284403
ट्रैक्टर पर खेलते समय बच्चे ट्रेक्टर सहित कुंए में गिरे, 2 बच्चों की मौत, एक घायल
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर जिले में कुंए के पास रखे ट्रेक्टर पर चढ़कर खेल रहे बच्चे, ट्रैक्टर सहित कुंए में जा गिरे। जिसकी वजह से ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो बच्चों की जान चली गई। वहीं एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल है, घटना गिरार थाना क्षेत्र अंतर्गत क़ुर्र्ट ग्राम की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोहागपुर में स्कूल बस पलटने से 4 विद्यार्थी समेत ड्राइवर-कंडक्टर घायल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के सोहागपुर में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीएम राइज संदीपनी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह हादसा ग्राम सूकरी और चुरका के बीच मोड़ पर हुआ। गनीमत यह रही कि हादसे के समय स्कूल बस में ज्यादा स्टूडेंट नहीं थे साथ ही सवार किसी को गंभीर चोट नहीं आई है व सभी घायल सुरक्षित हैं। बीओ 01- जानकारी के अनुसार बस क्रमांक MP 04 PA 2430 शनिवार को आसपास के गांवों से बच्चों को लेने जंगल की ओर गई थी। सूकरी और चुरका गांव के बीच एक मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और एक पलटी खाते हुए तिरछी होकर रुक गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बस की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। अच्छी बात यह रही कि हादसे के वक्त बस में केवल 4 विद्यार्थी, ड्राइवर और एक महिला कंडक्टर सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने बस में फंसे बच्चों और स्टाफ को बाहर निकाला और सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी को मामूली चोटें आई हैं। सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में चार विद्यार्थियों सहित ड्राइवर व कंडक्टर को मामूली चोटें आई हैं। मामले में बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।0
0
Report
बरेली के कान्हा उपवन में मृत गोवंश ट्रॉली से उठे हंगामे, पुलिस बल तैनात
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। कान्हा उपवन में मृत पाई गईं गोवंश, गोपनीय तरीके से ट्रॉली में भरकर ले जा रहे थे फेंकने, हिन्दू संगठन ने मृत गोवंश से भरी ट्रॉली को पकड़ा जमकर किया हंगामा, भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद हिन्दू संगठन के मुताबिक अभी और मृत गोवंश कान्हा उपवन में मौजूद थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम मंडौसी के कान्हा उपवन की घटना बाइट हिमांशु पटेल, हिन्दू वादी नेता बाइट पंकज पाठक ,हिन्दू महासभा0
0
Report
जालौन में गांजा नेटवर्क भंडाफोड़; 70 लाख गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जालौन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आटा थाना पुलिस और स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 2 कुंतल 27 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत पुलिस ने करीब 70 लाख रुपये बताई है। इसके साथ ही दो काले रंग की स्कार्पियो गाड़ियां और 5,100 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस खुलासा करते हुए बताया कि 29 अगस्त को आटा थाना पुलिस टीम और स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। जांच और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में राजीव पंवार मूल निवासी जनपद शामली तथा वर्तमान निवासी जनपد बागपत शामिल है। दूसरा आरोपी मो. आदिल शामली, जनपद शामली है। तीसरे आरोपी की पहचान मोईन खान निवासी शामली के रूप में हुई है। चौथा आरोपी शमीम निवासी बागपत बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से UK08 BM 4343 और UP19 X 5841 नंबर की दो काले रंग की स्कार्पियो गाड़ियां बरामद की हैं। दोनों वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 5,100 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने गांजे की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये आंकी है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी आसपास के जनपदों और राज्यों से जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं और मादक पदार्थों की सप्लाई का पूरा नेटवर्क किस तरह संचालित किया जा रहा था। इन टीमों ने की कार्रवाई। पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष आटा मय पुलिस टीम तथा प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में CNG दाम बढ़े, कीमतें पेट्रोल के बराबर पहुंचीं
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में CNG के दाम बढ़ना लोगों की परेशानी बना हुआ है. फरीदाबाद में CNG 99 रुपये 70 पैसे प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है. लोग कह रहे हैं कि अब CNG और पेट्रोल की कीमत लगभग बराबर हो गई है, जिससे CNG वाहन खरीदने का मकसद प्रभावित हो रहा है. लोग बताते हैं कि CNG वाहन इस उम्मीद में खरीदते हैं कि पेट्रोल की तुलना में CNG सस्ती पड़ेगी और माइलेज के जरिए आर्थिक फायदा मिलेगा, लेकिन लगातार बढ़ते दामों से यह फायदा कम दिख रहा है. कुछ वाहन चालकों ने CNG की क्वालिटी और माइलेज पर भी सवाल उठाए हैं, उनका कहना है कि CNG भरवाने के बाद एवरेज पहले की तुलना में घट गया है. हालांकि, दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है. एक बड़ी परेशानी CNG पंपों पर लगने वाली लंबी कतारें भी हैं. घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद अगर CNG और पेट्रोल की कीमत लगभग बराबर हो जाए, तो CNG वाहन रखने का आर्थिक लाभ कम हो जाता है. वाहन चालकों ने सरकार से महंगाई के बीच आय बढ़ाने के ठोस कदम की मांग की है ताकि ईंधन के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरतों पर असर कम हो. अब लोगों की नजर सरकार पर है कि बढ़ती CNG कीमतों को लेकर क्या कदम उठती है और वाहनों के मालिकों को कब राहत मिलती है.0
0
Report
Modi@25: BJP यूपी में Gen-Z से 2027 में सत्ता की हैट्रिक की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले एक महीने के सेवा सेतु अभियान पर बीजेपी का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में रहेगा। इस दौरान बीजेपी Gen-Z को साधकर 2027 में होने वाले चुनावों में अपनी नैया पार लगाने में जुटी है। भारतीय जनता पार्टी यूपी समेत अन्य प्रदेशों में अगले साल होने वाले चुनाव में फिर से मोदी के नाम से ही नैया पार लगाने की तैयारी में है। यूपी में बीजेपी अपने प्लान मोदी@25 से Gen Z को साधकर 2027 को फतह करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। दरअसल, पीएम के जन्मदिन 17 सितंबर से एक महीने का सेवा सेतु अभियान शुरू चलाया जाएगा। इस पर टीम भगवा का पूरा फोकस है। बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और संवैधानिक पद पर 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी सेवा सेतु अभियान शुरू कर रही है। यूपी में इस पर विशेष फोकस है。 अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे जनसेवा के कार्य किए जाएंगे। 'modi@25' विषय पर डिजिटल और फोटो प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जिनमें उनके गवर्नेंस और विकास मॉडल को प्रदर्शित होंगे। ब्लाक स्तर पर विशेष शिविर लगाकर लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और छूटे हुए लाभार्थियों का नाम दर्ज कराए जाएंगे। किसी कारण से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लेने वालों को समस्या दूर करने को हर विभाग की टीम ब्लाक पर मौजूद रहेगी। बीजेपी की पूरी कोशिश 2027 में सत्ता की हैट्रिक लगाने की है। उसी के तहत कैंडिडेट चयन से लेकर वोटरों को साधने तक की रणनीति पर काम कर रही है। बीजेपी थिंक टैंक फिलहाल 'Modi at 25' के तहत हर वर्ग को साधने का काम कर रही है। जंतर-मंतर पर युवाओं के एकजुट होने के बाद बीजेपी ने अपने नए अभियान के तहत युवाओं और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया अभियानों और 'Modi at 25' जैसे प्रोग्राम के जरिए सीधा संपर्क साधा जाएगा। बीजेपी इस दौरान नेशनल इनोवेशन चैलेंज भी आयोजित करेगी। फिलहाल भाजपा इसी प्लान के तहत यूपी में अपनी मजबूत पैठ बनाने की तैयारी में है0
