226101
लखनऊ में अवैध मदरसे और मंदिर पर चला बुलडोजर
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के अकबरनगर में बुलडोजर एक्शन जारी रहा। यहां अवैध तरीके से बने मंदिर, मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर चलाया गया। इस जगह पर 24.5 एकड़ में बने अवैध निर्माणों को ढहाया गया। मलबा उठाने का काम जारी है, बीती रात कार्रवाई के दौरान धर्मस्थलों को भी हटाया गया। यहां के लोगों को वसंत कुंज आवास योजना में शिफ्ट कर दिया गया। शासन के निर्देश पर सर्वे के दौरान नदी की जमीन पर बड़ी संख्या में अवैध निर्माण की बात सामने आई। योगी सरकार अब इस क्षेत्र को इको टूरिज्म का हब बनाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेवा सेतु कैंप 2026: रावतभाटा में नागरिकों को सुविधाओं का सीधा लाभ
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रावतभाटा नगर पालिका क्षेत्र में सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत शिविर आयोजित किया गया। 7 अक्टूबर को वार्ड संख्या 4 से 8 तक के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ दिया गया। शिविर में कच्ची बस्ती के 6 पट्टे वितरित किए गए, वहीं जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। बिजली की लाइटों से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार वाधवा, भाजपा नेता भुवनेश नागर, मंडल संयोजक हर्ष जैन और पार्षद रमेश राघव मौजूद रहे।0
0
Report
नेपाल बॉर्डर से सटे बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दुहबी बाजार में NIA सुरक्षा एजेंसियों ने की छापेमारी
Madhubani, Bihar:तस्कर के ठिकाने पर छापा। बिन्दु भूषण ठाकुर। मधुबनी में तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर है। नेपाल बॉर्डर से सटे बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दुहबी बाजार में NIA और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है।कथित तस्करी से जुड़े बताए जा रहे भरत महासेठ और हीरा महासेठ उर्फ चाची के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध सामान बरामद होने की बात सामने आई है। वहीं,सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने छापेमारी वाले सभी ठिकानों को सील कर दिया है। नेपाल बॉर्डर इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। NIA और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने तस्करी से जुड़े बताए जा रहे भरत महासेठ और हीरा महासेठ उर्फ चाची के करीब दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध सामान बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित 10 ठिकानों को सील कर दिया। जांच एजेंसियों के मुताबिक तस्करी का नेटवर्क सीमावर्ती इलाके से लेकर नेपाल तक फैले होने की आशंका है। इसी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठिकानों को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बताया जा रहा है कि विगत माह में करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बताई गई हीरा महासेठ उर्फ चाची को गिरफ्तार किया गया था। अब एक बार फिर उसके कथित नेटवर्क से जुड़े ठिकानों पर एजेंसियों की कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाके में तस्करी के नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं वहीं सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से तस्करों में दहहत है ।सूत्रों की माने तो नेपाल बॉर्डर से जाली रुपया मादक पदार्थ जेवरात सहित अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी की जाती है।छापेमारी टीम में बिहार एसटीएफ, एनआईए पुलिस टीम सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां और मजिस्ट्रेट शामिल थे।0
0
Report
बारादरी में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, आरोपी फरार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के जैव-चर्चित जोगी नवादा मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ शक्की पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी सतीश ने धारदार हथियार और सिलबट्टे से अपनी पत्नी सरोज पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे सरोज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति सतीश को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों को लगा दिया है। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्दी ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
ललितपूर में ई-रिक्शा के बाहर विशाल अजगर ने मचाई हलचल, रेस्क्यू टीम ने बचाया
