226001
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ईडर देभोल इलाके में भारी बारिश से बाढ़, कार खिलौने की तरह बह गई
Noida, Uttar Pradesh:भारी बारिश के कारण साबरकांठा के ईडर के देभोल इलाके में बाढ़, कार खिलौने की तरह बह गई। कार बहने का वीडियो वायरल0
0
Report
म Morbi की कई सोसायटियों में बारिश का पानी भर गया, निकासी समस्या बढ़ी
Morbi, Gujarat:브랙킹 ન્યુઝ: મોરબી ની અનેક સોસાયટીઓમાં વરસાદી પાણી ભરાઈ જતા લોકોને હાલાકી, શ્રીમદ રાજ સોસાયટી, રૂષભ સોસાયટી, નીલકંઠ સોસાયટી, હાઉસિંગ બોર્ડ માં વરસાદી પાણી ભરાયા, છેલ્લા 20 વર્ષ કરતા વધુ સમયથી વરસાદી પાણી ભરાવાની સમસ્યા હોવા છતાં પણ કોઈ ઉકેલ નહીં, વરસાદી પાણીના કુદરતી નિકાલો બંધ થયા હોવાથી સ્થાનિક લોકોને પારાવાર મુશ્કેલી બાઈટ 1 કલ્યાણભાઈ, સ્થાનિક રહેવાસી બાઈટ 2 મુકેશભાઈ, સ્થાનિક રહેવાસી0
0
Report
जहानाबाद: मुखिया पर 12 हजार रिश्वत लेकर पकड़, निगरानी दल ने गिरफ्तार
Jehanabad, Bihar:बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के बाद अब निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार में लिप्त जनप्रतिनिधियों पर भी नकेल कसना शुरू कर दिया है। ताजा मामला जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड का है, जहां पंडौल पंचायत के मुखिया नंदकिशोर राम को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा। बताया जाता कि पोखमा गांव निवासी प्रमोद कुमार ने मनरेगा योजना के तहत दो अलग-अलग कार्य कराए थे। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जब बकाया राशि के भुगतान की प्रक्रिया शुरू हुई, तो आरोपी मुखिया नंदकिशोर राम द्वारा इसके बदले कथित तौर पर 12 हजार रुपये कमीशन के रूप में मांगे जा रहे थे। बार-बार रिश्वत की मांग से तंग आकर शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार ने 28 जुलाई को इसकी लिखित शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की। शिकायत मिलने के तुरंत बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। आरोपों की पुष्टि होते ही ब्यूरो द्वारा एक विशेष धावा दल का गठन किया गया। योजना के अनुसार, शनिवार को शिकायतकर्ता को तय की गई रकम के साथ मुखिया के पास भेजा गया। जैसे ही नेहालपुर मोड़ के समीप मुखिया नंदकिशोर राम ने शिकायतकर्ता से 12 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी मुखिया को अपने साथ पटना ले गई, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। मनरेगा योजना में भुगतान के बदले रिश्वतखोरी के आरोप में मुखिया की इस तरह हुई गिरफ्तारी के बाद जिले के प्रशासनिक हलके, जनप्रतिनिधियों और बिचौलियों के बीच हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
धर्मशाला में 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के युवक गिरफ्तार, चिट्टा-चरस बरामद
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:धर्मशाला में 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, एक माह में 250 ग्राम चिट्टा व 2.5 किलो चरस बरामद धर्मशाला : पुलिस जिला कांगड़ा ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मशाला थाना क्षेत्र में करीब 7.5 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब निवासी 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा। उसके खिलाफ पुलिस थाना धर्मशाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हेरोइन पंजाब से लाकर धर्मशाला क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि वह पहले भी यहां आ चुका था, लेकिन पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस अब नशे की खेप के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। एएसपी ने बताया कि पिछले एक माह के दौरान पुलिस जिला कांगड़ा में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया गया है। इस अवधि में विभिन्न मामलों में 250 ग्राम से अधिक चिट्टा और करीब 2.5 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। इसी दौरान 21 एनडीपीएस मामले दर्ज किए गए तथा 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 8 आरोपी हिमाचल प्रदेश से बाहर के राज्यों के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि थाना स्तर से लेकर सीआईए टीम तक सभी इकाइयां मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। आने वाले समय में भी यह अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा。 एएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस केवल कार्रवाई ही नहीं कर रही, बल्कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और अन्य शिक्षण संस्थानों में लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों, नगर निकायों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से भी लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने नशा तस्करों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल पाया जाएगा, उसके लिए पुलिस की ओर से केवल एक ही जगह तय है जेल।0
