226101
लखनऊ में हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति
Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के बाद जल भराव की स्थिति देखी गई। आपको बता दे की आम्रपाली आवासीय कॉलोनी में जल भराव के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोकसभा में राहुल गांधी ने पार्टी से भरोसा माँगा, कांग्रेस में आंतरिक खींचतान उजागर
Noida, Uttar Pradesh:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी अपनी ही पार्टी से अपने ऊपर भरोसा करने की अपील कर रहे हैं। पाँच दफ़ा के सांसद, वह भी गांधी परिवार के चिराग़ को अपने नेताओं से भी भरोसे का आह्वान करना पड़े तो समझ में आता है कि कांग्रेस ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक दिवालियापन की शिकार हो चुकी है। सच तो यह है कि श्री राहुल गांधी को ही अपने ऊपर भरोसा नहीं है.0
0
Report
धौलपुर बिजली विभाग समीक्षा बैठक: बकायेदारों से कड़ी वसूली और शिकायत निस्तारण तेज़
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, धौलपुर के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा की अध्यक्षता में वृत्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में वृत्त स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धौलपुर वृत्त के सभी सहायक अभियंता और सहायक राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अधीक्षण अभियंता ने विभागीय कार्यों, योजनाओं और वित्तीय प्रगति की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए बकायेदारों से सख्ती से वसूली करने और लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए हेल्पलाइन 181, राजस्थान संपर्क पोर्टल और कॉल सेंटर से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी श्रेणियों के लंबित विद्युत कनेक्शनों को शीघ्र जारी करने, खराब और डिफेक्टिव मीटरों को तत्काल बदलने तथा RDSS और ULA जैसी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विजिलेंस टीमों को फील्ड चेकिंग कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया। जनसुनवाई में कुल 58 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें 32 बिल से, 22 वीसीआर से और 5 पुराने कनेक्शन से संबंधित थे। इनमें से 48 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष का 15 दिन में निपटान करने के निर्देश दिए गए। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति देना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी0
0
Report
ED की 734 करोड़ GST घोटाले की छापेमारी: जमशेदपुर के तीन ठिकाने
Jamshedpur, Jharkhand:ED की कार्रवाई: जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर छापेमारी 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर छापेमारी जमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रांची टीम ने बुधवार सुबह झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक साथ छापेमारी शुरू की। जांच एजेंसी की कार्रवाई जमशेदपुर के तीन और पश्चिम बंगाल के चार ठिकानों पर चल रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोलकाता के कारोबारी शिव कुमार देवड़ा और अन्य आरोपियों से जुड़े मामले की जांच के क्रम में की जा रही है। ईडी की टीम जिन ठिकानों पर पहुंची है, उनका संबंध ज्ञान चंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल, उनके अकाउंटेंट संजय पारेख तथा अन्य संबंधित लोगों से बताया जा रहा है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर ईडी को कथित तौर पर पता चला कि वास्तविक माल की आपूर्ति किए बिना ऐसी कंपनियों से इनवाइस हासिल किए गए, जिनके अस्तित्व पर सवाल हैं। इन कथित फर्जी इनवाइस के माध्यम से नकली जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने का आरोप है। छापेमारी के दौरान ईडी की टीमें संबंधित परिसरों में दस्तावेज, कारोबारी रिकॉर्ड और अन्य कागजातों की जांच कर रही हैं। जांच एजेंसी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की भी पड़ताल किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान अब तक क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी ईडी की ओर से जारी नहीं की गई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद जांच एजेंसी की ओर से बरामदगी और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किए जाने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
ब्राह्मण महासभा ने विधायक के बयान पर FIR की मांग, कड़ा विरोध
