लखनऊ के कृष्णानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सूचना के अनुसार पंडित खेड़ा के पास अनोरा जंगल में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। जिसके चलते बदमाशों के पास से दो अवैध देसी कट्टे, एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हिन्दू आध्यात्मिक व सेवा मेला
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के 105791 छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक वन्दे मातरम् गान हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, 26 से 30 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन कानपुर, 27 अक्टूबर। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान, कानपुर के आह्वान पर मंगलवार को कानपुर महानगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं विद्यालयों में सामूहिक सम्पूर्ण वन्दे मातरम् गान का आयोजन किया गया। इस दौरान सूचना लिखे जाने तक लगभग 1,05,791 छात्र-छात्राओं, आचार्यों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गान कर राष्ट्रभक्ति, एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। इस अवसर पर महानगर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। प्रातःकाल विद्यालय परिसरों में गूंजते राष्ट्रगीत के स्वरों ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, आचार्यों एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को आगामी हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 से 30 नवंबर 2026 तक बेनाझाबर स्थित बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के समीप, इस भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यह मेला भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, पारिवारिक एवं मानवीय मूल्यों और सेवा कार्यों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से भी मेले में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में हिस्सा लेने की अपील की। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भवानी भीख तिवारी, नवेंदु शुक्ला, संजीव दीक्षित, बृजमोहन एवं गुणवंत कोठारी ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आगामी हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।चित्तौड़गढ़: जिला कलक्टर ने बाल गृहों का निरीक्षण किया, शिशु दत्तक योजना पर नए निर्देश
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले से बच्चों की देखभाल और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने राजकीय सम्प्रेक्षक गृह, किशोर गृह और शिशु गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान शिशु गृह में आवासित एक बालिका को भावी दत्तक माता-पिता को सौंपा गया। शिशु को पाकर माता-पिता भावुक हो गए। जिला कलक्टर ने उन्हें बालिका को सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण पर जोर दिया। वहीं, किशोर गृह में बच्चों की शिक्षा, नियमित काउंसलिंग, पेंटिंग प्रशिक्षण और कौशल विकास गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान बच्चों को उपहार भी भेंट किए गए।अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा, वोट-खोसने की नीति खत्म करने की बात कही
Hansi, Haryana:मंत्री अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भिवानी में सहकारिता मंत्री बोले- राज खोसने की नीति पर चल रही, शोर मचाने की मास्टरी की हरियाणा के सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा मंगलवार को भिवानी पहुंचे। वे भिवानी में सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक द्वारा आयोजित जेएलजी ग्रुप की महिलाओं के चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने 2 पैक्स का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का काम 1996 में देवगोड़ा प्रधानमंत्री थे और कांग्रेस समर्थन किए हुए थी। सीताराम केसरी पार्टी के अध्यक्ष थे। किसी ने कह दिया कि सरकार गिरा दें, आप प्रधानमंत्री बन जाएंगे। समर्थन वापस ले लिया। समर्थन वापस लेने पर प्रधानमंत्री देवगोड़ा ने कहा कि "एन ओल्ड मैन इन ए हैरी।" अरविंद शर्मा ने कहा कि अब इसी तरह से स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस किसी तरह से राज खोसने की नीति पर है। तीसरी बार केंद्र सरकार बनी है। सरकार ने मोदी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास जीता है। हर श्रेणी के लिए काम किया है। हर किसी के लिए और ज्यादा जोश से काम करेंगे, 36 बिरादरी का विश्वास है। अब वोट चोरी व एसआईआर को लेकर विरोध कर रही है। कांग्रेस शोर मचाने की मास्टरी कर रखी- अरविंद शर्मा डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि एसआईआर का मूल मंत्र है हरियाणवी भाषा में कदीमी भारतीय है उसका एक वोट कहीं भी रहेगा, उसे कोई भी नहीं काट पाएगा। 