284403
आवारा कुत्तों के हमले से घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को ग्रामीणों ने बचाया
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर-आवारा कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर हुआ गम्भीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने घायल मोर को कुत्तों के हमले से बचाया। घायल मोर का इलाज कराया गया। जहां इलाज के बाद मोर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। बिरधा ब्लॉक के रमेशरा ग्राम का मामला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रास्ते पर अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Satguru, Uttar Pradesh:पनियरा, महाराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रुद्रपुर में रास्ते के किनारे निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव के एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध करनें के आरोप में शनिवार को ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष पनियरा को सामूहिक रूप से तहरीर देकर मामले में हस्तक्षेप करने और उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति इंटरलॉकिंग सड़क से सटाकर नींव डाल रहा है, जिससे आने वाले समय में गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, रुद्रपुर गांव निवासी मुन्नीलाल के घर के बगल में पहले से ही इंटरलॉकिंग सड़क बनी हुई है। उक्त स्थान पर उनकी पुरानी नींव भी मौजूद है। इसके बावजूद उनके द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क से सटाकर नई नींव डाली जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क के किनारे इस तरह निर्माण कर लिया गया तो रास्ता संकरा हो जाएगा और गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विशेष रूप से बड़े वाहनों और अन्य जरूरी आवागमन में भी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में गांव के संभ्रांत लोगों ने संबंधित व्यक्ति को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं है। आरोप है कि विरोध के बावजूद जबरन दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि निर्माण कार्य रोकने की बात कहने पर संबंधित व्यक्ति गाली-गलौज करने लगता है तथा मारपीट पर आमादा हो जाता है। इतना ही नहीं, आरोप लगाया गया है कि गांव के कुछ अन्य लोग भी उसे संरक्षण दे रहे हैं और निर्माण कार्य में सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मौके की स्थिति स्पष्ट कराने तथा सार्वजनिक रास्ते को सुरक्षित रखने की मांग की है। उनका कहना है कि रास्ता गांव के सभी लोगों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नियमानुसार और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही होना चाहिए, ताकि भविष्य में गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा कृष्ण कुमार सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। दोनों पक्षों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए गए हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर जाकर मामले का निस्तारण करने के लिए कहा जाएगा। विभागीय लोगों द्वारा मौके की स्थिति देखकर जो निर्णय लिया जाएगा, दोनों पक्षों को उसका पालन करना होगा।0
0
Report
सवायजपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में लगा रोजगार मेला
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*सवायजपुर रोजगार मेला में 956 ने कराया पंजीकरण 432 को नौकरी का दावा* *15 से 20 हजार की नौकरी के लिए भेज रहे दूसरे शहर* हरदोई के सवायजपुर में शुक्रवार को कस्बा स्थित गन्ना कृषक महाविद्यालय में सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेला आयोजित किया गया। यहां कुल 956 युवाओं ने पंजीकरण कराया, इनमें से 432 को नौकरी देकर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । मेले में आने वाले ज्यादातर युवा कम वेतन और नौकरी के लिए दूसरे शहरों में भेजे जाने को लेकर मायूस होकर लौट गए। मेला का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने फीता काटकर किया उन्होंने कहा केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं सरकारी नौकरी में बिना भेदभाव भर्ती की जा रही है। जिला सेवायोजन अधिकारी तनुजा यादव ने बताया मेला में 18 विभिन्न कंपनियों को आना था जिसमें तीन कंपनियां नहीं आयी।