226002
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोक सभा का किया आयोजन
Lucknow, Uttar Pradesh:देश के पूर्व प्रधानमंत्री व जाने-माने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर कर्नलगंज के तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने शोकसभा का आयोजन कर. दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई साथ ही तहसील परिसर में तिरंगे झंडे को झुकाकर पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरपुर में शराब लदे ट्रक तहखाने से बरामद, चालक फरार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर पटना फोरलेन के दरियापुर कफेन के समीप से शराब लदे एक ट्रक को जप्त किया गया है. इसके अंदर बने तहखाना से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है. वहीं उत्पाद विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गया है. कुरकुरे के आर में यूपी से शराब लोड कर मुजफ्फरपुर लाई गई थीं. दरअसल उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम को सूचना मिली थी कि यूपी से कुरकुरे के आर में एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब लेकर मुजफ्फरपुर पहुंच रही है. उसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर पटना फोर लेन के दरियापुर कफेन के पास नाकेबंदी किया. जैसे ही अप नंबर ट्रक पहुंची तो उत्पाद विभाग की टीम ने रोका. इसी बीच पुलिस को देखकर ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल हो गया, जब उत्पाद विभाग की टीम ने तलाशी लिया तो पूरे ट्रक में कुरकुरे का पैकेट भरा हुआ था. जिससे उत्पाद विभाग की टीम को शराब की खेप नजर नहीं पड़ रही थी. जब उत्पाद विभाग की टीम ने उसे ट्रक को गहनता से जांच किया तो उसके अंदर बने गुप्त तहखाने में शराब की खेप नज़र पड़ी. उसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक को जप्त कर उत्पाद थाना पर लेकर आया. जहां शराब का मिलान किया जा रहा है. जप्त शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है. पूरे मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया की मुजफ्फरपुर पटना फोरलेन के तुर्की थाना क्षेत्र के दरियापुर कफेन के समीप एक यूपी नंबर ट्रक को पकड़ा गया. जिस पर कुरकुरे लोड था और उसके अंदर बने तहखाने में शराब की खेप को छुपाई गई थी. जिसे जप्त कर उत्पाद थाना लाया गया है और उसमें रखे गए शराब का मिलान किया जा रहा है.0
0
Report
पटना के बांकीपुर में डोर टू डोर कैंपेन से ऋतुराज सिन्हा ने मतदान आह्वान किया
Patna, Bihar:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पटना में बांकीपुर चुनाव के मद्देनजर डोर टू डोर कैंपेन चलाया। ऋतुराज के अलावा भारतीय जनता पार्टी के तमाम छोटे बड़े कार्यकर्ता मंत्री सांसद विधायक बांकीपुर में कैंपेन में जुटे हुए आज कैंपेनिंग के क्रम में ऋतुराज सिन्हा जमुना अपार्टमेंट के पास पहुंचे। जहां ऋतुराज ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव पर चर्चा की और बड़ी संख्या में बाहर निकाल कर मतदान करने का कार्यकर्ताओं से आवाहन भी किया। कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात खुलकर ऋतुराज सिन्हा को राखी।0
0
Report
53kg में ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर जीता, भारत का पांचवां मेडल पक्का
Noida, Uttar Pradesh:RAJNANDGAON (CHHATTISGARH): DEEPAK YADAV (FATHER OF GYANESHWARI YADAV) ON WEIGHTLIFTER GYANESHWARI YADAV WINS SILVER MEDAL AT COMMONWEALTH GAMES भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने 53kg वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता और 2026 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए 5वां मेडल पक्का किया। राजनांदगांव से, वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव के पिता दीपक यादव कहते हैं, "हम सभी बहुत खुश हैं कि ज्ञानेश्वरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मैडल जीता है..."0
0
Report
Advertisement
वर्ल्ड बुक में नाम होगा दर्ज
Anjad, Madhya Pradesh:बड़वानी में नशा मुक्ति 2.0 के ऊपर जिले भर में आयोजित रेखा चित्र बनाने पर वर्ल्ड बुक में नाम दर्ज कल होगा कार्यक्रम बावनगजा में आयोजित0
0
Report
