226001
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार से की खास मुलाकात, देखें तस्वीरें
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार से शिष्टाचार भेंट की। लखनऊ के डीजीपी मुख्यालय में भेंट करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्य की प्रशंसा की। यूपी की पुलिसिंग और आने वाली फिल्म 'रौतू का राज’ में अपने रोल के बारे में बताया। डीजीपी को पुलिस अधिकारी के रोल निभाने पर लंबी चर्चा की है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NH-343 पर जनता का गुस्सा: बलरामपुर में चक्का जाम, प्रशासन ने आश्वासन दिया
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर NH-343 पर जनता का_fूटा गुस्सा, हाईवे पर रहा करीब घंटे भर का चक्का जाम, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद और सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतरे, सड़क निर्माण में लेटलतीफी और उड़ती धूल से नाराज़ लोगों ने हाईवे को किया जाम, गुणवत्ता विहीन नाली निर्माण विद्युत खंभे के बगैर शिफ्टिंग कार्य से नाराज लोगों ने किया चक्का जाम, चक्का जाम से राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार, आवागमन पूरी तरह रहा प्रभावित, रामानुजगंज नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया चक्का जाम रामानुजगंज से अम्बिकापुर तक एनएच 343 का काम है चालू लेकिन ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों की मनमानी से परेशान है आम जनता0
0
Report
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने हेतु ज्ञापन सौंपा गया
Pratapgarh, Rajasthan:मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद और वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारियों ने प्रतापगढ़ में जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और मानगढ़ धाम के ऐतिहासिक महत्व की ओर आकर्षित किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि गोविंद गुरु के नेतृत्व में चले भगत आंदोलन ने जनजातीय समाज में सामाजिक सुधार, स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ पहाड़ी पर अंग्रेजी शासन की गोलीबारी में बड़ी संख्या में जनजातीय महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। ज्ञापन में इस घटना को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय बताया गया। परिषद ने मांग की कि मानगढ़ धाम को बिना किसी देरी के राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। साथ ही इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए संरक्षण और विकास की ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 1 नवंबर 2022 को मानगढ़ धाम यात्रा और राष्ट्रपति की 4 अक्टूबर 2024 को वहां पहुंचकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने का भी उल्लेख किया गया। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की अनुशंसा का हवाला देते हुए स्थल को राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा देने की मांग भी दोहराई गई। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के प्रांत श्रद्धा जागरण प्रमुख मदन लाल गर्ग के नेतृत्व में और जिला अध्यक्ष रामचंद्र मीणा की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा गया।0
0
Report
दरिगांव थाना क्षेत्र में मारपीट, घायल दो लोग अस्पताल में भर्ती
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के दरिगाव थाना क्षेत्र के बड़की करपुरवा में आपसी रंजिश में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। घायल अमित कुमार तथा कुंदन कुमार को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि गोतीया पटीदार में ही पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी झंडा चलने लगी। जिसमें कई लोगों को चोट लगी है। लेकिन दो लोगों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। पीड़ित ने इस संबंध में दरिगांव थाना के पुलिस को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बाईट -- कुंदन कुमार (घायल)0
0
Report
Advertisement
बस्तर दशहरा कार्यक्रम का आयोजन: जगदलपुर के लालबाग मैदान में
Begun, Rajasthan:बस्तर दशहरा कार्यक्रम,लालबाग मैदान, जगदलपुर0
0
Report
बदायूं के स्नातक चुनाव में मतदान के समय सुरक्षा को लेकर SDM विनोद कुमार पर चर्चा
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं के बैली मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव में मतदान के समय सुरक्षा को लेकर एसडीएम विनोद कुमार0
0
Report
धरियावद के बस स्टैंड के आसपास गंदगी, स्वच्छता व्यवस्था पर बड़े सवाल
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद के नया बस स्टैंड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के आसपास गंदगी पसरी हुई है, जिससे नगर पालिका की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्रियों और आमजन की आवाजाही वाले इस प्रमुख स्थान पर सार्वजनिक सुविधा के पास गंदगी दिखाई देना स्वच्छता के दावों की जमीनी हकीकत सामने रखता है। एक ओर स्वच्छता और साफ-सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं नया बस स्टैंड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के आसपास की तस्वीर इन दावों से अलग नजर आती है। यह क्षेत्र धरियावद में आमजन और यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख स्थान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में सुलभ कॉम्प्लेक्स जैसी सार्वजनिक सुविधा और उसके आसपास साफ-सफाई बनाए रखना नगर पालिका की जिम्मेदारी है। लेकिन यहां पसरी गंदगी से यात्रियों और आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब सार्वजनिक स्थानों पर ही सफाई व्यवस्था का यह हाल है, तो स्वच्छ धरियावद का सपना कैसे साकार होगा। लोगों का कहना है कि नगर पालिका केवल स्वच्छता के संदेश और अभियानों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर भी सफाई व्यवस्था में सुधार करे। स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि सुलभ कॉम्प्लेक्स की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और आसपास फैली गंदगी को तत्काल हटाया जाए, ताकि यात्रियों और आमजन को स्वच्छ वातावरण मिल सके। अब देखना होगा कि नगर पालिका इस समस्या पर कब संज्ञान लेती है और धरियावद को स्वच्छ बनाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है。0
