icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अनुराग ठाकुर ने मोदी सरकार के 12 साल का प्रदर्शन किया; मेडिकल कॉलेज पर पलटवार

Chanwal, Himachal Pradesh:सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार के 12 साल की योजनाओं की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन व अवलोकन सांसद ने मुख्यमंत्री के मेडिकल कॉलेज पर की जा रही बयानबाजी पर किया पलटवार कहा उनके दौरे के बाद जागी सोई सरकार, आनन फानन में मेडिकल कॉलेज पहुँचे मुख्यमंत्री कहा कि मोदी सरकार ने दिए थे 180 करोड़, यूपीए सरकार ने केवल घोषणा करने की किया काम नही दिया कोई बजट हमीरपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाई जा रही है । हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला भाजपा की प्रदर्शनी को उद्घाटन व अवलोकन पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने किया । इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा, ज़िला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित जिलाभर से आए भाजपा नेता व पदाधिकरी मौजूद रहे । इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर में केंद्र सरकार की उपलब्धियां की जानकारी साझा की तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को लेकर की जा रही बयान बाजी पर पलटवार किया । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के दौरान भारत विश्व की पहले पाँच अर्थव्यवस्था में शामिल हुआ है और भारत की ताकत को पूरे विश्व में मान्यता मिली है उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय देश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका था और देश की आर्थिक हालत भी खराब हुई थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जहां भ्रष्टाचार पर लगाम लगी वही आर्थिक मोर्चे पर भारत में नई ऊंचाइयां हुई है । बाइट अनुराग ठाकुर सांसद हमीरपुर में निर्माण अधीन मेडिकल कॉलेज पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयानों पर पलटवार करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में मिली हार से बौखलाकर कर मुख्यमंत्री अनापशनाप बयान बाजी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल घोषणा की नहीं बल्कि निर्माण कार्य शुरू करने का है । उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने कुछ समय पूर्व मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई थी जिसके लिए कोई भी बजट का प्रावधान नहीं किया गया था । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मेडिकल कॉलेज को 180 करोड रुपए का बजट आवंटित किया था और उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी जिसे जमीन तक मुहिया नहीं करवाई । उन्होंने कहा कि पूर्व की जय राम सरकार ने सारे क्लीयरेंस करवाने के बाद निर्माण अधीन कार्य शुरू किया है । उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपने हिस्से का पैसा भी जमा नहीं करवाती है । अनुराग ठाकुर ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि जब उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और दिशा की बैठक में इस मुद्दे को उठाया उसके बाद ही सोई हुई सरकार जागी है और मुख्यमंत्री ने आननफानन में मेडिकल कॉलेज का दौरा किया । उन्होंने कहा कि सरकार सोई है और जनता को भ्रमित करने के लिए इस तरह की बयान बाजी की जा रही है । बाइट अनुराग ठाकुर सांसद सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ओमान में हुए हमले में मारे गए नाविक आदित्य के परिजनों से मुलाकात की है और अपनी संवेदनाएँ भी व्यक्त की । उन्होंने बताया कि जो मांग परिजनों के द्वारा उठाई जा रही है उसे विदेश मंत्रालय सहित संबंधित मंत्रालय से उठाया जाएगा । बाइट अनुराग ठाकुर सांसद
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग: 15 बच्चों की मौत; सुरक्षा दावे खोखले

Bareilly, Uttar Pradesh:लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग ने पूरे देश को हिला कर रख दिया, 15 बच्चों को इसमे मौत हो गई, बरेली में हमारे संवाददाता अजय कश्यप ने एम क्यूब कोचिंग का जायजा लिया तो कोचिंग में सुरक्षा के दावे खोखले साबित हुए, भारी भरकम कोचिंग सिर्फ तीन फायर फाइटिंग के छोटे सिलेंडर पर डिपेंड दिखाई दी, बेसमेंट में क्लास रूम बने हुए थे, कमरों में ऐसी चल रहा था लेकिन कोचिंग संचालक का दावा था कि यहां क्लासेस नही चलती है, न तो क्लास रूम में अग्नि समन के कोई इंतजाम थी न ही स्मोक डिटेक्टर ही लगे थे, कोचिंग संचालक हमारे संवाददाता अजय कश्यप के सवालों के जवाब भी नही दे पा रहा था, अब ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि आपका बच्चा यहां कितना सुरक्षित हैं, उतना ही नही उनको वाटर हाईडेंट क्या होता है ये भी पता नही था
0
0
Report