0
Report
बरनाला में 47 महिलाओं को नियुक्ति पत्र; 67 हजार सरकारी नौकरियों का रिकॉर्ड
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में आज 47 महिलाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें 44 आंगनवाड़ी वर्कर और 3 हेल्पर शामिल हैं। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर विशेष रूप से पहुंचे।\n\nआप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर बोले- पंजाब सरकार ने 67 हजार सरकारी नौकरियां देकर बनाया रिकॉर्ड।\n\n‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं के खातों में पहुंच रही है राशि,\n\nनवनियुक्त आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों ने भी पंजाब सरकार के इस कदम की सराहना की।\n\nबरनाला में आज 47 महिलाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें 44 आंगनवाड़ी वर्कर और 3 हेल्पर शामिल हैं। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को बधाई दी और पंजाब सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मीत हेयर ने कहा कि बरनाला बाल विकास विभाग के अधीन आज 47 महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिनमें 44 आंगनवाड़ी वर्कर और 3 हेल्पर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार ने अब तक करीब 67 हजार पक्की सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 25 वर्षों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो किसी भी सरकार ने इतनी बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां नहीं दीं। मीत हेयर ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में सरकारी नौकरियों की संख्या आम तौर पर 15 से 20 हजार के आसपास रही, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने 67 हजार सरकारी नौकरियां देकर एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है।\n\nवहीं ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ को लेकर मीत हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार की इस योजना के तहत जिन महिलाओं की रजिस्ट्रेशन देरी से हुई थी, उनके खातों में भी अब राशि पहुंचाई जा रही है। उन्होंने पंजाब की सभी महिलाओं और माताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया।\n\nइस मौके पर नवनियुक्त आँगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों ने भी पंजाब सरकार के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की ओर से उन्हें रोजगार का अवसर दिया गया है, जिसके लिए वे पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हैं।0
0
Report
अलीगढ़ में 16 वर्षीय किशोरी हत्या: कब्र से शव निकाला गया, पोस्टमार्टम से सच
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के शाहजमाल में 16 वर्षीय किशोरी की हत्या के बाद दफनाने की आशंका जताई गई है। किशोरी के परिजनों पर ही हत्या की आशंका जताते हुए स्थानीय समाजसेवी ने पुलिस और प्रशासन में शिकायतें की जिसके बाद आज सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा। स्थानीय समाजसेवी दुलारे खान ने बताया कि 8 जून को वह रास्ते से निकल रहे थे तभी 16 वर्षीय किशोरी के घर से चीख पुकार की आवाज़ें आ रही थी। कुछ देर बाद उन्होंने देखा तो परिवार के लोग किशोरी को कब्रिस्तान ले गए और उसको दफन कर आए, जबकि उसके सिर से खून बह रहा था। हत्या की आशंका पर समाजसेवी ने जिला प्रशासन से अनुमति कराई जिसके बाद आज पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्र से निकलवाया गया है।0
0
Report
Advertisement
तमंचे से फायरिंग कर फैलाई दहशत, युवक पर जानलेवा हमला;
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ): कोइरियापार में गुरुवार देर शाम बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने विवाद के दौरान पैकोली निवासी रणधीर चौहान पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली निशाने से चूकने से रणधीर बाल-बाल बच गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुराने विवाद की बात सामने आई है।0
0
Report
अमेठी: समाधान दिवस के दौरान डीएम के सामने अधिकारी मोबाइल पर व्यस्त, सवाल उठे
