226001
कृष्णा नगर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो बदमाश घायल
Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दो बदमाशों को घायल कर पकड़ा। पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू की थी जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो देसी कट्टे, बाइक और फोन बरामद किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ में युवाओं के तमंचा दिखाने का सिलसिला जारी, पुलिस का खौफ नहीं घटा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ़ में युवाओं में पुलिस का नहीं दिख रहा खौफ, युवाओं का तमंचा लहराने का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है, युवक ने हाथ में तमंचा लेकर लहराते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल आसपास इलाके में दहशत फैलाने के लिए युवा हाथों में तमंचा लेकर लहरा रहे हैं, थाना जवां क्षेत्र के बरौला का बताया जा रहा है वायरल वीडियो,0
0
Report
दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात, संगठनात्मक क्रियान्वयन पर चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात. मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य मुलाकात हुई. इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों सहित प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए संगठन और सरकार के समन्वय को सशक्त बनाने के विषय पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ.....0
0
Report
निर्जला एकादशी पर अमरकंटक में हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा में डुबकी लगाई
Anuppur, Madhya Pradesh:निर्जला एकादशी (भीमसैनी ग्यारस) पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी स्रद्धालुओं ने स्नान, ध्यान, पूजन-अर्चन एवं दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का नर्मदा तटों पर पहुंचना प्रारम्भ हो गया था। श्रद्धालु अपने परिवारजनों एवं स्वजनों के साथ मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर जप, तप, साधना और पूजा-अर्चना में जुटे रहे। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा उद्गम स्थल स्थित पवित्र कुंड में आचमन एवं स्नान कर नर्मदा मंदिर में दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के समक्ष अपने परिवार की कुशलता, सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, यश एवं उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। अनेक श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती संपन्न की। निर्जला एकादशी के अवसर पर पुष्पराजगढ़ अंचल, अनूपपुर, कोतमा, बुढार, धनपुरी, शहडोल, गौरेला, पेंड्रा, मरवाही, कोरबा, बिलासपुर, लोरमी एवं मुंगेली सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचे। इसके अतिरिक्त राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म लाभ अर्जित करने के लिए आए। नर्मदा नदी के रामघाट, कोटितीर्थ कुंड, पुष्कर बांध तथा आरंडी संगम सहित विभिन्न स्नान स्थलों पर पूरे दिन श्रद्धालुओं द्वारा स्नान, ध्यान एवं पूजन-अर्चन का क्रम जारी रहा। हालांकि गत वर्षों की तुलना में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम दिखाई दी। स्थानीय लोगों के अनुसार इसका प्रमुख कारण किसानों का खेती-किसानी के कार्यों, जुताई एवं बुवाई में व्यस्त होना माना जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत एवं स्नान वर्ष की सभी एकादशियों के समान पुण्यफल प्रदान करने वाला माना जाता है। इसी कारण इस पावन अवसर पर अमरकंटक में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिली।0
0
Report
Advertisement
बैतूल: खेत में करंट से दो युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल से बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के भयावाड़ी पांगरा गांव में खेत में फैले करंट की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीती रात खेत में लगाए गए करंट वाले तार के संपर्क में आने से रोहित और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे, तो दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है,आखिर खेत में करंट क्यों लगाया गया,यह बड़ा सवाल बना हुआ है।0
0
Report
देहरादून में संविधान हत्या दिवस पर सीएम धामी ने काले अध्याय को याद रखा
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी 25 जून 1975 को लगाया गया था आपातकाल मौलिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगा था प्रतिबंध लोकतंत्र के उस काले अध्याय को कभी भुलाया नहीं जा सकताः सीएम धामी0
0
Report
राजगढ़ में युवक के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल; चार पर केस
Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ राजगढ़ में युवक से बर्बरता का वीडियो वायरल चोरी के आरोप में युवक को ट्रैक्टर से बांधकर पीटा गर्म तार से दागने का वीडियो आया सामने भीड़ ने युवक को बनाया 'निशाना' ट्रैक्टर-ट्रॉली से बांधकर की गई पूछताछ वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस 4 लोगों पर SC-ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस युवक पर भी चोरी का मामला दर्ज कालीपीठ थाना क्षेत्र के खारपरस गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के पिछड़े वर्ग कल्याण समिति का उदयपुर दौरा: प्रगति पर कड़ा समीक्षा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, राजस्थान विधानसभा की पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति का उदयपुर दौरा, समिति अध्यक्ष नरेंद्र बुढानिया समेत समिति सदस्यों की उपस्थिति में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, पिछड़े वर्गों के उत्थान से संबंधित विभिन्न विभागों की जिले में प्रगति की समिति कर रही समीक्षा, बैठक में कलेक्टर गौरव अग्रवाल,एसपी अमृता दुहन,एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा,एसीईओ जिला परिषद विरमा राम समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद,0
0
Report
रायपुर के सरकारी स्कूल भवन जर्जर, करोड़ों खर्च के बावजूद खतरे के घेरे में
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में शिक्षा व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है.. लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सरकारी स्कूल भवन कुछ ही वर्षों में जर्जर होने लगे हैं.. कहीं फर्श धंस रहा है, कहीं दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं, तो कहीं भवन की संरचना ही कमजोर नजर आ रही है.. सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन खतरनाक कमरों में आज भी 500 से अधिक बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं.. सवाल यह है कि आखिर निर्माण कार्य में ऐसी क्या चूक हुई कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद स्कूल भवन समय से पहले खंडहर में तब्दील होने लगे? देखिए संवाददाता राजेश निषाद की यह ग्राउंड रिपोर्ट...0
0
Report
उमरिया के पनपथा बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से अन्नू रजक की मौत
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में बाघों के लगातार हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। गुरुवार सुबह महुआ गोही बीनने जंगल गए चन्सुरा निवासी अन्नू रजक पिता काशी रजक (58 वर्ष) को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि अन्नू रजक रोजमर्रा की तरह जंगल में महुआ गोही बीनने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग, इंदवार थाना पुलिस एवं अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली के नसीराबाद में मोहर्रम के अवसर पर झूला अली असगर उठाया गया
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली के नसीराबाद कस्बे मे मुहर्रम पारम्परिक तरीके से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी मे मोहर्रम की पूर्व संध्या पर यहां के आले नबी इमामबाड़े मे झूला अली असगर पारम्परिक तरीके से उठाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या मे आज़ादारों ने यहां पहुँच कर झूले के जुलूस मे शिरकत की। इस झूले का इतिहास बताते हुए यहां के आज़ादार ने बताया कि जब 14 सौ साल पहले कर्बला के मैदान मे इमाम हुसैन और उनके साथियों के लिए पानी बंद कर दिया गया था तब बड़ों के साथ बच्चे प्यास से बेहाल थे। तब छह माह के इमाम हुसैन के बेटे अली असगर ने पानी के लिए सदा लगाई थी। उन्होंने बताया कि उन्ही की याद मे आज के दिन झूला अली असगर उठता है और उन्ही की प्यास को याद करके आज का जुलूस उठाया जाता है। आज के दिन इमामबाड़े मे पहले मजलिस फिर झूला अली असगर उठने के बाद नौहे और सीनाज़नी का आयोजन किया जाता है।0
0
Report
ओमप्रकाश राजभर बोले: इमरजेंसी के सबूत SIT को दें
Ballia, Uttar Pradesh:यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इमरजेंसी को याद करते हुए कहा कि 25 जून को कांग्रेस ने जो संविधान विरोधी काम किया। इमरजेंसी लगाकर पत्रकारों सहित लाखों नेताओं को जेल में डालने का काम किया तो यह जनता को बताना तो चाहिए ही। वही पहली बार इमरजेंसी को एनसीईआरटी के नवी कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आतंकवादी एवं इस तरह की गतिविधियों से सभी को सावधान होने की जरूरत है। वही सोशल मीडिया पर राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर पर कहा कि समिति की जांच में समीक्षा हो रही है। प्रमुख सचिव गृह को अपने रिपोर्ट जांच सोपा है। कुछ लोगों के रहते हुए जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती इसलिए सुना जा रहा है कि कुछ लोग अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं लेकिन मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। अखिलेश यादव द्वारा आदिवासियों के लिए लोहिया आवास सहित आयोग गठन किए जाने के बयान पर कहां कि अखिलेश जी अ से अगड़ा , अल्पसंख्यक और आदिवासी कह रहे है आने वाले समय में अ से आतंकवादी भी हो सकता हैं। राम मंदिर चोरी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि अगर उनके पास साक्ष्य और सबूत है तो एसआईटी को उपलब्ध कराएं। अखिलेश यादव जब खुद राम का दर्शन अभी तक करने नहीं गए तो वह स्वामी प्रसाद मौर्य को उनके बयान पर क्या कहेंगे। पीएमओ द्वारा राम मंदिर चोरी के बाबत