्चाई उजागर की
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में फोर्थ ग्रेड परीक्षा-2024 में दोस्त के लिए डमी अभ्यर्थी बना छात्र रामचंद्र ने अब एलडीसी भर्ती परीक्षा देने के लिए गया तो AI ने उसे पकड़ लिया। एसओजी से मिली जानकारी के आधार पर जोधपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। रामचंद्र (23) पुत्र ताजाराम निवासी पाबुदानपुरा बाधा 19 सितंबर 2025 को हुई फोर्थ ग्रेड परीक्षा-2024 में दोस्त श्रवण कुमार के लिए डमी अभ्यर्थी के रूप में बैठा था और श्रवण की जगह अपनी फोटो लगाकर परीक्षा दी थी। 5 जुलाई को एलडीसी भर्ती परीक्षा के दौरान जोधपुर के एक सेंटर पर वह खुद परीक्षा देने पहुंचा, मगर बायोमेट्रिक जांच ने खुलासा किया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित राजकीय अल्प भाषा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा देने आए अभ्यर्थी रामचंद्र को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बाड़मेर के उदयमंदिर थाने में भी मामला दर्ज है। फिंगरप्रिंट और फोटो वेरिफिकेशन के कारण AI ने पकड़ा। पूछताछ के अनुसार 19 सितंबर को श्रवण कुमार के स्थान पर उसने फोर्थ ग्रेड परीक्षा दी थी। सेंटर उम्मेद कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोजती गेट जोधपुर था। उदय मंदिर थाने में थाना अधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक के नेतृत्व में मामला दर्ज करवाया गया। एसओजी की टीम आरोपी रामचंद्र से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट कैपिटल एथिना में लिफ्ट फँसना, निवासियों में भय और सुरक्षा चिंता
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित कैपिटल एथिना सोसायटी में सोमवार रात्रि में एक बार फिर लिफ्ट अटक गई, जिसके कारण दो लोग लगभग 30 मिनट तक लिफ्ट के भीतर ही फंसे रहे। कैपिटल एथिना सोसायटी के निवासी इन दिनों खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। सोसायटी में लगी लिफ्ट आए दिन खराब होने, बीच में अटकने और अचानक फ्री-फॉल होने के कारण लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस के नाम पर हर महीने मोटी रकम वसूलने के बावजूद बिल्डर और मेंटेनेंस टीम लोगों की जिंदगी से सरेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। रात में बिलकिंट में काम करने वाला पवन अपने साथी के साथ ऊपर के फ्लौर पर जा रहा था और अचानक से लिफ्ट फ्री फॉल हुई और वह 17 वे फ्लोर बीच में ही अटक गई, लिफ्ट में ना तो इंटरकॉम में काम किया और ना ही पंखा चल रहा था,इन लोगों इन शोर मचाया उसके बाद कड़ी मशक्कत करते हुए इस लिफ्ट को दोबारा से शुरू किया गया और उन लोगों को बाहर निकाला गया। सोसायटी के निवासियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि लिफ्ट में आए दिन तकनीकी खराबी आ रही है। पिछले कुछ दिनों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जहां बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लिफ्ट के भीतर आधे-आधे घंटे तक फंसे रहे, जिससे कई लोगों की तबीयत तक बिगड़ गई। आपातकालीन अलार्म और इंटरकॉम सिस्टम भी अधिकांश समय ठप रहते हैं, जिसके चलते लिफ्ट में फंसे व्यक्ति को मदद के लिए चिल्लाना पड़ता है। निवासियों का कहना है कि इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर बिल्डर प्रबंधन और मेंटेनेंस विभाग को सैकड़ों बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन हर बार केवल खोखले आश्वासन ही मिलते हैं। लिफ्ट का एआरडी (Automatic Rescue Device) सिस्टम काम नहीं कर रहा है और न ही कोई योग्य ऑपरेटर मौजूद रहता है। निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस प्रशासन से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने तथा दोषी बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