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी: डीएम फरियादियों की फरियाद सुनते रहे दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी मोबाइल चलाने में दिखे मसरूफ। तिलोई तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिम्मेदार अधिकारी का रवैया सवालों के घेरे में। जनता न्याय की आस लेकर पहुंची लेकिन अधिकारी की नजर मोबाइल स्क्रीन से नहीं हटी। डीएम की मौजूदगी में भी अनुशासन और जवाबदेही की तस्वीर धुंधली नजर आई। फरियादियों की समस्याओं से बेपरवाह दिखे अधिकारी का वीडियो बना चर्चा का विषय।0
0
Report
पटना: ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से दो बच्चियों की जान बची, आरोपी गिरफ्तार
Patna, Bihar:डिघा थाना क्षेत्र, पटना: शनिवार को ट्रैफिक पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से दो स्कूली बच्चियों के साथ होने वाली एक संभावित बड़ी घटना टल गई। ई-रिक्शा चालक ने कथित तौर पर दोनों बच्चियों को जबरन अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश की। बच्चियाँ ने विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी चालक वहां से भागने लगा। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने आवाज सुनकर सक्रिय हो कर आरोपी का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। आरोपी को ट्रैफिक बूथ पर सुरक्षित रखा गया। पुलिस ने बच्चियों के स्कूल आई-कार्ड की मदद से उनके परिजनों से संपर्क किया और मौके पर बुलाया। घटना की सूचना दिघा थाना पुलिस और डायल-112 टीम को दी गई। बाद में आरोपी चालक और दोनों बच्चियों को दिघा थाना भेज दिया गया। अभी पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसका ऐसा कदम उठाने के पीछे क्या मकसद था। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
जयनगर अस्पताल में चिकित्सकों पर हमला: ओपीडी सेवाएं ठप, सुरक्षा मांग तेज
Madhubani, Bihar:मधुबनी के जयनगर अस्पताल में चिकित्सकों पर हमला से आक्रोशित चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा बहिष्कार कर बैठे धरना पर। शुक्रवार को सर्पदंश के बाद बालक की मौत पर परिजनों द्वारा रात में जयनगर अनुमंडल अस्पताल पर तोड़फोड़ और चिकित्सक व कर्मी के साथ मारपीट किया था जिसमें चिकित्सक जख्मी हो गए थे। सभी चिकित्सक और कर्मी भाग कर जान बचाए। आज शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने इमर्जेंसी सेवा छोड़ कर ओपीडी सेवा का बहिष्कार कर प्रदर्शन किए। स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ड्यूटी अवधि में सुरक्षा प्रदान नहीं किया जाता तब तक कार्य का बहिष्कार करेंगे। असमाजिक तत्वों के द्वारा अस्पताल पर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद पूरा स्वास्थ्य कर्मी डरे सहमे हुए हैं। ओपीडी बन्द होने से सैकड़ों मरीज इलाज के लिए प्रतीक्षा में लाइन में लगे रहे और घंटों इंतजार के बाद बगैर इलाज के मायूस होकर लौटना पड़ा। स्वास्थ्य कर्मी ANM साधना कुमारी, विजय कुमार, मुकेश मेवाड़, आशिश यादव, निशा कुमारी, आनंद कुमार समेत अन्य ने प्रशासन से अस्पताल पर घटना को अंजाम देने वाले असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। बहरहाल अस्पतालों में आए दिन चिकित्सक पर हमला और तोड़फोड़ से चिकित्सक और कर्मियों को काम करने में भय व्याप्त है और सुरक्षा को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।0
0
Report
राजस्थान की बेटी अरुंधति चौधरी कॉमनवेल्थ 2026 बॉक्सिंग फाइनल में पहुंचीं
Kota, Rajasthan:कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में राजस्थान के कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी ने इतिहास रचते हुए बॉक्सिंग के 70 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। उनका फाइनल मुकाबला आज इंग्लैंड की खिलाड़ी के खिलाफ खेला जाएगा। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में अरुंधति ने वेल्स की अनुभवी बॉक्सर और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की गोल्ड मेडलिस्ट रोसी एकेल्स को हराकर भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर दिया है। इस शानदार जीत के साथ अब अरुंधति की नजरें गोल्ड मेडल पर टिक गई हैं। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में अरुंधति ने न्यूजीलैंड की बॉक्सर मॉर्गन अड्रेशन को 3-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी और पदक सुनिश्चित कर लिया था। लगातार दो शानदार जीत के दम पर उन्होंने फाइनल का टिकट हासिल किया है। फाइनल में पहुंचने पर परिवार में खुशी की लहर महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी अरुंधति इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाली राजस्थान की पहली महिला बॉक्सर होने का गौरव भी उनके नाम है। अरुंधति के कोच अशोक गौतम ने उनकी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और स्कॉटलैंड में आयोजित 14 दिवसीय प्री-कॉम्पिटिशन कैंप को दिया। वहीं, उनके पिता एवं जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी और पूरे परिवार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। अरुंधति की आज गोल्ड पर रहेंगी नजरें अरुंधति की इस सफलता से कोटा ही नहीं, पूरे राजस्थान के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने लाइव मुकाबला देखकर भारत माता की जय के नारे लगाए। अब देशवासियों की निगाहें फाइनल मुकाबले पर हैं, जहां कोटा की यह होनहार बेटी स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के इरादे से रिंग में उतरेगी।0
