226001
लखनऊ में मतगणना के बीच कार्यकर्ताओं में झड़प, मतगणना स्थल के बाहर मारपीट
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर मतगणना स्थल के बाहर भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के सिर पर चोट आई है। जानकारी के मुताबिक यह मारपीट कहासुनी के बाद हुई है और सूचना मिलते ही पुलिस जल्दी ही मौके पर पहुंची है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारां में 133 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान शुरू, पंचायत चुनाव की उत्साहपूर्ण सुबह
Baran, Rajasthan:बारां में आज गांव की सरकार के लिए मतदान, 133 पंचायतों में उमड़े मतदाता बारां पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे और अंतिम चरण में जिले की चार पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही केंद्रों पर कतारें लग गईं। बुजुर्ग, युवा और महिलाएं उत्साह से मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। मतदान शाम छह बजे तक बैलेट पेपर से होगा। चौथे चरण में 1,281 वार्डों में कुल 4,22,145 मतदाता पंजीकृत हैं। नाम वापसी के बाद सरपंच पद के लिए 1,036 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 1,512 नामांकन में से 6 निरस्त हुए और 470 ने नाम वापस लिए। किसी भी पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ। अटरू की 34 पंचायतों में 306, बारां की 26 में 234, छबड़ा की 35 में 236 और छीपाबड़ौद की 38 पंचायतों में 260 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। कुंडी में सबसे ज्यादा 22 और फतेहपुर में 16 प्रत्याशी हैं。 आज 468 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 2400 पुलिस जवान तैनात हैं। पंच-सरपंच के नतीजे आज रात तक आ जायेंगे वहीं उपसरपंच का चुनाव 17 नवंबर और पंचायत समिति-जिला परिषद की मतगणना 20 नवंबर को होगी。0
0
Report
हनुमानगढ़ में चौथे चरण के चुनाव: 575 अभ्यर्थी, 3.93 लाख मतदाता मतदान
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले में चौथे चरण के पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए 575 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में, संगरिया,रावतसर,टिब्बी और हनुमानगढ़ टाउन की 120 ग्राम पंचायतों में आज हो रहा मतदान,चौथे चरण में 3 लाख 93 हजार 176 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग,सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव के लिए जिले में बनाए गए 415 मतदान केंद्र,सरपंच पद के लिए संगरिया में 129,रावतसर में 127,टिब्बी में 156 और हनुमानगढ़ टाउन में 163 अभ्यर्थी मैदान में0
0
Report
बस्सी-तुंगा पंचायत राज चुनाव चौथा चरण शुरू; सरपंच व वार्ड पंच के लिए मतदान
Dudu, Rajasthan:लोकेशन बस्सी विधानसभा - बस्सी बस्सी (जयपुर ग्रामीण) बस्सी-तुंगा में पंचायत राज चुनाव चौथा चरण, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शुरू बस्सी में 1 लाख 28 हजार 504 और तुंगा में 63 हजार 842 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला! बस्सी, पंचायत समिति में 42 ग्राम पंचायत, 412 वार्ड पंच, वही तुंगा पंचायत समिति में 24 ग्राम पंचायत 210 वार्ड पंच के चुनाव हो रहे हैं बस्सी की 42 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 370 प्रत्याशी मैदान में है तुंगा की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 230 प्रत्याशी मैदान में है बस्सी में वार्ड पंच के लिए 573 प्रत्याशी मैदान में है वहीं तुंगा में वार्ड पंच 277 प्रत्याशी चुनावी मैदान में。 सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा तुगा रिटर्निंग अधिकारी ACM शिप्रा तुंगा , बस्सी SDM रिटर्निंग अधिकारी दिपक सिंह कर रहे हैं मॉनिटरिंग。0
0
Report
Advertisement
सीकर में 4 चरण मतदान शुरू, सरपंच व वार्ड पंच के लिए भारी उत्साह
Sikar, Rajasthan:सीकर 123 ग्राम पंचायत में मतदान शुरू पंच सरपंच के लिए हो रही है वोटिंग शाम 6:00 तक होगा मतदान मतगणना के बाद होगी वोटो की गिनती panchayat राज चुनाव का आज है आखिरी चरण सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की उमड़ रही भीड़ मतदान शुरू सीकर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव के तहत आज चौथे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के कतारें लगना शुरू हो गई हैं पांच पंचायत समितियों बलांरा, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी की कुल 123 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। कुल 704 अभ्यर्थी की किस्मत आजमा रहे हैं। ग्रामीण मतदाताओं में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर खासा उत्साह है सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। मतदान के बात मतगणना होगी और आज ही चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टिकोण से मतदान केंद्रों पर पुलिस जाप्ता तैनात है और पेट्रोलिंग पार्टियां पेट्रोलिंग कर रही हैं।0
0
Report
छठ पूजा के दौरान महिला जवान को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दीं, भावुक तस्वीर आई