0
Report
बाजार से लौटते समय फॉर्च्यूनर में अचानक आग लग गई, लोगों ने बुझाई आग
Didwana, Rajasthan:एंकर कुचामन सिटी शहर के अंबेडकर सर्किल के पास सड़क किनारे खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार में अचानक आग लग जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार मालिक अपनी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा करके बाजार में सामान खरीदने गया हुआ था। जब वह सामान लेकर वापस लौटा तो गाड़ी से आग की लपटें उठती देख हैरान रह गया। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग की लपटें तेज होने के कारण कार का इंजन और अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया, जिससे गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। गाड़ी में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
Advertisement
प्याज कीमत गिरावट: नाफेड के सब्सिडी प्याज केवल 35 रुपये किलो
New Delhi, Delhi:बाजार में प्याज की बढ़ती कीमतों के बाद सरकार द्वारा प्याज पर सब्सिडी दी जा रही है नाफेड के द्वारा प्याज को ₹35 किलो बेचा जा रहा है पिछले कहीं दिन बाजार में प्याज की कीमत ₹60 किलो तक पहुंच गई थी पर अब गिरावट फिर से आने लगी है आज सुबह का प्याज का दाम ₹50 किलो पर पहुंच गया है तो वहीं ना फिर द्वारा लोगों को सस्ते दामों पर प्यास बेचा जा रहा है ओखला मंडी से प्याज दिखाते हुए वॉकथ्रू और साथ में प्याज बेचने वाले से बातचीत साथ में मोबाइल बैंक पर काफी लोग प्याज खरीदने पहुंच रहे हैं वहां से भी वॉकथ्रू हुआ लोगों की बाइट लोगों का कहना है कि काफी महंगाई बढ़ रही है हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वही किसी चीज पर सब्सिडी मिल रही है तो अच्छा है पर सरकार को और चीजों में भी ध्यान देना चाहिए बढ़ती महंगाई को कंट्रोल करना चाहिए0
0
Report
निमली रोड के पास युवक की मौत से इलाके में सनसनी, पोस्टमार्टम से आएगा सच
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला मुख्यालय स्थित सामान्य चिकित्सालय के पास निमली रोड के नजदीक एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया । मृतक की पहचान रामसिंहपुरा निवासी हंसराज माली के रूप में हुई है । पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुँचे । मृतक के परिजनों एंव पुलिस का कहना है हंसराज की उम्र करीब 30 साल है और वो नशे का आदि होने से साथ ही मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था । पुलिस को प्रथम दृष्टया मौत का कारण अधिक नशा लग रहा है ,हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पायेगा , पुलिस द्वारा अब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा ।0
0
Report
वार्ड 27 से अकबर खान का प्रवेश, टोंक निकाय चुनाव में रोचक मुकाबला
Tonk, Rajasthan:टोंक निकाय चुनाव 2026: वार्ड 27 से अकबर खान ने दाखिल किया नामांकन, सियासी मुकाबला हुआ रोचक टोंक निकाय चुनाव 2026 को लेकर शहर में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच समाजसेवी अकबर खान ने वार्ड नंबर 27 से अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में कदम रख दिया है। अकबर खान अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। अकबर खान को कांग्रेस नेता और टोंक विधायक सचिन पायलट का करीबी माना जाता है। वे लंबे समय से टोंक को रेल से जोड़ने की मांग को लेकर सक्रिय रहे