226401
तमकुहीराज में 45 साल पुराना जमीनी विवाद गया सुलझा
Miranpur Pinvat, Uttar Pradesh:तमकुहीराज तहसील के जंगल घोरठ गांव के सत्यनारायण और छेदी के बीच 45 वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद का निपटारा हुआ। सूचना के अनुसार एसडीएम विकास चन्द्र ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला सुलझाया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह विवाद दोनों पक्षों को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित कर रहा था और विवाद सुलझने पर दोनों पक्षों ने एसडीएम का आभार जताया। आपको बता दें कि एसडीएम के इस प्रयास की तहसील में सराहना हो रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर के अकबरपुर में जमीन विवाद, ट्रैक्टर से फसल उजाड़ने के आरोप; चार घायल
Alwar, Rajasthan:जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से फसल उजाड़ने का आरोप; चार घायल अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कालामेड़ा-कुशलगढ़ के पास शुक्रवार दोपहर जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि करीब दर्जनभर लोग एकराय होकर ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे और फसल को उजाड़ दिया। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। घटना में चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें साधु यादव के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कालामेड़ा निवासी करीब 45 वर्षीय साधु गुर्जर ने बताया कि उन्होंने संबंधित जमीन करीब 10 लाख रुपये में खरीदी थी। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे परिवार के लोग खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान राजाराम कोशल्या निवासी युवराज पुत्र जयकिशन सहित करीब दर्जनभर लोग ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने ट्रैक्टर से खेत में खड़ी फसल को उजाड़ दिया। साधु गुर्जर के अनुसार, जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल साधु यादव को उपचार के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया। बाइट: पीड़ित घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया विवाद जमीन को लेकर सामने आया है। पुलिस घायलों के बयान और प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
खाटूश्यामजी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: कांग्रेस के विनिता पूनिया एक मत से जीती
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी नगरपालिका अध्यक्ष पद का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। कांग्रेस की विनिता पूनिया ने भाजपा की प्रेम देवी को एक मत से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। 21 सितंबर को 19 पार्षदों के मतों की मतगणना की गई। हाईकोर्ट के आदेश की पालना में सुबह पुलिस थाने स्थित स्ट्रांग रूम खोला गया। रिटर्निंग अधिकारी कपिल उपाध्याय, एएसपी दीपक गर्ग और डीवाईएसपी राजेश Kumar जांगिड़ सहित पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मतपेटी को कड़ी सुरक्षा के बीच नगरपालिका सभागार लाया गया। यहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत 19 मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया गया। गौरतलब है कि 21 सितंबर को 20 पार्षदों में से 19 ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया था, जबकि पार्षद लक्ष्मी देवी मतदान से अनुपस्थित रही थीं। मतदान के बाद मतपेटी को पुलिस थाने के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था। हाईकोर्ट ने रिटर्निंग अधिकारी को 24 घंटे के भीतर मतगणना कर परिणाम जारी करने के निर्देश दिए थे। मतगणना के दौरान डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को होगा।0
0
Report
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: यूपी पुलिस का STF हथियारों और साइबर क्राइम जागरूकता प्रदर्शन