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। विधायक तूफानी सरोज के कथित बयान को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन का आरोप है कि विधायक के बयान से ब्राह्मण समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। महासभा की ओर से प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि जौनपुर की पहचान सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए दिए गए इस तरह के बयानों से विभिन्न जातियों और समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संगठन ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, जातीय वैमनस्य फैलाने और कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। महासभा ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर रोक लग सके। इसके अलावा संगठन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे कथित आपत्तिजनक वीडियो के संबंध में भी प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। महासभा ने प्रशासन से वीडियो की जांच कराने और कानून के अनुरूप आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने कहा कि संगठन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के पक्ष में है। साथ ही उसने स्पष्ट किया कि किसी भी समुदाय की धार्मिक आस्था अथवा सम्मान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की स्थिति में वह लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज कराएगा।0
0
Report
खगड़िया के मानसी में स्कूल की सीढ़ी टूटने से छात्रा की मौत, अन्य चार घायल
Khagaria, Bihar:खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय पासवानटोला में एक बड़ी घटना सामने आई है। स्कूल के छत पर चढ़ने के लिए बना सीढ़ी भङबङा कर गिर गया। सीढ़ी के मलवा के नीचे दबकर एक स्कूल की छात्रा की मौत हो गई जबकि चार और बच्चे इस घटना में जख्मी हो गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्रा के मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि स्कूल में बना सीढ़ी पहले से ही हिल रहा था और काफी जर्जर स्थिति में था। उसके बावजूद स्कूल के बच्चे उसी सीढ़ी से होकर स्कूल के छत पर चढ़ते थे। आज जब सभी बच्चे उसी सीढ़ी से चढ़ रहे थे तो उसी दौरान सीढ़ी टूट गया और ये घटना हुई है। घटना के बाद खगड़िया एसडीएम धनंजय कुमार और एसडीपीओ मौके पे पहुंच कर पूरे मामले की जाँच में जुटे हुए हैं। पूरे मामले में स्कूल के प्रिंसिपल की लापरवाही साफ तौर पर देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि स्कूल का छत वर्ष 2018 में बना था, गाँव वालों का कहना है कि सीढ़ी निर्माण में ही गुणवत्ता की कमी थी जिसके कारण भngभरा कर गिर गया, वही सदर एसडीओ ने बताया कि इस मामले में जिस स्तर पर लापरवाही बरती गई होगी उसपर कारबाई की जाऐगी।0
0
Report
अजमेर विधायक शत्रुघ्न गौतम सड़क दुर्घटना से बाल-बाल बचे, ट्रेलर ने टक्कर मारी
Noida, Uttar Pradesh:केकड़ी/अजमेर विधायक शत्रुघ्न गौतम सड़क हादसे में बाल-बाल बचे,बीती रात अजमेर-कोटा राजमार्ग पर सराना के निकट हुआ हादसा, किशनगढ़ से केकड़ी आते समय विधायक की फॉर्च्यूनर को ट्रेलर ने मारी टक्कर टक्कर लगते ही गाड़ी जा घुसी सामने खड़ी गाड़ी में हादसे में फॉर्च्यूनर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, विधायक गौतम और चालक विनोद गुर्जर सकुशल, टला हादसा विधायक समेत चालक सुरक्षित0
0
Report
Advertisement
इंदौर में कांग्रेस के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय के बाहर टकराव
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंच कर जमकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन देने की कोशिश की लेकिन प्रशासन द्वारा कांग्रेसियों को कलेक्टर कार्यालय के गेट के बाहर ही बैरिकेटिंग रोक दी गई। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल देखने को मिला जहां कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तनातनी भी देखने को मिली। पुलिस ने बैरिकेडिंग के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा कांग्रेसियों को धक्का देकर बाहर किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे से और बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताएं भी प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते दिखाई दीं। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रशासन हमें रोक रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि अंदर तक नहीं घुसने दिया पुलिस ने रोक दिया, ज्ञापन भी नहीं दे पाए।0
0
Report
बैतूल कांग्रेस किसान न्याय आंदोलन में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज कर गई