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बीजेपी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, इस देश के पुरोधा ह्म सबो के पुरखा ने इस देश के लिए जीने का काम किया और इस देश के लिए मरने का काम किया अपने तन मन सब को जो इस देश के लिए रूपित करने का काम किया वैसे महापुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस हम सभी कार्यकर्ता मना रहे हैं, आज उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर सैकड़ों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने का काम किया, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जो सपना और सोच था एक देश में दो प्रधान दो विधान और दो निशान नहीं चलेगा इसी मूल मंत्र को लेकर अनेक प्रकार के आंदोलन करने का काम किया। अपनी प्राणों की आहुति दिया एक षड्यंत्र के तहत उनकी हत्या करने का काम किया गया। उनका जो सपना और सोच था देश के पीएम मोदी ने धारा 370 को समाप्त किया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपना को पूरा कर उनकी आत्मा को शांति देने का काम किया। प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तत्कालीन केंद्र सरकार में मंत्री थे और उस सरकार के विरोध में काम खड़ा किया, देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकते इस लिए इस्तीफा दिया और नया संगठन खड़ा किया साथ ही कहा एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चल सकता और इसको लेकर आंदोलन खड़ा किया आज ही के दिन ऐसे महापुरुष बलिदान हो गए। बीजेपी के आदेश थे, जन संघ के जनक थे और इसको लेकर पूरे देश में हर बूथ पर एक पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर उनके जन्म तक 6 जुलाई तक पार्टी के कार्यकर्ता सभी बूथों पर पुष्पांजलि, गोष्ठी और उनके कार्यक्रम करने का काम करेगी। बीजेपी के बलिदान दिवस पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, एक दिन बलिदान दिवस दिखावे के लिए, फोटो शूट करवा लेने से नहीं होता है, उनके विचार को मैं व्यक्तिगत रुप से देश हित में या कहीं उनका कोई योगदान स्वतंत्रता संग्राम में है वैसी कोई बात नहीं है। एक से एक महापुरुष हुए जिनके बदौलत आज देश आजाद है। श्यामा प्रसाद के विचारों के अनुरुप भी पार्टी नहीं चल रही है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: SIT ने दस्तावेज तलब, चार गिरफ्तार, 4 अधिकारी निलंबित

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में मौके पर पहुंची SIT जांच टीम लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले में जांच तेज हो गई है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है एसआईटी की टीम ने बिल्डिंग से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है इस बीच घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जांच एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है एसआईटी की टीम ने बिल्डिंग से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज तलब किए हैं और उनकी गहन पड़ताल की जा रही है इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की जान चली गई थी सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं वहीं घटनास्थल और बिल्डिंग निर्माण से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि लापरवाही के आरोप में चार अधिकारियों को निलंबित किया गया है सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान बिल्डिंग पर बुलडोजर कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है एसआईटी का कहना है कि हर विभाग की जिम्मेदारी तय की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
0
0
Report
Advertisement

जनसुनवाई में आए व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई, उपचार जारी

Dhar, Madhya Pradesh:स्लग :-जनसुनवाई में पहुंचे व्यक्ति की तबियत बिगड़ी एंकर :- धार कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को एक अधेड़ व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे व्यक्ति को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत होने लगी, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अमले ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई। प्राथमिक सहायता देने के बाद व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति कुछ देर से असहज महसूस कर रहा था, जिसके बाद उसे सीने में दर्द शुरू हुआ। जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों ने तत्काल राहत एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की। फिलहाल व्यक्ति की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। कलेक्टर कार्यालय में हुई त्वरित कार्रवाई से समय रहते व्यक्ति को चिकित्सा सहायता मिल सकी।
0
0
Report

वडोदरा के मुक्तिधाम क्लासेस में सुरक्षा नहीं, मौत का खतरा सवार

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भयानक आग के बाद भी वडोदरा का प्रशासनिक तंत्र और क्लासेस संचालक अभी तक जागे नहीं हैं। सूरत के तक्षशिला अग्निकांड जैसी ही बड़ी आपदा वडोदरा में कभी भी घट सकती है। ज़ी मीडिया की टीम ने जब वडोदरा के सयाजीगंज इलाके में स्थित डेरीडेन सर्कल के पास ''मुक्तिधाम कॉम्प्लेक्स'' में रियलिटी चेक किया, तो जो दृश्य सामने आए वे रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। यहाँ विद्यार्थियों को शिक्षा नहीं, बल्कि सीधा मौत परोसी जा रही हो, ऐसा लग रहा है!\n\nइन दृश्यों को देखिए... यह है सयाजीगंज का मुक्तिधाम कॉम्प्लेक्स। यहाँ तीसरी और चौथी मंजिल पर ''श्रीजी क्लासेस'' और ''प्रतीक क्लासेस'' नाम के ट्यूशन क्लास चलते हैं। सैकड़ों विद्यार्थी यहाँ अपने भविष्य की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वे कभी भी काल का ग्रास बन सकते हैं।\nइस पूरी बिल्डिंग में आने-जाने के लिए केवल एक ही संकरी सीढ़ी है! कोई इमरजेंसी एग्जिट नहीं है। बिल्डिंग में कहीं बालकनी भी नहीं है। अगर गलती से भी आग लगती है, तो विद्यार्थियों के पास बाहर निकलने का कोई रास्ता ही नहीं बचता। विद्यार्थियों ने कहा कि अगर यहाँ आग लगेगी तो हमारे पास बिल्डिंग से नीचे कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अगर नीचे कूदेंगे तो भी मर जाएंगे और अंदर रहेंगे तो भी जलकर राख हो जाएंगे... साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फायर सेफ्टी के उपकरण चलाने की भी कोई ट्रेनिंग नहीं दी गई है।\n\nबाइट 1: श्रुति भट्ट - छात्र\nबाइट 2: रुद्रा दर्जी- छात्र\n\nअब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है? कि वडोदरा का फायर विभाग और महानगरपालिका क्या आँखें मूंदकर बैठी है? जहाँ एंट्री और एग्जिट का एक ही संकरा रास्ता हो, वहाँ फायर विभाग ने NOC कैसे दे दी? क्या फायर ब्रिगेड के भ्रष्ट अधिकारियों ने मोटी ''रिश्वत'' लेकर मासूमों की जिंदगी का सौदा कर दिया है? प्रशासन अब और कितने मासूमों के बलिदान का इंतजार कर रहा है? ज़ी मीडिया के इस रियलिटी चेक के बाद क्या इस ''मौत के कुएं'' जैसे क्लासेस के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई की जाएगी? यह सवाल उठना लाजिमी है।\n\nकैमरामैन मुकुंद दवे के साथ रवि अग्रवाल\nज़ी मीडिया, वडोदरा
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर में किसान यूनियन का भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में बड़ा प्रदर्शन

