Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226001

अकबरनगर में ध्वसतीकरण पूरा, 1800 से ज्यादा अवैध निर्माण ढहाए गए

Jun 20, 2024 07:45:53
Lucknow, Uttar Pradesh

लखनऊ की कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध निर्माणों को ढहाने का काम पूरा हो गया है। अब यहां का मलबा हटाने का काम शुरू होगा। प्रशासन ने अकबरनगर में अवैध बने 1169 आवास और 101 कॉमर्शियल निर्माण ध्वस्त किया है। आपको बता दें कि ये काम 7 माह पहले शुरू हुआ था। इसके तहत करीब 24.5 एकड़ जमीन पर बने 1800 से अधिक अवैध निर्माण गिराए जाने थे। दरअसल इस जगह को खाली करवाकर इस क्षेत्र को ईको टूरिज्म बनाने की सरकार की योजना है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के चिड़ियाघर को भी सरकार इसी जगह पर पुनर्स्थापित करना चाहती है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVIJAY KUMAR2
Mar 01, 2026 16:30:33
New Delhi, Delhi:एंकर दक्षिण-पूर्व जिला में स्पेशल सीपी, जॉइंट सीपी, डीसीपी के माध्यम से वज्र गाड़ी का उद्घाटन किया गया। लोकेशन दक्षिण-पूर्व जिला, सरिता विहार। विजुअल प्रोग्राम के लिए जी मीडिया की रिपोर्ट विजय कुमार। खबर के अनुसार स्पल सीपी ने वज्र गाड़ी के उद्घाटन की हर नम्बर दिखाई। कार्यक्रम में जॉइंट CP SK Jain, दक्षिण-पूर्व जिला के एडिशनल डीसीपी, दक्षिण-पूर्व जिला और दक्षिण-पूर्व जिला की पूरी टीम ASP, SHO आदि मौजूद रहे। वज्र गाड़ी का लॉन्च उद्देश्य यह है कि जैसे ही आप PCR नंबर डायल करेंगे तो क्राइम सपोर्ट पर वज्र गाड़ी पहुंचेगी और इसमें कई ऐसे उपकरण होंगे जो क्राइम सपोर्ट को कवर करने में मदद करेंगे। वज्र गाड़ी की टीम के साथ पेट्रोलिंग टीम भी होगी जो क्राइम सपोर्ट करेगी और अन्य कॉलों पर समय पर पहुंचेगी तथा समस्या का समाधान करेगी।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 01, 2026 16:30:23
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ डीटीओ इंस्पेक्टर द्वारा ट्रक चालक की पिटाई वीडियो वायरल, जी राजस्थान की खबर का हुआ असर चूरू। जी राजस्थान की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है, आज सुबह रतनगढ़ में डीटीओ इंस्पेक्टर द्वारा ट्रक चालक की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो वायरल होने के बाद जी राजस्थान ने इस खबर को प्रमुखता से चलाया था, खबर चलने के बाद क्षेत्र के लोग ट्रक चालक के पक्ष में आकर उसका सहयोग किया, जिसके बाद पीड़ित ट्रक चालक यूपी मोमिनपुर निवासी 24 वर्षय अहसान अहमद पठान ने इंस्पेक्टर सुरेश बिश्नोई के खिलाफ रतनगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने लिखित रिपोर्ट में अपना मोबाइल छीनकर अवैध तरीके से जुर्माना वसूलने एवं धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रिपोर्ट में मामले की उच्चाधिकारियों द्वारा जांच करवाने की मांग की है। वीडियो सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है किस पर प्रतिक्रिया देते हुए लोग इंस्पेक्टर को कोश रहे हैं।
0
comment0
Report
Mar 01, 2026 16:25:01
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव :मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उन्नाव प्रशासन होली पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेपी सिंह व भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने होलिका दहन स्थलों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। होलिका दहन स्थलों के आसपास सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है, जबकि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशासनिक टीम ने गंगाघाट कोतवाली व सदर कोतवाली क्षेत्र में पैदल मार्च कर आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्नाव में होली पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 01, 2026 16:18:08
Kathoomar, Rajasthan:नम आँखों से अंतिम विदाई: सीआरपीएफ जवान हरिओम सिंह पंचतत्व में विलीन, मूंडिया गांव में उमड़ा जनसैलाब कठूमर (अलवर)। श्रीनगर के परिमपोरा क्षेत्र में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 73वीं बटालियन के कांस्टेबल हरिओम सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव मूंडिया पहुंचा। फूलों से सजे सैन्य वाहन के गांव की सीमा में प्रवेश करते ही माहौल गमगीन हो गया और “हरिओम सिंह अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली निकालकर वीर जवान को अंतिम सम्मान दिया। दिल्ली से सड़क मार्ग से लाया गया पार्थिव शरीर इसके बाद सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सुरेंद्र जांगिड़ एवं इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के नेतृत्व में सैन्य वाहन से शव कठूमर के अहिंसा सर्किल पहुंचा। यहां कठूमर थाना प्रभारी सुनील टांक पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रहे और पूरे सम्मान के साथ काफिले को गांव मूंडिया तक पहुंचाया गया। रास्ते में ग्रामीणों और महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर अंतिम विदाई दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ताऊ का बार-बार हरिओम सिंह का चेहरा देखने का आग्रह देख माहौल और भी भावुक हो गया। पूर्व सैनिकों व ग्रामीणों ने परिजनों को संभालते हुए अंतिम दर्शन कराए। श्मशान घाट पर सीआरपीएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर साथी को अंतिम सलामी दी। बेटे ने मुखाग्नि दी। प्रशासन, सैन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि। अंतिम संस्कार में प्रशासनिक अधिकारियों, सैन्य प्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। पारिवारिक पक्ष व जांच की बात: मृतक के भाई ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि परिवार में किसी प्रकार का बड़ा विवाद नहीं था। पति-पत्नी के बीच कभी-कभी कहासुनी होती रहती थी, जिसे परिजनों ने बैठकर सुलझाने का प्रयास किया था। करीब दो माह पूर्व एक बार अलवर थाने तक मामला पहुंचा था, लेकिन आपसी समझाइश के बाद दोनों साथ रहने लगे थे। अब मोबाइल कॉल डिटेल और विभागीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यूनिट की ओर से तात्कालिक सहायता, शहीद का दर्जा प्रक्रिया में: सीआरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि हरिओम सिंह वर्ष 2004 में भर्ती हुए थे और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा जम्मू-कश्मीर में सराहनीय सेवाएं दी थीं। यूनिट की ओर से परिजनों को ₹1 लाख की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। शहीद का दर्जा दिए जाने का निर्णय गृह मंत्रालय और निदेशालय की प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। विभाग परिवार के साथ खड़ा है।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 01, 2026 16:17:53
Jalore, Rajasthan:जालोर। होली एवं रमजान के मद्देनज़र जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया (जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम के नेतृत्व में शहर के मुख्य बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैगमार्च निकाला गया। पुलिस बल ने आमजन से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया है। त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार गश्त एवं निगरानी रखी जा रही है। फ्लैगमार्च के दौरान उपपुलिस अधीक्षक गौतम जैन,थाना अधिकारी रामेश्वर भाटी,यातायात इंचार्ज सरिता सहित कोतवाली एवं पुलिस लाइन से जाब्ता मौजूद रहा।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 01, 2026 16:17:43
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शहर के मंडोर क्षेत्र में होली के दूसरे दिन आयोजित होने वाले पारंपरिक राव जी की गैर को लेकर स्थानीय लोग चिंतित हैं। आयोजन से ठीक पहले क्षेत्र की मुख्य सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। गैर के दौरान बड़ी संख्या में लोग नाचते-गाते हुए जुलूस में शामिल होते हैं, ऐसे में ऊबड़-खाबड़ सड़क पर गिरने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर निगम को शिकायत की गई। कुछ स्थानों पर पैचवर्क किया भी गया, लेकिन थोड़े ही समय में सड़क फिर उखड़ गई। वार्ड पार्षद ने भी निगम अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासियों ने जी मीडिया के माध्यम से प्रशासन से अपील की है कि त्योहार में केवल दो दिन शेष हैं, ऐसे में तत्काल प्रभाव से सड़क की मरम्मत और सफाई कार्य कराया जाए। सड़क पर फैली गंदगी भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। लोगों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो उत्सव के दौरान अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 01, 2026 16:17:27
Dungarpur, Rajasthan:धनमाता की पहाड़ियों पर जंगल में भड़की आग, ऊंचाई होने से फायर ब्रिगेड पहुंचने में भी मुश्किल डूंगरपुर शहर के घाटी मोहल्ले में धनमाता की पहाड़ियों पर जंगल में रविवार देर शाम को आग भभक उठी। पहाड़ी से आग की ऊंची ऊंची लपटे दूर तक दिखाई दी। नगर परिषद से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में पेड़ पौधों में लगी होने से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में परेशानी आई। ऐसे में फायरकर्मी आग के निचले हिस्से में आबादी की ओर बढ़ने से रोकने का प्रयास करते हुए दिखे। धनमाता की पहाड़ी पर रविवार देर शाम अंधेरा होते ही आग भभक उठी। सुखी झाड़ियों ओर पेड़ पौधों में लगी आग से जल्द ही आग की लपटे बढ़ने लगी। देखते ही देखते पहाड़ी के बड़े हिस्से को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे आग की लपटे शहर में दूर तक दिखाई देने लगी। वही पहाड़ी पर आग लगने की सूचना पर नगर परिषद से फायर ब्रिगेड से इंचार्ज धूलेश्वर परमार, प्रवीण प्रजापत ओर शांतिलाल की टीम मौके पर पहुंची। ولكن आग पहाड़ी पर फायर ब्रिगेड को ऊपर तक पहुंचने में परेशानी हुई। वही फायरकर्मी आग को पहाड़ी के नीचे की तरफ आबादी तक पहुंचने से रोकने में जुट गए। वही पहाड़ी पर भी आग को बुझाने में लगे। पहाड़ी के नीचे घनी आबादी का एरिया है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 01, 2026 16:17:08