किसान की भावुक गुहार पर पुलिस का मानवीय रवैया वायरल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर भोपाल कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने सोमवार सुबह से ही कई स्थानों पर मोर्चाबंदी की थी। इसी दौरान प्रदर्शन स्थल पर एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। प्रदर्शन के दौरान एक किसान भावुक होकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा और रोते हुए उनके पैरो में गिर पड़ा। किसान की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह बार-बार हाथ जोड़कर सिर्फ एक ही गुहार लगा रहा था हमारी बात मान लो मूंग खरीद लो। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस.थोटा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए किसान को तुरंत उठाया, उसे गले लगाया और ढांढस बंधाया। उन्होंने किसान को शांत कराया, उसकी बात ध्यान से सुनी और भरोसा दिलाया कि उसकी भावनाओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई। इस भावुक पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के मानवीय व्यवहार और संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं। कई लोग इसे किसान और पुलिस के बीच भरोसे, संवाद और मानवीय रिश्ते की मिसाल बता रहे हैं।0
0
Report
तेजस्वी यादव का बांकीपुर रोड शो: छात्र आंदोलन पर सरकार से तीखा सवाल
Patna, Bihar:तेजस्वी प्रसाद यादव ने बांकीपुर में रोड शो किया और राज्य सरकार को छात्र मुद्दे पर घेरापटना 27 जुलाई 2026. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मीठापुर प्रधान कार्यालय से रोड शो कार्यक्रम शुरू किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे। पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न इलाकों में रोड शो किया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे । रोड शो के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और छात्र आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाए। इन्होंने दावा किया कि बांकीपुर में इस बार चुनावी माहौल राजद के पक्ष में है और जनता ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है। तेजस्वी ने कहा कि इस बार बांकीपुर से लालटेन जलेगा। छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार पहले किसानों को ठग रही थी और अब छात्रों के साथ भी अन्याय कर रही है. इन्होंने कहा कि यदि सोमवार शाम तक गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया और उन पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो बिहार में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी जन आंदोलन में आज तक एके-47 का इस्तेमाल नहीं हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि एके-47 से फायरिंग की घटना के बाद केवल जवान को निलंबित कर दिखावटी कार्रवाई की गई, जबकि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. इन्होंने सवाल उठाया कि फायरिंग किसके आदेश पर हुई और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सामने आकर बताना चाहिए कि बिहार के किन-किन जिलों से कितने छात्रों को गिरफ्तार किया गया, उन पर कौन-कौन सी धाराएं लगाई गईं और फायरिंग किसके आदेश पर कराई गई. राजद नेता ने मीठापुर, चांदपुर बेला, सिपारा, विग्रहपुर, पोस्टल पार्क, चिरैयाटांड़ पुल, गोरिया टोली, लालजी टोला, पीरमुहानी, आयुर्वेदिक कॉलेज, लोहानीपुर, साहित्य सम्मेलन, दरियापुर, खेतान मार्केट और सब्जीबाग चौराहा तक राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का रोड शो निकाला गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बंटी यादव के परिवार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि न्याय की लड़ाई राष्ट्रीय जनता दल लड़ेगा और इंसाफ दिला कर रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, भोला यादव, डॉ रामानंद यादव, रणविजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, डॉ सुनील सिंह, शक्ति सिंह यादव, डॉ उर्मिला ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। रोड शो में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव और महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी श्रीमती रेखा गुप्ता एक ही गाड़ी पर हाथ जोड़कर लोगों से आशीर्वाद और समर्थन मांग रहे थे। राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कल कल दिनांक 28 जुलाई को सुबह 10:00 बजे पहलवान मार्केट बोरिंग रोड से रोड शो का कार्यक्रम शुरू होगा। जो बोरिंग रोड चौराहा, राजापुर पुल, दूजरा मस्जिद, पुलिस लाइन चौराहा, लोदीपुर मेन रोड, चीन कोठी, उत्तरी मंदिरी, इनकम टैक्स गोलंबर, किदवई पुरी, चकारम देवी मंदिर के समीप समाप्त होगा।0
0
Report
Advertisement
पुलिस ने 25 किसानों को हिरासत से रिहा किया, नेता शर्तों पर छोड़े गए