Nawada, Bihar:फर्ज निभाती महिला जवान को छठ व्रतियों ने लगाया सिंदूर, भावुक कर देने वाली तस्वीर आई सामने,ड्यूटी के बीच महिला जवान नीतू कुमारी को याद आया अपना परिवार, छठ व्रतियों ने सिंदूर लगाकर दी पर्व की शुभकामनाएं नवादा में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। इस दौरान नवादा से एक बेहद खूबसूरत और भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक ओर छठ घाटों पर श्रद्धालु भगवान सूर्य की आराधना में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर महिला पुलिस जवान नीतू कुमारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात थीं। महापर्व के अवसर पर नीतू कुमारी अपने परिवार से दूर रहकर लोगों की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही कुछ छठ व्रती महिलाओं की नजर उनकी मांग पर पड़ी। इसके बाद महिलाओं ने उनके पास पहुंचकर उन्हें सिंदूर लगाया और छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। यह खूबसूरत पल कैमरे में कैद हो गया। तस्वीर में एक तरफ महिला जवान का फर्ज के प्रति समर्पण दिखा, तो दूसरी तरफ महिलाओं का अपनापन और पर्व की सामाजिक एकता भी नजर आई। महिला जवान नीतू कुमारी ने बताया कि छठ बहुत बड़ा लोक आस्था का महापर्व है, लेकिन ड्यूटी उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि रास्ते से गुजर रही महिलाओं ने जब उन्हें देखा तो अपने साथ खड़ा कर सिंदूर लगाया और छठ की बधाई दी। यह तस्वीर संदेश दे रही है कि त्योहारों पर जहां परिवार के साथ खुशियां मनाई जाती हैं, वहीं कुछ जवान अपने परिवार से दूर रहकर दूसरों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं।0
0
Report
लोहरदगा के शंख कोयल नदी किनारे छठ व्रतियों की भारी भीड़
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा के शंख कोयल नदी तट पर छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तीन बजे से ही छठव्रती और श्रद्धालु घाट पर पहुंचने लगे। नदी के व्यापक स्वरूप में हर तरफ छठ की महिमा देखने को मिली। ठंड के वाबजूद छठ व्रती कठोर उपवास को पूरा करते हुए नदी के जल में खड़ी रही। उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के बाद व्रतियों ने हवन पूजन कर ठेकुआ का प्रसाद वितरण किया। छठ घाट पर व्रतियों के लिए पूजन सामाग्रियों का वितरण निःशुल्क किया गया। पुजारियों ने छठ व्रत की महिमा का बखान किया।0
0
Report
Advertisement
गंगरार में पंच-सरपंच चुनाव: मतदान केंद्रों पर भीड़, प्रशासन की कड़ी निगरानी
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौरगढ़ जिले के गंगरार से पंच-सरपंच चुनाव को लेकर मतदान की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं, जहाँ सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। महिला और पुरुष मतदाता लंबी कतारों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह नजर आ रहा है। वहीं मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संपन्न करवाने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने मतदान केंद्र पर करीब एक घंटे तक मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए।0
0
Report
ललितपुर में अवैध शराब के खिलाफ बुल्डोजर कार्रवाई: 693 लीटर शराब समेत 60 गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब ठिकानो के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुये बुल्डोजर कार्यवाही की गई , इस दौरान जिले भर के विभिन्न ठिकानों पर पुलिस टीम का बुल्डोजर गरजा । जिसके द्वारा 8 भट्टियों को नष्ट करते हुये मौके से 693 लीटर कच्ची शराब 915 देशी शराब के क्वाटर सहित 60 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया । वहीं 43 हजार किलो लहन भी मौके पर नष्ट किया गया , गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है । वहीं पुलिस टीम द्वारा जिले में व्याप्त अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार पुलिस कार्यवाही जारी रहने की बात पुलिस अधीक्षक द्वारा की जा रही है ।0
0
Report
गुमला में छठ महापर्व: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर लोग आस्था में डूबे
Gumla, Jharkhand:*उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, गुमला के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब* *36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद व्रतियों ने किया पारण, शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों तक छठी मैया के जयकारों से गूंजे घाट* गुमला।लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से संपन्न हो गया। इस पावन अवसर पर गुमला जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक के छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में व्रतियों और श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की। गुमला शहर के सिसई रोड स्थित भट्ठी तालाब, मत्स्य विभाग परिसर के वन तालाब, मुरली बगीचा तालाब, चेटर तालाब तथा नागफेनी स्थित कोयल नदी सहित विभिन्न छठ घाटों पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। व्रती पारंपरिक वेशभूषा में माथे पर पूजा का डाला और फल-फूल से सजी टोकरी लेकर छठ घाट पहुंचे। जैसे ही पूर्व दिशा में भगवान सूर्य की लालिमा दिखाई दी, पूरा वातावरण छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक छठ गीतों से भक्तिमय हो उठा। व्रतियों ने जल में खड़े होकर दूध एवं पवित्र जल से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। छठ महापर्व का उत्साह केवल जिला मुख्यालय तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि भरनो, सिसई, चैनपुर, पालकोट, डुमरी, रायडीह, घाघरा, बिशुनपुर, बसिया, कामडारा और जारी प्रखंड सहित जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ छठ पूजा मनाई गई। विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने लोक आस्था और सामाजिक एकजुटता की अनुपम तस्वीर पेश की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं के बीच दूध, पेयजल और पूजन सामग्री का वितरण किया। