226001
लखनऊ में सेफ्टी टैंक खुदाई के दौरान हुआ हादसा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र की मयूर विहार कॉलोनी में सेफ्टी टैंक की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से चार मजदूर दब गए थे। सूचना के अनुसार साथी मजदूरों ने उन्हें एक घंटे बाद वहां से निकाला था। वहीं हादसे में 40 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई, जबकि बाकी 3 लोग घायल हो गए थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कासगंज के शहवाज सिद्दीकी का पाकिस्तान कनेक्शन एटीएस ने खुलासा
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज के शहवाज सिद्दीकी का पाकिस्तान कनेक्शन,एटीएस की जांच में खुलासा कासगंज एटीएस की पूछताछ और जांच में एक बेहद चौंकाने वाला गंभीर मामला सामने आया है कासगंज के शहवाज सिद्दीकी का पाकिस्तान से कनेक्शन निकला है शहवाज सिद्दीकी पाकिस्तान के उमर से बातचीत करता था आतंकी संगठन जैस ए मोहम्मद के सक्रिय सदस्य पाकिस्तान के उमर है। दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव किलोनी का है एटीएस के मुताबिक शहवाज सिद्दीकी का पाकिस्तान से कनेक्शन है 18 मई को एटीएस ने सहवाज सिद्दीकी को हिरासत में लिया था शहवाज सिद्दीकी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सक्रिय पाकिस्तानी सदस्य मोहम्मद उमर से इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप के जरिए जुड़ा था उनकी सोशल मीडिया चैट में भारत में इस्लामी शासन लागू करने जिहाद और देश की व्यवस्था के खिलाफ गतिविधियों से जुड़े विचार साझा किए गए थे आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं एजेंसी का कहना है कि भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने की चर्चा भी सामने आई है शहवाज बहुत शातिर दिमाग है लगातार चैट को डिलीट कर देता था 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भी दोनों के बीच चैट हुई थी जिस पर उमर ने शहवाज से कहा था कि आज तुम्हारे देश में ब्लैक डे होगा यानी कि काला दिन होगा और हमारे पाकिस्तान में खुशियां मनाई जा रही है यह बात एटीएस के तरफ से हवाला दिया गया है।0
0
Report
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने पोस्ट-चुनाव हिंसा के मृतक के परिवार से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:SONARPUR, SOUTH 24-PARGANAS (WEST BENGAL): TMC LEADER ABHISHEK BANERJEE MEETS FAMILY OF DECEASED VICTIM OF POST-POLL VIOLENCE/ VISUALS MC नेता अभिषेक बनर्जी ने चुनाव बाद हुई हिंसा के मृतक पीड़ित के परिवार से मुलाकात की0
0
Report
रामनगर CHC मामले में अवैध वसूली का खुलासा, मंत्री ने कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया
Bagaha, Bihar:बगहा जिले में रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों से अवैध वसूली और कुव्यवस्था का मामला उजागर हुआ है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बिहार सरकार के मंत्री और रामनगर विधायक नंदकिशोर राम ने अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित इस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो चौकाने वाले खुलासे हुए। मंत्री के निरीक्षण में जो खुलासे हुए उसने सरकार के होश उड़ा दिए, CHC Ram Nagar प्रभारी और स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा भारी अनियमितता और गड़बड़ी पर मंत्री भड़क गए, लिहाज़ा उन्होंने तत्काल डीएम और सीविल सर्जन को कार्रवाई के निर्देश दिए। दरअसल बिहार की सम्राट सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम के निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं हैं जिसने स्वास्थ्य विभाग की पोलपट्टी खोल दी है। यहीं वजह है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य प्रबंधक पर कार्रवाई की बात की जा रही है। बताया जा रहा है कि CHC रामनगर में कर्मियों द्वारा अवैध वसूली समेत ओपीडी पर्ची का सरकारी शुल्क 2 रुपये निर्धारित है, लेकिन अस्पताल में मरीजों से 5 रुपये वसूले जाने का खुलासा हुआ है। मरीजों समेत उनके परिजनों ने मंत्री के सामने शिकायत की तो उनके होश उड़ गए; यही वजह है कि मंत्री अब सुधार के साथ कार्रवाई का भरोसा दिला रहे हैं। रामनगर के सबसे बड़े अस्पताल के वार्डों में साफ-सफाई का घोर अभाव मिला। मरीजों के बिस्तरों पर वर्षों पुरानी, फटी और दाग-धब्बों से भरी बेडशीट बिछी मिली जबकि शौचालयों की स्थिति भी दयनीय और गंदगी से भरी दिखीं। लिहाजा अस्पताल की बदहाल स्थिति देखकर मंत्री आग-बबूला हो गए। उन्होंने मौके पर ही CHC प्रभारी डॉ. डी.