हैं। रेल लाओ संघर्ष समिति के विभिन्न आंदोलनों में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। निकाय चुनाव के जरिए अकबर खान ने पहली बार सीधे तौर पर चुनावी राजनीति में कदम रखा है। वार्ड 27 से उनकी एंट्री के बाद यहां चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है। अकबर खान के समर्थक उनके सामाजिक सरोकारों और लंबे समय से जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता को जनता के बीच ले जा रहे हैं। अब देखना होगा कि वार्ड 27 की जनता अकबर खान की राजनीतिक पारी को कितना समर्थन देती है। निकाय चुनाव का परिणाम ही तय करेगा कि अकबर खान को जनता का कितना जनसमर्थन हासिल हुआ और उनकी चुनावी राजनीति की शुरुआत कितनी मजबूत रही。0
0
Report
Advertisement
नेपाल में बाढ़: भारत ने हेल्पलाइन शुरू की, मेडिकल मदद और राशन भेजे
Noida, Uttar Pradesh:गोंडा, उत्तर प्रदेश। नेपाल में बाढ़ की स्थिति पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, "जिस दिन यह दुखद घटना हुई, वहां हमारे दूतावास ने तुरंत 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन शुरू कर दी। उन्होंने एक नंबर दिया ताकि हम स्थिति पर नजर रख सकें, घटनाक्रम को मॉनिटर कर सकें और यह पता लगा सकें कि असल में कहां मदद की जरूरत है। आपने देखा है कि हमारा देश लगातार मेडिकल मदद और राशन समेत हर तरह का ज़रूरी सामान लेकर स्पेशल फ्लाइट्स भेज रहा है। हम ये खेप भेजते रहेंगे। हम स्थानीय सरकार के निर्देशों के मुताबिक हर संभव मदद और सहयोग दे रहे हैं। हमने अपने सीमावर्ती इलाकों, जैसे UP-बिहार बॉर्डर पर NDRF की टीमें तैनात की हैं ताकि किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। हम स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं ताकि ज़रूरत पड़ने पर बिना देरी के एहतियाती कदम उठाए जा सकें, जैसे ग्रामीणों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाना। इस मामले पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है..."0
0
Report
सीएनजी दाम में फिर 3.89 रुपये की वृद्धि, वाहन चालकों की जेब भारी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:सीएनजी के बढ़ते रेट का सीधा असर वाहन चालकों की जेब के ऊपर पड़ रहा है। एक बार फिर से सीएनजी के रेट बड़े हैं। इस बार सीएनजी के रेट में 3.89 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इन बढ़ाते रेट के कारण वाहन चालक बहुत ज्यादा परेशान है। इन बढ़ाते रेट का जायजा गाजियाबाद के एक सीएनजी पंप से लिया गया, जहां पर रेट बढ़ने के कारण भीड़ पर कोई असर नहीं पड़ा है लेकिन रेट बढ़ने से वाहन चालक परेशान है। सीएनजी पंप पर सीएनजी डालने वाले कर्मचारी ने बताया कि सीएनजी के रेट में 3.89 रुपीस की बढ़ोतरी हुई है और रेट बढ़ने से भीड़ पर कोई असर नहीं पड़ा है। वहां मौजूद वाहन चालक ने बताया कि बढ़ते हुए रेट से उनकी जेब पर सीधा असर पड़ रहा है。0
0
Report
दिल्ली में जलभराव पर PWD ने ग्राउंड एक्शन तेज, 113 स्थानों पर निरीक्षण
New Delhi, Delhi:दिल्ली में जलभराव को लेकर PWD का ग्राउंड एक्शन तेज दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बारिश के दौरान 113 जलभराव वाले स्थान चिन्हित किए, 24 अगस्त की बारिश में 26 और हॉटस्पॉट सामने आए। PWD के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, स्पेशल सेक्रेटरी, इंजीनियर-इन-चीफ समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलभराव के कारणों, ड्रेनेज, आउटफॉल, सिल्ट और ब्लॉकेज, पंपिंग व्यवस्था व अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। महरौली-बदरपुर रोड, MG रोड, महिपालपुर बाईपास, नांगलोई-नजफगढ़ रोड, जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन, मॉडल टाउन और लाला जगत नारायण मार्ग समेत कई इलाकों का निरीक्षण। PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा—हर जलभराव वाली सड़क किसी परिवार, कर्मचारी या छात्र के लिए परेशानी का कारण है, इसलिए सरकार सीधे ग्राउंड पर जाकर समस्या का समाधान कर रही है। मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल उपायों के साथ-साथ स्थायी समाधान पर काम करने और मानसून के दौरान लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। सभी जलभराव वाले स्थानों की लोकेशन-वाइज रिपोर्ट और समयबद्ध एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