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में जिला कांग्रेस कमेटी का किसान न्याय आंदोलन शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान इस आंदोलन में जुटे हैं। कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और किसानों के अधिकार और न्याय की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। आंदोलन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध,रैली और कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा। आंदोलन के दौरान कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी दहन करने वाली है कांग्रेस की आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम कर रखे हैं।0
0
Report
उज्जैन में महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण 24 मीटर तक
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की तैयारी, 39 स्ट्रक्चर पर होगी कार्रवाई 12 मीटर की सड़क होगी 24 मीटर चौड़ी, स्टे खत्म होने के बाद स्मार्ट सिटी ने शुरू की कार्रवाई उज्जैन में महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई now तेज हो गई है। यह सड़क 24 मीटर मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित है। फिलहाल सड़क की चौड़ाई करीब 12 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 24 मीटर किया जाना है। बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण का काम साल 2023 में शुरू हुआ था, लेकिन कुछ मकानों को लेकर कोर्ट का स्टे होने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी थी। अब स्टे खत्म होने के बाद सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। स्मार्ट सिटी की ओर से सड़क की मार्किंग भी पूरी कर ली गई है। इस पूरे हिस्से में करीब 39 स्ट्रक्चर चिन्हित किए गए हैं। सड़क को दोनों तरफ से करीब 5 से 6 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के सहायक यंत्री दीपक टोपे ने बताया कि संबंधित लोगों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी दुकान या मकान का सामान हटा लें। सामान हटाने के बाद चिन्हित स्ट्रक्चर को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। यानी आने वाले दिनों में महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क का स्वरूप पूरी तरह बदलता नजर आएगा और मौजूदा 12 मीटर सड़क को 24 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का किसान मेला 1–2 अक्टूबर, 1 लाख से अधिक किसान जुटेंगे
Hisar, Haryana:हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का किसान मेला 1 और 2 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी.आर. कंबोज ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत में बताया कि मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। कुलपति ने कहा कि मेले को इस बार ग्लोबल स्तर पर ले जाने की पूरी तैयारी की गई है, ताकि आने वाले समय में यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी एक अलग पहचान बना सके। इस दो दिवसीय मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 1 लाख से अधिक किसानों के जुटने की संभावना है। मेले में कुल 323 स्टॉल लगाए जाएंगे, वहीं कृषि क्षेत्र में नई मिसाल पेश करने वाले 23 जिलों के 45 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा और उनके सफल कृषि मॉडल को स्टॉल के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा।0
0
Report
सिरसा की अनाज मंडी में सरकारी खरीदी अभी शुरू नहीं, किसानों को इंतजार
Sirsa, Haryana:सिरसा。 सिरसा जिला में धान की सरकारी खरीद नहीं हुई शुरू。 किसानों को सरकारी खरीद کا इंतजार。 1234 मिट्रिक टन पीआर धान की मंडी में आवक हुई。 सिरसा जिला में अब तक 288 मिट्रिक टन की प्राइवेट खरीद हुई。 1063 मिट्रिक टन बासमती धान की आवक सिरसा जिला में हुई。 मंडी में प्रदेश सरकार और मार्केट कमेटी द्वारा व्यापक प्रबंध करने का किया दावा。 किसान मंडी में जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों से संतुष्ट दिखाई दिए。 सरकार ने पीआर धान ग्रेड A का रेट 2461 समर्थन मूल्य निर्धारित किया。0
0
Report
उदयपुर के साकरोदा स्कूल में चोर घुसे, ताले तोड़े, कीमती सामान चुरा लाए
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के साकरोदा में बदमाशो ने बीती रात पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को निशाना बनाया। रात के अंधेरे में स्कूल में घुसे चोरों ने ताले तोड़े, सामान चुराया और जाते-जाते सरकारी संपत्ति में जमकर तोड़फोड़ भी कर दी। सुबह जब स्कूल स्टाफ पहुंचा तो घटना के बारे में पता चला। स्कूल के कई कमरों के ताले टूटे मिले और जगह-जगह सामान अस्त-व्यस्त था। बदमाशो ने वॉटर कूलर और सेनेटरी नैपकिन डिस्पोज मशीन चोरी कर ली गई। टॉयलेट और स्नानागर में लगे नल भी चोर उखाड़कर ले गए। स्कूल के किचन और मिड-डे मील कक्ष की खिड़की की ग्रिल तोड़ दी गई। स्कूल में हुई चोरी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