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश पुलिस का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, इस स्टॉल पर उत्तर प्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश की फोर्स कैसे काम करती है उसको दिखाया गया है, एसटीएफ फोर्स कौन-कौन से हथियार का इस्तेमाल करती है उसको दर्शाया गया है। यूपी एसटीएफ के पास ऐसे ऐसे भी हथियार हैं जो 3 किलोमीटर तक की मारक क्षमता रखती है। साइबर क्राइम को लेकर भी इस स्टॉल से लोगों को जागरूक किया जा रहा है इस स्टॉल पर लोगों को साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है उसके बारे में जानकारी दी जा रही है। वॉकथ्रू भूपेश प्रताप सिंह बाइट -- हरेंद्र यादव आईपीएस गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगर निवेश बढ़ा है तो उसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी भूमिका निभाई है क्योंकि निवेशकों के लिए सबसे जरूरी है कि उन्हें सुरक्षा मिले और वह उत्तर प्रदेश पुलिस ने दी है, माफिया के खिलाफ कार्रवाई करके और माफियाओं को किस तरह से किन हथियारों से खत्म किया गया है उसकी यहां पर यह पूरी प्रदर्शनी लगाई गई है।0
0
Report
Advertisement
पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय के पास सरदार पटेल मार्ग पर पेड़ गिरा, राहत कार्य जारी
Patna, Bihar:पटना मुख्यमंत्री सचिवालय के सामने सरदार पटेल मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया.. बारिश, खराब मौसम और जमीन में नमी की वजह से पेड़ गिरा लेकिन वहां जितने वाहन लगाए गए थे पेड़ झुकने के साथ ही उसे आनन फानन में हटाया गया.. बाद में पुलिस प्रशासन ने पेड़ को हटाने की कार्रवाई शुरू की, जायजा लिया0
0
Report
दुष्काळ से महाराष्ट्र भयावह, सरकार शेतकों के साथ हर संभव मदद का भरोसा
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी उद्योग मंत्री उदय सामंत दुष्काळ राज्यात दुष्काळाची परिस्थिती अतिशय भयावह आहे मुख्यमंत्री, दोन्ही उपमुख्यमंत्री, आम्ही सर्व मंत्री शेतकऱ्यांना शेताच्या बांधावर जाऊन दिलासा देण्याचं काम करताहेत बळीराजाच्या मागे सरकार ठामपणे उभं आहे अशा प्रसंगाचं विरोधकांनी राजकारण करू नये, शेतकऱ्यांच्या मागे महाराष्ट्र एकसंघ असला पाहिजे शेतकऱ्यांमुळे आपण दोन वेळं खातोय याचं भान प्रत्येकाला असलं पाहिजे म्हणून ही सांघिकपणाने लढण्याची वेळ आलेली आहे. दुष्काळाचं संकट मात्र भयावह महाराष्ट्रावर आहे, हे नाकारता येणार नाही कोकण पुढे ४-५ दिवस जर पाऊस पडला नाही, तर कोकणातील नुकसानीचा आकडा देखील प्रचंड वाढण्याची शक्यता आहे २६५ तालुक्यांमध्ये आमच्या तालुक्याची जर नावं नसतील, तर त्याचा देखील सर्व्हे करण्याचे आदेश रत्नागिरी जिल्ह्याचा पालकमंत्री म्हणून मी दिलेले आहेत रायगडला भरतशेठ गोगावलेंनी दिलेले आहेत, सिंधुदुर्गमध्ये नितेश राणेंनी दिलेले आहेत त्यामुळे कोकणातल्या शेतकऱ्याला देखील, मग तो भात उत्पादक असो किंवा नाचणी उत्पादक असो, त्यांना देखील दुष्काळाचं सावट जर त्यांच्यावर आलं, तर त्यांना देखील मदत करण्याची भूमिका ही महाराष्ट्र शासनाची आहे. रत्नागिरी जिल्हा असेल, सिंधुदुर्ग असेल किंवा रायगड असेल, तळ कोकण असेल, याच्यामध्ये सर्व्हे चालू आहेत आम्ही ऑलरेडी या पंचनाम्याचे आदेश दिलेले आहेत. त्याच्यातनं कुठेही शेतकऱ्याला वाऱ्यावर सोडलं जाणार नाही, मग तो कोकणातला असो, विदर्भातला असो, मराठवाड्यातला असो किंवा खानदेशातला असो आणि प्रस्तावित दापोली अणुऊर्जा दापोलीमध्ये अणुऊर्जा प्रकल्पाचे नोटिफिकेशन निघालेलं नाही, एमओयू झाला म्हणजे प्रकल्प झाला असं कधीच नसते. एमओयू झाला म्हणजे तो अणुऊर्जा प्रकल्प करण्याच्या संदर्भातला सामंजस्य करार असतो. त्याच्यामुळे उद्योगमंत्री म्हणून माझी भूमिका स्पष्ट आहे. तिथल्या शेतकऱ्यांना, तिथल्या प्रकल्पबाधितांना विश्वासात घेतल्याशिवाय महाराष्ट्र शासनाचा उद्योग विभाग पुढं पाऊल टाकणार नाही तो आदित्य ठाकरे दुष्काळ दौरा घरातून बाहेर पडले,चांगलं आहे अभिनंदन त्यांचं मंत्री उदय सामंत यांचा आदित्य ठाकरे यांना टोला0
0
Report
मैनपुरी-करहल तेज हवा-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त जलभराव व जलालपुर पर सड़क पर पेड़ टूट कर गिर गया ।
Agra, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूट कर गिर गईं,इसके अलावा कस्बा के घिरोर चौराहा,देवी रोड,बजरिया,मोटामल मंदिर रोड के साथ-साथ ककवाई हरवाई मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास में जलभराव हो गया। सिरसागंज रोड पर गांव जलालपुर पर सड़क पर पेड़ टूट कर गिर गया,जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