एक दर्जन युवाओं को विधायक ने नियुक्ति पत्र प्रदान किये। फ्लिपकार्ट कंपनी के एच आर विजय मिश्रा ने बताया उनकी कंपनी ने 11 युवाओं का चयन जयपुर के लिए किया है उनके वेतन की शुरुआत 15000 से होगी जो आगे बढ़ती रहेगी। *इनसेट* *दो भाइयों का चयन सिक्योरिटी सर्विस में गार्डन के पद पर* अहिरोरी के नारापुरवा निवासी बबलू वर्मा और उसके भाई विकास वर्मा का चयन सिक्योरिटी गार्ड के के पद पर नोएडा हुआ है दोनों भाइयों ने बताया वेतन 19000 कम है लेकिन परिवार का खर्च चलाने के लिए दोनों भाई नौकरी करने जाएंगे। *युवतियो में दिखी मायूसी* सवायजपुर कस्बा के निवासी श्रद्धा गुप्ता, अंजलि व नैंसी ने बताया कंपनियां 10 से 22 हजार रुपये तक वेतन देने की बात कह रही हैं। ज्यादातर पदों पर वेतन 15 हजार से कम ही है। इतने कम वेतन पर दूसरे शहर में रहना और काम करना मुश्किल है। भोजन और मकान के किराये में ही वेतन का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाएगा। घर आने-जाने और आवश्यक परिस्थितियों में होने वाले बचा वेतन भी चला जाएगा। ऐसे में हम लोग बचाएंगे क्या? रोजगार मेला के दौरान मेला प्रभारी अमिता सिंह, विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी,निशांत अंसारी श्रवण गुप्ता मुनेंद्र कुमार हरिशंकर आदि मौजूद रहे।0
0
Report
संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव,मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव उत्तरी राजभर बस्ती में देर रात में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्तिथि में घर के अंदर कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वही मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। वही दूसरी तरफ फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य संकलन करने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक प्रीति की शादी अमन गुप्ता नाम के युवक से 5 साल पहले हुई थी। जिसकी एक 3 साल की बच्ची भी है। वही मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
सीएमएचओ बैतूल के स्वास्थ्य कर्मचारियों के लंबित हक एक महीने में देने का भरोसा
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को अपनी ही मूलभूत सुविधाओं और हक के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। विभागीय स्तर पर लंबित शिकायतों और जिम्मेदार अधिकारियों की कथित अनदेखी से परेशान 400 से अधिक कर्मचारी आज अपनी समस्याएं लेकर सीएमएचओ कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे। इस जनसुनवाई में एमपीडब्ल्यू,फार्मासिस्ट,एएनएम,नर्सिंग ऑफिसर,वार्ड बॉय,रेडियोलॉस्ट,पैथोलॉजिस्ट,सुपरवाइजर और बीईई सहित विभिन्न संवर्गों के कर्मचारी शामिल हुए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें बड़ी संख्या उन कर्मचारियों की है,जो वर्षों तक विभाग में सेवाएं देने के बाद रिटायर हो चुके हैं,लेकिन आज भी अपने हक के लिए परेशान हैं। किसी की पेंशन नहीं बन पाई है तो किसी को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले आर्थिक लाभ का इंतजार है। कुछ कर्मचारी तो तीन साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं,लेकिन अब तक उन्हें उनका देय लाभ नहीं मिल पाया है। वहीं नियमित कर्मचारियों की परेशानियां भी कम नहीं हैं। समयमान वेतनमान,डीए,प्रमोशन,क्रमोन्नति सहित कई विभागीय लाभ लंबित हैं। सवाल यह है कि आखिर कर्मचारियों को उनका जायज हक दिलाने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों और कार्यालयों की है,वहां सालों तक इन समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हुआ। क्या जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते कर्मचारियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े। हालांकि अब सीएमएचओ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की पहल की है। जनसुनवाई के दौरान सीएमएचओ ने भरोसा दिलाया है कि आज प्राप्त होने वाली शिकायतों का एक महीने के भीतर निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी स्तरों पर तैयारी की है और कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं को प्राथमिकता से उपलब्ध कराने की बात कही है। जनसुनवाई में पहुंचे कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से विभाग में अपनी सेवाएं दीं,लेकिन जिन सुविधाओं और लाभों के वे हकदार हैं,उन्हें पाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। अब कर्मचारियों को उम्मीद है कि सीएमएचओ की इस पहल से वर्षों से लंबित उनकी समस्याओं का समाधान होगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि जनसुनवाई में मिले एक महीने के भरोसे पर विभाग कितना खरा उतरता है और सालों से परेशान कर्मचारियों को वास्तव में उनका हक कब तक मिल पाता है।0
0
Report
दिल्ली के न्यू अशोक नगर के छठ घाट पर preparations: सुरक्षा, सफाई और सजावट से महाकुंभ जैसा उत्साह
New Delhi, Delhi:देशभर में छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। 13 नवंबर को नहाए खाए के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हुई और आज 14 नवंबर को करना है 15 नवंबर को छठ पूजा के बाद 16 नवंबर को इस छठ महापर्व का समापन हो जाएगा. राजधानी दिल्ली में भी छठ महापर्व का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाता है। पूर्वी दिल्ली की न्यू अशोक नगर इलाके में भारी संख्या में लोग पूर्वांचल के रहने वाले हैं, लिहाजा पूर्वी दिल्ली की न्यू अशोक नगर में छठ महापर्व का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। इस बार भी छठ पूजा के लिए नए घाट का निर्माण क्षेत्रीय सांसद हर्ष मल्होत्रा ने एनसीईआरटी के साथ मिलकर करवाया गया है। यहां पर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। लोग छठ पूजा के लिए घाटों की साफ-सफाई के साथ ही रंग-रोगन का कार्य भी कर रहे हैं, साथ ही सफाई कर्मी और अन्य आयोजन में शामिल सभी कर्मचारी जोर-शोर से लगे हुए हैं। कहा जा रहा है कि इस बार पूर्वी दिल्ली के सबसे आकर्षक और सुसज्जित घाटों में से एक पूर्वी दिल्ली का न्यू अशोक नगर छठ घाट होगा, जहां पर बड़े स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इस तैयारी के बीच सुरक्षा की जिम्मेदारी भी प्रशासन पर है, लिहाजा कहीं स्तरीय सुरक्षा छठ घाटों पर मौजूद रहेगी। दिल्ली पुलिस, सिविल डिफेंस, पैरामिलिट्री फोर्सेस के साथ-साथ ही CCTV के जरिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। जी मीडिया संवाददाता ने पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर छठ घाट पर तैयारी कर रहे महिला व लोगों से बातचीत की और जाना कि इस बार किस तरह से लोग छठ का महापर्व मनाने वाले हैं, अपने घाटों पर सजाने का काम कर रहे। महिला व लोगों ने कहा कि इस बार छठ घाट भी आकर्षक, साफ और भाव बन रहा है; इसके लिए उन्होंने दिल्ली सरकार का धन्यवाद भी कहा। माना जा रहा है कि इस बार न्यू अशोक नगर छठ घाट दिल्ली में सबसे भाव आयोजन का साक्षी बनेगा।0
0
Report
विदिशा में नेहरू जयंती पर कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, विचारों का संगम
Vidisha, Madhya Pradesh:SATI कॉलेज में कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती विदिशा के जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। विदिशा के स्थानीय SATI कॉलेज परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। यूथ कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, शहर कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी ने स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने के साथ शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और लोकतांत्रिक संस्थाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संदेश दिया। बाइट 1 – रणधीर सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता बाइट 2 – रामराज दांगी, कांग्रेस नेता0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा में 17 वर्षीय प्राची मेहता जैन की मौत पर अस्पताल संचालक के खिलाफ भीड़ का गुस्सा
