226001
लखनऊ में बारिश के कारण विधानसभा परिसर सहित कई जगह जलभराव
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में मूसलाधार बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दी, लेकिन जनजीवन प्रभावित हुआ। मॉनसून की पहली बारिश में ही शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। विधानसभा परिसर में भी पानी भर गया। नगर निगम मुख्यालय की छत से पानी रिसने लगा, जबकि यह संस्था शहर के नालों की सफाई के लिए जिम्मेदार है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सावन की पहली सोमवारी: थानेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जनसमूह, सुरक्षा सख्त
Samastipur, Bihar:सावन की पहली सोमवारी पर थानेश्वर स्थान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा परिसर ।50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, सुरक्षा के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात。 समस्तीपुर में सावन की पहली सोमवारी पर शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान मंदिर में सुबह की आरती के साथ ही जलाभिषेक शुरू हुआ। सुबह करीब 4:00 बजे मंदिर के मुख्य पुजारी ने महादेव की आरती की। इसके बाद आम लोगों के लिए पट खोल दिया गया। 'ॐ नमः शिवाय', 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं।सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। पहली सोमवारी पर 50,000 से अधिक भक्तों की भीड़ जुटने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से मंदिर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। महिला पुलिसकर्मी को भी लगाया गया है。0
0
Report
जमशेदपुर में रात भर गोलीबारी, आफताब आलम गंभीर घायल; नशा कारोबार से जुड़े बदमाश फरार?
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की देर रात शहर फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. फायरिंग मुस्लिम बस्ती स्थित कंटेनर यार्ड के पास हुई. इसमें में मुस्लिम बस्ती निवासी आफताब आलम नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अपराधियों ने उसे 3 गोली मारी. गोली आफ़ताब को पीठ और पेट में लगी है. उसकी हालत गंभीर है और टीएमएच में उसका इलाज चल रहा है. उसपर फायरिंग करने का आरोप नशे के कारोबार में शामिल बंधु नामक व्यक्ति पर लगा है. बर्मामाइंस पुलिस पुर मामले की जांच कर रही है. पुलिस जांच के लिए घटना स्थल पर भी है. मौके से खोखा बरामद किया गया. पुलिस अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. फायरिंग की घटना से बस्ती में सनसनी फैल गई. घटना के बाद परिजनों ने टीएमएच में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया. सुरक्षा को लेकर वहां काफी मात्रा में फोर्स तैनात किया गया. तीन ओर से चली गोली घायल युवक के साथियों ने बताया कि आफताब अपने चार साथियों के साथ यार्ड के पास बैठा था. रात होने पर वे लोग घर जाने लगे. इसी दौरान 6 युवक मौके पर पहुंचे. युवकों ने तीन ओर से गोली चलानी शुरू कर दी तो सभी लोग भागने लगे. भागने के क्रम में आफताब नीचे गिर गया. इसी दौरान अपराधी उसके पास पहुंचे और उसे गोली मार दी. गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले. फायरिंग की ई घटना में आफताब गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके 4 साथी बाल-बाल बचे. घटना के बाद मौके पर बस्ती के लोगों की भीड़ जुटी और घायल को इलाज के लिए टीएमएच लाया गया. यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. कल नशा मुक्ति रैली में हुआ था शामिल बर्मामाइंस पुलिस की ओर से शनिवार को इलाके में नशा मुक्ति रैली निकाली गई थी. इसमें आफताब आलम जोर शोर से शामिल हुआ था. उसके साथियों ने आरोप लगाया कि इसी कारण नशे के कारोबार में शामिल लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से आफताब पर गोली चलाई. इस मामले में पुलिस ने कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घायल आफताब कंटेनर यार्ड में मजदूरी करता है.0
0
Report
सावन के पहले सोमवार पर प्रयागराज के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़
Prayagraj, Uttar Pradesh:सावन का पहला सोमवार आज, संगम नगरी के शिवालयों में आस्था का हुजूम, शिवालयों में भोले के भक्तों की भारी भीड़, महादेव की आराधना में लीन दिखाई दे रहे भक्त, भोले को प्रिय बेल पत्र, धतूरा और जल अर्पित कर रहे भक्त। प्रयागराज के प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रहीं हैं। भोले के भक्त मनकामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे हैं। मान्यता है कि अगर सावन में सोमवार को भोले नाथ की आराधना भक्त सच्चे मन से करें तो उनकी मनोकामनाओ की पूर्ति होती है। सावन का सोमवार होने के चलते प्रयागराज के शिव मंदिरों के आस पास सुरक्षा का भी कड़ा पहरा है। ताकि भोले की भक्तों की आराधना में कोई व्यवधान न आने पाए।0