महराजगंज में नेपाल की नदियाँ उफान, डीएम ने निरीक्षण कर अलर्ट जारी
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में कई जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। महाराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कई नदियों का स्थलीय निरीक्षण किए। नेपाल से निकलने वाली कई नदियाँ उफान पर हैं और तेज रफ्तार से चल रहे हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। सीमावर्ती जिला होने के कारण नेपाल से पानी आने की संभावना बनी रहती है और खास नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ता है। सोहगीबरवा के तीन ग्राम पंचायतों के आठ राजस्व गाँवों में पहला पानी आता है। वाल्मीकि बैराज पर जलस्तर लगभग 2,70,000 क्यूसेक के आसपास है और स्थिति खतरे के निशान से नीचे है, परंतु संभावना है कि 3.5 लाख क्यूसेक तक पहुंचे। रात में टीम को अलर्ट रहने के निर्देश हैं। सोहगीबरवा के गाँवों में कटान की समस्या के स्थानों पर भी टीम डिप्लॉय कर दी गई है। राप्ती बैराज समेत अन्य नदियाँ नेपाल से आ रही पानी Under control हैं और बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। वाल्मीकि बैराज पर प्रशासन की नजर बनी है ताकि पानी के तेज प्रवाह से नारायणी नदी ऊँचा हो सके; इससे सोहगीबरवा समेत ग्राम पंचायतों को खतरा हो सकता है। राजस्व विभाग के साथ NDRF व SDRF को भी डिप्लॉय किया गया है और अलर्ट मोड पर रखा गया है; जैसे ही स्थिति बदलेगी, त्वरित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
यमुना میں नहाने गए चार दोस्तों में 14 साल का गणेश डूबा, खोज अभियान जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली में यमुना नदी में नहाना चार दोस्तों को भारी पड़ गया... तैरकर यमुना पार करने की Shart के बीच 14 साल का गणेश गहरे पानी में समा गया। बच्चे की तलाश में एनडीआरएफ और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी है। झंगोला गांव के पास ठोकर नंबर-7 पर यमुना नदी में नहाने गया 14 साल का एक बच्चा अचानक गहरे पानी में डूब गया। लापता बच्चे की पहचान गणेश के रूप में हुई है, जो बुराड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गणेश अपने तीन दोस्तों के साथ यमुना में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान चारों दोस्तों के बीच यमुना को तैरकर पार करने की शर्त लग गई। दो नाबालिग यमुना से वापस लौट आए, जबकि एक नाबालिग के यमुना पार करने की बात सामने आई है। लेकिन गणेश के लिए यमुना पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हुई। तैरते हुए वह अचानक यमुना के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। दोस्तों ने शोर मचाकर मदद की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कराया। बच्चे की तलाश में एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं बोट क्लब के गोताखोर भी यमुना में उतरकर लापता बच्चे की तलाश में जुटे हैं। यमुना के गहरे पानी और तेज बहाव के बीच गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मौके पर पुलिस और बचाव दल की मौजूदगी बनी हुई है। फिलहाल 14 साल के गणेश का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार की उम्मीदें बचाव दल पर टिकी हुई हैं। यमुना में बच्चे की तलाश लगातार जारी है। सवाल यही है कि आखिर कब तक लापता गणेश को बरामद किया जा सकेगा। फिलहाल सभी की निगाहें जारी सर्च ऑपरेशन पर टिकीं हैं।0
0
Report
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 2020 हत्या के मुख्य आरोपी को कंझावला से गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:NR-I, क्राइम ब्रांच, दिल्ली ने थाना जहांगीर पुरी, दिल्ली के वर्ष 2020 के हत्या मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, जो करीब 6 वर्षों से फरार चल रहा था। विशिष्ट सूचना, फील्ड वेरिफिकेशन एवं तकनीकी निगरानी के आधार पर टीम ने कंझावला में आरोपी को सफलतापूर्वक दबोचा। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।0
0
Report
Advertisement