Chittorgarh, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जहां लंबे समय से प्रतीक्षित निम्बाहेड़ा–मंगलवाड़ फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। धीनवा स्थित खेल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में भूमि पूजन के साथ इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को औपचारिक रूप से शुरू किया गया। लगभग 37 किलोमीटर लंबी इस फोरलेन सड़क का निर्माण करीब 325 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिससे न केवल निम्बाहेड़ा और मंगलवाड़ क्षेत्र बल्कि चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, मध्यप्रदेश और मालवा क्षेत्र के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यह मार्ग प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलिया जी मंदिर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए भी मुख्य मार्ग है, ऐसे में फोरलेन बनने से आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा। समारोह में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन से हुई, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। वीओ – 1 समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि यह सड़क केवल एक निर्माण कार्य नहीं बल्कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग का समाधान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और निम्बाहेड़ा–मंगलवाड़ फोरलेन भी उसी का परिणाम है। कृपलानी ने कहा कि इस मार्ग के बनने से चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश और मालवा क्षेत्र के लोगों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी, क्योंकि सांवलिया जी मंदिर और उदयपुर के बड़े अस्पतालों तक जाने के लिए यही मुख्य मार्ग है। उन्होंने कहा कि यह दिन क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक है और आने वाले समय में इस सड़क से व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई गति मिलेगी। बाइट – श्रीचंद कृपलानी ............ पूर्व यूडीएच मंत्री व वरिष्ट विधायक निम्बाहेड़ा वीओ – 2 विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अपने संबोधन में कहा कि निम्बाहेड़ा–मंगलवाड़ फोरलेन सड़क लंबे समय से क्षेत्र की सबसे बड़ी मांगों में शामिल थी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से मेवाड़ और मालवा क्षेत्र के बीच संपर्क मजबूत होगा और किसानों, व्यापारियों तथा श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। आक्या ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इसी का परिणाम है कि वर्षों से लंबित इस परियोजना को अब धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले समय में जिले में और भी बड़े विकास कार्य होंगे। बाइट – चंद्रभान सिंह आक्या ........ विधायक चित्तौड़गढ़ वीओ – 3 कार्यक्रम में मौजूद आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर लालचंद वर्मा ने सड़क निर्माण की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के तहत स्वीकृत हुई है और इसकी कुल लंबी लगभग 37 किलोमीटर होगी। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण पर करीब 325 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और कार्य को निर्धारित समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान यातायात पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि चरणबद्ध तरीके से काम करते हुए आवागमन सुचारू रखा जाएगा। साथ ही परियोजना में बाईपास और मेंटेनेंस की व्यवस्था भी शामिल है, जिससे लोगों को लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। बाइट – लालचंद वर्मा ............. प्रोजेक्ट डायरेक्टर RSRDC विओ - 4 कुल मिलाकर निम्बाहेड़ा–मंगलवाड़ फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस सड़क के बनने से न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। जनप्रतिनिधियों ने भी भरोसा दिलाया कि तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कर क्षेत्र को आधुनिक सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा。 पिटीसी - अभिषेक शर्मा ...... जी मीडिया चित्तौड़गढ़
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 01, 2026 16:16:53