0
Report
Advertisement
यतेन्द्र शर्मा का बयान: मौलाना बनाम बुलडोज़र सरकार की बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:MLC चुनाव से पहले बीजेपी यूपी प्रदेश प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा का विवादित बयान शर्मा ने कहा कि हम भगवान की शरण में जाते हैं तो सपा वाले खान की शरण में जाते हैं.. इनको मोलाना.. मौलवियों, खान का साथ चाहिए… आपको कौन चाहिए मौलाना या बुलडोज़र सरकार ?0
0
Report
खरगोन में लाल मिर्च मंडी का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी स्थानीय खरीदी सुविधा
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिला मुख्यालय पर आज से लाल मिर्च मंडी का शुभारंभ हुआ। पहली मर्तबा लाल मिर्च की खरीदी जिला मुख्यालय पर होगी। करीब 65 एकड़ में बनी इस मंडी में देशभर के लाल मिर्च व्यापारी पहुंचेंगे। जिले में ही एशिया की सबसे बड़ी मिर्च मंडी बेड़ियाँ में है। जिले में भी मिर्च फसल का किसानों ने रकबा बढ़ा दिया है। इसलिए अब किसानों को जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर बेड़ियां मंडी नहीं जाना होगा खरगोन जिला मुख्यालय पर मिर्च मंडी में ही किसान अपनी मिर्च फसल को बेच सकेंगे। इस सुविधा से किसानों में हर्ष है। वरिष्ठ किसान नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने यह बुनियाद रखी थी आज उन्ही के विधायक रहते हुए जिला मुख्यालय पर लाल मिर्च मंडी शुरू हुई। विधि विधान से पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने व्यापारियों एवं किसानों की मौजूदगी में शुरुवात कराई । पहली गाड़ी प्रति किलो 1811 रुपए खुलने से खरीदी शुरू हुई। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहां हमारा देश का मसाला देश नहीं विदेशी देशों तक पसंद किया जाता है। मिर्च की खरीदी में देशभर से क्रेता पहुंचेंगे । विदेशों तक इसकी खरीदी बिक्री होगी। इस स्थिति में किसानों लाल मिर्च के भी अच्छे दाम मिलेंगे। और किसानों का रकबा भी बढ़ेगा साथ खरगोन का मिर्च व्यापार भी बढ़ेगा ।0
0
Report
वाराणसी: मिर्जामुराद में वायुसेना हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, खोचवा हेलीपैड पर उतरा IAF हेलीकॉप्टर
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी: मिर्जामुराद के खोचवा हेलीपैड पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायज़ा राजातालाब तहसील के मिर्जामुराद स्थित खोचवा हेलीपैड पर बुधवार को भारतीय वायुसेना के एक विशाल हेलीकॉप्टर ने सफल लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर के उतरते ही पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीपैड स्थल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों का परखने के लिए अधिकारियों की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन ने हेलीपैड की साफ-सफाई, सुरक्षा घेरा, फायर सेफ्टी और एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद: • एसडीएम राजातालाब: शांतनु कुमार सिनसिनवार • एसीपी राजातालाब: वीर सिंह • तहसीलदार राजातालाब: संत विजय सिंह • नायब तहसीलदार: संग्राम सिंह • एसएचओ मिर्जामुराद: गोपाल जी कुशवाहा • चौकी प्रभारी कछवा रोड: संदीप सिंह • लेखपाल: धीरेंद्र सिंह मौके पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस फोर्स के साथ फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस की टीम भी अलर्ट मोड पर तैनात रही। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी गई थी। फिलहाल हेलीकॉप्टर लैंडिंग का कारण आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन इसे किसी वीवीआईपी मूवमेंट या रूटीन अभ्यास से जोड़कर देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग: बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांबे आवास उरला में सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास 22 अक्टूबर को 19 वर्षीय युवक शिव बहादुर सिंह सोनी उर्फ शिवा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर आरोपी लक्ष्मी नारायण सारथी (20 वर्ष), निवासी हरना बांधा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Durg: 19-Year-Old Youth Murdered with Sharp Weapon in Urla; Accused Arrested Within Hours0
0
Report
प्रतापगढ़ में रसद विभाग ने होटल-व्यावसायिक उपयोग के लिए गैस सिलेंडर जब्ती
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ रसद विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडरों के उपयोग की शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। जिला कलक्टर कार्यालय में शिकायत मिलने के बाद जिला रसद अधिकारी हरि प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच की। कार्रवाई में EO लालशंकर डामोर और प्रदीप परमार भी शामिल रहे। टीम ने व्यावसायिक गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही शहर के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विभागीय टीम के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद कुछ प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेंडर हटाकर दूसरी जगह रख दिए गए। इसके चलते कई स्थानों पर टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। रसद विभाग की इस कार्रवाई से शहर के होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हलचल देखी गई। विभाग की ओर से घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर कांग्रेस का सरकार पर जोरदार हमला
