icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बैतूल के भैंसदेही सरकारी आवास से 23 लट्ठे सागौन जब्त, वन विभाग जांच करेगा

Betul, Madhya Pradesh:भैंसदेही (बैतूल) स्वास्थ्य विभाग के खाली पड़े आवास में सागौन की लकड़ी छिपाने का ठिकाना बन गया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने आवास का ताला तोड़कर तलाशी ली, तो अंदर से सागौन के 23 लट्ठे बरामद हुए। बरामद लकड़ी की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने जब्त लकड़ी और संबंधित दस्तावेज वन विभाग को सौंप दिए हैं। अब वन विभाग इस मामले की आगे जांच और कानूनी कार्रवाई करेगा। सवाल यह है कि सरकारी आवास में सागौन की इतनी बड़ी खेप किसने छिपाई और इसके पीछे कौन है इसका खुलासा अब वन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगा।
0
0
Report

दमोह से 479 तीर्थ यात्रियों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन रवाना

Damoh, Madhya Pradesh:479 तीर्थ यात्रियों को लेकर दमोह से जगन्नाथ स्वामी दर्शन को ट्रेन रवाना, संस्कृति मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। दमोह से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की ट्रेन रवाना हुई है और इसके जरिए बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन का लाभ मिलेगा। बीते दो महीनों में ये तीसरा अवसर है जब दमोह से तीर्थ दर्शन योजना की ट्रेन रवाना हुई है और इस बार दमोह जिले के बुजुर्गों को जगन्नाथ स्वामी के दर्शन मिलेंगे। ट्रेन में बुजुर्गों के लिए तमाम सुविधाएं निशुल्क है और बुजुर्गों की देखरेख के लिए स्टाफ और सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी ट्रेन में भेजा गया है। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेद्र सिंह लोधी ने हरि झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर मंत्री लोधी ने बताया कि पहले दमोह जिले के लिए 150 यात्रियों का कोटा था जिसे बढ़ाकर पांच सौ किया गया है और सरकार की कोशिश है कि वो श्रवण कुमार बनकर बुजुर्गों को तीर्थ यात्राएं कराए और सरकार इनमें सफल भी हो रही है।
0
0
Report

वाशिम में 500 मीटर दूरी पर नई कुएं/बोरवेल खोदना रोक, पानी संकट के बीच

Washim, Maharashtra:वाशिम जिल्ह्यात पावसाच्या दीर्घ खंडामुळे नदी-नाले कोरडे पडले असून, भूजल पातळीतही मोठी घट झाली आहे.संभाव्य पाणीटंचाईच्या पार्श्वभूमीवर प्रशासनाने आता जलस्त्रोतापासून 500 मीटर पर्यत नवीन विहिरी आणि बोअरवेल खोदण्यावर निर्बंध घातले आहेत. वाशिम जिल्ह्यातील सर्व सहा तालुक्यांमध्ये पाण्याच्या स्त्रोतांपासून 500 मीटरच्या परिघात नवीन विहीर किंवा बोअरवेल खोदण्यास मनाई करण्यात आली आहे.विना परवानगी खोदकाम केल्यास साहित्य जप्त करून फौजदारी गुन्हा दाखल करण्याचे आदेश जिल्हाधिकाऱ्यांनी दिले आहेत. आगामी उन्हाळ्यात तीव्र पाणी टंचाई निर्माण होऊ नये,यासाठी हा प्रतिबंधात्मक निर्णय घेण्यात आला आहे. यापूर्वी जिल्ह्यातील 419 तलावांमधून पाणी उपसा करण्यावरही बंदी घालण्यात आली होती.आता विहीर-बोअरवेल खोदण्यावर निर्बंध आल्याने जिल्ह्यातील गंभीर पाणीटंचाईचे संकट अधोरेखित झाले आहे.
0
0
Report
Advertisement

