226001
लखनऊ में डिप्टी सीएम ने ऋतिक के परिवार को दिया न्याय का भरोसा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में ऋतिक मर्डर केस तूल पकड़ रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। इस बीच, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ऋतिक पांडे के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पाठक ने ऋतिक के पिता को न्याय दिलाने का वादा किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर दौड़ते एक ट्रक के पिछले हिस्से में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया। इस दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक आरिफ सहारनपुर से हल्द्वानी के रामनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव कैलाशपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। चालक ने खतरे को भांपते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग इतनी भयंकर हो गई कि ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक की जान बच गई। फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की मौतों का सिलसिला, तेंदुए का शव मिला—हड़कंप
Mandla, Madhya Pradesh:कान्हा टाइगर रिजर्व बन रहा वन्यजीवों की कब्रगाह! बाघ के बाद अब तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप कान्हा टाइगर रिजर्व... क्या वन्यजीवों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है? जंगल में लगातार मिल रहे बाघ और तेंदुओं के शव वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। परसों बाघ M-1 की संदिग्ध मौत और आज फिर एक तेंदुए का शव मिलने से वन्यजीव संरक्षण के दावों पर सवालिया निशान लग गया है। कहीं करंट से शिकार तो कहीं जानलेवा वायरस का खतरा... आखिर कान्हा के जंगल में वन्यजीवों की मौतों का सिलसिला कब थमेगा? वीओ - कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अभी बाघ M-1 की मौत की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि आज एक और तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परसों पार्क के खापा रेंज अंतर्गत खुरमुंडी बीट में बाघ M-1 का शव मिला था। शुरुआती तौर पर करंट लगाकर शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं आज बफर जोन के खापा क्षेत्र की सरेखा बीट अंतर्गत नारना गांव में तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। विश्वस्त सूत्रों ओर प्रबंधन के अधिकारियों से हुई चर्चा के अनुसार खबर पुष्ट है । अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कह सकते है । फिलहाल अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए है ।0
0
Report
Advertisement
भोपाल दीपावली पर पटाखा विवाद में हत्या: 25 वर्षीय अनिकेत खटीक की चाकू से हमला
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमगंज में दीपावली की रात खुशियों का माहौल मातम में बदल गया पटाखे फोड़ने से रोकने पर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक अनिकेत खटीक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई आरोप है कि घर के सामने रहने वाले अमन रैकवार और प्रेम अपने साथियों के साथ घर के सामने नाली के पास आतिशबाजी कर रहे थे नाली और कीचड़ में पटाखे फोड़ने से गंदगी और कीचड़ के छींटे अनिकेत के घर की दीवार पर पड़ रहे थे यह देखकर अनिकेत की मां सुनीता ने युवकों को टोका और घर से कुछ दूरी पर जाकर पटाखे फोड़ने के लिए कहा इस बात पर युवकों ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। मां के साथ अभद्रता होतé देख अनिकेत ने विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया आरोपियों ने पहले सुनीता पर चाकू से तीन वार कर दिए मां को बचाने के लिए अनिकेत बीच में आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया उसकी जांघ और कमर पर चाकू से दो वार किए गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से