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- प्रदेशभर में बिजली गुल को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव दान सिंह ने भाजपा सरकार पर किया प्रहार कृषि प्रदान प्रदेश में बिजली का निजीकरण किया जाना दुभार्ग्यपूर्ण- दान सिंह 1966 से आज तक कभी घोर अंधेरा नही हुआ- दान सिंह सरकार अपने रिसोर्सेज को करें मजबूत न करें निजीकरण 40 हज़ार बिजलीकर्मियों की नौकरी पर संकट- दान सिंह किसानों के लिए बिजली गुल होना आज के दिन सबसे बड़ी समस्या बिजाई का समय है और इस समय दिन रात किसान अपने खेतों पर करता है मेहनत लेकिन बिजली न मिलने से किसानों को होगा बड़ा नुकसान राव दान सिंह ने दी चेतावनी अगर आज बैठक में नहीं बनी सहमति तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन टिकटेक - राव दान सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता0
0
Report
Advertisement
हाथरस रोडवेज बस स्ट Stand पर जाम, मरीज की जिंदगी खतरे में
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस रोडवेज बस स्टैंड पर जाम का कहर ट्रांसपोर्टरों की मनमानी से जनता बेहाल! रॉन्ग साइड ट्रक खड़ा करने से एक किलोमीटर लंबा जाम काफी देर तक जाम में फंसी रही एंबुलेंस हाथरस में रोडवेज बस स्टैंड के आसपास जाम की समस्या अब आम जनता के लिए मुसीबत बनती जा रही है... सुबह से शाम तक रोडवेज बसों के कारण लगने वाला जाम लोगों का रास्ता रोक रहा है, तो वहीं नजदीकी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के बाहर सड़क किनारे खड़े ट्रक इस समस्या को और गंभीर बना रहे हैं.... हैरानी की बात यह है कि सड़क पर जाम लगने और जनता के परेशान होने के बावजूद जिम्मेदारों की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती... तस्वीर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है, जहां एक ट्रक चालक ने रॉन्ग साइड से ट्रक लाकर रोडवेज बस के सामने खड़ा कर दिया... लोगों ने चालक से ट्रक हटाने और रास्ता देने की अपील की, लेकिन चालक अपनी जिद पर अड़ा रहा... नतीजा यह हुआ कि देखते ही देखते सड़क पर करीब एक किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया.... जब परेशान लोगों ने इस मनमानी का विरोध किया, तो आरोप है कि ट्रांसपोर्टर और उसके लोगों ने जनता के साथ अभद्रता शुरू कर दी... इसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई.... सवाल यह है कि आखिर सार्वजनिक सड़क को अपनी निजी पार्किंग समझने वालों पर कार्रवाई कब होगी? सबसे गंभीर बात यह रही कि इस जाम में मरीज को आगरा लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही... सोचिए, अगर मरीज की हालत गंभीर हो और अस्पताल पहुंचने में देरी हो जाए, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? ट्रक चालक की जिद और सड़क पर अव्यवस्था किसी मरीज की जान पर भारी पड़ सकती थी...0
0
Report
प्रतापगढ़ पंचायत चुनाव: तीसरे दिन 25 जिला परिषद और 87 पंचायत नामांकन
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन के तीसरे दिन जिला परिषद सदस्यों के लिए 25 और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 87 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पंचायत समिति सदस्यों के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्याशी ने नामांकन प्रस्तुत किए। इनमें छोटीसादड़ी पंचायत समिति में सबसे अधिक 37 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसके बाद धमोतर पंचायत समिति में 22, धरियावद पंचायत समिति में 17 और दलोट पंचायत समिति में 11 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। चुनाव प्रक्रिया के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए प्रत्याशी लगातार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो रही हैं। आगामी पंचायत राज चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ रही है.0
0
Report
बलिया में स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए सुरक्षा चाक चौबंद, शिक्षा-समस्याओं पर मतदान
Ballia, Uttar Pradesh:स्लग- बलिया में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं ने कहा सिर्फ एमएलसी नहीं बल्कि शिक्षा और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान है मतदान बलिया में कुल 54 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि स्नातक के 24 एवं शिक्षक का निर्वाचन के 10 प्रत्याशी मैदान में है। वही कल 37770 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केदो पर वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, के अलावा अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। वही मतदाताओं की पहचान के लिए उनके ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड सहित अन्य पहचान पत्रों की जांच भी की जा रही है। वही बलिया के जिलाधिकारी एसपी सभी मतदान केदो पर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। मतदान करने वाले मतदाताओं का कहना है की मोच का चुनाव शिक्षा एवं शिक्षकों की समस्याओं के निदान का मतदान है। वॉकथ्रू -मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं से बातचीत0
0
Report
Advertisement