0
Report
Advertisement
कानपुर देहात: डीसीएम ने कांवड़ियों की बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात तेज रफ्तार डीसीएम ने डाक कावर लेकर जा रहे कांवड़ियों की बाइक में मारी टक्कर बिठूर जल भरने जा रहे दो कांवड़ियों की बाइक में डीसीएम ने मारी टक्कर। हादसे में 25 वर्षीय धर्मराज की मौके पर मौत। साथी 21 वर्षीय रिशु गंभीर रूप से घायल। दोनों कांवड़िये औरैया के इकौरापुर गांव के रहने वाले। साथियों ने घायल और मृतक को सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया। डॉक्टर सौरभ शाक्य ने धर्मराज को मृत घोषित किया। घायल रिशु का प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना पर सीओ आलोक कुमार, कोतवाल एसएन सिंह समेत पुलिस टीम सीएचसी पहुंची। एएसपी आलोक प्रसाद ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया, चालक मौके से फरार। मृतक के पिता ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार, पुलिस को दिया लिखित प्रार्थना पत्र। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा गया。 पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी, मामले की जांच जारी。 पूरा मामला रसूलाबाद-कानपुर रोड पर संत हंसानंद इंटर कॉलेज के पास पेट्रोल पंप की घटना।0
0
Report
सोनभद्र पुलिस ने 50.5 किलो गांजा बरामद कर अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किया
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बभनी थाना पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त टीम ने 50 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर प्रयागराज, कौशाम्बी समेत कई जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी थाना पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर आदिवासी आश्रम के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 50 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से पिकअप चालक पवन पाल, निवासी कौशाम्बी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर प्रयागराज, कौशाम्बी और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गांजा और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। सोनभद्र पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा。0
0
Report
सावन सोमवार पर मुजफ्फरनगर में पुलिस अलर्ट, शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर सावन के पहले सोमवार पर पुलिस प्रशासन अलर्ट, शिवचौक मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं, हजारों भक्तों ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक, शिवभक्त कांवड़ियों ने भी जल अर्पित श्रद्धापूर्वक किया, प्राचीन शिव मंदिरों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था, सावन के सोमवार पर आस्था और सुरक्षा दिखी मुस्तैद0
0
Report
Advertisement
काशी में श्रद्धालुओं का ड्रोन शॉट वायरल
Noida, Uttar Pradesh:काशी में श्रद्धालुओं का ड्रोन शॉट0
0
Report
सावन के पहले सोमवार पर मेड़ता रोड के शिवालयों में जलाभिषेक जारी
Nagaur, Rajasthan:सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों ने महादेव के किया जलाभिषेक शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे नागौर जिले के मेड़ता रोड सहित आस पास के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर महादेव की विशेष पूजा अर्चना की। अल सुबह ही शिवभक्त अपने आराध्यदेव महादेव का जलाभिषेक करने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शिव मंदिर पंहुचने लगे। सावन के पहले सोमवार को सुबह सभी शिव भक्त सरोवेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और सामूहिक रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक किया0
0
Report
वंचित बहुजन आघाडी ने अकोला के राजेंद्र पातोडे کو नया प्रदेशाध्यक्ष घोषित किया
Akola, Maharashtra:वंचित बहुजन आघाडीच्या प्रदेशाध्यक्षपदाच्या निवडणुकीत अकोला येथील राजेंद्र पातोडे यांनी विजय मिळवत नवे प्रदेशाध्यक्ष म्हणून बाजी मारली आहे. राज्यातील २२ हजार सक्रिय कार्यकर्त्यांपैकी ८ हजार ७१६ मतदारांनी मतदानाचा हक्क बजावला होता. मुंबई येथील प्रदेश कार्यालयात मतमोजणी पार. अध्यक्षपदासाठी डॉ. अनिल जाधव, राजेंद्र पातोडे आणि सोमनाथ साळुंखे यांच्यात चुरशीची लढत झाली, मात्र राजेंद्र पातोडे यांनी बाजी मारत वंचित बहुजन आघाडीचे नवे प्रदेशाध्यक्ष म्हणून कारोबार स्वीकारला आहे. तर याचवेळी राज्य कार्यकारिणीचीही निवड झाली आहे.0
0
Report
Advertisement
सावन के पहले सोमवार पर अयोध्या की सरयू नदी में श्रद्धालुओं का पावन स्नान
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या(उत्तर प्रदेश): सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में पावन स्नान किया।0
0
Report