जुड़े अलग-अलग वीडियो भी सामने आए हैं एक वीडियो में युवकों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे में लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति नजर आ रही है हनुमानगंज ACP अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है शुरुआती जांच में आतिशबाजी के दौरान विवाद होने की बात सामने आई है पुलिस घटनास्थल के आसपास के वीडियो और दूसरे साक्ष्यों की जांच कर रही है आरोपियों की भूमिका और वारदात में इस्तेमाल हथियार के बारे में भी पूछताछ की जा रही है बाइट/अरविंद सिंह,ACP0
0
Report
जयपुर में मौलाना की धुनाई का वीडियो वायरल, बच्चों के ब्रेनवॉश आरोप सामने
Jaipur, Rajasthan:जयपुर से बड़ी खबर: मौलाना की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. इलाके की बच्चियों का ब्रेन वॉश करने का आरोप है मौलाना पर. पहले से शादीशुदा होने के बावजूद बच्चियों को फंसाने का आरोप. जयसिंहपुरा खोर इलाके की नाई की थड़ी का मामला. बताया जा रहा है कि इलाके में मदरसा चलाता है आरोपी मौलाना. पुलिस ने मौलाना को शांतिभंग में गिरफ्तार किया. कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के दौरान लोगों ने मौलाना की धुनाई कर दी. पुलिसकर्मियों ने बचाकर निकाला मौलाना को बाहर. यह पूरा घटनाक्रम दो-तीन दिन पहले का बताया जा रहा. हालाँकि वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.0
0
Report
कोटा में खेकरा खेल ने ग्रामीण संस्कृति को ताजा जोश के साथ दिखाया
Kota, Rajasthan:गोवर्धन पूजा पर कोटा में दिखा पशुपालकों का अनूठा उत्साह, निभाई सदियों पुरानी ‘खेकरा’ परंपरा, विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुई शुरुआत, खेलो के माध्यम से पशुओं की देखी तंदरुस्ती, पशुपालकों ने वर्षों पुरानी ‘खेकरा’ खेल परंपरा का आयोजन कर अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। आयोजन में बड़ी संख्या में पशुपालकों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, वहीं खेल देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी, खेकरा खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि पशुओं की ताकत, फुर्ती, तंदुरुस्ती और अपने बछड़ों के प्रति उनके स्वाभाविक लगाव को परखने की पारंपरिक परंपरा है। इसमें पाड़े के चमड़े को लकड़ी पर बांधकर मैदान में रखा जाता है। चमड़े की गंध पाकर पशु उसकी ओर तेजी से दौड़ते हैं और उसे अपने कब्जे में लेने का प्रयास करते हैं। इस दौरान पशुओं की फुर्ती और ताकत देखने को मिलती है। पशुपालक भी उन्हें नियंत्रित करने के लिए पीछे दौड़ते हैं। कई बार इस दौरान चोटिल होने का खतरा भी रहता है, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि गुर्जर पोसवाल के अनुसार, पुराने ग्रामीण जीवन में गाय-भैंस परिवार की आर्थिक संपत्ति थीं। दूध, दही, घी और खेती में पशुधन की महत्वपूर्ण भूमिका थी। ऐसे में पशुओं और उनके बछड़ों की सुरक्षा को विशेष महत्व दिया जाता था। इसी ग्रामीण जीवन से यह परंपरा विकसित हुई। आयोजन के दौरान बुजुर्गों ने पारंपरिक गोठ भी गाया। आधुनिकता के दौर में खेकरा खेल का आयोजन ग्रामीण संस्कृति, सामूहिक सहभागिता और पशुपालकों के पशुधन के प्रति लगाव को दर्शाता है।0
0
Report
Advertisement
Khairthal Tijara में जसवंत यादव को अंतिम श्रद्धांजलि: हजारों की भीड़ उमड़ी