0
Report
दुर्ग में चेन स्नैचिंग: रिश्ते में मां-बेटे ने किया जुर्म, CCTV से गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में शुक्रवार को घटी चेन स्नेचिंग की घटना को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है इस वारदात को किसी बाहरी पेशेवर गैंग ने नहीं बल्कि रिश्ते में सगे मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था. दरअसल घटना 31 जुलाई की सुबह 6:10 बजे की है सेक्टर-1 निवासी उमा देवी जब रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं तभी एक्टिवा पर सवार दो लोग आए और बाइक से उतरी महिला ने बुजुर्ग उमा देवी को बातों में उलझाया और लकड़ी से फूल तोड़ने का बहाना बनाया जैसे ही बुजुर्ग महिला का ध्यान भटका आरोपी महिला ने उनके गले से 20 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली और अपने बेटे के साथ बाइक पर फरार हो गई घटना की शिकायत भिलाई भट्ठी थाने में दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले और मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने कैंप-1 शांतिपारा निवासी जी. गौतम (20 वर्ष) और उसकी मां जे. पार्वती (48 वर्ष) को हिरासत में लिया कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा बरामद कर ली है.0
0
Report
Advertisement
गुलपुर में करबला शहीदों की याद में शिया समुदाय का मातमी जुलूस
Chikri Ban, शिया समुदाय ने भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के गांव गुलपुर में करबला के शहीदों की याद में चेहलम पर जूलूस ए अजा निकाला वीओ: पुंछ जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव गुलपुर में अंजुमन ए जाफरिया गुलपुर की तरफ़ से ईमाम हुसैन और उनके साथ करबला के मैदान में शहीद होने वालों की याद में चेहलम पर मातमी जुलूस जुलूस ए अजा निकाला जिसमें सैंकड़ों की संख्या में शिया समुदाय के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने करबला के मैदान शहीद होने वालों का मातम मनाते हुए भाग लिया। इमामबाड़ा गुलपुर से शुरू हुआ यह मातमी जुलूस गांव का चक्कर लगा कर इमामबाड़ा लोट कर सम्पन्न हुआ।0
0
Report
विदिशा के सिरोंज में किसान कांग्रेस अध्यक्ष के घर अवैध शराब बरामद, 6 साल निष्कासन
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के सिरोंज में किसान कांग्रेस अध्यक्ष के घर अवैध शराब बरामद, 6 साल निष्कासन। सिरोंज में कांग्रेस नेता के घर शराब का जखीरा, पुलिस की कार्रवाई के बाद पार्टी से बाहर। 55 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष पर पुलिस कार्रवाई, पार्टी ने सख्ती दिखाई। अवैध शराब मामले में फंसे किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष अंकित भार्गव, कांग्रेस ने तत्काल निष्कासन कर दिया। लोकेशन: विदिशा / सिरोंज। एंकर: विदिशा जिले के सिरोंज में किसान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अंकित भार्गव के घर से 55 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त होने के बाद सियासत गरमा गई है। पुलिस ने करीब 4.31 लाख रुपये की 448.56 लीटर शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस ने अंकित भार्गव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वीओ-1: मुखबिर की सूचना पर सिरोंज पुलिस ने प्राइम सिटी कॉलोनी स्थित मकान पर छापा मारकर 55 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। आरोपी शराब से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बाइट: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी। वीओ-2: मामला सामने आने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि अंकित भार्गव किसान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष थे। पार्टी की नशामुक्त समाज की विचारधारा के विपरीत कार्य करने पर उन्हें शनिवार को तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। बाइट: मोहित रघुवंशी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस0
0
Report
अमेठी में समाधान दिवस; जिलाधिकारी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में समाधान दिवस; जिलाधिकारी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए0
0
Report
Advertisement