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:किसान आंदोलन में जाने वाले किसानों को हिरासत में , पुलिस ने 10 घंटे के बाद में 25 किसानों को रिहा किया, पुलिस प्रशासन ने अस्थाई जेल से सुबह 11 बजे से हिरासत में थे किसान नेता, पुलिस प्रशासन ने शर्तों के साथ में किसान नेताओं को रिहा किया है0
0
Report
DATIA में CM MOHAN YADAV ने रोड शो किया
Noida, Uttar Pradesh:DATIA: CM MOHAN YADAV HOLDS ROAD SHOW IN DATIA/ VISUALS0
0
Report
जयपुर आबकारी की बड़ी कार्रवाई: बकाये के लिए क्रेटा कार जब्त
Noida, Uttar Pradesh:काशीराम जयपुर। बकाया वसूलने की दिशा में आबकारी जयपुर शहर की बड़ी कार्रवाई। एक बकायेदार की क्रेटा कार को किया जब्त। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में कार्रवाई। आबकारी अधिकारी जयपुर घनश्याम शर्मा के सुपरविजन में कुर्की। सहायक आबकारी अधिकारी प्रदीप बिश्नोई और महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने किया कुर्क। कुर्की वारंट से वर्ष 2021/22 के बाकीदार विशाल सोनी की क्रेटा कार जब्त की। कार नम्बर RJ45CZ8962 को कब्जेराज किया गया।0
0
Report
Advertisement
भजनलाल शर्मा ने सुमित्रा सिंह का हाल-चाल लिया, स्वास्थ्य जाना
Noida, Uttar Pradesh:JAIPUR (RAJASTHAN): CHIEF MINISTER BHAJAN LAL SHARMA VISITS FORMER RAJASTHAN ASSEMBLY SPEAKER SUMITRA SINGH TO INQUIRE ABOUT HER WELL-BEING AND HEALTH / VISUALS जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के आवास पर जाकर उनका हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर कानून और न्याय मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद थे।0
0
Report
उन्नाव में गौ संरक्षण के लिए अलग मंत्रालय की मांग उठी, बड़ी पहल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव से खबर है, यहां गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने और उनके संरक्षण के लिये अलग मंत्रालय गठित करने, निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान की मांग को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान के सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को सौंपा। उन्नाव कलेक्ट्रेट पहुंचे अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने गोवंश संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। अभियान के सदस्यों ने ज्ञापन में कहा कि बड़ी संख्या में लोग दूध निकालने के बाद गायों को सड़कों पर बेसहारा छोड़ देते हैं। इससे गायें पॉलिथीन और कूड़ा खाकर बीमार होती हैं, वहीं सड़क दुर्घटनाओं और जाम जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की कि जो लोग गाय का पालन करने के बजाय दूध निकालकर उसे सड़क पर छोड़ देते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में गायों के लिए अलग मंत्रालय बनाए जाने की भी मांग की गई। गौ सम्मान आह्वान अभियान के सदस्यों ने कहा कि गाय की खरीद-फरोख्त का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए और प्रत्येक गाय का पंजीकरण अनिवार्य किया जाए। इसके अलावा गाय की मृत्यु होने पर भी मनुष्यों की तरह मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाए, ताकि गोवंश का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रह सके और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।0
0
Report
दिल्ली सरकार का कांवड़ शिविर अनुदान बढ़ोतरी प्रस्ताव: सुविधाओं में बड़ा बदलाव
New Delhi, Delhi:*दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: कांवड़ शिविरों के लिए आर्थिक सहायता में बड़ी बढ़ोतरी का प्रस्ताव, मंगलवार की कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा* बड़े शिविरों को सबसे ज्यादा फायदा: 20,000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में 6-12 दिन चलने वाले शिविरों का अनुदान ₹11 लाख से बढ़ाकर ₹15 लाख किया जाएगा। वहीं 3-5 दिन के ऐसे शिविरों के लिए सहायता ₹6 लाख से बढ़ाकर ₹9 लाख होगी। अन्य सभी श्रेणियों के शिविरों की भी अनुदान राशि बढ़ेगी: 5,000 वर्गफुट तक से लेकर 20,000 वर्गफुट तक के सभी शिविरों के लिए अवधि और आकार के अनुसार सहायता राशि में वृद्धि का प्रस्ताव。 1,200 यूनिट तक मुफ्त बिजली जारी: कांवड़ समितियों को पहले की तरह 1,200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। इससे अधिक खपत का खर्च संबंधित समिति वहन करेगी。 डीबीटी से दो किस्तों में मिलेगा अनुदान: 50% राशि अग्रिम और शेष 50% यात्रा के बाद जियो-टैग फोटो, निरीक्षण और सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी。 अनुदान प्रक्रिया होगी आसान: अब अग्रिम और अंतिम दोनों किस्तें सीधे डीएम कार्यालय से जारी होंगी। हर बार वित्त विभाग से अलग मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी。 