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के ग्राम सिलपटा में बहरोड़ के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय डॉ. जसवंत यादव की अंतिम विदाई में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सिलपटा पहुंचकर स्वर्गीय डॉ. जसवंत यादव की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वर्गीय यादव के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वहीं अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। अंतिम यात्रा के दौरान डॉ. जसवंत यादव अमर रहें के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बेटे मोहित यादव ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी स्वर्गीय डॉ. जसवंत यादव को कंधा दिया, टीकाराम जूली ने उन्हें अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए उनके निधन को क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया। डॉ. जसवंत यादव का राजनीतिक जीवन बेहद महत्वपूर्ण रहा, वे चार बार विधायक और एक बार सांसद रहे। इसके अलावा वसुंधरा राजे सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दीं। स्वर्गीय डॉ. जसवंत यादव के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर के साथ क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।0
0
Report
महावीर मोक्ष कल्याणक: पावापुरी समेत देशभर में जैन समाज ने मनाया उत्सव
Ajmer, Rajasthan:जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक पर्व आज समाज के लोगों ने उत्साह के साथ मनाया.. अजमेर के पालबिछला स्थित भगवान महावीर स्वामी के मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया... जैन धर्म के अनुसार आज के दिन भगवान को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी... और गौतम गणधर को केलवा ज्ञान की प्राप्ति हुई थी.. पावापुरी में भगवान महावीर मोक्ष गए थे.. 2553 वर्ष पूर्व बिहार के पावापुरी में भगवान को मोक्ष की प्राप्ति हुई ... अमावस्या के दिन जैन समाज मंदिरों में सामूहिक रूप से इस पर्व को मनाता है... भगवान के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ मोड़क अर्पित किया जाता है ... जैन समाज के प्रमुख विजय जैन ने बताया कि इस पर्व को दीपावली से दूसरे दिन मनाया जाता है0
0
Report
निम्बाहेड़ा में घास भैरू बावजी की सवारी पर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयकारों से गुंजायमान गलियां, बैलों की जोड़ी और श्रद्धा से झुके हजारों शीश— यह नजारा है चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में, जहां दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पर सदियों पुरानी परंपरा निभाई जाती है. लोक देवता श्री घास भैरू बावजी नगर भ्रमण पर निकलते हैं, जिन्हें श्रद्धालु शहर कोतवाल के रूप में पूजते हैं. आठ-आठ जोड़ी बैलों से खींचकर निकाली गई सवारी के दर्शन के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बावजी का स्वागत किया गया. इस परंपरा का खास स्वरूप है घास भैरू बावजी की सवारी, जिसमें बैलों की जोड़ी के माध्यम से बावजी को नगर भ्रमण कराया जाता है. बच्चों ने रस्सी थामे साथ चलना देखा गया. श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. मान्यता है कि शहर कोतवाल घास भैरू बावजी पूरे नगर की रक्षा करते हैं, घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे. कोरोना महामारी के दौरान भी श्रद्धालुओं का तांटा लगा रहा; उस समय हवन-पूजन से महामारी से मुक्ति की कामना की गई थी. श्रद्धालुओं की मान्यता है कि बावजी की कृपा से नगर पर आने वाले संकट टलते हैं. परंपरा के अनुसार साल में एक बार गोवर्धन पूजा के दिन ही बैलों के जरिए बावजी का नगर भ्रमण कराया जाता है. किसी विशेष संकट के समय भी श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं. आस्था की यह डोर पीढ़ी दर पीढ़ी जुड़ती चली आ रही है; बैलों की टाप, जयकारों की गूंज और श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच निकलने वाला यह नगर भ्रमण निम्बाहेड़ा की सांस्कृतिक विरासत का खास हिस्सा है. आधुनिकता के दौर में भी यहां के लोग पुरानी परंपराओं को उसी श्रद्धा और उत्साह से निभा रहे हैं, और गोवर्धन पूजा पर शहर कोतवाल घास भैरू बावजी के जयकारों से पूरा निम्बाहेड़ा भक्तिमय हो उठता है.0
0
Report
Advertisement