वन्यजीव सप्ताह शुरू: रांची से जिलों तक जागरूकता कार्यक्रम जारी
Ranchi, Jharkhand:वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 2 से 7 अक्टूबर तक राज्यभर में 72वां वन्यजीव सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान वन्यजीव और जैव विविधতা के संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सप्ताहभर प्रभात फेरी, बर्ड वॉचिंग, पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, साइकिलिंग, कार्यशाला और अंतर-विभागीय बैठक जैसे कार्यक्रम होंगे. वहीं, मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी चुनौतियों और उसके समाधान पर भी चर्चा की जाएगी. प्रेस वार्ता में PCCF & HoFF संजीव कुमार ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को वन, वन्यजीव और जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण कई बार ऐसी गलतियां होती हैं, जो वन्यजीव और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं. उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर से रांची में राज्यस्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जबकि राज्य के सभी जिलों में भी अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.0
0
Report
बागीदौरा में दल-बदल: 50 से अधिक कांग्रेस में शामिल, BAP को बड़ा झटका
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को बड़ा झटका लगा, जहां 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का मालवीय ने माला पह wearingakar स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के साथ मिलकर क्षेत्र में काम करने की बात कही। पंचायती राज चुनाव से ठीक पहले हुए इस दल-बदल को बागीदौरा क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। वहीं, भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से चुनावी तैयारियों के बीच राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मालवीय ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।0
0
Report
हाई कोर्ट ने नाबालिग गर्भवती के गर्भपात के लिए मेडिकल बोर्ड से अनुमति दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने दुष्कर्म की कथित घटना के बाद गर्भवती हुई नाबालिग पीड़िता की गर्भसमापन की मांग स्वीकार कर ली है। न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकल पीठ ने धमतरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल पीड़िता को रायपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में कानून के अनुसार गर्भसमापन की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि दुष्कर्म से जुड़ी गर्भावस्था में होने वाली मानसिक पीड़ा को कानून गंभीर चोट के रूप में मान्यता देता है। पीड़िता को उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भ जारी रखने के लिए मजबूर करना उसकी गरिमा, निजता, शारीरिक स्वायत्तता और प्रजनन संबंधी अधिकारों का उल्लंघन होगा। मामले में पीड़िता ने अपने प्राकृतिक संरक्षक के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका के अनुसार, मार्च 2025 में उसके साथ कथित यौन हमला हुआ था। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं 4 और 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 23 सितंबर को हाई कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड गठित कर पीड़िता की जांच कराने का आदेश दिया था। 25 सितंबर को पेश मेडिकल रिपोर्ट में गर्भावस्था 31 सप्ताह और छह दिन की बताई गई। रिपोर्ट के अनुसार, भ्रूण जीवित था और उसका विकास सामान्य था। मेडिकल बोर्ड ने इस अवस्था में गर्भसमापन के दौरान रक्तस्राव, संक्रमण और अन्य गंभीर जटिलताओं की आशंका जताई, हालांकि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम और उचित चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता में प्रक्रिया को संभव बताया। धमतरी अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने के कारण पीड़िता को उच्चस्तरीय चिकित्सा संस्थान में उपचार देने की सिफारिश की गई थी। हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में पीड़िता के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कोर्ट ने रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एंबुलेंस, रक्त, नवजात शिशु की देखभाल और मनोवैज्ञानिक सहायता सहित सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच के उद्देश्य से भ्रूण से संबंधित जैविक नमूनें सुरक्षित रखने और दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को कहा है.0
0
Report
Advertisement