एस.आर्या और स्वास्थ्य प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई। सबसे बड़ी बात यह है कि निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल बदतर है। गरीब मरीजों से अवैध वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। CHC प्रभारी और स्वास्थ्य प्रबंधक के कारस्तानी की जितनी निंदा की जाए कम है। बता दें कि मंत्री नंदकिशोर राम ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल पूरी रिपोर्ट सौंपते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कही है। साथ ही अस्पताल में बदहाल व्यवस्थाओं फौरन दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए हैं। अब सोशल साइट्स और मीडिया में स्थानीय लोगों ने मंत्री के इस कदम की सराहना की है और उम्मीद जताया जा रहा है कि अब अस्पताल की स्थिति में सुधार की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
मधुबनी में तेज रफ्तार दुर्घटना: पांच लोगों की मौत
Madhubani, Bihar:मधुबनी से तेज रफ्तार का कहर ,तेज रफ्तार दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में 5 लोगों की हुई मौत।घटना लदनियां थाना के पद्मा गांव स्थित गणेश चौक के पास एनएच 227 की है। बाइक की भीषण टक्कर में दोनों बाइक का परखच्चा उड़ गया ।हादसे में दम्पति समेत तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो नाबालिग की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है रास्ते मे दोनों किशोर ने भी दम तोड़ दिया है। दोनों की पहचान खुटौना निवासी 18 वर्षीय सुजीत कुमार और करन कुमार के रूप में हुई है।वहीं तीन मृतक की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कदुवाही गांव निवासी राजन नदाफ व उसकी पत्नी रकसो खातुन और लदनियां थाना के कुमरखत निवासी सचिन कामत के तौर पर हुई है।तीनो मृतक के परिजनों ने शव का पोस्ट मार्टम कराने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया।हादसे में एक साथ पांच मौत से कोहराम मच गया है।पुलिस मामले की छनबीन में जुट गई है।0
0
Report
राबड़ी देवी के बयान पर भाजपा नेता ने राजद पर हमला, कहा वही सही
Gaya, Bihar:राबड़ी देवी के आवास खाली नही करेंगे के बयान पर बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता का राजद पर बड़ा हमला, कहा खाता न बही जो लालू परिवार कहे वही सही。 बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर गयाजी पहुँचे। गयाजी के एक निजी होटल में बैठक के बाद पत्रकारों के सवाल पर कहा कि देखिए राबड़ी देवी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रही है और उनके पति भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे है और उनके एक पुत्र भी उपमुख्यमंत्री रहे है और दूसरा पुत्र मंत्री रहे है। दुर्भाग्य है इस बिहार का की इतने बड़े बड़े पदों पर रहने वाला व्यक्ति भी सरकारी संपत्ति को हड़पने का बात कर रहा है। बांग्ला किसी को भी मिलता है तो सरकारी दायित्व जब मिलता है जब आप वोट से जीत कर निर्वाचित होकर के संवैधानिक पदों पर जाते है तो यह जगह दिया जाता है।अब कोई एसपी कहे कि हम एसपी कोठी न छोड़ेंगे तो उससे बड़ा मूर्ख कोई है क्या। सरकार और संविधान अपना काम करता है। कब्जा का प्रक्रिया खत्म हो गया या चारा घोटाला नही है ये बिहार के जागरूक जनता की सरकार है और इस सरकार में किसी का दबंगई नही चलने वाला है कानून अपना काम करेगा और जिसको जो बयान देना है देने दीजिए। उन्होंने कहा कि राजद के लोगो को इतना ही समझदारी होता तो इस तरह का बात नही करते राजद परिवारवाद की पार्टी है एक व्यक्ति का पार्टी है बाकी सब उसके बंधुआ मजदूर है खाता न बही जो लालू परिवार कहे वही सही। बाइट:- अरविंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग बिहार0
0
Report