सिंगल विंडो सिस्टम जारी: एमसीडी सफाई, स्वास्थ्य विभाग व CATS चिकित्सा सेवाएं, दिल्ली जल बोर्ड पेयजल, DUSIB मोबाइल शौचालय, बिजली कंपनियां निर्बाध बिजली और दिल्ली पुलिस सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करेगी。 नई समितियों को मंजूरी नहीं: वर्ष 2025 में जिन कांवड़ समितियों और स्थलों को स्वीकृति मिली थी, उसी सूची को 2026 के लिए भी अंतिम रखने की सिफारिश。 श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, महंगाई और शिविर संचालन की बढ़ती लागत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि कांवड़ियों को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित सुविधाएं मिल सकें।0
0
Report
Advertisement
शाहरुख खान के फ्रेंचाइजी विवाद से यूपी में सियासत गरम, 트्रंप-ईरान पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:BAREILLY (UTTAR PRADESH): MAULANA SHAHABUDDIN RAZVI BARELVI (NATIONAL PRESIDENT, ALL INDIA MUSLIM JAMAAT) ON SHAH RUKH KHAN'S CRICKET FRANCHISE DECISION/ USMAN TARIQ TEAM INCLUSION ROW/ ASADUDDIN OWAISI'S ALLIANCE EFFORTS WITH SP AND CONGRESS/ IRAN-ISRAEL TENSIONS & TRUMP REMARKS/ KANWAR YATRA GUIDELINES Sh_SHARUKH KHAN को समझना चाहिए पाकिस्तान वो पाकिस्तान है जिसने पुलवामा मामले में हमला करवाया शाहरुख खान ने फ्रेंचाइजी लेकर उन्हें दिखाया दिया है उनका पाकिस्तान प्रेम कितना है उनसे अपील करुगा की जल्दी से जल्दी ये समझौता तोड़ दे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना मानसिक संतुलन खो चुका है कुर्सी संभालते ही जंग करवाना शुरू कर दी है ईरान को सिर्फ मुस्लिम मुलक होने की वजह से हमला करवा रहा है नेम प्लेट को लेकर हमेशा हर साल विवाद होता है सीएम ने जो गाइडलाइन जारी की है वो लोगो को मानना चाहिए सभी लोगो को पहचान को कभी नहीं छुपाना चाहिए आदेशों का पालन करने में ही उनकी भलाई है0
0
Report
कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले में विकास त्यागी का दावा, अंततः हटेगी मस्जिद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बीच बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने न्यायालय के अंतरिम आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे अंतिम राहत नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अदालत ने केवल अपील पर सुनवाई के लिए अंतरिम स्थगन (इंटरिम स्टे) दिया है और मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को निर्धारित है। विकास त्यागी ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने तर्क अदालत के समक्ष रखते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय न्यायालय तथ्यों और कानून के आधार पर करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उनका मानना है कि सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा पहले दिया गया आदेश आगे की अदालतों में भी बरकरार रहेगा। उन्होंने दावा किया कि यदि मामला हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट तक भी जाता है, तब भी निचली अदालत के फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा। उनके अनुसार संबंधित मस्जिद को अंततः हटाया जाएगा। विकास त्यागी ने कहा कि उन्होंने ही इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी और वह अपने पक्ष को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में हाल ही में अपील पर सुनवाई के दौरान अदालत ने अगली सुनवाई तक अंतरिम राहत प्रदान की है। मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी। इस बीच विकास त्यागी के इस बयान से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में एक बार फिर इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।0
0
Report
साहारनपुर मुठभेड़: वांछित आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर केस में नया मोड़
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाला एक वांछित आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, सबरीपुर नदी के कच्चे रास्ते पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि दोनों ने भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इसरार पुत्र पीरू निवासी दतौली मुगल के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। घायल आरोपी को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग अभियान चला रही है। आरोपी पर पहले से गौकशी, गैंगस्टर और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