सीकर दूजोद में चुनावी रंजिश: इस्लाम अली पर लोहे के पाइप से हमला

Sikar, Rajasthan:चुनावी रंजिश को लेकर सीकर के दूजोद गांव के मार्केट में बैठे जिला हैंडबॉल संघ के सचिव इस्लाम अली पर लोहे के पाइप से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में इस्लाम अली के सिर पर चोट लगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। इस्लाम अली ने सदर थाना पुलिस में गांव के ही बलबीर सिंह शेखावत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 38 में शामिल दूजोद गांव निवासी जिला हैंडबॉल सचिव इस्लाम अली गांव के मार्केट में बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला बलबीर सिंह वहां पहुंचा और अचानक से लोहे के पाइप से इस्लाम अली पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल इस्लाम अली को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। इस्लाम अली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि इस बार दूजोद गांव को सीकर नगर परिषद के वार्ड नंबर 39 में शामिल किया गया था। हाल ही में हुए नगर परिषद चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह का समर्थन किया था। चुनाव में भरत सिंह पार्षद निर्वाचित हो ग। इस्लाम अली का आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद से ही बलबीर सिंह शेखावत उनसे नाराज चल रहा था。
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी में 162.8 किलोग्राम गांजे के साथ 6 गिरफ्तार, नेपाल-पार गिरोह पकड़ा गया

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में बथनाहा थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ढाई करोड़ के आस पास है. मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार से गांजा लेकर कुछ लोग नेपाल की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने योगिवана पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही कार सवार भागने लगे, लेकिन पीछा कर सभी को पकड़ लिया गया. कार की तलाशी लेने पर 162.8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार, उमेश महतो, बिरजू साह, इन्द्रकांत कुमार, असलम नट और रघुवीर साह के रूप में हुई है.
0
0
Report
Advertisement

मालेगांव में सूखे की भयावह स्थिति: 91 हजार हेक्टेयर खरिपानी बर्बाद, मक्का सबसे अधिक प्रभावित

Nashik, Maharashtra:मालेगाव ( नाशिक ) विशाल मोरे 91 हजार हेक्टर वरची खरिपाची पेरणी पावसाअभावी गेली वाया त्यात 58 हजार हेक्टर वरील सर्वाधिक मका पिकाला बसला फटका मालेगाव तालुक्यात दुष्काळाची भयावह परिस्थिती निर्माण झाली असून 91 हजार हेक्टर वरची खरिपाची पेरणी पावसाअभावी वाया गेली आहे तर त्यात 58 हजार हेक्टर वरील सर्वाधिक मका पिकाला जास्त फटका बसला असून कोरडवाहू पिकांच्या बाबतीत गंभीर परिस्थिती निर्माण झाली आहे. यामुळे 50 टक्क्यांपेक्षा जास्त उत्पन्नात घट झालेली. तेव्हा याचा विचार करता नुकसानीचे 30 टक्के काम पूर्ण झाले असून येत्या 8 ते 10 दिवसात 100 टक्के पंचनामे पूर्ण करण्याचे आदेश कृषी विभागाकडून देण्यात आले.
0
0
Report

नोएडा: सेक्टर-24 स्नैचिंग आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और चाकू समेत 10,500 रुपये बरामद

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में चेन स्नैचिंग का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक, अवैध चाकू और 10,500 रुपये बरामद सेक्टर-12 में महिला से हुई थी चेन स्नैचिंग, साथी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अवैध चाकू और 10,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान विकास उर्फ नोनू पुत्र जितेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सेक्टर-11 स्थित वीडियोकोन तिराहे के पास से गिरफ्तार किया。 पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर सेक्टर-12 में एक महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद दोनों ने चेन बेच दी और उससे मिले रुपयों को आपस में बराबर बांट लिया。 पुलिस के अनुसार, चेन बेचने से मिले पैसों में विकास के हिस्से में 25 हजार रुपये आए थे। इनमें से कुछ रकम वह खर्च कर चुका था, जबकि शेष 10,500 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी चोरी का बताया है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP14EP1659 है। आरोपी के दो साथी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