कौशांबी के गराई गांव में दबंगों का परिवार पर हमला, गर्भवती समेत कई घायल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के सैनी थाना अंतर्गत गराई गांव में दबंगों द्वारा एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से परिवार के लोगों पर जमकर मारपीट की। हमले में एक महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं, एक गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित छोटू मौर्य ने सैनी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस से कार्रवाई का इंतजार है。0
0
Report
2027 में मुसलमान पसमांदा का फैसला: अखिलेश पर सीधी चेतावनी, सोनिया पर कटाक्ष
Barabanki, Uttar Pradesh:ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव के 12 नवंबर को परिवार के साथ अयोध्या जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लगातार पसमांदा मुसलमानों की अनदेखी करते आए हैं। उनकी राजनीति करीब 20 प्रतिशत मुस्लिम और नौ प्रतिशत यादव मतदाताओं के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन मुसलमानों को राजनीतिक हिस्सेदारी देने में हमेशा पीछे रहे हैं। वसीम राईन ने आरोप लगाया कि सपा ने गठबंधन से लेकर अब तक किसी पसमांदा मुस्लिम को राज्यसभा भेजने का मौका नहीं दिया। टिकट वितरण, पार्टी संगठन और आयोगों में भी समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पसमांदा मुसलमानों को मजबूर समझते हैं कि वे आखिर कहां जाएंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पसमांदा मुसलमान किसी के बंधुआ वोटर नहीं हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पता चल जाएगा कि मुसलमान कहां जा रहे हैं। अब समाज उसी पार्टी और सरकार के साथ खड़ा होगा, जहाँ उसे राजनीतिक हिस्सेदारी, टिकट और सत्ता में भागीदारी मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने पसमांदा समाज का खुलकर नाम लिया और उसे मुख्यधारा से जोड़ने की बात की। प्रधानमंत्री ने 2022 के बाद कई बार पसमांदा मुस्लिमों का जिक्र किया। मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार में प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत और राशन जैसी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव मिल रहा है। सोनिया गांधी के बाबरी मस्जिद विध्वंस को टीवी पर देखकर रोने वाले बयान पर वसीम राईन ने कहा कि उन्हें 32 साल बाद याद आया कि बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी और वह इसे देखकर रोई थीं। सवाल है कि इतने वर्षों तक वह कहां थीं? उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिद का ताला खुलवाने से लेकर वहां मूर्तियां रखवाने और मुसलमानों को दंगों में झोंकने तक के घटनाक्रम कांग्रेस के शासनकाल में हुए। कांग्रेस के हाथ मुसलमानों के खून से रंगे हैं। आज जब मुसलमानों ने कांग्रेस का साथ छोड़ना शुरू किया तो उसे उनकी याद आने लगी है। उन्होंने सोनिया गांधी के बयान को घड़ियाली आंसू करार दिया। वसीम राईन ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में पसमांदा मुसलमानों की हालत दलितों से भी बदतर बताई गई थी, लेकिन कांग्रेस ने उनके उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। अनुच्छेद 341 के तहत 1950 में लागू व्यवस्था के कारण मुस्लिम दलित जातियां आरक्षण के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इस भेदभाव पर सोनिया गांधी को कभी दर्द क्यों नहीं हुआ? अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि मंदिर न्यायालय के फैसले के आधार पर बना है। हम संविधान में विश्वास रखते हैं और अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं। जिस देश में रहते हैं, वहां के कानून और न्यायिक व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं。0
0
Report