18 साल की उम्र से ऊपर के व्यक्ति का एक वोट कोई भी नहीं काट सकता। वोट कट किसके रहे हैं, जिनकी मौत हो गया या फिर जिसके डबल वोट बने हुए हैं। जिसके शिफ्टिंग वोट हैं। कांग्रेस शोर मचाने की मास्टरी कर रखी है, झूठ बोलने की। संवैधानिक संस्थाओं को लेकर पूरा शोर बचाकर कोशिश कर रही है कि लोगों का विश्वास हट जाए। लेकिन लोग समझ चुके हैं। हर व्यक्ति को समझ आ गया है कि कांग्रेस का झूठ का पिटारा चलेगा नहीं।तिरहुत MLC सीट: NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, भूषण झा दूसरे स्थान पर
Muzaffarpur, Bihar:तिरहुत शिक्षक MLC पद पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते; निर्गदलीय प्रत्याशी भूषण झा दूसरे स्थान परत्योहारों से पहले सदर बाजार में डीसीपी निहारिका भट्ट ने फ्लैग मार्च किया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DCP NIHARIKA BHATT LEADS POLICE FLAG MARCH IN SADAR BAZAR AHEAD OF FESTIVE SEASON & REVIEWS SECURITY ARRANGEMENTS / VISUALS / NIHARIKA BHATT (DCP, NORTH DISTRICT) S/B दिल्ली: त्योहारों के मौसम से पहले सदर बाजार में डीसीपी निहारिका भट्ट ने पुलिस फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीसीपी निहारिका भट्ट ने कहा, "त्योहारों के मद्देनज़र सदर बाजार में आज एक फ्लैग मार्च निकाली गई है। इसका उद्देश्य है कि हम यहां जायजा ले सकें कि कितना फुटफॉल हो रहा है, क्राउड किस प्रकार से चल रहा है और साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी आज सुबह हुई थी... भीड़ लगातार बढ़ रही है, इसके और बढ़ने की उम्मीद है। सुरक्षा बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।"हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद
Muradnagar, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर में हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वाट टीम ग्रामीण जोन और थाना मुरादनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तारी को हत्या के मामले की जांच में अहम कदम माना जा रहा है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी का बयान भी सामने आया है। बाइट: सुरेंद्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण।करवाचौथ से पहले ही पति को मारने की साजिश, जिम ट्रेनर प्रेमी ने घर में घुसकर मार दिया था चाकू
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित जागृति अपार्टमेंट में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डाक विभाग में सीनियर अकाउंटेंट शशांक कंथेरिया पर सोते समय चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घटना 26 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि शशांक की पत्नी प्रिया शर्मा के जिम ट्रेनर प्रताप सिंह ने घर में घुसकर उन पर चाकू से कई वार किए। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल शशांक अस्पताल में भर्ती हैं।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के मुताबिक, पुलिस जांच में पत्नी और जिम ट्रेनर के बीच संबंधों तथा पति को रास्ते से हटाने की कथित साजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। करवा चौथ से ठीक पहले हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
गाजियाबाद के बनाना ट्री होटल में लगी आग, 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में मंगलवार को बनाना ट्री होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना 27 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे इंडस्ट्रियल चौकी क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर विभाग को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। जांच के दौरान पता चला कि होटल की पांचवीं मंजिल पर बने बैंक्वेट हॉल में आग लगी थी। देखते ही देखते आग छठी मंजिल पर बने कमरों तक भी पहुंच गई। फायर विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इस दौरान होटल में मौजूद कुल 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। बाइट: अमित सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त, साहिबाबाददिल्ली तालुका स्टेडियम में गुर्जीर महासभा का आयोजन; सामाजिक उत्थान के संकल्प