Jaipur, Rajasthan:लवकुश मेडिकल पर भीड़ ने की आगजनी लवकुश मेडिकल संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, सुभाष नगर थाना क्षेत्र का मामला भीलवाड़ा में 17 वर्षीय प्राची मेहता जैन की इलाज के दौरान मौत से गुस्साए लोग न्याय की मांग को लेकर परिजनों के साथ समाज लामबंद परिजनों का आरोप , इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी प्राची की तबीयत मेडिकल स्टोर के बाहर कर रहे हैं परिजन प्रदर्शन धरने पर बैठे 17 वर्षीय बेटी की मौत से परिवार में मातम, न्याय की मांग तेज निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग मेडिकल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और लाइसेंस निरस्त करने की मांग़0
0
Report
उधम सिंह नगर में नितेश हत्या केस: मुख्य आरोपी पर बुलडोजर कार्रवाई
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– बुलडोजर एक्शन स्थान– उधम सिंह नगर आज मुख्य आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही हुई। धामी बुलडोजर ने मुख्य आरोपी द्वारा किए गए अतिक्रमण को ढहा दिया वही नाराज लोगों ने आरोपी की दुकान पर तोड़फोड़ भी की। शुक्रवार को रुद्रपुर के जिला अस्पताल में विवाद के चलते एक पक्ष ने नितेश उर्फ राजकुमार की चाकू से हमला करके हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर जगतपुरा कालोनी के तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों ने सारे आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही दाह संस्कार करने की घोषणा की है, हालांकि प्रशासन परिजनों को दाह संस्कार के लिए मनाने में जुटा हुआ है, वहीं आज नगर निगम प्रशासन ने मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि धामी सरकार दोषियों को बख्शेगी नहीं और सभी दोषियों के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही की जाएगी。0
0
Report
रेल बाजार में मंदिर प्रतिमाओं को तोड़कर आक्रोश, संदिग्ध की CCTV से पूछताछ
Fatehpur, Uttar Pradesh:रेल बाजार में अराजक तत्वों ने दो मंदिरों की प्रतिमाएं तोड़कर सड़क पर फेंकीं रेल बाजार में मंदिरों को बनाया निशाना, मां दुर्गा और काली माता की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश, मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता बजरंग दल ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी सदर कोतवाली क्षेत्र के रेल बाजार इलाके का मामला0
0
Report
Advertisement
हांसी में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की बैठक: 12 शिकायतों में 7 निपटे, 5 लंबित
Hansi, Haryana:हांसी हरियाणा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा हांसी पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कष्ट निवारण समिति की बैठक में 12 शिकायतों पर हुई सुनवाई, सात का मौके पर निपटारा गैर मान्यता प्राप्त स्कूल का मंत्री ने कार्यवाही की बात कही प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों को लेकर सरकार काम कर रही लेकिन मामला कोर्ट में सोनिया गांधी की किताब पर विपक्ष को घेरा मेरिट पर नौकरी के मुद्दे पर दिया जवाब भाखड़ा नहर के पानी को लेकर जमीन की पैमाइश शुरू होगी हरियाणा रोडवेज की बसों में टायरों की कमी का मुद्दा भी आया सामने हांसी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने हांसी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से सात शिकायतों का निपटारा कर दिया गया, जबकि पांच शिकायतें लंबित रखी गईं। मंत्री ने बताया कि इनमें से दो शिकायतों को जानबूझकर लंबित रखा गया है, ताकि संबंधित विभागों से पूरी जांच करवाकर शिकायतकर्ताओं को जल्द और संतोषजनक समाधान दिया जा सके। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों को लेकर कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा एक अप्रैल से शिक्षकों को उनके स्टेशन पर भेजने की थी, लेकिन मामला न्यायालय में जाने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई है। मंत्री ने बताया कि न्यायालय की ओर से कुछ शर्तें लगाई गई थीं, जिनके अनुसार विभाग ने प्रक्रिया आगे बढ़ाई। करीब 90 दिन की प्रक्रिया में 70 दिन का काम पूरा होने के बाद फिर एक नई शर्त जोड़ दी गई। अब विभाग उस शर्त को पूरा करने के लिए दोबारा काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक इस प्रक्रिया के कारण परेशान हैं और सरकार भी चाहती है कि कानूनी अड़चनें दूर कर जल्द से जल्द तबादला प्रक्रिया पूरी की जाए। सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री महिपाल ढांडा ने विपक्ष पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसी के आत्मकथा लिखने से सरकार को कोई घबराहट नहीं है, लेकिन आत्मकथा लिखते समय व्यक्ति को अपने कार्यों का ईमानदारी से आकलन भी करना चाहिए। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में आपातकाल को अपनी गलती मानती है तो पूरे देश के सामने आकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा गया तथा हजारों लोगों को जेलों में बंद करके यातनाएं दी गईं। भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के मेरिट के आधार पर नौकरियां देने को लेकर दिए गए बयान पर मंत्री ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है। प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार नौकरियों में मेरिट से कोई समझौता नहीं करेगी। हांसी क्षेत्र में भाखड़ा का पानी पहुंचाने के सवाल पर मंत्री ने बताया कि इस परियोजना में एनएचएआई की ओर से जमीन की पैमाइश करवाने की शर्त रखी गई थी। इसके लिए डीसी की ओर से आदेश जारी कर एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी में तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी शामिल हैं। जमीन की डिमार्केशन के बाद एनएचएआई को आवश्यक जमीन की जानकारी दी जाएगी और पाइपलाइन डालने का काम शुरू करवाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। गैर मान्यता प्राप्त स्कूल का मामला भी बैठक में उठा इस पर मंत्री महिपाल ढांडा ने शिक्षा विभाग से जानकारी लेकर कार्रवाई की बात कही है। बैठक में हरियाणा रोडवेज की बसों में टायरों की कमी का मुद्दा भी सामने आया। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि यदि टायरों की कमी के कारण बसों के संचालन में परेशानी आ रही है तो सरकार इस मामले को गंभीरता से लेगी। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपये से अधिक की खरीदारी में टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती है। संभव है कि परिवहन विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई हो, लेकिन टायर नहीं पहुंचने के कारणों की जांच करवाई जाएगी।0
0
Report
हापुड़ में गंगा आरती कर CM योगी ने लिया मेले का जायजा, फिर मेरठ के लिए हुए रवाना
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। स्मॉग के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कार से हापुड़ के गंगा मेले पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने मेले में लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री ने हापुड़ के प्रसिद्ध पेठे के बारे में विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने पेठा उद्योग, स्टॉल और मेले की व्यवस्थाओं के बारे में उन्हें बताया। इसके बाद मुख्यमंत्री आरती स्थल पर पहुंचे और गंगा आरती में शामिल हुए। आरती के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मेले की सुरक्षा, साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हापुड़ से मेरठ के लिए रवाना हो गए।0
0
Report
नेपालियों की छठ पूजा: महराजगंज सीमा पर बाजारों में जबरदस्त भीड़
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल में भी देखने को मिल रही है। भारत-नेपाल सीमा से सटे महराजगंज के सीमावर्ती बाजारों में छठ पूजा की खरीदारी के लिए नेपाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर सीमावर्ती बाजारों में देखने को मिल रही है। तस्वीरें महराजगंज के भारत-नेपाल सीमा से सटे फरेंदी बाजार की हैं जहां छठ महापर्व को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। आप देख सकते हैं कि किस तरह बाजार में फल-फूल और छठ पूजा की सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं। इन दुकानों पर सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। दरअसल छठ महापर्व की आस्था अब सरहदों की सीमाओं से भी परे है। नेपाल में भी बड़ी संख्या में लोग छठी मैया की आराधना करते हैं और पूरे विधि-विधान के साथ चार दिवसीय इस महापर्व को मनाते हैं। यही वजह है कि नेपाल से लोग भारतीय सीमावर्ती बाजारों में पहुंचकर केला, सेब, संतरा, अंगूर और पूजा के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। नेपाल से आईं एक ऐसी श्रद्धालु जानकी वर्मा ने ज़ी मीडिया से बातचीत की जो पिछले आठ वर्षों से छठ का व्रत रख रही हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल में भी छठ महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और वह पूजा की खरीदारी के लिए यहां पहुंची हैं। वॉक थ्रू विथ नेपाली श्रद्धालु ऑन छठ पर्व0