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में घर के बाहर रखे एक ई रिक्शा में अचानक एक विशालकाय अजगर पहुँच गया, जिसके देखकर मोहल्ला वासियों में हड़कंप मच गया. लोगों ने ई रिक्शा में अजगर होने की सूचना रेस्क्यू टीम को दी, जिन्हों मौके पर अजगर को सुरक्षित पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया. जिसके बाद लोगों ने राहत की साँस ली, पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेहरूनगर मोहल्ले का है.0
0
Report
केन्द्र की केंद्रीय टीम वाशीम दौरे पर सूखा और फसल नुकसान का आकलन करेगी
Washim, Maharashtra:वाशीम जिल्ह्यामधील दुष्काळी परिस्थिती आणि पिकांच्या नुकसानीची पाहणी करण्यासाठी आज केंद्रीय पथक वाशिम जिल्ह्याच्या दौऱ्यावर येणार आहे. सकाळी १० वाजता वाशिम जिल्हाधिकारी कार्यालयात अमरावती विभागातील जिल्हाधिकारी आणि संबंधित अधिकाऱ्यांसोबत केंद्रीय पथकाची बैठक होणार आहे. त्यानंतर पथकाकडून वाशिम तालुक्यातील सुपखेला,मंगरुळपीर तालुक्यातील जोगलदरी,मानोरा तालुक्यातील कुपटा आणि कारंजा तालुक्यातील मिर्झापूर येथे प्रत्यक्ष शेतांमध्ये जाऊन पिकांची पाहणी केली जाणार आहे.या पाहणीत दुष्काळाची तीव्रता, पावसाअभावी पिकांची झालेली हानी आणि शेतकऱ्यांच्या परिस्थितीचा आढावा घेतला जाणार आहे. केंद्रीय पथकाच्या या पाहणीकडे जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
बनासकाठा डिपो में 3.67 लाख के ग़ैर-नियम घोटाले के आरोप, 4 कर्मचारी समेत अधिकारी सस्पेंड
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા... બનાસકાઠા એસટી વિભાગના 4 કર્મચારીને કરાયા سسپેન્ડ.. ડીસા ડેપોમા 3.67 લાગીની ગેરરીતી મામલે કડક કાર્યવાહી. ડીસા ડેપોના કંડક્ટરે 12 ઇ.બી.ટી.એમ. મશીનની કરી હતી ચોરી... બુકિંગ કરેલ મશીન દ્વારા કુલ રૂ. 3,07,344ની કરી ઉચાપત... જિલ્લા विभागીય नियामक એમ. બી. ਰાવਲને પણ ਬੇਦਰકારી બદલ ਕਰાયા سسپેન્ડ.. હિસાબીનીશ ઇંચાર્જ એમ. બી. પારેખ અને વી. એસ.પટેલ ડીસા ડેપો મેનેજર સોનલ પટેલ પણ સસ્પેન્ડ... આ ગંભીર ગુનામાં સંડોવાયેલા કંડક્ટર આર. આર. રબારી સહીત 4 અધિકારી સસ્પેન્ડ. તમામ અધિકારીઓ અને કર્મચારીઓ વિરુદ્ધ સસ્પેન્શનના જઈઆ આદેશ.. મુખ્ય મથકે રોજરોજ હાજર રહીને હાજરી પુરાવવાનો કડક આપવામાં આવ્યો આદેશ.. વિભાગના વડાઓ દ્વારા યોગ્ય મોનિટરિંગ ન થવાથી આ ઉંચાપત થઇ હોવાના મામલે કાર્યવાહી.0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में अवैध वसूली मामले में ARTO व लिपिक निलंबित, 35,240 रुपये बरामद
Fatehpur, Uttar Pradesh:अवैध वसूली के मामले में ARTO रंजीत सिंह और लिपिक शुभम सिंह निलंबित वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर कथित अवैध वसूली के मामले में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 3 सितंबर को ADM विनय पांडेय और SP ज्ञान प्रकाश राय की संयुक्त टीम ने परिवहन कार्यालय में छापेमारी की थी इस दौरान चार संदिग्धों के पास से ₹35,240 नकद बरामद हुए जांच रिपोर्ट के आधार पर ARTO (प्रशासन) रंजीत सिंह और लिपिक शुभम सिंह को निलंबित किया गया फतेहपुर एआरटीओ दफ्तर का मामला0
0
Report
सोलापुर में बैनरबाजी रोकने के लिए पुलिस आयुक्त का अनोखा फंडा
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - शहरातील बॅनरबाजी रोखण्यासाठी पोलीस आयुक्तांचा अनोखा फंडा, बॅनरवरील सोन्याचे चैन घालणाऱ्याची आता होणार चौकशी - सोलापूर शहरातील दिवसेंदिवस वाढणाऱ्या बॅनरबाजीला आळा घालण्यासाठी पोलीस आयुक्त एम. राजकुमार यांचा अनोखा फंडा - शहरात जिथे जिथे बॅनर लागतील त्या बैनरमध्ये दिसणारे नेते - कार्यकर्ते यांच्या फोटोतील सोन्याच्या चैनची होणार चौकशी - सोलापूर शहर पोलीस आयुक्तालयात झालेल्या शांतता कमिटीच्या बैठकीत पोलीस आयुक्त एम. राजकुमार यांचा सज्जड दम - बॅनर वरील अनेकांची शर्टची एक गुंठन काढून सोन्याची मोठी चैन बाहेर काढलेली असते, याच भरी मोठी चैन घातलेल्यांना बोलावून एवढे दागिने आले कुठून याची होणार चौकशी - शहराचे विद्रूपीकरण रोखण्यासाठी पोलीस आयुक्तांच्या अनोख्या फंडाचे शहरवासीयांकडून होतेय स्वागत0
0
Report
जौनपुर में किराये के बकाये को लेकर मकान मालिक पर हमला; CCTV में फुटेज दर्ज
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में बकाया किराया मांगने पर मकान मालिक से मारपीट, 15-20 लोगों पर हमले का आरोप CCTV में कैद हुई घटना जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पालपुर (मातपुर) गांव में बकाया किराये को लेकर मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि किराये के 65 हजार रुपये मांगने पर किराएदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर मकान मालिक की पिटाई कर दी। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फोन पर किराया मांगने के बाद बढ़ा विवाद प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरकोनी गांव के मूल निवासी प्रोफेसर राकेश गिरी का मकान लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पालपुर (मातपुर) गांव में है। आरोप है कि मकान में किराये पर रहने वाले अंकित कुमार सिंह पर 65 हजार रुपये का किराया बकाया था। राकेश गिरी ने जब फोन कर बकाया रकम मांगी तो किराएदार की ओर से कथित तौर पर गाली-गलौज की गई。 