आर्थिक ब्यौरा मांगे जाने पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा इनकार किए जाने पर कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद भारत सरकार जो साक्ष्य मांग रही है उसे दे दिया जाएगा। जांच सार्वजनिक नहीं हुई है तो इससे गोपनीयता भी तो भंग हो जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा है। यूपी में सड़कों का विस्तार हुआ है। रेल से लेकर एयर कनेक्टिविटी बड़ा है। घर-घर में शौचालय की व्यवस्था की गई। जो मुसलमान नफरत करता था वह अपने काम में लग गया है। आज मुसलमान के बच्चे पढ़ लिखकर यूपीएससी की परीक्षा में पास हो रहे हैं। चाहे मोदी जी के भय से चाहे मोदी जी के डर से। विपक्ष कब्रिस्तान घेरवाकर और रोशनदान खुलवा देता था कि इसी में से घुस जाना और इससे आगे बढ़ाना मत और इसी में गड़ो मरो। शिक्षा और रोजगार की बात मत करो। मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस यूपी विधानसभा की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। प्रदेश में सरकार बढ़ाने की ओर बढ़ रही है। जब चुनाव आता है तो आ गए और जब चुनाव बीत गया तो चले गए ऐसे सरकार बनती है। कांग्रेस के दो एमएलए है और बसपा के 1 एमएलए है। सपा सोच रही है कि 27 में 27 भी मिलेगा कि नहीं। वही मध्यप्रदेश के आईएएस ऑफिसर भरत यादव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनके दामाद हैं जो वाहन परिवहन सचिव हैं। उनकी जांच होनी चाहिए और बहुत कुछ बाहर निकलेगा। यही वजह है कि विपक्ष मोहन यादव को भेजने की कोशिश कर रहा है ताकि असली मुद्दे से ध्यान भड़काया जा सके.0
0
Report
शहर के निजी स्कूल के लिपिक ने आत्महत्या की; मौके पर जांच जारी
Pali, Rajasthan:शहर के निजी स्कूल के लिपिक ने की आत्महत्या, स्कूल परिसर में ही फंदा लगाकर दी लिपिक राघवेंद्र ने जान। स्कूल के कक्षों में आग से उठे धुंए पर आसपास के लोगों ने दी दमकल को सूचना, दमकल के पहुंचने पर मिली जानकारी की फंदे पर लटक रहा है शव, मृतक ने सुसाइड नोट भी किया था तैयार, कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ली घटना की जानकारी, मृतक के शव को रखवाया बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी, हालांकि सुसाइड नोट के खुलासे के बाद आत्महत्या के कारणों से उठेगा पर्दा, फिलहाल घटना को लेकर जांच है जारी।0
0
Report
Advertisement
नादिया गांव में झोलाछाप डॉक्टर के सरकारी भवन में क्लीनिक, गांववासियों में हड़कम्प
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी, जहां सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, टेकमगढ़ जिले के नादिया गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर रोशन सिंह ठाकुर कई सालों से बिना किसी वैध अनुमति के सरकारी भवन में अपना क्लीनिक संचालित कर रहा है और उसी सरकारी भवन में अपने परिवार के साथ निवास कर रहा है, स्थानीय लोगों का आरोप है की यहां बिना डिग्री के मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है, ग्रामीणों का कहना है की लंबे समय से यह क्लीनिक चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की नजर अब तक नहीं पड़ी है, सरकारी भवन में चल रहे इस झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक को संचालित करने की किसने परमिशन दी है यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है。0
0
Report
त्रिवेणी संगम समारोह कल जयपुर में: निवेश सम्मेलन और सम्मान कार्यक्रम की धूम
Jaipur, Rajasthan:त्रिवेणी संगम समारोह कल जयपुर में आयोजित, चतुर्थ निवेश सम्मेलन, शपथ-ग्रहण, प्रबुद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राजस्थान की ओर से आयोजित. समारोह की मुख्य अतिथि जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा होंगी, मुख्य वक्ता सिविल लाईन से विधायक गोपाल शर्मा रहेंगे, विशिष्ठ अतिथि हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य शामिल होंगे, समारोह की अध्यक्षता बीयूवीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता करेंगे. संगठ के कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे. व्यापार और उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएंगी. संगठन की सभी जिला इकाइयों को रोडमैप सौंपा जाएगा.0
0
Report
डोटासरा-मीणा-गहलोत की मुलाकात पर भ्रष्टाचार के आरोप गरम, क्या सच है?
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा vs पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा पर अशोक गहलोत से मिलकर मुकदमे हटाने के लगाए थे आरोप। आज मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल। किरोड़ी लाल मीणा,अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा की मुलाकात की तस्वीरों को लेकर बोले डोटासरा। डोटासरा ने कहा - वो मिले थे, डोटासरा कभी झूठ नहीं बोलता। मैं फालतू के आरोप नहीं लगाता, व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाता। मैं अपनी बात स्पष्टता से कहता हूं, इस लिए ये लोग मेरे पीछे पड़े रहते हैं। राजस्थान में भ्रष्टाचार बढ़ चुका है डोटासरा ने मुख्यमंत्री से की मांग - कहा भ्रष्टाचार को रोको।0
0
Report
Advertisement