0
Report
Advertisement
मदन राठौड़ का गहलोत पर पलटवार: ढाई साल में हमारे काम पांच साल बराबर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मीडिया से हुए मुखातिबपूर्व सीएम गहलोत की बजट फाइल्स पर किया पलटवार कहा अशोक गहलोत हास्यास्पद बात करते है उन्होंने जितना पाँच साल में काम किया उतना हमारी सरकार ने ढाई साल में किया वो हमारी सरकार की तुलना नहीं कर सकते। प्रत्येक विभाग की योजना में कई गुना काम किया। उनकी सरकार के मंत्री आज भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में है हम उनसे ऐसी बराबरी नहीं कर सकते जयपुर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ हो रहे मीडिया से मुखातिब कहा-कांग्रेस ने काम नहीं अपराध किया उनको काम करने का समय ही नहीं मिला अधिकारियों के भरोसे सरकार को छोड़ दिया कांग्रेस के शासन में हुआ सिर्फ भ्रष्टाचार जयपुर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ हो रहे मीडिया से मुखातिब कहा-गहलोत ने पाँच साल में अपने उपमुख्यमंत्री को नकारा निकम्मा कहा हमारी सरकार में सीएम डिप्टी सीएम मिलकर काम कर रहे है गहलोत के ओएसडी क्या क्या आरोप उन पर लगा रहे है गहलोत सरकार में विकास होता तो आज डिमांड नहीं होती जयपुर मदन राठौड़ ने पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा पर किया पलटवार। कहा-डोटासरा बिना बॉल के फुटबॉल खेल रहे जिसका नाम कटा वो नहीं बोल रहा क्योंकि जिसका नाम कटना था उसीका नाम कटा जिसका नाम वोटर लिस्ट से कटा वो सामने क्यो नहीं आ रहा कांग्रेस नेता सारे दिन बार बार SIR-SIR करते रहते है जयपुर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान राहुल गांधी के फ़ोन टैपिंग के आरोपों पर बोले मदन राठौड़। कहा -राहुल गांधी के पास छुपाने के लिए क्या है ,जो फोन टैप करेंगे। वो तो खुद आवश्यकता से ज्यादा बोलते हैं उनके पास छुपाने का कुछ नहीं , जबरन भ्रम फैलाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह के आरोप लगाते हैं ।0
0
Report
छठ के त्योहार पर साहिबगंज के फल बाजार में भीड़ और खरीदारी तेज
Sahibganj, Jharkhand:आस्था का महापर्व छठ को लेकर साहिबगंज में फलो का बाजार सज गया है जहाँ सुबह से ही केला, नारियल, ईख, सूप डालिया की खरीदारी जोरो पर है। बाजार में भीड़ इस कदर है जहाँ लोगो को आने जाने में भी परेशानी हो रही है। साहिबगंज में से 120-160 रूपये प्रति किलो, नारियल 100 रूपये जोड़ा, ईख 30-40 रूपये जोड़ा, केला 50 रूपये दर्जन जबकि 500 रूपये खानी है। सूप 100-150 जोड़ा और डालिया 200 रूपये पीस हैं। इसके बावजूद बाजार में खरीदारी खूब हो रहा है। दुकानदार बताते हैं कि बाजार अच्छा है उम्मीद से बढ़कर खरीदारी हो रही है। साहिबगंज से पंकज वर्मा की रिपोर्ट। बाइट :- दुकानदार। बाइट :- ग्राहक। बाइट :- ग्राहक।0
0
Report
जालौन में जमीन विवाद: भाइयों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जमीन के विवाद को लेकर भाइयों पर लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप, एक व्यक्ति ने अपने भाइयों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, मारपीट के दौरान बीच-बचाव में पत्नी और बेटी को भी पीटकर घायल करने का आरोप, मारपीट की घटना में दंपति और उसकी बेटी भी हुई घायल, पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भाइयों ने दी धमकी, पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का लगाया आरोप, मामले में पीड़ित ने पत्नी और बेटी के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के मदरा लालपुर गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