New Delhi, Delhi:दिल्ली के तालुका स्टेडियम में गुर्जर महासभा का किया गया आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित रैली गुर्जर समाज के स्वाभिमान, सम्मान, एकता, गौरवशाली विरासत एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प को समर्पित है। गुर्जर महासभा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई सांसद और विधायक पहुंचे इस आयोजन का उद्देश्य समाज की एकजुटता को मजबूत करना, युवाओं को प्रेरित करना तथा शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। पंकज चौधरी केंद्रीय राज्य वित्त राज्य मंत्री और भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गुर्जर महासभा ने तीनों जातियां को चाहे वह कुर्मी हो पटेल हो या फिर गुर्जर हूं एकजुट करने का काम किया है इस महासभा के जरिए एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है हरिश्चंद्र भाटी अध्यक्ष गुर्जर महासभा 120 साल पुरानी यह संस्था है संविधान में जिस तरीके से पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने और उनके उद्यान के लिए संविधान में कहा गया है हम मांग करते हैं कि सरकार उसको लागू करें कमेटी बनी लेकिन कमेटी का अप्रूवल अभी तक लागू नहीं किया गया कई राज्यों में चुनाव है यह एक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी कहा जा सकता है क्योंकि जिस तरीके से गुर्जर समाज को आगे बढ़ना चाहिए शिक्षा में व्यापार में उसको आगे बढ़ाने की और कोशिश की जाएगी राजेश नगर कैबिनेट मंत्री हरियाणा हरियाणा सरकार में हो या फिर केंद्र सरकार से हम इस बात को आगे बढ़ाएंगे की गुर्जर समाज के लिए जो भी काम हो सकते हैं हम पूरी कोशिश करेंगे किया जाएडेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस
New Delhi, Delhi:अरविंद सिंह/नई दिल्ली: डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट, 2023 और DPDP नियम, 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन ने यह याचिका दायर की है
याचिकाकर्ताओं ने अंतरिम राहत के तौर पर प्रावधानों पर रोक लगाने की मांग की जिस पर कोर्ट ने कहा कि दूसरे पक्ष को सुने बिना एकतरफा आदेश पास नहीं कर सकते।
डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) ने सुप्रीम कोर्ट में इस क़ानून को चुनौती दी है। एसोसिएशन का कहना है कि अगर पत्रकारों को किसी व्यक्ति के बारे में खबर प्रकाशित करने से पहले उससे अनुमति लेनी पड़ी, तो खोजी पत्रकारिता और समाचारों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल हो जाएगा।
DNPA ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम की धारा 7, 17(2), 18, 19, 27, 29, 36, 37 और 44(3) को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की है।
इसके अलावा, याचिका में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियम, 2025 (DPDP Rules, 2025) के नियम 16, 17 और 23 को भी चुनौती दी गई है।
याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील माधवी दीवान ने कहा कि इस कानून के प्रावधानों से न्यूज़रूम बंद हो जाएंगे।अगर हमें इस बात के लिए किसी व्यक्ति की मर्जी पर निर्भर रहना पड़े कि वह अपनी व्यक्तिगत जानकारी के इस्तेमाल की अनुमति देगा या नहीं, तो ख़बर पब्लिश करने का मकसद ही खत्म हो जाएगा।
खबरें समय पर लोगों तक पहुँचनी चाहिए। अगर हमें किसी व्यक्ति के बारे में खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी अनुमति लेनी पड़ेगी, तो न्यूज़रूम बंद हो जाएंगे। फिर पत्रकारिता करने का क्या मतलब रह जाएगा!
इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि याचिकाकर्ता इस क्षेत्र के एक्सपर्ट हैं और वे केंद्र सरकार को ऐसे उपाय सुझा सकते हैं, जिनसे कानून का गलत इस्तेमाल रोका जा सके।
इसके जवाब में वकील ने कहा कि याचिका दायर करने के बाद DNPA ने केंद्र सरकार को इस मामले में एक ज्ञापन सौंपा था।DNPA ने 10 अगस्त 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को एक विस्तृत ज्ञापन दिया था। इसमें DPDP Act और उसके नियमों को लागू करने से जुड़ी चिंताओं को उठाया गया था।इसके बाद 25 अगस्त 2026 को DNPA के प्रतिनिधियों और मंत्रालय के अधिकारियों के बीच एक मीटिंग भी हुई।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि नागरिकों के अधिकारों और मीडिया की स्वतंत्रता के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