मकान पर पहुंचते ही घेरकर पीटने का आरोप पीड़ित के मुताबिक, बाद में जब वह अपने मकान पर पहुंचे तो वहां पहले से 15 से 20 लोग मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में राकेश गिरी को चोटें आईं। मारपीट के दौरान की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने की जानकारी सामने आई है。 चार नामजद समेत अन्य लोगों पर आरोप राकेश गिरी ने पुलिस को दी गई शिकायत में अंकित कुमार सिंह उर्फ सत्यम, अर्पित सिंह उर्फ शिवम, मोहित कुमार सिंह और हिमांशु राम समेत 10 से 12 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। शिकायत के अनुसार, नामजद आरोपियों में कुछ पालपुर गांव के निवासी हैं。 मकान पर कब्जे की आशंका जताई पीड़ित ने आरोप लगाया है कि किराये के विवाद के पीछे मकान पर अवैध कब्जे की मंशा भी हो सकती है। उन्होंने अंकित कुमार सिंह उर्फ सत्यम पर जमीन से जुड़े विवादों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है。 पुलिस ने शुरू की जांच पीड़ित ने लाइन बाजार थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच से घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
हाई कोर्ट के फैसले पर बर्क ने मोर्चा संभाला; अजान नियम पर इमाम-मुतवल्लीयों बैठक ऐलान
Sambhal, Uttar Pradesh:हाईकोर्ट के फैसले पर बर्क ने मोर्चा संभाला; अजान नियम पर इमाम-मुतवल्लीयों बैठक ऐलान हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल निर्धारित शोर मानकों और अनुमति संबंधी नियमों के अधीन ही रहेगा। बाइट - मौलाना ममलुकुर्रहमान बर्क, सपा वरिष्ठ नेता( सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता )0
0
Report
फुलवारी शरीफ में चार मंजिला मकान की छत से गिरकर महिला मौत; जांच जारी
Danapur, Bihar:चार मंजिला मकान की छत से गिरकर महिला की मौत, आत्महत्या या हादसा जांच के बाद होगा स्पष्ट फुलवारी शरीफ, अजीत. आदर्श नगर रोड नंबर एक में गुरुवार की शाम चार मंजिला मकान की छत से गिरकर 55 वर्षीय महिला मंजू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना के समय महिला की बेटी घर में मौजूद नहीं थी. महिला छत से कैसे गिरीं, यह हादसा था या उन्होंने आत्महत्या की, इसका स्पष्ट कारण पुलिस जांच के बाद ही सामने आयेगा. घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें महिला के छत से नीचे गिरने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है. मंजू देवी मूल रूप से लखीसराय की रहने वाली थीं और फुलवारी शरीफ के आदर्श नगर रोड नंबर एक स्थित किराये के मकान में अपनी 25 वर्षीय बेटी मनीषा कुमारी के साथ रहती थीं. उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है. गुरुवार की शाम मनीषा किसी काम से घर से बाहर गयी हुई थीं. इसी दौरान मंजू देवी चार मंजिला मकान की छत से अचानक नीचे गिर गयीं. सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की. फुटेज में महिला के छत से नीचे गिरने की घटना दिखाई दे रही है. हालांकि, वह छत पर किस परिस्थिति में पहुंचीं और गिरने से पहले वहां क्या हुआ, इसे लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-एक अजीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत छत से गिरने के कारण हुई है. आत्महत्या या दुर्घटना के संबंध में अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है. हर पहलू की जांच की जा रही है. घटनास्थल पर विधि-विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों की जांच करायी जा रही है. पुलिस छत की स्थिति, उसकी ऊंचाई, महिला किस स्थान से नीचे गिरीं और घटना के समय छत पर उनकी गतिविधियों समेत अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है. महिला के मोबाइल फोन की भी जांच की जायेगी. घटना से पहले उन्होंने किन लोगों से बातचीत की और हाल के दिनों में उनका किन लोगों से संपर्क था, इसकी जानकारी भी जुटायी जा रही है. सीसीटीवी फुटेज, विधि-विज्ञान प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट, मोबाइल से मिली जानकारी और घटनास्थल से जुटाये गये साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.0
0
Report
सहरसा के वार्ड-31 में नाले के निर्माण से घरों में पानी घुसना, लोगों में रोष