पीलीभीत के पिपरिया संतोष गांव में दबंगों का अवैध कब्जा: बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत की कलीनगर तहसील के पिपरिया संतोष गांव के कुछ दबंगों ने 2 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की और निर्माण शुरू कर दिया यह तब किया जब दीपावली की छुट्टियां चल रही है जैसे ही नवांगत एसडीएम पवन यादव को आज जानकारी हुई तो उन्होंने आनन फानन में पुलिस वा राजस्व की टीम को मौके पर भेज कर निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई कराते हुए सभी निर्माण को ध्वस्त करा दिया है। बताया जा रहा है गांव के शिवम व राकेश एंव दो अन्य लोगों की नजर गांव की दो बीघा सरकारी जमीन पर थी जैसे ही दीपावली का पर्व करीब आया तभी उन्होंने निर्माण करना शुरू कर दिया बाकायदा कई मिस्रियों व मजदूरों को लगाकर नीव भरना शुरू कर दी और पिलर तैयार करने लगे इसके बाद कलीनगर एसडीएम पवन यादव को जानकारी हुई जिस पर उन्होंने बिना देरी किए पुलिस व राजस्व विभाग की एक टीम बनाई और मौके पर बुलडोजर भेजा इसके बाद जितना भी निर्माण किया गया था उसको जमीन दोज़ कर दिया गया साथ ही आरोपियों को सख्त चेतावनी दी गई है।0
0
Report
Advertisement
भूपेंद्र चौधरी ने खड़गे पर हमला, दीपावली को लेकर कांग्रेस से तीखी बहस
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान, मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली को खुशियों की ईद कहने से भड़के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खड़गे पर बड़ा हमला, मल्लिकार्जुन खड़गे की विचारधारा और जिस पार्टी को वो नेतृत्व कर रहे उनकी प्राथमिकता दीपावली नहीं, सनातन धर्म, मठ मंदिर और त्योहारों के बारे मे खड़गे और परिवार और पार्टी का दृष्टिकोण जगजाहिर है, उनके दिमाग़ में मुस्लिम वोट बैंक भर गया है, वोट बैंक की राजनीति से आगे खड़गे और कांग्रेस पार्टी नहीं बढ़ पा रही, उनका इतिहास है हिन्दुओ, हिन्दुओ के धार्मिक पर्वो का देश के बहुसंख्यको के अपमान करने के अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रहे है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के दीपावली पर AQI को लेकर उठाये सवाल पर भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, हमारी पार्टी और मेरे मन मे सबके प्रति आदर सम्मान, हमे हमारे त्यौहार विधि संवत शांतिपूर्वक तरीके से मनाने का अधिकार, ईद के समय कितना प्रदुषण होता है.... नालियों मे क्या क्या चीजे बहती है..... उसमे निकलने वाले अवशेषों को पूरा सिस्टम उनको ठिकाने लगाने और समाप्त करने मे क्या होता है....ये सब लोग जानते है किसी से छुपा नहीं, कांग्रेस ने हमेशा देश के बहुसंख्यक समाज की परंपराओ और आस्थाओ کا अपमान करने का काम किया, ये लोग अपने उसी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे है। वहीँ सनातन पांडेय के अयोध्या कार सेवकों पर गोली को लेकर दिए बयान पर भूपेंद्र चौधरी ने सपा और अखिलेश पर साधा निशाना, सनातन पांडेय सपा के सांसद और सपा का इतिहास ही हमारी परंपरा, आस्था और विरासत को लेकर और हिंदू धर्म को लेकर उनका क्या दृस्टिकोण है ये जगजाहिर है, sपा नेताओ के अलग अलग बयान, भगवान राम और हमारे मठ मंदिरो को लेकर उनका दृस्टिकोण और को लेकर उनका दृस्टिकोण जगजाहिर है, सब लोग सपा के दृस्टिकोण और चरित्र को जानते है, भाजपा का अपना घोषित एजेंडा है की.... ये देश हमारी परंपरा, आस्था, विरासत और संस्कृति पर चलेगा, हमारी प्राथमिकता मे हमेशा बहुसंख्यक समाज के आस्था के केंद्र रहे है.... ये किसी से छुपा नहीं। शिवपाल यादव के अपने कार्यकर्ताओ को सरकार आने पर देख लेंगे जैसे बयान देने पर निष्कासित करने की चेतावनी पर भूपेंद्र चौधरी का बयान, सपा का चरित्र है.... वो सपनो मे ऐसी बाते देख रहे है और कह रहे है, वो जानते है सरकार उनकी आनी नहीं... उनकी सरकार बिल्कुल नहीं आ रही, प्रदेश की जनता 2012 से 17 तक और जब जब मुलायम सिंह जी की सरकार रही है........ उनकी सरकारों मे अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी हुई माफियाराज कायम हुआ, एक समाज के तुष्टिकरण के लिए समाजवादी पार्टी आतंकवादीयों के साथ खड़ी रहीं है.... वो सब जगजाहिर है। अखिलेश यादव के दीपोत्सव मे दीयों से तेल निकालती महिलाओ पर लाठीचार्ज हुआ के बयान पर भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, सपा का एजेंडा हमारे साधु संतो, मठ मंदिरो और हमारी आस्थाओ व परंपराओ के प्रति निगेटिविटी फैलाने का है, कैसे निगेटिविटी भ्रम फैलाया जाए ये उनका एजेंडा है, ऐसी बयानबाजी करने का कोई प्रभाव अब जनता पर पड़ने वाला नहीं।0