शिविर के माध्यम से बनाये गये श्रम कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड
Bbrasi, Uttar Pradesh:सिविर लगाकर बनाया गया आयुष्मिन कार्ड एवं श्रम कार्ड । चहनिया। स्थानीय क्षेत्र के परासी गांव में राकेश यादव के के आवास पर इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में शिविर लगाकर सैकड़ो की संख्या में पत्रों का श्रम कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाए गए । कार्ड की विशेषता पर बल दिया गया।जहां दर्जनों की संख्या में पहुंचकर महिला एवं पुरुष ने अपने कार्ड बनवायें वही जिन लोगों कार्ड बना था उनकी ई केवाईसी की गई दौरान कार्ड को बनाते हुए इंद्रजीत यादव ने बताया कि सरकार के कि योजना को अंतिम रूप देने के लिए जगह जगह शिविर लगाकर सरकार की योजना के तहत आयुष्मान कार्ड एवं श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं जिनका लाभार्थियों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलता है आयुष्मान कार्ड से जहां गरीब पात्र व्यक्ति का पांच लाख रुपए का इलाज मुफ्त होता है वही श्रम कार्ड से श्रम,रोजगार आदि की सुविधा मिलती हैं इसके साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना भी है जिसमें बीमा कराने पर दीब्यांगो एवं किसानों के कृषि बीमा का अलग-अलग लाभ मिलता है सभी 18वर्ष आयु से उपर व्यक्ति का श्रम कार्ड बनता है एवं तो व्यक्ति 70 वर्ष का होता है उसका आयुष्मान कार्ड बनता है जिनकी राशन कार्ड की युनिट सात से अधिक है उनका भी आयुष्मान कार्ड बनेगा। इस दौरान राकेश यादव,अंगद यादव,रामाश्रय यादव, विकास, नीरज,रामाश्रय मालती देवी, बिंदु देवी, मंजू,संजू, कुसुम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे0
0
Report
धौलपुर नगरपालिका चुनाव नामांकन के दौरान लाइट गई; उम्मीदवार मोबाइल टॉर्च से फॉर्म भरे
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर निकाय चुनाव नामांकन के दौरान कुछ ही टाइम को गई लाइट, मोबइल टॉर्च से भरे पर्चे नगरीयनिकाय चुनाव के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में उम्मीदवार पहुंच रहे हैं। यहाँ एक अलग नजारा देखने को मिला कुछ समय के लिए लाइट चले जाने के बाद कई उम्मीदवार मोबाइल टॉर्च की रोशनी में ही अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी करते दिखे कर्मचारीयों और उम्मीदवारों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर फॉर्म भरने और जांच का काम जारी रखा लाइट आने के बाद प्रक्रिया फिर सामान्य हुई0
0
Report
MLA Lolab ने Sogam के SDH में नेत्र चिकित्सा कैंप का निरीक्षण किया
Aram Pora, Ganderbal, MLA Lolab, Qaysar Lone today visited Sub-District Hospital (SDH) Sogam to inspect the ongoing Ophthalmic Surgical Camp. During the visit, Hon’ble MLA interacted with doctors, paramedical staff and patients, and enquired about the facilities being provided to the patients. He appreciated the efforts of the Health Department and doctors for conducting the much-needed eye surgery camp for the people of Lolab. He emphasized that providing quality healthcare facilities to the people of Lolab remains a top priority and assured all possible support for strengthening healthcare infrastructure in the constituency.0
0
Report
Advertisement