बेरमो में महिला की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, शव रखकर सड़क जाम
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो में महिला की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया; शव रखकर सड़क जाम। पांच नंबर धौड़ा में अनीता देवी उर्फ अनु की मौत, आक्रोशित लोगों ने दीनदयाल चौक पर लगाया जाम। पूरी घटना के बारे में बताते चले कि बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र के पांच नंबर धौड़ा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। मृतका की पहचान अनीता देवी उर्फ अनु के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि महिला की पीट-पीटकर हत्या की गई है। घटना से गुस्साए लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रदर्शनकारी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता, आंदोलन जारी रहेगा。 पुलिस-प्रशासन मौके पर, समझाने का प्रयास जारी सूत्रों के अनुसार मामला अवैध कोयला कारोबार से जुड़ा हो सकता है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।0
0
Report
Advertisement
जमीनी विवाद के चलते बदमाश ने गांव में फायरिंग कर रंगदारी मांगी
Barh, Bihar:बाढ थाना क्षेत्र के हाजीपुर बेलौर गांव में जमीनी विवाद में युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। संजय सिंह ने बताया कि वे लोग अपने हिस्से की जमीन पर मकान बनवा रहे थे। इसी दौरान उनका अंगद सिंह चचेरा भाई दो अन्य लोगों के साथ बुलेट से वहां पहुंचा और तीन राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। संजय सिंह का आरोप है कि अंगद सिंह उन लोगों से एक लाख रुपए रंगदारी मांग रहा है। वह बराबर धमकी दे रहा है कि एक लाख देने पर ही वह घर बनाने देगा। संजय सिंह की मां लीला देवी दो महीने पहले धनबाद से यहां आई हैं। उन्होंने एक माह पूर्व अंगद सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत भी दी थी। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बाढ़ थाने में शिकायत से चिढ़कर उसने आज फिर घर पर फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है。0
0
Report
साहिबगंज के बोरीयो-तीनपहाड़ सड़क दुर्घटना: तीन की मौत, दो घायल
Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro removed. साहибगंज के बोरीयो थाना क्षेत्र के बोरीयो-तीनपहाड़ मुख्य पथ के धौगड़ा इमली गाछ के समीप दो बाईकों के जोरदार भिड़ंत से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उधवा निवासी झारखंड पुलिस के जवान हृदय कुमार सरकार (40) गोड्डा से बुलेट मोटरसाइकिल पर अपने घर उधवा जा रहे थे। वे वृंदावन निवासी मिराज अंसारी (20) के साथ थे, जिनके साथ उनके दोस्त सनाउल अंसारी (25) और साहिल अंसारी (19) बकरीद पर्व के अवसर पर दनवार अपने नानी के घर घूमने आ रहे थे। दुर्घटना के चलते तीखे मोड़ के कारण अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसके कारण हृदय कुमार सरकार और मिराज अंसारी घटना स्थल पर ही मृत्यु को प्राप्त हो गए। साहिल अंसारी (19) और सनाउल अंसारी (25) घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को बोरियो सीएचसी लाया गया जहां डॉ. विवेक भारती और डॉ. रोहित कुमार गोंड के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल साहिल अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया गया, रास्ते में साहिल अंसारी ने भी दम तोड़ दिया। थाना एएसआई प्रभाशंकर दुबे ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधवा निवासी मृतक हृदय कुमार सरकार झारखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल थे, जो गोड्डा न्यायालय में पदस्थ थे। साहिल अंसारी की शादी एक महीने पूर्व ही हुई थी। परिवार वाले रो-रो कर बुरा हाल है।0
0
Report