0
Report
SDM शीतल यादव: बेरली कलां में ढोल-ताज के साथ भारी स्वागत
Rewari, Haryana:मामा के गांव पहुंचे अफसर भांजी- ढोल की थाप और खुली जीप में हुआ SDM शीतल यादव का जोरदार स्वागत, बेरली कलां में जश्न का माहौल। भांजी के स्वागत में झूम उठा ननिहाल। UPSC में इंटरव्यू तक पहुंचीं, हार नहीं मानी तो HCS में 26वीं रैंक हासिल कर बनीं एसडीएम। बेरली कलां ग्राम पंचायत ने किया सम्मान का आयोजन, कहा—गांव की बाकी बेटियों और बच्चों के लिए रोल मॉडल बनीं शीतल। शीतल के नाना ने कहा—कभी सोचा नहीं था परिवार से कोई इतने बड़े पद तक पहुंचेगा। शीतल बोलीं—खुद पर विश्वास और सच्ची लगन से हर मुकाम मुमकिन है।0
0
Report
फरवरी में रणजीत चौटाला की राजनीतिक पारी: बिजली निजीकरण पर नया संकेत
Sirsa, Haryana:विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री के सिरसा आवास पर आज कार्यकर्ता पहुंचे और पूर्व मंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने विश्वकर्मा दिवस और आगामी त्यौहारों की बधाई दी और सभी लोगों को मिठाई भी खिलाई। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने हरियाणा की बिजली व्यवस्था को बेहतर बताया है। पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दावा किया है कि फरवरी में जल्द ही एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें आगामी राजनीतिक पारी पर चर्चा करेंगे। हरियाणा के पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने प्रदेश में बिजली निजीकरण के मुद्दे पर कहा कि हरियाणा में बिजली व्यवस्था दूसरे राज्यों के मुकाबले पहले से बेहतर है। उन्होंने कहा कि कई बार सरकारें निजीकरण के फैसले लेती हैं। अमेरिका में सब कुछ निजी क्षेत्र में है और वहां व्यवस्था अच्छी चल रही है। रणजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा में बिजली यूनियन मजबूत है। उनके बिजली मंत्री रहते भी यूनियन की ताकत देखी थी। निजीकरण के फैसले पर थोड़ा विरोध हुआ तो सरकार ने इसे टाल दिया। इसके पीछे क्या कारण रहे, इस बारे में वह नहीं जाना चाहते। पूर्व मंत्री सोमवार को सिरसा में बरनाला रोड स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। اسی दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बिजली निजीकरण, कुलदीप बिश्नोई के नए घर और अपनी राजनीतिक पारी को लेकर जवाब दिए। भजनलाल बड़े आदमी थे, बुर्ज खलीफा की तरह बनाया मकान ख़बर: कुलदीप बिश्नोई के आदमपुर में नया घर बनाने के सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि यह उनका अपना घर है, वे कुछ भी बना सकते हैं। पूर्व सीएम भजनलाल बड़े आदमी थे और उन्होंने भी बहुत बड़ा मकान बनाया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने वह मकान देखा है। वह बुर्ज खलीफा की तरह बनाया गया है और पूरी बड़ी बिल्डिंग है। कुलदीप बिश्नोई पैसे वाले आदमी हैं, इसलिए कुछ भी बना सकते हैं। फरवरी में लूंगा राजनीतिक निर्णय राजनीति की नई पारी शुरू करने के सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि उन्होंने अभी कई कार्यक्रम तय किए हैं। अगले साल फरवरी में वह इस बारे में निर्णय लेंगे। इससे पहले कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी राय जानेंगे। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को आदमपुर, 10 दिसंबर को नलवा, 20 दिसंबर को बवानीखेड़ा और 30 दिसंबर को उकलाना में बैठक रखी है। इन बैठकों के बाद तय करेंगे कि किस पार्टी में जाना है।0
0
Report
Advertisement