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई。 उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के बीच ठेकुआ सहित अन्य महाप्रसाद का वितरण किया। इसके साथ ही 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास का पारण कर व्रतियों ने चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन किया। इस तरह गुमला में छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। छठ के पावन अनुष्ठान ने एक बार फिर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता, सामूहिक सहभागिता और लोक संस्कृति की अनूठी मिसाल पेश की।0
0
Report
Advertisement
डीएड अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के बंगले पर प्रदर्शन; 2300 पदों की नियुक्ति जल्द
Begun, Rajasthan:रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले पर डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन अभ्यर्थी परिजनों के साथ बंगले के अंदर बैठकर कर रहे विरोध 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर पहुंचे अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं डीएड अभ्यर्थी हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज हैं अभ्यर्थी नियुक्ति की निश्चित तारीख घोषित करने की मांग पर अड़े, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात0
0
Report
छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं में शुभकामनाएं
Kishanganj, Bihar:लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ का आज उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही विधिवत समापन हो गया। इस पावन अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज शहर के धर्मगंज स्थित छठ घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।साथ ही उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी व्रतियों और देशवासियों के कल्याण की कामना की। वही पूरे बिहार सहित देशभर में धूम धाम से छठ पर्व मनाये जाने और राष्ट्रीय स्तर पर इस पर्व को मनाये जाने को लेकर सीएम सम्राट चौधरी और पीएम मोदी को उन्होंने धन्यवाद दिया。0
0
Report
अवैध देशी कच्ची शराब के निर्माण बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने दी
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस द्वारा ललितपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ललितपुर के विभिन्न सर्किल में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में अवैध देशी कच्ची शराब के निर्माण बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत मौके पर 08 भट्टी व 43,000 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया तथा मौके से 03 भट्टी व शराब बनाने के उपकरण तथा 693 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब तथा 915 देशी क्वार्टर बरामद करते हुए जनपद के विभिन्न थानों में 60 अभियुक्तों के विरुद्ध 60 अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं, इस प्रकार का विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन: सूर्य को अर्घ्य देकर भक्तों ने मनाई परंपरा
Banka, Bihar:चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठउदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ हुआ समापन। चारो तरफ छठी मैया की गीत से गुलजार है ।दर्जनों छठब्रति दंड देकर छठ घाटों पहुंचरहे है ।छठव्रति सुफ डाला को छठ घाट पर सजा रहे हैं अव उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ चार दिवसीय छठ व्रत होगी समापन ।छठव्रतियों ने छठी मैया से सभी को स्वस्थ रखे निरोग रखें भगवान की कृपा से ऐसे ही आगे उनकी सेवा करता रहूं यही कामना करता हूं।0
0
Report
सहरसा में चार दिवसीय छठ पूजा का उल्लास चरम पर
Saharsa, Bihar:सहरसा में भी उगते हुए सूर्य को अर्घ दिया गया और इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया. इस दौरान जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. हालांकि कुछ लोगों ने अपने घर पर ही छठ घाट बनाकर छठ पूजा की और भगवान भाष्कर अर्घ ढिया. वहीं महापर्व के बीच पूरा इलाका छठ के गीतों से गुंजायमान रहा.0
0
Report
वाराणसी: महम्मूरगंज के प्रसिद्ध 'लौला राम डोसा वाले' की दुकान पर लड़कियों के तांडव का वीडियो वायरल
Varanasi, Uttar Pradesh:महम्मूरगंज के प्रसिद्ध 'लौला राम डोसा वाले' की दुकान पर लड़कियों के तांडव का वीडियो वायरल, भेलूपुर थाने में FIR दर्ज मयंक कश्यप / वाराणसी: महमूरगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध प्रतिष्ठान 'लौला राम डोसा वाले' की दुकान पर लड़कियों के तांडव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां दुकान पर हंगामा और तोड़फोड़ करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर भेलूपुर थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद से दुकान पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है और सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।0
0
Report
Advertisement