फरीदाबाद: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान से कार्यकर्ताओं की संगठन कुशलता बढ़ी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित एंकर- फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा की पदाधिकारी और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर प्रभावी तरीके से काम करने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और उनके बारे में जागरूक करने पर भी चर्चा की गई। बाइट- राजेश नागर ( राज्यमंत्री हरियाणा सरकार ) कार्यकर्ताओं को बताया गया कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और सरकार की योजनाओं की जानकारी देना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान संगठन में एकजुटता, अनुशासन, सहनशीलता और टीम भावना को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संभव है। इस मौके पर हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती है। इन कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को नई बातें सीखने और वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से लाभ लेने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों में बड़े और छोटे सभी कार्यकर्ता एक साथ बैठकर विचार साझा करते हैं, जिससे संगठन और मजबूत होता है। राजेश नागर ने कहा कि भाजपा अनुशासन को सबसे अधिक महत्व देती है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ काम करने की सीख दी जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया。 बाइट- राजेश नागर ( राज्यमंत्री हरियाणा सरकार )0
0
Report
Advertisement
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के परिवार से मिलने के दौरान समर्थकों ने किया हमला
Noida, Uttar Pradesh:SONARPUR, SOUTH 24-PARGANAS (WEST BENGAL): TMC LEADER ABHISHEK BANERJEE ENROUTE TO MEET FAMILY OF VICTIM OF POST-POLL VIOLENCE. सोनारपुर, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के सोनारपुर दौरे के दौरान, चुनाव के बाद हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने गए अभिषेक बनर्जी के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की। सोनारपुर में विक्टिम फैमिली मिलने पहुंचे अभिषेक बेनर्जी पर हमला.. लोगो ने घेरा पीटी. अभिषेक बनर्जी हेलमेट पहनकर सोनारपुर में, चोर चोर के नारे, थप्पड़ मारे .. हेलमेंट पहने टीएमसी ने कहा ये है इनका लोकतंत्र0
0
Report
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, रायपुर प्रेस क्लब ने मार्तण्ड उत्सव का आयोजन
Raipur, Chhattisgarh:हिन्दी पत्रकारिता के 200 साल आज हुए पूरे. रायपुर प्रेस क्लब कर रहा पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव का आयोजन. श्रीराम मंदिर के सुंदर सदन में कार्यक्रम का आयोजन. कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी मौजूद. इंडिया हैबिबेट सेंटर के डायरेक्टर केजी सुरेश सहित बड़ी तादाद में पत्रकार भी रहें मौजूद. इस दौरान वक्ताओं ने 200 साल की पत्रकारिता का जिक्र किया0
0
Report
बाराबंकी में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने ग्राम सड़क योजना और VB-राम जी की समीक्षा
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने की पीएम ग्राम सड़क योजना और ‘वीबी-जी राम जी’ की समीक्षा, बोले- प्रधानों की भुगतान संबंधी दिक्कतें जल्द होंगी दूर -भारत सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बाराबंकी जनपद का दौरा किया। इस दौरान वह भाजपा के पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) ‘वीबी-जी राम जी’ के कार्यान्वयन की समीक्षा की。 -केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि मनरेगा में कई प्रकार की त्रुटियां थीं और बड़े स्तर पर अनियमितताओं एवं घोटालों की शिकायतें सामने आ रही थीं. इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ‘वीबी-जी राम जी’ योजना लेकर आई है। उन्होंने कहा कि इस नई योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर वह विभिन्न जिलों का दौरा कर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर रहे हैं। -उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली नई कार्ययोजनाओं पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार के मंत्री और विभागीय अधिकारी जिला स्तर पर पहुंचकर योजनाओं की प्रगति का आकलन कर रहे हैं। इसी क्रम में वह बाराबंकी पहुंचे हैं。 -कमलेश पासवान ने कहा कि बैठक में बड़ी संख्या में प्रधान शामिल हुए, जिनसे सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान मनरेगा के स्थान पर ‘वीबी-जी राम जी’ योजना लागू होने के बाद प्रधानों को भुगतान से संबंधित आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार को इन समस्याओं की जानकारी मिली है और बहुत जल्द भुगतान संबंधी दिक्कतों का समाधान कर दिया जाएगा। -उन्होंने जल जीवन मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दूरदर्शी सोच थी कि देश के प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाए। सरकार ने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। योजना के क्रियान्वयन में जहां भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे केंद्र सरकार और उसके प्रतिनिधि मिलकर साकार करेंगे तथा ग्रामीण विकास की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा。 बाइट- कमलेश पासवान, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री।0
0
Report
Advertisement
अग्निवीर भर्ती और विश्वविद्यालय परीक्षाएं एक साथ: AVBP का विरोध प्रदर्शन
Almora, Uttarakhand:अग्निवीर भर्ती परीक्षा और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं एक साथ होने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों परीक्षाएं एक ही समय पर होने से कई विद्यार्थियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई और भर्ती परीक्षा के बीच चयन करने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक परीक्षा या अन्य उचित व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में रोहित कुमल्टा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
जालौन में आंधी-तूफान से बेजुबान उजड़ गए; राहत बचाव जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में तूफान का ऐसा मंजर कि इंसानों के साथ बेजुबानों का उजड़ा आशियाना, बीते गुरुवार रात आए आंधी तूफान का सैकड़ो बेजुबान हुए शिकार, तूफान में हवाओं के तेज वेग से पक्षियों का झुंड आशियाना छोड़ जमीन पर गिरा, उरई मंडी परिसर में दर्जनों की संख्या में मृत पड़े मिले तोते, कुछ मर गए तो कुछ तोतों की वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर बचाई जान, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मंडी परिसर का मामला。0
0
Report
गाजीपुर में होटल मालिक के बेटे की हत्या, DIG ने मौके पर निरीक्षण किया
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर होटल के सामने होटल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, DIG वैभव कृष्ण ने किया घटना स्थल का निरीक्षण रात 11 बजे चली गोलियां, अष्टभुजी कॉलोनी के विनीत राय की हत्या से शहर में दहशत घटनास्थल पर पहुंचे DIG वाराणसी रेंज बोले- अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित बिंदु होटल के सामने बदमाशों ने विनीत राय को मारी गोली घटना के बाद मौके पर पहुंचे DIG वैभव कृष्ण, SP डॉ. ईरज राजा के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण परिजनों से मिलकर निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित गाजीपुर शहर में शुक्रवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई। जब शहर के बिंदु होटल के सामने होटल के मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अष्टभुजी कॉलोनी निवासी विनीत राय के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं वाराणसी परिक्षेत्र के DIG वैभव कृष्ण खुद घटना स्थल पर पहुंचे और एसपी डॉ. ईरज राजा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। DIG ने परिजनों से मुलाकात कर जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है। दरअसल गाजीपुर के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। बिंदु होटल के सामने बदमाशों ने अष्टभुजी कॉलोनी निवासी विनीत राय को निशाना बनाते हुए गोली मार दी… जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के DIG वैभव कृष्ण स्वयं गाजीपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। DIG ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही हत्या में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। अधिकारियों को साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी, निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