बलरामपुर में बाइक चोर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें बरामद; नशे के लिए तीसरी बाइक बेची

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में बाइक चोर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें बरामद,नशे की लत पूरी करने के लिए बेच दी थी तीसरी बाइक बलरामपुर के कोतवाली नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने और नशे के लिए रुपये नहीं होने पर उसे बेच देने की बात भी बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया。 पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को अमित कुमार पांडेय निवासी बालापुर मिर्जापुर, थाना ललिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल डाकखाना गेट के सामने से चोरी हो गई है। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर UP47AJ3090 है। इसी दिन सुधीर कुमार ओझा निवासी पीलीभीत, थाना कोतवाली देहात ने भी शिकायत दी कि उनकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल वीर विनय चौराहे पर महेश मेडिकल स्टोर के सामने से चोरी हो गई। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP47X8214 है। दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 अक्टूबर को गेल्हापुर के पास से रूपेश यादव निवासी लखनीपुर, अजब नगर फरेन्दा, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। उसके पास से दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। मेजर चौराहे से भी चुराई थी बाइक पूछताछ में आरोपी ने 5 अक्टूबर को मेजर चौराहे से चौक जाने वाले रास्ते पर खंभे के पास से एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नशे के लिए रुपये नहीं होने पर बाइक किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी थी। इस मामले में विशाल सोनी की तहरीर पर अलग मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बलरामपुर नगर, कोतवाली देहात और रेहरा बाजार थानों में चोरी सहित विभिन्न धाराओं में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।
0
0
Report
Advertisement

सातारा में आग से ऊस के खेत जलकर किसानों को बड़ा नुकसान

Satara, Maharashtra:सातारा : आधीच दुष्काळाच्या सावटामुळे अडचणीत सापडलेल्या शेतकऱ्यांसमोर आता नव्या संकटाने उभे ठाकले आहे. हाताशी आलेल्या ऊस पिकाला आग लागल्याने शेतकऱ्यांचे मोठे नुकसान झाले आहे. या आगीत सुमारे ५ ते ६ एकर क्षेत्रावरील ऊस जाळला आहे. शेताच्या शेजारी असलेल्या महावितरणच्या डीपीमुळे ही आग लागल्याचे संबंधित शेतकऱ्यांचे म्हणणे आहे. या आगीत महेश कदम, शुभम भोसले, विकास साबळे, राजेंद्र साबळे आणि बबनराव भोसले या शेतकऱ्यांच्या ऊस पिकाचे नुकसान झाले आहे. आधीच दुष्काळामुळे शेती संकटात असताना हाताशी आलेले पीक आगीत जळाल्याने शेतकऱ्यांवर आर्थिक संकट कोसळले आहे. या घटनेची पाहणी करून नुकसानीचे पंचनामे करावेत आणि नुकसानभरपाई मिळवून द्यावी, अशी अपेक्षा बाधित शेतकऱ्यांकडून व्यक्त होत आहे.
0
0
Report

रामलीला मेलों में नहीं चलेगी मनमानी, झूलों के रेट कम रखने के डीएम ने दिए निर्देश

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow24m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में इन दिनों शहर के अलग-अलग इलाकों में रामलीला और मेले का आयोजन हो रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने रामलीला संचालकों को आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरी निर्देश दिए हैं। डीएम ने निर्देश दिया है कि रामलीला मेलों में लगाए जाने वाले झूलों की दर उचित और कम रखी जाए, ताकि मध्यम वर्गीय परिवार भी अपने बच्चों के साथ मेले का आनंद उठा सकें। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि मेले में आने वाले लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। इसके साथ ही रामलीला स्थलों पर सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो मेले के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखेगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि गाजियाबाद के रामलीला मेले सुरक्षित, व्यवस्थित और आम जनता के लिए सुविधाजनक रहें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top