चौपारण ज्वेलरी दुकान लूट: 10-12 लाख का माल चुरा, पुलिस छापेमारी तेज
Hazaribagh, Jharkhand:चौपारण में ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट, 10 से 12 लाख के सामान ले जाने की बात चौपारण थाना क्षेत्र के सिंघरावां मोड़ से करीब 200 मीटर दूर लराही रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में शुक्रवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दुकानदार के घर में घुसकर परिजनों को बंधक बनाया और हथियार के बल पर घर व दुकान के लॉकर और अलमारी खुलवाकर नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। लूट के दौरान अपराधी परिवार के दो मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए। बाद में एक मोबाइल आसपास फेंका गया, जबकि दूसरे मोबाइल को गुरपा-गझंडी के पास स्विच ऑफ किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, बरही डीएसपी के अनुसार शुरुआती जानकारी में करीब 10 से 12 लाख रुपये की लूट की बात सामने आई है। मामले में पूछताछ और जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।0
0
Report
कोटा नगर निगम के नए महापौर विवेक राजवंशी की प्राथमिकताएं: दशहरा मेले और साफ-सफाई
Kota, Rajasthan:कोटा.. नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए विवेक राजवंशी के नाम पर मुहर लगने के बाद उन्होंने शहर के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं सामने रखी हैं। विवेक राजवंशी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी और आमजन व कार्यकर्ता सीधे उनसे मिलकर अपनी समस्याएं बता सकेंगे। अभी राष्ट्रीय दशहरा मेला उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसकी तैयारियां तत्काल शुरू करने और मेले में आने वाले लोगों को बेहतर व्यवस्थाएं देने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही कोटा को ग्रीन और क्लीन बनाने, सफाई व्यवस्था मजबूत करने और शहर में हरियाली बढ़ाने की बात कही है। राजवंशी ने दावा किया कि आने वाले एक साल में कोटा की सफाई और व्यवस्थाओं में बदलाव दिखाई देगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा खो चुकी है और हार के डर से मैदान छोड़कर भाग खड़ी हुई। अब पदभार संभालने के बाद इन प्राथमिकताओं को जमीन पर उतारने की चुनौती रहेगी। इधर, निगम में डोल बजने और पटाखे चल रहे हैं。0
0
Report
राजस्थान के बैंकों में हड़ताल से पहले रविवार खुलेंगे, ATM शुल्क नहीं लगेगा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे सरकारी बैंक, ATM शुल्क भी नहीं लगेगा जयपुर- 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच राजस्थान के बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। हड़ताल से पहले रविवार को यानी कल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जरूरी बैंकिंग सेवाओं के लिए खुले रहेंगे। आज बैंको का अवकाश रहेगा। लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए आरबीआई और वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने यह व्यवस्था की है। राजस्थान में ग्राहक रविवार को जरूरी बैंकिंग लेनदेन पूरे कर सकेंगे। हड़ताल के दौरान राज्य के किसी भी बैंक के एटीएम से लेनदेन पर सेवा शुल्क नहीं लिया जाएगा डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू हड़ताल के दौरान यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। नकद जमा और निकासी के लिए ग्राहक अपने क्षेत्र में उपलब्ध बैंकिंग बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट नेटवर्क का भी इस्तेमाल कर सकेंगे हालांकि चेक क्लियरेंस, व्यापार से जुड़े दस्तावेजों और लॉकर संचालन जैसे ऐसे काम, जिनके लिए बैंक शाखा जाना जरूरी है, प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है 5-डे वर्किंग को लेकर हड़ताल बैंक यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल का प्रमुख मुद्दा सप्ताह में पांच दिन काम की व्यवस्था लागू करना है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट में कहा गया है कि Government की ओर से 5-डे वर्किंग को लेकर कोई औपचारिक सहमति नहीं बनी थी वहीं बैंक यूनियनों का दावा है कि मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुए समझौते में सभी शनिवार को अवकाश रखने पर सहमति बनी थी। PLI यानी Performance Linked Incentive के नियमों को लेकर भी सरकार और बैंक यूनियनों के बीच मतभेद हैं राजस्थान के बैंक ग्राहकों के लिए सलाह है कि वे 27 सितंबर को बैंकिंग समय समाप्त होने से पहले जरूरी शाखा संबंधी काम पूरे कर लें, ताकि हड़ताल के दौरान परेशानी से बचा सके0