Saharsa, Bihar:नगर निगम क्षेत्र के कॉलेज गेट स्थित वार्ड नम्बर 31 में नगर निगम द्वारा लाखों की लागत से बनाया गया नाला लोगों के परेशानी का सबब बन गया है. नाला निर्माण का मकसद था कि यहाँ रहने वाले लोगों के घरों से गंदे पानी की जलनिकासी नाले में हो सके लेकिन संवेदक की लापरवाही से नाला निर्माण में बरती गई अनियमितता की वजह से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी लोगों के घर मे ही सीपेज कर रहा है. इतना ही नहीं यह गंदा पानी MLT कॉलेज जाने वाली मुख्य सड़क पर बह रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदक की लापरवाही से नाला निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है जिसके वजह से घर पानी नाले में न जाकर उल्टा हमलोगों के घर में सीपेज कर रहा है और सड़क पर बह रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब नाले का निर्माण हो रहा था तो उस वक्त हमलोगों ने संवेदक से शिकायत भी की थी लेकिन उस वक्त संवेदक द्वारा यह कहा गया कि आपलोग ज्यादा मत बोलिये नही तो निर्माण कार्य रुक जाएगा. मौके से जायजा लिया ZEE मीडिया संवाददाता विशाल ने.0
0
Report
Advertisement
नैला पुलिस ने बिलासपुर के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की एक्टिवा बरामद
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा घर के सामने से चोरी हुई एक्टिवा, बिलासपुर से आरोपी गिरफ्तार नैला पुलिस की कार्रवाई, स्कूटी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार। चोरी की स्कूटी क्रमांक CG 11 BN 6099 बरामद। 16 अगस्त की रात घर के सामने खड़ी स्कूटी हुई थी चोरी। सुबह वाहन गायब मिलने पर पीड़िता ने नैला पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी शिकायत। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था आरोपी। गिरफ्तार आरोपी नवल वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी चांटीडीह, जिला बिलासपुर। पुलिस ने चोरी की एक्टिवा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।0
0
Report
कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर बी.एस.पी. परिवार की श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:Mayawati देश में जाति के आधार पर सदियों से तोड़े व पछाड़े गये ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों एवं अन्य कमज़ोर तबक़ों आदि को उनके वोट की ताक़त के माध्यम से सत्ता की मास्टर चाबी देकर उन्हें शोषित से शासक वर्ग बनाने हेतु इनके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के रुके एवं बिखरे हुये कारवाँ को आगे मंज़िल तक पहुँचाने के लिये बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर बी.एस.पी. परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित। मान्यवर श्री कांशीराम जी के मिशनरी संकल्प का ही यह सुखद परिणाम था कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल व महत्वपूर्ण राज्य में मेरे नेतृत्व में बी.एस.पी. की चार बार सरकार बनी और इसके माध्यम से ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ के ऐतिहासिक कार्य करके ’बहुजन समाज’ में समय-समय पर जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी ख़ासकर महात्मा ज्योतिबा फुले, श्री नारायणा गुरु, राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज व बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर आदि के समता व समानता के हक़ के लिये उनके अतुलनीय संघर्ष व बहुमूल्य योगदान को ज़मीनी स्तर पर उतारकर संविधान के पवित्र मंशा की पूर्ति की गयी। यही नहीं बल्कि इन महापुरुषों की प्रेरणा से, यूपी में सर्वसमाज के हित में अपराध नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था के मामलों में क़ानून द्वारा क़ानून का राज क़ायम करके तथा जनहित, जनकल्याण एवं विकास के मामलों में भी, बेहतरीन सरकार देकर मान्यवर श्री कांशीराम जी को सच्ची श्रद्धांजलि व श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।0
0
Report
उज्जैन में रेडक्रॉस का सेवा संकल्प अभियान नशे के दुष्परिणाम जागरूकता अभियान
Ujjain, Madhya Pradesh:नशे के বিরুদ্ধে सड़कों पर उतरी रेडक्रॉस, नुक्कड़ नाटकों से लोगों को किया जागरूक महाकाल मंदिर से रेलवे स्टेशन तक चला अभियान, युवाओं ने नशे के दुष्परिणाम बताकर लोगों से की दूर रहने की अपील उज्जैन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। गुरुवार को शहर के प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए गए। अभियान के तहत महाकाल मंदिर, कालभैरव मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन, नानाखेड़ा बस स्टैंड और फ्रीगंज के टावर चौक पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति की सेहत और आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार को भी प्रभावित करता है। इस दौरान लोगों से संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई। अभियान में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय और सरस्वती महाविद्यालय ऋषिनगर के छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