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के bैनर तले किसानों ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। किसान nकन्हैया साहिब चौक से लघु सचिवालय तक पैदल march निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सैकड़ों किसान शामिल हुए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों के हितों को नजरअंदाज कर कोई समझौता किया गया तो देशभर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। यमुनानगर में आज भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के आह्वान पर किसानों ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। किसान कन्हैया साहिब चौक पर एकत्रित हुए और वहाँ से पैदल march निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि और किसान हितों की रक्षा की मांग उठाई। किसान नेताओं का कहना है कि यदि इस ट्रेड डील पर हस्ताक्षर होते हैं तो इसका सीधा असर भारतीय किसानों पर पड़ेगा। उनका आरोप है कि समझौते के बाद अमेरिका से कृषि उत्पाद और खाद्य सामग्री कम शुल्क या बिना शुल्क के भारत में आ सकती है, जिससे घरेलू बाजार में भारतीय किसानों की फसलों के दाम प्रभावित होंगे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि अमेरिका में बड़े स्तर पर व्यावसायिक खेती की जाती है, जबकि भारत का किसान छोटी जोतों पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। ऐसे में भारतीय किसान अमेरिकी किसानों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएगा। बाइट : संजू गुदियाना,भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) नेता "हमें सूचना मिली है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके विरोध में पूरे देश में जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। यदि यह डील लागू होती है तो भारतीय किसानों को भारी नुकसान होगा। 25 जून को चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में देशभर के किसान और मजदूर संगठनों की बैठक होगी, जिसमें बड़े आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो संसद, दिल्ली और मंत्रियों के घेराव जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।" किसानों ने सरकार से इस प्रस्तावित समझौते पर पुनर्विचार करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि किसानों के हितों के खिलाफ कोई भी फैसला स्वीकार नहीं किया जाएगा।
0
0
Report

अंबाला के कपड़ा मार्केट में मानसून से पहले प्रशासन का पीला पंजा, जलभराव रोकथाम

Ambala, Haryana:मानसून की दस्तक के साथ ही शहरों में जलभराव की चिंता सताने लगती है, लेकिन इस बार अंबाला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अंबाला शहर में स्थित एशिया की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्केट में मानसून से पहले नगर निगम ने जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए अतिक्रमण पर अपना पीला पंजा चलाया है। जहां दुकानदारों ने कार्रवाई का स्वागत किया। मानसून की दस्तक से पहले अंबाला नगर निगम पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। एशिया की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्केट के नाम से मशहूर अंबाला शहर की इस मार्केट में आज नगर निगम का 'पीला पंजा' जमकर गरजा। नालों के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण और थड़ों को हटाने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है, ताकि इस बार बरसात के मौसम में व्यापारियों और आम जनता को जलभराव के दंश से न जूझना पड़े। व्यापारियों का कहना है कि हर साल करोड़ों का कपड़ा जलभराव के कारण बर्बाद हो जाता है। यही वजह है कि अमूमन तौर पर पीला पंजा चलने का विरोध करने वाले दुकानदार इस बार खुद आगे बढ़कर इस प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत कर रहे हैं और पूरा सहयोग दे रहे हैं। अंबाला शहर स्थित एशिया की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्किट में कई राज्यों से ग्राहक व वयापारी खरीददारी करने आते हैं लेकिन मानसून में कपड़ा मार्किट में जलभराव की समस्या के चलते व्यापरियों को खासा नुकसान उठाना पड़ता था। जिसके चलते निगम ने इस बार अतिक्रमण हटाने और नालों की सफाई का निर्णय लिया। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि यह विशेष अभियान अगले 3 दिनों तक लगातार जारी रहेगा। इस दौरान कपड़ा बाजार के उन सभी हिस्सों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे जहां मैनहोल ब्लॉक हैं या नालों की सफाई में बाधा आ रही है। व्यापारियों के इस सकारात्मक रुख के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस मानसून अंबाला की इस ऐतिहासिक कपड़ा मार्केट को जलभराव की पुरानी समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top