Madhepura, Bihar:जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पहले से उठ रहे सवालों के बीच एक ताजा मामला चर्चा का केंद्र बन गया है। शंकरपुर थाना कांड संख्या 240/25 के नामजद अभियुक्त अंकज कुमार उर्फ लल्लू यादव (मधेेली वार्ड संख्या 13 निवासी) की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को शंकरपुर पुलिस ने अंकज कुमार उर्फ लल्लू यादव को मधेली गांव से गिरफ्तार किया। थाना लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसी दिन जेल भेज दिया गया। लेकिन गिरफ्तारी से लेकर न्यायालय तक की यात्रा के दौरान के कई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है। आरजेडी अमित आर्य के नाम से बनी एक आईडी से अपलोड रील में देखा जा रहा है कि— अभियुक्त को बिना हथकड़ी के पुलिस वाहन की जगह निजी वाहन में बैठाया गया। रास्ते में होटल में पुलिस की मौजूदगी में भोजन किया गया। हाथ में हथकड़ी लेकर स्वयं वीडियो बनवाते नजर आ रहे हैं। “आज जेल हुई, कल बेल हुई” जैसे गानों पर रील अपलोड कर कथित तौर पर दबंग छवि प्रस्तुत की जा रही है। इन वायरल वीडियो में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार समेत कई पुलिसकर्मी साथ दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य आम लोगों में चर्चा और असंतोष का कारण बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, अंकज कुमार उर्फ लल्लू यादव पर मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना सहित सुपौल जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2020 में मधेली निवासी चर्चित शिक्षक राम बाबू हत्याकांड में भी वे नामजद अभियुक्त रह चुके हैं। हत्या, लूट सहित अन्य गंभीर मामलों में उनका नाम सामने आता रहा है। गिरफ्तारी के बाद भी सोशल मीडिया पर रील अपलोड किए जाने से यह संदेश जा रहा है कि कानून का भय समाप्त हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब अपहरण, हत्या, लूट, डकैती और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हों, ऐसे में इस प्रकार के दृश्य पुलिस की छवि को कमजोर करते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है क्या एक कुख्यात अभियुक्त को निजी वाहन से ले जाना नियमों के अनुरूप है? होटल में रुककर भोजन और रील बनाने की अनुमति कैसे मिली? क्या यह कानून के समक्ष समानता के सिद्धांत के विपरीत नहीं है? जिले में पहले से बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच यह मामला पुलिस प्रशासन के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है। अब निगाहें प्रशासनिक अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इस पूरे प्रकरण की जांच कर स्पष्टता लाते हैं या नहीं। बहारहाल इस पूरे मामले के बाद जिले में मधेपुरा पुलिस का अपराधियों के साथ वीआईपी ट्रीटमेंट की चर्चा जोड़ो पर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में वरीय अधिकारी क्या कुछ कार्रवाई करते है ।
0
comment0
Report
Mar 01, 2026 16:16:53
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ सिटी में आज शाम रोज़ा इफ्तार के बाद शिया मुस्लिम समुदाय द्वारा अयातुल्ला अली खामेनेई की याद में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च के दौरान उनकी शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई और आत्मा की शांति के लिए विशेष दुआ की गई। यह कैंडल मार्च प्रतापगढ़ सिटी के प्रमुख मार्गों से निकाला गया, जिसमें शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मौलाना तनवीर, रमीज़ हैदर, नदीम हैदर, अली हैदर, जुल्फ़ेकार हैदर, अली ज़ैदी, जैग़म, इकलाख हैदर, अंजुम हैदर, विरासत हुसैन हमज़ा, शकील, एहतेशाम अमन, ज़िया हैदर विरासत हुसैन, अमन हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर एकजुटता का संदेश दिया।
54
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 01, 2026 16:16:40
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के सिरोंज में इस बार भी सदी से ज्यादा पुरानी परंपरा निभाई जाएगी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। Holika दहन आम तर्ह नहीं, बल्कि बंदूक की गोली से निकली चिंगारी से किया जाता है। यह परंपरा सिरोंज की पहचान और लोगों की आस्था का प्रतीक मानी जाती है। सिरोंज के पचकुइया क्षेत्र स्थित “होलिका चबूतरा” पर यही ऐतिहासिक घड़ी दोहराई जाएगी, जब एक गोली की चिंगारी होलिका को अग्नि देगी। यह परंपरा कई सदियों पुरानी है और माथुर परिवार इसे विधि-विधान और सुरक्षा के साथ निभाते आ रहे हैं। यह परंपरा होलकर रियासत के ज़माने में शुरू हुई थी, जिसे ‘रावजी की होली’ कहा जाता है। नवाबी शासन के दौरान इसे रोकने की कोशिश भी हुई, पर माथुर परिवार ने विरोध स्वरूप घास के ढेर पर गोली दागकर आग लगाई, और यह परंपरा आज भी शौर्य और संस्कृति का संगम बनी है। प्रशासन ने इस वर्ष भी सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं; कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी और पुलिस मौजूद रहेंगे। होलिका दहन की इस अनोखी रस्म को निभाने वाला माथुर परिवार है, जिसने यह परंपरा पीढ़ियों से आगे बढ़ाई है। गुरुजी लल्लीकांत शर्मा पूजन और आरंभ करते हैं। सिरोंज के विधायक उमाकांत शर्मा इस परंपरा के घनिष्ठ जानकार और सहयोगी माने जाते हैं。