प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर भक्तों की पूजा
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज(उत्तर प्रदेश): सावन के पहले सोमवार पर भक्तों ने श्री मनकामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।0
0
Report
Batala में दो दिन का ऑपरेशन शुरू, SSP ने कहा गिरफ्तारी व दबिश जारी
Batala, Punjab:ਪੁਲਿਸ ਜਿਲਾ ਬਟਾਲਾ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਤੜਕਸਾਰ ਦੋ ਦਿਨ ਦੇ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਪ੍ਰਹਾਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਐਸਐਸ ਪੀ ਬਟਾਲਾ ਡਾਕਟਰ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਨਿਸ਼ਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਦੋ ਦਿਨ ਦਾ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਪਰਿਵਾਰ ਚੱਲੇਗਾ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਅਸੀਂ ਜਿਹੜੇ ਸਾਡੇ ਕੇਸਾਂ ਵਿੱਚ ਲੋੜੀਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਾਂਗੇ ਅਤੇ ਜਿਹੜੇ ਹੋਟ ਸਪੋਟ ਏਰੀਆ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਸ਼ਰਤ ਚੱਲੇਗੀ ਇਹ ਸਾਰੇ ਸਰਚ ਬਿਆਨ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਹਜ਼ਾਰ ਦੇ ਕਰੀਬ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਛੇ ਡੀਐਸਪੀ ਨਾਲ ਰਹਿਣਗੇ ਪੂਰੇ ਪੁਲਿਸ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿਹਾ�� ਕਿ ਮੈਂ ਖੁਦ ਸਿਟੀ ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਐਸਪੀ ਅਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸ਼ਬਦ ਡਿਵੀਜ਼ਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਅਭਿਆਨ ਨੂੰ ਚਲਾਉਣਗੇ ਜੇਕਰ ਜਰੂਰਤ ਪਈ ਤੇ ਇਸ ਪਰਹਾਰ ਅਭਿਆਨ ਨੂੰ ਵਧਾਇਆ ਵੀ ਜਾ ਸਕਦਾ0
0
Report
Advertisement
सावन की पहली सोमवारी: इटखोरी के भद्रकाली मंदिर में जलाभिषेक का जनसैलाब
Ansar Nagar, Jharkhand:सावन की पहली सोमवारी पर इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब। चतरा : सावन की पहली सोमवारी पर इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब। मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालuos की लगी रही लंबी कतारें। भक्तों के द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव के जयघोष से सम्पूर्ण मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना को लेकर सुबह से ही भक्तों का temple पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर सहस्त्र शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना किया और परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना किया। पूरे दिन भक्तों के द्वारा लगाए जा रहे हर महादेव और बोल बम के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।0
0
Report
सावन के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों का सैलाब, सुरक्षा सुदृढ़
Varanasi, Uttar Pradesh:सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में तड़के से ही लाखों शिवभक्तों और कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन करते हुए हजारों यादव बंधुओं (चंद्रवंशी समाज) ने गंगा जल लाकर भगवान श्री विश्वेश्वर का भव्य जलाभिषेक किया। हर हर महादेव और बोल बम के उद्घोष से पूरा काशी क्षेत्र, गंगा घाट और मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त, मंदिर के CEO, डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदार सहित आला अधिकारियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। भीड़ को देखते हुए पूरे धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं; CCTV और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। श्रद्धालुओं को चिलचिलाती धूप और कतारों में राहत देने के लिए जर्मन हैंगर, मैटिंग, पेयजल और मेडिकल बूथ की विशेष व्यवस्था की गई है। आम श्रद्धालुओं की सहूलियत को प्राथमिकता देते हुए सावन के सोमवार पर स्पर्श दर्शन और वीआईपी प्रोटोकॉल दर्शन पर पूर्ण रोक रखी गई है। भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए केवल सुगम झांकी दर्शन की अनुमति दी गई है ताकि कम समय में अधिक से अधिक लोग दर्शन कर सकें। प्रयागराज और अन्य घाटों से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए समर्पित रेड कार्पेट कॉरिडोर बनाया गया है। मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का यह सिलसिला देर रात शयन आरती तक अनवरत जारी रहेगा। WKT- मंदिर के सामने से शिवभक्तों से बातचीत करते हुए।0
0
Report
सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार के मौके पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। बारिश के बावजूद भक्तों की भीड़ कम नहीं हो रही है। मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। CCTV से निगरानी रखी जा रही है। वाक थ्रू मंदिर से भक्तों से बात करते हुए CCTV दिखाते हुए0
0
Report
Advertisement