0
Report
Advertisement
संजू देवी ने देश-प्रदेश का मान बढ़ाया, कबड्डी टीम ने ईरान पर स्वर्ण जीता
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान. एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को पराजित कर जीता स्वर्ण पदक. भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत में कोरबा की संजू देवी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से फोन पर वीडियो कॉल पर की बातचीत, स्वर्णिम सफलता के लिए दी बधाई. मुख्यमंत्री के ने कहा - संजू देवी की उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा0
0
Report
श्रावस्ती में तेज हवाओं-बारिश से पेड़ गिर, बिजली सप्लाई ठप, किसानों के नुकसान
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में तेज हवाओं और बारिश का कहर यूपी के श्रावस्ती जिले में लगातार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तेज हवाओं के चलते जिले के कई इलाकों में पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन बाधित कर गया। वहीं पेड़ों के गिरने से विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई है। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई जगह बिजली सप्लाई ठप है और करीब 12 घंटे से लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल भी गिर गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। वहीं राप्ती बैराज का जलस्तर भी खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है, जिससे प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है。 श्रावस्ती में मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। तेज हवाओं के चलते जिले के कई इलाकों में पेड़ धराशायी हो गए। सड़क पर पेड़ गिरने से कई जगह आवागमन प्रभावित हुआ। लोगों को रास्ते से पेड़ हटने का इंतजार करना पड़ा। तेज हवाओं के चलते विद्युत व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। कई जगह बिजली के तार और पोल प्रभावित होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। नगर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कई इलाकों में करीब 12 घंटे से बिजली व्यवस्था बदहाल है। वहीं लगातार बारिश और तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी धान की फसल तेज हवाओं के चलते जमीन पर गिर गई है। फसल गिरने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने और आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। मौसम की मार से किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ नजर आ रही है। उधर, राप्ती नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। राप्ती बैराज का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में भी चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं बीचोबीच सड़क पर गिरे पेड़ों की जानकारी के बाद उसे कटवाकर आवागमन चालू कराने में जुटा है。0
0
Report
वाराणसी के सारनाथ में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, पेड़ गिरने से एक घायल
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, कई पेड़ गिरे मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी। • 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, लोगों को सावधानी बरतने की अपील। • सारनाथ के हवेलिया चौराहे के पास 4 बड़े पेड़ जड़ से उखड़े। • पेड़ की चपेट में आने से एक शख्स घायल, बाल-बाल बची जान। • सड़क किनारे लगा बाटी-चोखा का ठेला पेड़ गिरने से पूरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त। • मुख्य मार्गों से मलबा हटाने का काम शुरू, प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी। WKT - वाराणसी के सारनाथ में जहाँ हुआ हादसा वहां से पूरा दृश्य दिखाते हुए.0
0
Report
Advertisement