0
comment0
Report
APAnand Priyadarshi
Mar 01, 2026 16:16:23
Chaibasa, Jharkhand:मनोहरपुर में बोलेरो और बाइक में भीषण टक्कर, एक युवक की मौत- दो घायल, मनोहरपुर राउरकेला मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना मनोहरपुर राउरकेला मुख्य मार्ग पर अभयपुर चौक के पास शाम करीब 6 बजे हुई। मृतक की पहचान अभयपुर गांव निवासी 18 वर्षीय राज तिर्की के रूप में हुई है। वहीं हादसे में 19 वर्षीय वरना तिग्गा और 18 वर्षीय आकाश तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी युवक मनोहरपुर थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार राज तिर्की अपने दो साथियों के साथ अपनी बाइक से आनंदपुर के गुड़गांव से अपने घर अभयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अभयपुर चौक के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राज तिर्की उछलकर बोलेरो से टकराते हुए सड़क पर दूर जा गिरा। उसका सिर बोलेरो के कांच से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे वरना तिग्गा और आकाश तिर्की को भी सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की। घायलों को ग्रामीणों की मदद से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस वाहन को जब्त कर चालक की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 01, 2026 16:15:56
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन का एक नया मामला सामने आया है। जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। ‘अंशुल ठाकुर’ नामक युवक के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह देसी कट्टे और अन्य हथियारों के साथ न केवल पोज़ देते हुए बल्कि फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र के बिलायां गांव का निवासी है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे करीब दर्जनभर वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह विभिन्न हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर रहा है। वायरल वीडियो में अंशुल ठाकुर कभी देसी कट्टा लहराता दिखाई देता है, तो कभी अन्य हथियारों के साथ फोटो और रील्स बनाता हुआ दिखता है। कुछ वीडियो में वह फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है और उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। उन्होंने कहा युवक की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाए गए हथियार असली हैं या नकली। यदि हथियार वास्तविक पाए जाते हैं, तो यह किसी अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का संकेत हो सकता है। यह मामला साइबर निगरानी पर भी सवाल खड़े कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि युवक लंबे समय से इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहा था, तो पुलिस या साइबर सेल की नजर इस पर पहले क्यों नहीं पड़ी। इस घटना ने न केवल जिले में बल्कि पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और हथियारों के स्रोत की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 01, 2026 16:15:46
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:लोकेशन शाहजहांपुर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई की इसराइल और अमेरिका हवाई हमले में मौत के बाद शाहजहांपुर में भी शिया समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिया समुदाय के लोगों ने इसराइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की। शिया समुदाय के लोगों का कहना है कि वह दिन दूर नहीं जब डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू का भी खत्म होगा। शिया समुदाय के लोग शहर के बिजली पूरा स्थित मस्जिद में इकट्ठा हुए। इसके बाद बड़े बच्चों और महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर आयतुल्लाह कुश श्रद्धांजलि दीं इसके बाद शिया समुदाय के लोग कैंडल मार्च निकालते हुए सड़क पर आ गए। अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नालेबाजी की गई। शिया समुदाय ने कहा कि अमेरिका अपने लोगों के साथ-साथ दुनिया के लोगों को मार रहा है। और दुनिया खामोश है। उन्होंने कहा कि अयातुल्लाह की शहादत जाया नहीं जाएगी। बाइट - शेख इमरान अली, शिया इमाम बाइट - साहिल रजा, शिया मुस्लिम
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top